सोमवार, 29 जनवरी 2018

फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में मालविका मोहनन का देहाती लुक!

मलयालम थिएटर कलाकार मालविका मोहनन, ईरानियन फिल्मकार मजीद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में मुख्य भूमिका निभा रही हैं|  इसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं|

हाल ही में ईशान ने फिल्म के ट्रेलर के प्रदर्शित होने के पहले फिल्म का पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साँझा किया| इस पोस्टर में मालविका ठेठ देहाती लुक में दिख रही हैं|  उनकी बड़ी बड़ी आँखें बहुत कुछ कह रही हैं|

फिल्म के पहले पोस्टर का आनंद उठाइये| 

फिल्म पद्मावत १०० करोड़ के पार हुई, फिल्म सदस्यों ने पार्टी मनाई!



फिल्म पद्मावत इस वर्ष की सबसे विवादित फिल्मों में शुमार करती हैं|  यह फिल्म आखिरकार इतने सारे विवादों और परेशानियों के बाद आखिर २५ जनवरी २०१८ को फिल्म सिनेमाघरों में लगी|  करनी सेना के विरोध के चलते पद्मावत की कमाई में थोड़ा शक था|  आज तक की तारीख तक पद्मावत ने १०० करोड़ से ऊपर कमाकर १०० करोड़ के क्लब में शामिल हो गई| 

वर्तमान में फिल्म लगभग ११५ करोड़ तक कमा चुकी हैं|  इस बात से खुश होकर फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और स्टारकास्ट दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शहीद कपूर ने केक काटकर खुशियाँ मनाई| आप इन खुशियों की फोटो का आनंद उठाइये| 

मैं आज जहाँ हूँ, बड़े प्रयासों से मिला है, आसानी से हाथ से जाने नही दूंगा, सुशांत सिंह राजपूत ने कहा!

वर्तमान में सुशांत सिंह राजपूत अपनी नई फिल्म में व्यस्त है, जिसे अभिषेक चौबे निर्देशित कर रहे हैं और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत में अपनी वर्तमान और आनेवाली फिल्मों के बारें में बताया। वर्तमान में वह केदारनाथ, ड्राइव, अभिषेक चौबे की फ़िल्म, द फाल्ट इन अवर स्टार्स का रीमेक और चंदा मामा दूर के नामक फिल्में कर रहे हैं। सुशांत ने कहा कि आज मैं जहाँ हूँ और पहले कहाँ था, यहां तक पहुंचने के लिए बहुत सारे प्रयास किये हैं। मैं इसे इतनी आसानी से जाने देने वाला नही हूँ।

फ़िल्म केदारनाथ, सारा अली खान के डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फ़िल्म में सुशांत और सारा एक हिन्दू-मुस्लिम जोड़े के रूप में दिखाए गए हैं, इस पर सुशांत ने बताया कि हमारी बहुत सी फिल्में तोड़ने की जगह जोड़ने वाली एकता दिखाती हैं। ऐसा ही केदारनाथ में दिखाया गया हैं। वर्तमान समय में हमें बहुत सारी चीजों का डर लगता हैं। किन्तु ये डर हमें वो करने से नही रोक सकते है, जो हमें पसंद हैं।

जब उनसे उनकी फिल्म की शूटिंग का रूकने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि फ़िल्म बहुत हद तक पूर्ण हो चुकी हैं। केवल बहुत छोटा किन्तु महत्वपूर्ण हिस्से की शूटिंग बाकी है, जिसके लिए कुछ विशेष तैयारी की जरूरत है, इसलिए यह अंतराल आया हैं।

मैं अपने आप को अच्छा दिखाने के लिए किसी को नीचे नही खींचता हूँ, रणवीर सिंह बोले!

