सोमवार, 1 मई 2017

अनुष्का, अब परी बनने की तैयारी में।


सर्वविदित हैं कि अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ साथ , एक सफल फ़िल्म निर्माता भी हैं। उनके बैनर के तले अभी तक दो फिल्में एन एच् 10 और फिल्लौरी आ चुकी हैं , जो कि सफलतम फिल्मों की श्रेणी में गिनी जाती हैं। अब हम उनकी फिल्म का ज्यादा दिन इंतजार नही कर सकते हैं।

अब उनके प्रशासकों का इंतजार ख़त्म हो सकता हैं, क्योंकि अब वह अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म परी में दिखेंगी। उनके साथ कहानी फ़िल्म से प्रसिद्ध हुए परमब्रत चटर्जी दिखेंगे। इस फ़िल्म के निर्देशक प्रोषित रॉय हैं।

अनुष्का शर्मा ने फिलन के बारे में कहा कि हम अपनी अंतर्दृष्टि के आधार पर सिनेमा के विषय को चुनते हैं। हमारी दोनों फिल्में दर्शकों बगत पसंद आई। हमारी अगली फिल्म बहुत मनोरंजक और दमदार हैं। हमारी फ़िल्म की टीम बहुत ही समझदार हैं। यह एक ऎसा प्रोजेक्ट हैं जिस्का में निर्माण करना चाहती हूं और दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना चाहती हूं।

फ़िल्म परी में अनुष्का के सहकलाकार परमब्रत ने कहा कि मेरे लिए तो यह पटकथा बहुत अच्छी हैं। अनुष्का एक दमदार अभिनेत्री और महानायिका हैं। इस फ़िल्म में काम करना मतलब अपने अनुभव को बढ़ाना हैं।

अनुष्का शर्मा इस वक़्त शाहरुख के साथ इम्तियाज़ अली निर्देशित फिल्म कर रही हैं, जो कि शाहरुख के साथ रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान के बाद तीसरी फिल्म कर रही हैं। यह फ़िल्म 11 अगस्त 2017 को प्रदर्शित होगी। अनुष्का, रणवीर कपूर अभिनीत संजय दत्त बायोपिक में भी दिखेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...