संदेश

जनवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जितेन्द्र कुमार ने आयुष्मान खुराना के संग फिल्म में चुम्बन दृश्य का खुलासा किया!

चित्र
इस समय आयुष्मान खुराना और जितेन्द्र कुमार अभिनीत फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान लड़को के बीच चुम्बन दृश्य को लेकर चर्चा में हैं।  फिल्म गोन केस से श्वेता त्रिपाठी के संग बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जितेन्द्र कुमार फिल्म में आयुष्मान के संग चुम्बन दृश्य के बारे में बताते हुए कहा कि यह केवल आयुष्मान जी की वजह से ही संभव हो पाया। वैसे मै बहुत रिजर्व टाइप का हूं। आयुष्मान ने मुझे कंफर्ट महसूस करवाया। उनके साथ काम करना आसान हैं। वह बहुत ही दोस्ताना प्रवृत्ति के है। फिल्म में दोनों को होमोसेक्सुअल बताया गया हैं। फिल्म २१ फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर को ग्लोबेट्रॉटर कहा! जानिए क्यों?

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चढ्ढा में व्यस्त हैं। इतनी व्यस्त होने के बाद भी वह अपने बेटे की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। हमेशा वह तैमूर को भी शहर से बाहर की शूटिंग में साथ लेकर जाती हैं।  करीना ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत में जिंदगी को संतुलित रखने और तैमूर के साथ समय बिताने के बारे में बताया कि वह जिदंगी में तैमूर से हर रोज नया सीख रही हैं। मातृत्व का कोई सेट फॉमुल नहीं हैं। ऐसा भी समय आता है, जब सैफ और मैं काम में व्यस्त रहती हूं, तब तैमूर भी समझता है कि मां बाप काम पर हैं। मैं तैमूर को अकेला छोड़ना पसंद नहीं करती हूं। इसलिए उसे सेट पर लेकर जाती हूं। आशा करती हूं कि वो एक समझदार इंसान बने। करीना ने तैमूर को ग्लोबेट्रोटर कहते हुए बताया कि तैमूर हमारे साथ पूरा भारत और बहुत सी बाहरी दुनिया घूम चुका हैं। हम एक दूसरे से सीख रहे है और एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। मैं यही आशा करती हूं कि वह एक समझदार, चतुर और अच्छा इंसान बने। हम अपनी तरफ से अच्छी परवरिश देने की कोशिश कर रहे हैं।

सारा अली खान का ऑफशोल्डर स्ट्राइप्ड अवतार!

चित्र
बॉलिवुड की नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान अपने फैशन स्टाइल के साथ साथ अभिनय में भी लोहा मनवा रही हैं। फिल्म केदारनाथ से शुरुआत करने वाली सारा अब अपनी अगली फिल्म लव आज कल के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर रेड और व्हाइट स्ट्राइप्ड वाली ऑफशाउल्डर ड्रेस में अपनी खूबसूरत फोटो सांझा की। सारा अली खान का फैशन समझ भी लाजवाब है।

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दिखी बिना मेकअप!

चित्र
साउथ की बड़ी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने साउथ फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी बहुत नाम कमाया हैं।  हाल ही में तमन्ना बिना मेकअप एयरपोर्ट पर दिखी। बिना मेकअप भी वह अपने चश्में और टॉम एंड जेरी कार्डिगन के साथ डेनिम में खूबसूरत दिख रही थी। 

फैन का मोबाइल छीनना महंगा पड़ा सलमान खान को! गोवा में एंट्री को रोकने की मांग?

