जहान्वी कपूर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जहान्वी कपूर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 5 जून 2018

जहान्वी ने मां श्रीदेवी की धड़क देखने के बाद प्रतिक्रिया का खुलासा किया!



स्वर्गीय श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की बेटी जहान्वी कपूर  जल्दी ही फ़िल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में एक पत्रिका से बातचीत के दौरान जहान्वी ने अपनी माँ की महत्ता, सलाह और फ़िल्म धड़क के देखने पर प्रतिक्रिया के बारें में खुलासा किया।

जहान्वी ने श्रीदेवी की धड़क पर प्रतिक्रिया के बारें में बताते हुए कहा कि वह इस बारें में बहुत तकनीकी दृष्टिकोण वाली थी। जो पहली चीज़ को ठीक करने के बारें में बोला, वह था मस्कारा। उन्होंने कहा कि तुम्हारा मस्कारा फैल गया। यह उनके लिए चिंता का विषय था। दूसरी बात बोली कि फ़िल्म का दूसरा भाग कुछ हटके होना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि तुम अपने चेहरे पर कुछ भी नही पहन सकती हो। लेकिन वह ख़ुश थी।

सोमवार, 18 सितंबर 2017

श्रीदेवी की बेटियां खुशी और जहान्वी का एयरपोर्ट लुक!

हाल ही में श्रीदेवी की बेटियां जहान्वी और खुशी कपूर दुबई से छुटियाँ मना कर लौटी। दोनों ही एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त बहुत ही सुंदर दिख रही थी। जहान्वी अपनी काली और खुशी अपनी गुलाबी ड्रेस में गजब ढा रही थी। दोनों का मॉडलिंग और एक्टिंग कैरियर आशान्वित और उज्वल दिख रहा हैं।

गुरुवार, 22 जून 2017

श्रीदेवी की बेटी जहान्वी को चाहिए अपने पिता जैसा व्यक्ति अपनी जिंदगी में!




श्रीदेवी इस समय अपनी आनेवाली फ़िल्म मोम के प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। इस फ़िल्म को रवि उदयवर निर्देशित कर रहे हैं और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फ़िल्म में श्रीदेवी के अलावा   अक्षय खन्ना, अभिमन्यु सिंह, सजल अली, अदनान सिद्दीकी आदि मुख्य भूमिका में हैं।

फ़िल्म में श्रीदेवी दो बेटियों की माँ बनी हैं। वह असली जिंदगी में भी दो बेटियाँ ख़ुशी और जहान्वी हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में श्रीदेवी ने बताया कि हमारे परिवार में बहुत प्यार है और एक दूसरे के बीच बहुत लगाव और स्नेह हैं। श्रीदेवी ने बताया कि जहान्वी कहती हैं कि उसको अपने पिता के जैसे गुणों वाला व्यक्ति अपनी जिंदगी में चाहिए।

श्रीदेवी ने आगे बताया कि मेरे माँ-बाप की मृत्यु के बाद बोनी कपूर ही मेरे माँ, बाप और पति हैं। हमारी शादी को 22 साल हो गए हैं। लोग कहते है कि आज भी यदि मेरे बारें में बोनी के सामने कोई जिक्र होता है, तो उनकी आंखों में चमक आ जाती हैं। मैं इसका क्रेडिट लेती हूँ। इसके मैंने बहुत मेहनत की हैं। हम एक दूसरे की टांग भी खींचते रहते हैं। जहान्वी कहती हैं कि उसे अपनी जिंदगी में अपने पिता जैसा आदमी चाहिए।

सूत्रों की माने तो, हाल ही में जहान्वी की करण जौहर के तीन फिल्मों की सहमति बनी हैं। अब आगे देखते है कि जहान्वी अपनी श्रीदेवी जैसी ताजगी और चुलबुलापन वाला अभिनय करने में सक्षम होगी या नही।

सोमवार, 19 जून 2017

श्रीदेवी चाहती है कि बेटी जहान्वी करें शादी, न कि अभिनय!