वर्तमान में रणवीर सिंह अपनी फिल्म की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म पद्मावत को दर्शकों और फ़िल्म समीक्षकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से रणवीर सिंह सातवें आसमान पर हैं। रणवीर सिंह ने नकारात्मक भूमिका को निभाकर अपने कैरियर में सबसे बड़ा खतरा मोल लिया था। किन्तु कहते है कि अंत भला तो सब भला अर्थात उनका खतरा लेना अब प्रशंसा में बदल चुका हैं।

हाल ही में एक मीडिया बातचीत में अपनी फिल्मों, नकारात्मक भूमिका और बॉलीवुड में गलाकाटू प्रतिस्पर्धा के बारें में बात करते हुए बोले कि मैं कभी भी बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक नही रहा हूँ। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए मैं हमेशा से उत्साह और शरीर में एड्रेनैलिन का प्रभाव महसूस करता हूँ। यदि मुझें आगे बढ़ने के लिए किसी को को दुःख पंहुचाना पड़े तो मैं अपनेआप के साथ भी नही जी पाऊंगा। आपको मेरे से अच्छा टीम प्लेयर कही नही मिलेगा। मैं फिल्मों में भी अपनी टीम के लिए हमेशा आगे खड़ा रहता हूँ। मैं जीतने के लिए नही खेलता हूँ। अंत में, मैं एक कलाकार हूँ और कला हमेशा व्यक्तिपरक होती हैं। आप कला की गिनती नही कर सकते हैं। इस कारण से मैं दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा नही करता हूँ।

रणवीर सिंह ने आगे बताया कि मेरी निजता पर अतिक्रमण अब मुझ पर शुरू हो गया हैं। आजकल कैमरा फोन बहुत ज्यादा दखलंदाज़ी वाले हो गए हैं। मैं फ़िल्म व्यवसाय में गलाकाटू स्पर्धा से परेशान हूँ। मुझें इससे धक्का पहुंचता है, क्योंकि में गलाकाटू प्रकार का नही हूँ। मैं अपने आप को अच्छा दिखाने के लिए किसी को नीचे नही खींच सकता हैं। ऐसा मेरे चारों तरफ घटता हैं, किन्तु मैं इसमें नही आता हूँ।

वर्तमान में रणवीर सिंह गुल्ली बॉय फ़िल्म में आलिया भट्ट के साथ पहली बार नज़र आयेंगे।

मंगलवार, 23 जनवरी 2018

सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू का कदम कदम पर देंगी साथ!


अभिनेत्री सोहा अली खान और कुणाल खेमू 29 सितंबर 2017 को एक प्यारी सी बेटी इनाया नौमी खेमू  के माता पिता बने। दोनो ने इनाया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सांझा की।

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान सोहा अली खान ने बताया कि मैं अपनी बेटी को उसके सपने पूरे करने में कदम कदम पर साथ दूंगी। सोहा ने कहा कि जब भी वह फुल टाइम मां, अन्तरिक्ष यात्री, कलाकार या आर्किटेक्ट बनना चाहेगी तो मैं पूरा सहयोग करूंगी। मैं उसे ठोस आधार देना चाहती हूँ और उसके विकास में शामिल होना चाहती हूं। मैं उसे अपने मूल्य सीखना चाहती हूँ। मैं उसके सपने पूरा करना चाहती हूँ।

आलिया भट्ट की ऊर्जा और विनम्रता के मुरीद हुए रणवीर सिंह!


बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ पहली बार फ़िल्म गुल्ली बॉय में दिखेंगें, जिसे ज़ोया अख्तर निर्देशित कर रही हैं। यह रणवीर की ज़ोया के साथ दूसरी फिल्म होगी।

पूर्व में रणवीर और आलिया कुछ विज्ञापन और फैशन शो में साथ दिख चुके हैं। लेकिन फिल्मों में पहली बार साथ में अपनी जादुई केमिस्ट्री के रंग बिखेरेंगें।

रणवीर सिंह ने अपनी गुल्ली बॉय की सहनायिका के बारें में बताते हुए कहा कि मैंने आलिया के साथ एक विज्ञापन किया था। लोगों को हमारी जोड़ी पसंद आई। हाल ही में हम दोनों ने एक फैशन शो किया। मैं उनकी ऊर्जावान शख्सियत पर फिदा हूँ। वह बहुत ही सीधी साधी और मस्ती वाली लड़की हैं। बॉलीवुड दिवा होने के बाद भी उनमें किसी तरह का घमंड नही हैं। वह दिल से बहुत ही विनम्र और सामान्य लड़की हैं। यह आश्चर्यजनक है कि इतनी कम उम्र में इतनी सफलता पाने के बाद भी उनका सिर घमण्ड से ऊंचा नही हुआ हैं। यहां तक हमने विज्ञापन के लिए एक दिन का ही शूट किया था, किन्तु आज भी वह अविस्मरणीय है।

बिग्ग बॉस 11 से प्रसिद्ध लव त्यागी अब स्प्लिटविल्ला शो में!