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान वैसे कुछ सालों से अपने व्यवहार में बहुत परिवर्तन लाए है। किन्तु हाल ही में सलमान खान अपनी अगली फिल्म राधे: युओर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग के लिए गोवा पहुंचे और वहां पर उन्होंने एयरपोर्ट पर सेल्फी लेने वाले एक प्रशंसक का मोबाइल छीन लिया। वास्तव में प्रशंसक एयरपोर्ट कर्मचारी ही था।  हाल ही में इस घटना के चलते कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने सलमान खान से उनके इस बुरे बर्ताव के लिए सार्वजानिक माफी मांगने तक गोवा में घुसने के लिए सलमान खान पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की हैं। इस बाबत उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री की चिठ्ठी भी लिखी हैं। बीजेपी के सेक्रेटरी ने भी बिना शर्त माफी की मांग की है। अब आगे देखते क्या होता हैं। ऐसा लगता हैं कि सलमान के विरोध के चलते फिल्म की शूटिंग में व्यवधान पड़ सकता हैं।

अभिनेत्री कंगना राणावत ने फिल्ममेकर करण जौहर को पद्मश्री पुरस्कार पाने के लिए बधाई दी!

चित्र
हाल ही में भारत सरकार ने बहुत सी हस्तियों को उनके अपने अपने क्षेत्रों में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। फिल्मी हस्तियों में कंगना रानाउत को भी पद्मश्री से सम्मानित किया। उनके साथ साथ फिल्ममेकर करण जौहर को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।  हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कंगना रानाउत ने करण जौहर को बधाई देते हुए कहा कि वह इस पद्मश्री पुरस्कार के लिए उपयुक्त हैं। वह इसके हकदार हैं। उन्होंने अपने पिता यश जौहर के सहयोग से शुरुआत की, किन्तु अपनी प्रतिभा के दम पर वह बहुत आगे आए। उन्होंने केसरी और गुड न्यूज़ जैसी फिल्मों को बनाने में योगदान दिया। उनके जैसे ही मै भी एक छोटे से गांव से निकलकर यहां तक पहुंची। जिनको देखकर में बड़ी हुई, उनके साथ पद्मश्री पाना बड़े सम्मान की बात हैं। चाहे करण जौहर की फ़िल्मे हो, एकता कपूर के सीरियल्स हो या फिर अदनान सामी का संगीत हो। सभी को देखकर बड़ी हुई हूं। ऐसे लोगो के साथ पद्मश्री पाना मेरे लिए गर्व की बात हैं।

श्रुति हासन का ब्लैक एंड व्हाइट अवतार!

चित्र
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन मोनोक्रोम ब्लैक एंड व्हाइट अवतार में दिखी। वह अपनी अंतरराष्ट्रीय ड्रामा एक्शन सीरीज ट्रेडस्टोन की शूटिंग का कुछ शूटिंग कर भारत लौटी।  श्रुति हासन अपनी ग्राफिक टी शर्ट और डेनिम में वास्तविक दिख रही थी। इस फोटो को देख कर उनके नो मेकअप का अहसास हो रहा था।

प्रियंका चोपड़ा जोनास का ग्रेमीस २०२० में जलवा!

चित्र
हाल ही में लॉस एंजिलिस में ग्रम्मिस २०२० का आयोजन किया गया। इसमें कई संगीत जगत की हस्तियों ने हिस्सा लिया। इन्हीं में से एक है निक जोनास जो कि अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ रेड कार्पेट पर दिखे। जोनास ब्रदर्स ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति भी दी।  इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने राल्फ और रसो की गाउन में दिखी। जमीन पर फैलती हुई गाउन में डीप नेकलाइन थी। निक भी खूबसूरत दिख रहे थे। प्रियंका चोपड़ा का गाउन में हॉट लुक रेड कार्पेट पर छा गया।

सारा अली खान मुंबई पुलिस के कार्यक्रम उमंग २०२० में!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में मुंबई पुलिस के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग २०२० में दिखी। वह इस कार्यक्रम का हिस्सा बन बहुत खुश थी।  वह पिंक लहंगे और ब्लैक चकदार चोली में दिखी। उनके बालों पर सिल्वर हैरबंड गजब ढा रहा था। जल्द ही सारा अपनी अगली फिल्म लव आज कल में दिखेंगी।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपनी शादी की वर्षगांठ मना, मुंबई लौटे!