बॉलीवुड जगत में बहुत सारे सितारा पुत्र पुत्री चकाचोंध भरी फिल्मी दुनिया में पदार्पण करने को तैयार हैं। सैफ और अमृता की पुत्री सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ आ रही हैं। वही शाहिद के भाई ईशान खट्टर, माजिद मजीदी की बियॉन्ड द क्लाउड्स से डेब्यू करेंगें।

खबरों की माने तो श्रीदेवी की बिटिया जहान्वी कपूर अपना डेब्यू करण जौहर की हिंदी में बनने वाली फिल्म सैराट से करेंगीं। इसमें उनके हीरो शाहिद के भाई ईशान रहेंगें। जहान्वी ने फ़िल्म की तैयारी भी चालू कर दी हैं।
यदि सितारों की दिल की बात सुने तो वह अपने बच्चों के लिए फ़िल्म जैसा ख़तरे वाला कैरियर नही चाहते है। इसी बात के के संदंर्भ में सैफ ने कहा था कि कोई भी माँ बाप बच्चों के लिये फ़िल्म वाली जिंदगी नही चाहता हैं। इसी बात से सहमत होते हुए श्रीदेवी ने कहा कि वह जहान्वी को शादी करके अपनी खुशी के साथ जिंदगी बिताना देखना चाहती हैं।

विश्वश्त सूत्रों की माने तो श्रीदेवी ने जहान्वी के फिल्मी कैरियर के बारें में बताते हुए कहा कि जहान्वी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 करना चाहती थी। पहले मैंइसके पक्ष में नही थी। मैं यह नही सोचती कि यह बुरा व्यवसाय हैं। मैं इसी दुनिया की देन हूँ। किन्तु माँ बाप होने के नाते, मैं उसे शादी करते हुए देखना चाहती हूँ। किन्तु बच्चों की खुशी भी मेरे लिए मायने रखती हैं। वह एक अभिनेत्री के रूप में अच्छा करेंगी तो मुझे गर्व महसूस होगा।

श्रीदेवी ने आगे कहा कि पहले मैं जहान्वी और खुशी को सामाजिक कार्यक्रमों और फ़िल्म प्रीमियर पर लेकर जाती थी, किन्तु लोग सोचते थे कि मैं अपनी बेटियों को प्रोमोट कर रही हूँ। जबकि ऐसी कोई बात नही थी। मुझें उन्हें साथ में ले जाना गौरान्वित माँ का अहसास देता था। किन्तु दुनिया ने मुझे गलत रूप में लिया।

सोमवार, 29 मई 2017

क्या ईशान खट्टर और जहान्वी कपूर बॉलीवुड के नए प्रेम युगल है?



अब बॉलीवुड सितारों के पुत्र और पुत्रियों को लांच करने की तैयारी में हैं। इस कतार में सारा अली खान, ईशान खट्टर, जहान्वी कपूर आदि हैं। शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर निर्देशक मजीद मजीदी की फ़िल्म बेयोंड्स द क्लाउड्स से अपना डेब्यू कर रहे हैं। किंतु वह अपनी फिल्म से ज्यादा अपने प्रेम प्रसंगों से मीडिया में छा रहे हैं।

इस वक़्त ईशान अपने श्रीदेवी की बेटी जहान्वी कपूर से प्रेम संबंधों की अफवाहों से मीडिया में छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच की स्क्रीनिंग देखने पहुँचे। दोनों एक ही कार में साथ में दिखें और मीडिया की नज़र से नही बच सके।

ईशान टीशर्ट में दिख रहे थे और जहान्वी सफेद टॉप में बहुत ही सुंदर दिख रही थी।

ईशान के बड़े भाई शाहिद कपूर उनके प्रेम प्रसंगों को लेकर खुश नही हैं, क्योंकि उनकी निज़ी जिंदगी की चर्चा उनकी डेब्यू फिल्म से ज्यादा हो रही हैं।

फ़िल्म के निर्देशक मजीदी के अनुसार ईशान बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनका बॉलीवुड में भविष्य बहुत ही अच्छा हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...