लव त्यागी 
लव त्यागी


लव त्यागी और प्रियंक शर्मा 

लव त्यागी और  हिना खान
हाल ही समाप्त हुए बिग्ग बॉस 11 से अपनी पहचान बनाने वाले लव त्यागी अब प्रसिद्ध शो स्प्लिटविल्ला में दिख सकते हैं। खबरों की माने तो शो के दौरान हिना खान और प्रियंक शर्मा के अच्छे दोस्त लव को स्प्लिटविल्ला के निर्माता ने संपर्क किया है।

सूत्रों के अनुसार लव त्यागी ने अंतिम दिन तक स्प्लिटविल्ला के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इस शो को सनी लियॉन और रणविजय सिंघा होस्ट कर रहे हैं। इसकी शूटिंग मार्च तक शुरू हो जाएगी। अभी लव त्यागी के संबंध में स्प्लिटविल्ला के निर्माता से आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं।

फ़िल्मफ़ेअर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड विजेता माला सिन्हा का दर्द उनके भाषण में झलका!


पूर्व प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा को फ़िल्मफ़ेअर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। किन्तु वह इस सम्मान को भी इतने देरी से दिए जाने पर दुःखी थी और उसपर भी सवाल उठाए।

माला सिन्हा ने अपने दर्द को अपने अवार्ड भाषण के दौरान महसूस कराते हुए कहा कि क्या आपको पता है कि इसके पहले कभी भी मैंने फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड नही जीता। मैं अपने अच्छे समय में कई अवार्ड के लिए नामित हुई। यहाँ तक कि मैं 1960 के दौरान लगभग हर अवार्ड शो के लिए नामित हुई, किन्तु अभी तक मुझें यह कारण पता नही है कि अवार्ड किसी दूसरी अभिनेत्री को ही जाता था।

मालाजी ने 1965 में दो फिल्मों जहां आरा और हिमालय की गोद मे जैसी सफल फिल्मों में अलग अलग भूमिका के लिए अवार्ड के लिए नामित होने को याद किया।

उस समय के फ़िल्मफ़ेअर के संपादक बी के करंजिया ने बताया कि आपको कार्यक्रम में आना है। आप किसी एक  फ़िल्म के लिए अवार्ड जीतने वाली हैं। मैं उत्साह पूर्वक अल ई ड्रेस पहनी और तैयार हुई। कार्यक्रम में देखा तो अवार्ड वैजयंतीमाला को फ़िल्म संगम के लिए दिया गया।

माला सिन्हा ने आगे कहा कि एक और समय, एक और साल मुझें करंजिया साहब ने कहा कि आप बहुरानी के लिए अवार्ड जीतने जा रही हैं। तभी अवार्ड मीना कुमारी जी को फ़िल्म साहेब बीबी और गुलाम के लिए दे दिया।
माला जी ने आगे कहा कि ऐसी कोई बात नही है कि मैं वर्तमान में अवार्ड शो में विश्वास नही करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि बात ये थी कि मुझें मेरी सबसे अच्छी फिल्में जैसे कि धर्मपुत्र, धूल के फूल, गुमराह, बहुरानी और जहां आरा को सम्मानित नही किया गया। यहाँ तक कि गुरुदत्त की प्यासा में मैंने सबसे कठिन अभिनय किया था, जिसमें आर्थिक सुरक्षा के लिए प्यार को छोड़कर शादी को बचाती है। ऐसी फिल्म को भी सम्मानित नही किया गया। इसे इसलिए नकारा गया, क्योकि भूमिका नकारात्मक थी।