चित्र
बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना हाल ही में अपनी शादी की वर्षगांठ मनाकर मुंबई लौट आए। दोनों एयरपोर्ट पर पपराजी की नजर से नहीं बच सके। वायरल फोटो में अक्षय स्वीटहार्ट ड्रेस में और ट्विंकल सफेद शर्ट में लाजवाब दिख रहे थे। अक्षय कुमार इस समय फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग में व्यस्त हैं। गुड न्यूज की सफलता के बाद वह अगली फिल्म को पूर्ण करने लगे हैं।

कटरीना कैफ की फिट बॉडी के राज!

चित्र
अभिनेत्री कटरीना कैफ की फिट और आकर्षक बॉडी का कौन दीवाना नहीं हैं। इतनी सुंदर फिट बॉडी के पीछे कटरीना की जिंदगी में अनुशासन का अहम रोल हैं। एक मीडिया बातचीत के दौरान कटरीना ने बताया कि उनके लिए फिटनेस उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा हैं। उनके यह कोई बोझ नहीं हैं। वह हमेशा से मानती हैं कि व्यक्ति जो खाता है, वैसा ही बनता हैं। वह रोजाना अपना मुख्य खाना, ब्रेकफास्ट और रोज का फिटनेस का अभ्यास का विशेष ध्यान रखती हैं। इस वह एक भी दिन नहीं चूकती हैं। उनके अनुसार वह रोजाना ९५ प्रतिशत समय ग्लूटेन, सुगर और डेयरी उत्पाद को डाइट में शामिल नहीं करती हैं। उनकी मुख्य डाइट में कार्बोहाइड्रेट का विशेष ध्यान रखती हैं। कई लोग अपने फिटनेस के लिए कार्ब को लेना छोड़ देती हैं। यह ग़लत हैं। कटरीना की कई फोटो में कार्ब से भरपूर खाने में इडली दिखती हैं। यदि आप कटरीना जैसी फिट बॉडी चाहते है, तो आज ही अपनी रोजाना कि डाइट, योगा और एक्सरसाइज पर ध्यान दीजिए।

बागी टाइगर श्रॉफ को तीन दुश्मनों से खतरा?

चित्र
फिल्म वार के बाद अब टाइगर श्रॉफ फिल्म बागी ३ में फिर से एक्शन अवतार में दिखेंगे। अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म में टाइगर अब तीन तीन दुश्मनों से संघर्ष करते दिखेंगे।  फिल्म बागी ३ में मुख्य विलेन के रूप में इजरायली जमील खौरी को लिया गया हैं। जिन्हे एक आतंकवादी ग्रुप का मुखिया बताया गया हैं। अन्य दुश्मनों के अवतार में इवान कोस्तादिनोव और जयदीप अहलावत को लिया गया हैं। टाइगर और इन दुश्मन किरदारों के बीच जबरदस्त एक्शन दृश्यों की भरमार रहेगी। फिल्म मार्च में सिनेमाघरों में लगेगी।

बागी ३ के सेट पर जयपुर में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर सड़कों पर!

चित्र
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर हाल ही में सर्बिया से फिल्म बागी ३ की शूटिंग कर लौटे है। दोनों इस समय पिंक सिटी जयपुर में अपनी फिल्म के अंतिम शेड्यूल के लिए पहुंचे हैं। फिल्म के शूट के दौरान टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर जयपुर की सड़कों पर दिखे। टाइगर श्रॉफ अपने डेनिम और ब्लैक टी शर्ट में अपनी बाइक पर दिखे, वही दूसरी ओर श्रद्धा कपूर व्हाइट टॉप और पलाजो में दिखी। दोनों ही खूबसूरत दिख रहे थे।

सारा अली खान का सुपर स्टाइलिश अवतार!

चित्र
बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में मालदीव्स से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों के दौरान कई लाजवाब फोटो और वीडियो सांझा किए थे।  हाल ही में उन्हें उनकी फिल्म आज कल के डायरेक्टर दिनेश विजन के ऑफिस में जाते पापराजी ने कैमरे में कैद किया। इस दौर वह बहुत स्टाइलिश ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखी। सारा हमेशा स्टाइलिश रहना पसंद करती हैं। वह इस अवसर बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी।

कंगना रानाउत ने दीपिका पादुकोण और मेघना गुलज़ार को धन्यवाद् कहा, जाने क्यों?

