मंगलवार, 9 मई 2017

टीवी कलाकार शाहीर शेख ने की ऑटोरिक्शा की सवारी!


शाहीर शेख़ टीवी जगत सबसे सुंदर अभिनेताओं में से एक हैं। वह इस वक़्त अपने टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में अपने अभिनय और मधुर आवाज़ के लिए प्रसिद्ध है और कई प्रशंसकों की दिल की धड़कन बने हुए हैं।

हाल ही में, शाहीर का ऑटोरिक्शा लेकर शो के सेट पर जाने का वीडियो वायरल हो रहा था। कई बार देखने में आया है कि हमारे सितारों की कार खराब होने पर, वे मुम्बई का ट्रैफिक देखते हुए रिक्शा लेकर सेट पर पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ शाहीर के साथ घटा। उन्होंने अपनी रिक्शा की सवारी वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर साँझा की हैं। 

कुछ समय पूर्व ही शाहीर ने अपने आप को उच्च तकनीक वाली महँगी कार गिफ्ट की थी। उन्होंने अपने परिवार के साथ इस कार की तस्वीर साँझा की थी। शाहीर इंडोनेशिया में बहुत प्रसिद्ध है। वहां उनके दो शो प्रसारित होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...