उन्होंने आगे बताया कि बहुत समय बाद मुझें सम्मान तब महसूस हुआ जब महेश भट्ट साहब ने मेरी प्यासा फ़िल्म में आंखों द्वारा दिये हाव भाव को सराहा। वह महसूस करती है कि उनको हमेशा सम्मान देने में सही वर्ताव नही किया गया। वह आज तक दुःखी है कि उन्हें उनके कैरियर के उच्चतम समय पर  कोई भी अवार्ड नही दिया गया।

माला सिन्हा ने अंत में कहा कि देर आये दुरुस्त आये। यही मेरी थैंक यू स्पीच हैं कि मुझें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, मेरे समकक्ष और मेरे बाद के लोगो को देने के बाद दिया गया। मैं 1957 से फ़िल्मों में हूँ, किन्तु मेरे बाद वाली हीरोइन को अवार्ड मुझसे पहले दिया गया। धन्यवाद योग्य है कि मेरे ज़िंदा रहते, मेरे बारें में सोचा। मैं इसको पाकर बहुत खुश हूं। किन्तु मुझें हमेशा ये मलाल रहेगा कि मुझें कभी भी मुझें मेरी अच्छे अभिनय के लिए अवार्ड नही दिया गया।

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

बिपाशा बसु ने अपने गर्भवती होने की अफवाहों को झूठा बताया!

मीडिया में बिपाशा बसु के गर्भवती होने की खबरें चारो तरफ व्याप्त है। इन अफवाहों के बीच बिपाशा ने आगे आकर सोशल मीडिया पर बताया कि मैं गर्भवती नही हूँ।

बिपाशा जिहोंने करण सिंह ग्रोवर से शादी की है, ने अपने ट्विटर हैंडलर पर लिखा कि फिर से आश्चर्यचकित हूँ। मैंने कार में बैठते समय अपनी गोद में मेरा बैग रखा तो लोगों ने मेरे गर्भवती होने की संभावना जता दी। प्रशंसकों में गर्भवती नही हूँ। यह थोड़ा असहज हैं। कृपया शांत रहिये। यह तभी होगा, जब हम चाहेंगें।

2015 में फ़िल्म अलोन के दौरान बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के बीच प्यार परवान चढ़ा। फिर 2016 में शादी की।

बुधवार, 17 जनवरी 2018

हिना ने मेरे साथ एक नौकर की तरह सलूक़ किया, बिग्ग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे ने कहा!

भाभीजी घर पर है से प्रसिद्ध हुई टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में बिग्ग बॉस 11 का खिताब अन्य प्रतियोगी विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीष शर्मा को पछाड़कर जीता। उन्होंने 44 लाख की विजेता राशि को अपने लिया जीता।

जब एक मीडिया पत्रिका ने फर्स्ट रनर अप प्रतियोगी हिना खान के बारें में पूछा तो उन्होंने उजागर किया कि हिना खान शो पर सबसे निम्नस्तर की व्यक्ति थी। वह तुमसे तभी मीठा बोलती है, जब उसे तुमसे कुछ चाहिए होगा। यदि आप उसके द्वारा किये कमेंट का विरोध करेंगें तो वह सीधे मना कर देगी। उन्होंने आगे बताया कि वह गुप्त रूप से आशा रख रही थी कि यदि मेरा और खान के बीच प्रतिद्वंदिता होगी तो वह जीत सकती हैं।
अंत में शिल्पा ने कहा कि उसने मेरे साथ एक नौकर की तरह बर्ताव किया।

आगे शिल्पा केवल पुनीष शर्मा से मिलने की इक्षा रखती है, क्योंकि उन्होंने मुझें उस रूप में ही स्वीकार किया, जैसी मैं हूँ।

करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर है एक अच्छे पिता!

बिजनेसमैन संजय कपूर और करिश्मा कपूर का आपसी समझ से तलाक़ चुका हैं। दोनो के बच्चों लड़की समायरा और किआन राज की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली है, वही दूसरी ओर संजय कपूर को मिलने की अनुमति मिली हैं।

हाल ही में करिश्मा के दोनों बच्चें उनके पूर्व पति संजय कपूर से मिलने दिल्ली पहुंचे। संजय की वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने संजय के अपने बच्चों के साथ आत्मीयता के पलों को इंस्टाग्राम पर कुछ फ़ोटो को सांझा करके किया। पिता और बच्चों की केमिस्ट्री लाजवाब दिख रही हैं।

दीपिका पादुकोण का पेरिस में हॉट अवतार!