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानाउत फिल्म छपाक का ट्रेलर देखकर भावुक हो गई और उनको उनके परिवार की सदस्य बहन रंगोली रानाउत भी एसिड अटैक की शिकार हो चुकी हैं। इस फिल्म से उनके पुराने दर्द के दौर को याद दिलाया। बहन रंगोली द्वारा सांझा किए एक वीडियो में कंगना रानाउत दीपिका पादुकोण और मेघना गुलज़ार को धन्यवाद् देते हुए दिख रही है, क्योंकि उन्होंने इस गंभीर एसिड अटैक के मसले को फिल्म के माध्यम से उठाया। फिल्म में दीपिका एसिड पीड़ित मालती के किरदार में है। फिल्म १० जनवरी को सिनेाघरों में लगेगी।

राष्मिका मंदना और महेश बाबू फिल्म प्रोमोशन के लिए साथ दिखे!

चित्र
साउथ स्टार रशमिका मंदना और महेश बाबू अपनी अगली फिल्म सरीलेरू नीकेववरू के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। हाल में दोनों ने फिल्म का प्रोमोशन शुरू किया। प्रोमोशन के दौरान रशमिका लैवेंडर रफल ड्रेस में दिखी और वही महेश बाबू ग्रे टी शर्ट और ट्राउजर में दिखे। 

नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडेय मस्ती में सेल्फी!

चित्र
नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडेय इस समय खाली पीली की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सांझा किया जिसमें वह अपने चेहरे पर कॉफी और नारियल तेल का फेस पैक लगाएं दिख रही हैं। साथ में वीडियो बनाते समय अपनी जीभ निकलते हुए मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

दिशा पटनी का पिंकी ग्लिटरी अवतार!

चित्र
अभिनेत्री दिशा पटनी इस समय अपनी सलमान के साथ भारत के बाद दूसरी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से वक़्त निकालकर एक फोटो सांझा की। जिसमें उन्होंने आंखों में पिंकी ग्लिटरी लगाया हुआ हैं। उनका यह फोटो कुछ हटकर दिख रहा हैं।

श्रद्धा कपूर पहुंची पिंक सिटी, टाइगर के संग रोमांस करने को?

चित्र
जैसा कि हम जानते है कि टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर कुछ समय से सर्बिया की कई बेहतरीन लोकेशन में बागी ३ की शूटिंग कर रहे थे। कुछ ही दिन पहले टाइगर श्रॉफ शूटिंग के अंतिम हिस्से को फिल्माने पिंक सिटी जयपुर पहुंच चुके हैं।  हाल ही में श्रृद्धा कपूर भी एयरपोर्ट पर जयपुरकी फ्लाइट लेते हुए दिखी। श्रद्धा और टाइगर के बीच एक रोमांटिक गाना फिल्माया जाना हैं। यह अंतिम ८ दिन का शूट हैं। इसमें कुछ एक्शन दृश्य भी फिल्माए जाने हैं।

साउथ स्टार रष्मिका मंदान्ना चाहती है, इन साउथ सुपरस्टारों के साथ फिल्म!

चित्र
साउथ स्टार रश्मिका मंदान्ना किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। गीता गोविंदा और डियर कामरेड से प्रसिद्ध हुए रश्मिका को इस समय काम की कमी नहीं हैं। वह आगे भिष्मा में नितिन और सरिलेरू नीकेवारू में महेश बाबू के साथ दिखेंगी। एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मेरी भी कुछ स्टार के साथ काम करने की इक्षा हैं। २३ साल की रष्मिका अपने पसंदीदा सुपरस्टार प्रभास और नागा चैतन्य के साथ स्क्रीन सांझा करने की चाहत है और इसको लेकर उत्सुक भी हैं। देखते है कि उनकी यह चाहत कब पूरी होगी।