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दो दिनों पहले पेरिस रवाना हुई थी। वहां पर उन्होंने अपनी ब्रांड के विज्ञापन के लिए एक हॉट फ़ोटोशूट किया।

फ़िल्म पद्मावत के प्रदर्शन की तारीख 1 दिसंबर से 24 जनवरी 2018 होने के बाद दीपिका पादुकोण अपने खाली समय में कई विज्ञापनों के फोटोशूट में व्यस्त हैं।

पेरिस के फोटोशूट में वह अपनी लाल ड्रेस में बहुत ही हॉट नज़र आ रही हैं। वह इस शूट में वह अपने साथी मॉडल के साथ दिख रही हैं। उनका हॉट मेकअप उनकी फोटो में परिलक्षित हो रहा हैं।

कटरीना के हाथों में लगी मेहंदी!

वर्तमान में कटरीना कैफ अपनी फिल्म टाइगर ज़िंदा है की सफलता से उत्साहित हैं। इस फ़िल्म में वह सलमान खान के साथ पूरे 5 वर्ष के अंतराल के बाद दिखी।

वर्तमान में कटरीना अपनी अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फ़ातिमा सन शेख दिखेंगी।

आज कटरीना कैफ ने अपने कुछ फ़ोटो अपने हाथों की मेहंदी दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर सांझा किये। समझ नही आ रहा कि आखिर वह क्या बताना चाहती हैं।

दिल जंगली के पहले पोस्टर में तापसी पन्नू और साकिब सलीम मस्तीखोर नज़र आए!

बहुत दिनों के इंतज़ार के बाद फ़िल्म दिल जंगली का पोस्टर प्रदर्शित हो चुका हैं। फ़िल्म के पोस्टर में तापसी पन्नू अपने चश्में में सीधे साधे अवतार में दिख रही है, वही दूसरी और साकिब सलीम एक खूबसूरत नौजवान के रूप में दिख रहे हैं। फ़िल्म के पोस्टर से फ़िल्म के पूर्ण कॉमेडी होने का अहसास हो रहा हैं।

साकिब ने अपने ट्विटर हैंडलर पर फ़िल्म के पहले पोस्टर को सांझा करते हुए लिखा कि यह एक पागल पागल कर देने वाली फिल्म हैं। आप दिल जंगली के साथ मस्तीभरें सफर का आनंद लीजिये। पहल पोस्टर प्रस्तुत कर रहे हैं।

फ़िल्म के पोस्टर में निधि सिंह, अभिलाष थापियाल और सृष्टि श्रीवास्तव दिख रहे हैं। फ़िल्म को आलिया सेन निर्देशित कर रही हैं। फ़िल्म 16 फरवरी 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी। फ़िल्म के चरित्रों को मस्तीखोर, पागल, बदमाश और जंगली से नवाज़ा गया हैं।

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

बॉलीवुड में कैरियर दांव पर होने के चलते औरतें यौन उत्पीड़न के बारें में मुँह नही खोलती, अभिनेत्री काल्की ने कहा!

यूनाइटेड किंगडम में स्थित एक न्यूज़ चैनल में बातचीत के दौरान अभिनेत्री काल्की कोएचलीन ने बताया कि आपकी तब तक कोई नही सुनेगा, जब तक आप कुछ नही हो। यदि आप कोई शख्सियत हो और यदि कुछ बोलोगे तो आपको झकझोरने वाली मुख्य न्यूज़ बन जाएगी।

हाल ही में हार्वे स्कैंडल और मी टू कैंपेन के चलते यौन उत्पीड़न पर भूचाल आ गया था। किंतु सभी आश्चर्यचकित थे कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियां इस बारें में खुलकर क्यों नही कहती, जबकि वह इसका सामना कर रही हैं।
जब एक न्यूज चैनल ने इस बारें में पूछा तो काल्की ने बताया कि ऐसा कदम उठाना बहुत ही कठिन होता हैं। क्योंकि पूरा कैरियर दांव पर लगा रहता हैं। आपको ऐसे कई सौ लोगों से पाला पड़ता है, जो कि आप पर अपनी राय थोपते हैं। यह भावनात्मक तौर पर हिला सकता हैं।

काल्की ने आगे बताया कि मैं बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को जानती हूं, जो संघर्ष कर रही हैं। जब वह ऑडिशन के लिए जाती है तो उन्हें उनके लुक को लेकर भेदभाव किया जाता हैं। कई बार उनके मोटापे पे पर अपनी राय देते है, जिससे सीधा धक्का लगता हैं। कास्टिंग डायरेक्टर रात को 2 बजे फोन करके बताता है कि तुम्हे कोई भी पूछ नही रहा है, क्योकि तुम्हारी किसी बड़ी हस्ती के साथ हैडलाइन नही बन रही हैं। आदमी इस बात से अनभिज्ञ रहता है कि औरत का किसी न किसी रूप में शोषण हो रहा हैं। इस बारें में हम सभी सुन्न रहते हैं। यदि हमें कोई बस में छूता भी है तो हम उसके बारें में यहां तक कि सोचते भी नही हैं।

काल्की ने आगे बताया कि मैं सोचती हूँ कि आप सभी को ऐसे ग्रुप को सहायता करना चाहिए। यह ऑनलाइन, परिवार, दोस्तों या थेरेपिस्ट के माध्यम से हो सकती हैं। पुरुष और औरत के बीच सार्थक बातचीत होना चाहिए, न कि नकारात्मक बातचीत होना चाहिए। यह बहुत ही आवश्यक हैं।

मैं बहुत खुश हूँ कि दर्शकों ने मुझें प्यार दिया, बिग्ग बॉस 11 विजेता शिल्पा शिंदे ने कहा!



टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने बिग्ग बॉस 11 में दूसरी प्रतियोगी हिना खान को पछाड़कर बिग्ग बॉस की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया और 44 लाख रुपये भी जीते।

शिल्प ने जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरलता हमेशा जीतती है। मैं बहुत खुश हूँ कि दर्शकों ने मुझें प्यार दिया। मैं बहुत कुछ से गुजरी हूँ, एक समय तो लगता था कि सबकुछ समाप्त हो गया हैं। मैं कभी भी बिग्ग बॉस नही करना चाहती थी, किन्तु उन्होंने मुझें मनाया। आज जब मैं बिग्ग बॉस जीत चुकी हूँ तो पूर्णता का अहसास हो रहा हैं। जब मैं माल गई थी तो लोग मेरे लिए चिल्ला रहे थे और हौसला अफजाई कर रहे थे, तब मुझें अहसास हुआ कि मैं शो जीत सकती हूँ। यह आत्मविश्वास था, किंतु अति आत्मविश्वास नही था, जो कि दूसरे लोग जताते थे।

शिल्पा ने बुद्धिमत्ता से बिग्ग बॉस खेल को खेलकर अपने कड़े प्रतिद्वंदी विकास गुप्ता और हिना खान को मात दी।

करण अपने मेहमानों को ज़हर परोसते है, कंगना रनौत ने कहा!

करण जौहर एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, टॉक शो होस्ट और रियलिटी शो के जज के रूप में विख्यात हैं। करण जौहर और रोहित शेट्टी टीवी शो इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार के जज बनकर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद, इस शो के लिए हाल ही में कंगना रनौत को बुलाया गया।

सामान्यतः करण जौहर और कंगना रनौत टीवी शो के सेट पर एक दूसरे के प्रति नरम और हार्दिक रहते हैं, किंतु  एक दूसरे के ख़िलाफ़ शब्दों के वाण छोड़ने में बिल्कुल भी पीछे नही रहते है। पूर्व में कंगना ने करण को मूवी माफिया बताते हुए बॉलीवुड में बाहरी लोगों के लिए उन्हे असहिष्णु तक कह दिया। उन्होंने करण को बॉलीवुड में भाई भतीजावाद के झंडे को बुलंद करने वाला बताया। करण ने इसका जवाब देते हुए कंगना पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया। बाद में इसका जवाब कंगना ने एक सार्वजनिक पत्र लिखकर दिया।

हाल ही में इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार शो पर कंगना रनौत को बुलाया गया। इसकी शूटिंग अभी अभी हुई। कंगना दोस्ताना अंदाज़ में करण जौहर के मजे लेने से नही चुकी। शो पर एक गेम 'तुम एक दूसरे को कितना जानते हैं' के दौरान कंगना से पूछा कि करण जौहर अपने टॉक शो में मेहमानों को क्या ऑफर करते है। इस पर कंगना ने हँसी मजाक में जवाब देते हुए कहा कि ज़हर पिलाते है, मुझसे पूछिये।

हम सभी इस पर करण जौहर के उत्तर का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बारें में आप क्या सोचते हैं।

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

नेहा धूपिया यौन शोषण पर बोली, आज तक नही किया सामना!

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया आजकल हर विषय पर बेबाक़ी से बोलने के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में नेहा धूपिया काम काजी महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर हो रहे यौन शोषण के बारें में बताते हुए कहा कि वह महसूस करती हैं कि यौन शोषण पर चुप रहना ठीक नहीं हैं| 

एक प्रसिद्ध प्रकाशन से वार्ता के दौरान नेहा ने कहा कि यौन शोषण पर चुप रहना कोई बहादुरी नहीं हैं| आगे आकर इसके बारें में बात करनी चाहिए|  मैं इसके बारें में ऐसा कुछ नहीं कहूँगी ताकि ऐसा लगे कि ऐसा कुछ होता ही नहीं|  मैं विश्वस्त हूँ कि ऐसा होता हैं|  हमारा मजाक मत बनवाओ| यह हर जगह होता हैं| 

आपने अपने १५ साल के फ़िल्मी सफर में इसका सामना किया, इस पर नेहा ने बताया कि मैंने ऐसे कभी भी अपना शोषण महसूस किया|  इसमें मैं अपने आप को भाग्यशाली मानती हूँ|  लेकिन इस समय ये कहना चाहती हूँ कि ऐसा मेरे शक्तिशाली व्यक्तित्व के कारण नहीं हुआ हो| मैं हमेशा यह सुनिश्चित करती हूँ कि मीटिंग कैसे होने वाली हैं और मीटिंग का तरीका क्या हैं| 

वर्तमान में नेहा धूपिया अपनी हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म तुम्हारी सुलु की सफलता का आनंद उठा रही हैं| 

अब कंगना रनौत की मणिकर्णिका आएगी जून में!

वर्तमान में कंगना रनौत आलनी फ़िल्म मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग में व्यस्त है। इसकी शूटिंग जयपुर में चल रही हैं। शूटिंग के दौरान ही कंगना के पैर में चोट लग गई थी। हाल ही में उनके सेट से कुछ फोटो वायरल हो गए थे। वह इन फ़ोटो में बहुत रॉयल और राज घराने के लुक में नज़र आ रही थी।

हाल ही में फ़िल्म के बारें में अफवाह फैली थी कि बजट के चलते फ़िल्म बंद होने वाली है और इसकी शूटिंग लंबे समय तक टल जाएगी। फ़िल्म की संभावित प्रदर्शन की दिनांक 27 अलरिल 2018 थी।

यदि खबरों की माने तो फ़िल्म की प्रदर्शन दिनांक जून तक टल गई हैं। इसके पीछे वीएफएक्स के काम मे ज्यादा वक्त लगने का कारण बताया जा रहा हैं। कंगना वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में कुछ वक्त अपने परिवार के साथ गुजार रही हैं। वह शीघ्र ही फ़िल्म की शूटिंग में शामिल होंगी।

प्रियंका चोपड़ा अपने कुण्टीको शो के सह कलाकारों के साथ लंच डेट!

वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में अपने शो कुण्टीको के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह कुछ महीनों तक अपने सह कालाकारों के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर बिना रुके शूटिंग करने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग के ब्रेक के दौरान अपने सह कलाकारों जैक मेकलॉघलिन, रसेल तोवेय और एलन पॉवेल के साथ लंच किया। इस लंच डेट की फ़ोटो को इंस्टाग्राम पर सांझा करते हुए प्रिंयका ने लिखा कि तीन लड़के और एक लड़की, बार मे गए, लंच किया, हँसे और काम पर वापिस लौट गए। 

प्रियंका अपने काले टॉप और जीन्स में लाजवाब दिख रही थी।

दीपिका पादुकोण को अपने एक प्रशंसक द्वारा दिये विशेष जन्मदिन तोहफ़े पर गर्व है!

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर दुनिया भर से उनके दोस्तों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने अपने अपने तरीके से बधाई दी। किन्तु दीपिका के ध्यान अपने अरब के एक प्रशंसक के विशेष तोहफ़े की तरफ गया और उस पर गर्व महसूस कर रही हैं।

हाल ही में अरब के कुछ प्रशंसको ने पैसा संग्रहण करके एक पिछड़े गांव में पीने के पानी का कुआं और नल लगवाया। प्रशंसकों ने ट्विटर पर एक फोटो सांझा करते हुए लिखा कि यह दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर गिफ्ट है। हम सभी अरब प्रशंसकों ने दान देकर एक अभावग्रस्त गांव में पीने के पानी का कुआं बनवाया हैं। हम आशा करते है कि आपको पसंद आएगा।

इसके जवाब में दीपिका पादुकोण ने ट्वीट करते हुए लिखा कि संसार को अच्छा और शांति प्रिय बनाने के लिए आप सभी की दयालुता और सहयोग को देख कर मेरा दिल भर आया है। यह मेरे सबसे अच्छा जन्मदिन का तोहफा, जिसके के लिए मैं कह सकती हूं। मुझें आप सभी पर गर्व हैं।

विज्ञापन के बाद, कंगना रनौत और अमिताभ बच्चन दिखेंगें संग, बाल्की की फ़िल्म में!

अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत
कंगना रनौत इस समय फ़िल्म मणिकर्णिका की शूटिंग से कुछ समय की छुटिटयां लेकर अपने गृह नगर में अपनी बहन रंगोली और भतीजे पृथ्वीराज चंदेल के साथ समय व्यतीत कर रही हैं। फ़िल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी अप्रैल में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो सकती हैं।

खबरों की माने तो कंगना रनौत इस साल की तीसरी फिल्म को अंतिम रूप देने वाली हैं। यह फ़िल्म आर. बाल्की बना रहे हैं। यह अरुणिमा सिन्हा की जिंदगी पर आधारित हैं। इस कहानी में मुख्य किरदार एक दुर्घटना के दौरान अपंग हो जाती है, किन्तु वह जिंदगी से हार नही मानती हैं और माउंट एवेरेस्ट की चोटी पर विजय पाती हैं। इस फ़िल्म के लिए कंगना रनौत का नाम लगभग तय हो चुका हैं। दूसरी ओर अमिताभ बच्चन का नाम भी लगभग तय माना जा रहा हैं।

सूत्रों की माने तो कंगना रनौत को विकलांग व्यक्ति के हाव भाव को अपने में ढालने के लिए लगभग दो महीने का प्रशिक्षण लगेगा। जल्दी ही कंगना कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप देंगी और फ़िल्म की घोषणा की जाएगी।

वर्तमान में अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और 102 नॉट आउट में व्यस्त है, वही दूसरी ओर कंगना अपनी अगली फिल्म मणिकर्णिका में व्यस्त हैं। इसके पश्चात दोनो बाल्की की फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगें।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत फ़िल्म अय्यारी का प्रमोशन करते दिखे!

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत अपनी अगली थ्रिलर फिल्म अय्यारी में मनोज बाजपेयी के साथ नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में मनोज बाजपेयी एक गुरु की भूमिका में है, वही दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक शिष्य की भूमिका में हैं।

हाल ही में दोनों फ़िल्म के प्रमोशन के लिए शहर में दिखे। सिद्धार्थ अपने नीले रंग की शर्ट और डेनिम में दिखे, वही दूसरी ओर रकुल प्रीत अपनी सुंदर सी पीली ड्रेस में दिखी।

हाल ही में फ़िल्म के गाने ले डूबा में दोनों की केमिस्ट्री लाज़वाब थी। इस गाने के लिए हर जगह प्रशंसा मिल रही है। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 26 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी।

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...