गुरुवार, 27 जुलाई 2017

श्रुति हासन रागदेश की स्क्रीनिंग पर अपने बॉयफ्रेंड माइकल कोर्सले के साथ दिखी!


हाल ही में फ़िल्म रागदेश की स्क्रीनिंग हुई। इस अवसर पर पहली बार कमल हासन की अभिनेत्री बेटी श्रुति हासन अपने बॉयफ्रेंड माइकल कोर्सले के साथ दिखी। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ बहुत ही खुश नजर आ रही थी।

यदि श्रुति के वर्तमान में फिल्मों पर नज़र डालें तो वह तिग्मांशु धूलिया की अगली फ़िल्म यात्रा में नज़र आएंगी। हाल ही में उनकी फिल्म बहन होगी तेरी सिनेमाघरों में लगी थी।

हरभजन सिंह और पत्नी गीता बसरा ने मनाया अपनी बेटी हिनाया का पहला जन्मदिन!

क्रिकेटर हरभजन सिंह और पत्नी गीता बसरा ने अपनी बेटी हिनाया का पहला जन्मदिन 28 जुलाई को मनाया। इस अवसर पर उनके सभी परिवार के सदस्य मौजूद थे।

बेटी के जन्मदिन के उप्लक्षय पर हरभजन पर अपनी बेटी की तस्वीरों का कोलाज इंस्टाग्राम पर साँझा किया। इस कोलाज से पार्टी की सजावट और आनंददायक पलों का पता चलता हैं। एक फोटो में हरभजन एक मज़ाकिया कैप पहने हुए है और अपने गाल पर लाल रंग लगाए हुए हैं। फ़ोटो को कैप्शन देते हुए लिखा है कि वेलकम टू हिनाया फर्स्ट बर्थडे।

हम भी हिनाया के जन्मदिन पर शुभकामनायें देते हैं। हिनाया का जन्म पिछले वर्ष 28 जुलाई को हुआ था।
हरभजन ने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी बेटी का अपनी जिंदगी में महत्व के बारें में बताते हुए कहा कि मेरी बेटी बड़ी हो रही है और मैं उसकी जिंदगी के हर पल का साक्षी बनना चाहता हूँ। मैं पिछले 8 से 9 महीने से क्रिकेट नही खेल रहा हूँ। मैं वापसी कर सकता हूँ, किन्तु बेटी के बड़े होते छणों को गवाना नही चाहता। मैंने जिंदगी में 18 से 19 वर्ष क्रिकेट खेला। किन्तु अब मेरे लिए सबकुछ मेरा परिवार हैं। बहुत कुछ जिंदगी में पाया, किन्तु अब सब कुछ मेरा परिवार हैं। मेरा परिवार मेरा संसार हैं।

छोटे पेशवा बाजीराव बने चंद्र नंदिनी के बिंदुसार!

स्टार टीवी का शो चंद्र नंदिनी आज के समय का ऐतिहासिक टीवी शो में नंबर 1 हैं। इस शो में रजत टोकस चंद्र के रूप में और स्वेता प्रसाद बसु नंदिनी के रूप में टीवी जगत में छाए हुए हैं। अब टीवी शो चंद्र नंदिनी में अगली पीढ़ी को बड़ा दिखाने का समय आ गया हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बिंदुसार की अब बड़ा दिखाने की तैयारी हो गई हैं। अब बिंदुसार के रूप में पूर्व शो पेशवा बाजीराव के कलाकार अयान रहमानी दिखेंगें। रजत टोकस और अयान रहमानी एक दूसरे से पहले से ही परिचित हैं। दोनों ने पूर्व में टीवी शो जोधा अकबर में बाप और बेटे की भूमिका निभाई थी।

इसी दौरान शो की मुख्य कलाकार श्वेता प्रसाद बसु से उनके सह कलाकार रजत के बारें में बात हुई तो उन्होंने बताया कि रजत टोकस एक बेहतरीन कलाकार हैं, किन्तु वह मेरे दोस्त नही हैं। हमारी सेट पर केवल शो के संवाद और दृश्यों के बारें में ही बात होती हैं। हम दोनों दोस्त नही हैं। हम एक परिवार के रूप में काम करते हैं। हम सभी व्यावसायिक द्रष्टिकोण रखते हैं। इससे ज्यादा उनके बारें में कुछ कहने को नही हैं।

जब उनसे फिल्मों की तुलना में छोटे से टीवी माध्यम के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई भी माध्यम हीन नही होता हैं। यदि आप अच्छा काम कर रहे हैं तो इनका कोई मायने नही होता हैं।

मंगलवार, 25 जुलाई 2017

सलमान खान की वज़ह से अभिषेक बच्चन की फ़िल्म रुकी!


कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने प्रभुदेवा फ़िल्म लेफ्टी का निर्देशन करने वाले थे। इस फ़िल्म के मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन हैं। इस फ़िल्म में अभिषेक को उल्टा हाथ उपयोग करने वाला दिखाने वाले हैं, जो कि पूरे शहर को बड़ी बड़ी परेशानियों से बचाता हैं।

खबरों की माने तो इस फ़िल्म को सोनी पिक्चर्स के लिये कोना व्यंकट ने लिखी हैं, जिन्होंने पुर्व में हिट फिल्म रेडी लिखी थी। इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नही आई हैं।

एक डेली के अनुसार अभिषेक बच्चन की फ़िल्म बंद वस्ते में चली गयी हैं। अब उन्हें इस फ़िल्म के लिए डेढ़ साल तक इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि डायरेक्टर प्रभुदेवा सलमान खान अभिनीत दबंग 3 के लिए व्यस्त हो चुके हैं। प्रभुदेवा दबंग 3 कर रहे है, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं। किंतु मीडिया की खबरों के मुताबिक वह इस फ़िल्म को निर्देशित करने वाले हैं।

प्रभुदेवा के एक नज़दीकी स्रोत ने बताया कि प्रभुदेवा अभी दबंग 3 करेंगें। वह अगले साल तक इसमें व्यस्त रहेंगें। वह लेफ्टी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, किन्तु अब वह इस फ़िल्म पर अगले डेढ़ साल तक काम नहीं करेंगें।
वर्तमान में अभिषेक बच्चन अपनी अगली जे. पी. दत्ता की फ़िल्म पलटन की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टीवी शो एक श्रृंगार स्वाभिमान के सेट ढाई साल के बच्चे की मौत!

कलर के टीवी शो एक श्रृंगार स्वाभिमान को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा हैं। किन्तु हाल ही में शो के सेट पर एक दुःखदायी घटना में एक ढाई साल के बच्चे को एक तेंदुए उठाकर ले गया और वह बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से सभी दुःखी और सदमे में हैं।

एक निज़ी स्रोत के अनुसार एक फैमिली टीवी शो एक श्रृंगार स्वाभिमान की शूटिंग को देखने पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान, अचानक एक तेंदुआ आया और उस फैमिली के ढाई साल के बच्चे को गर्दन से पकड़कर उठा के ले गया। थोड़ी दूर जाकर बच्चे को छोड़कर, तेंदुआ भाग गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, किन्तु उसे बचाया नही जा सका।

ऐसे तेंदुए के सेट पर आने की घटना टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर भी हुई थी। कार्तिक और नाइरा के एक रोमांटिक दृश्य को फिल्माने के दौरान एक तेंदुआ सेट पर आ गया था। किंतु डायरेक्टर की समझदारी के कारण सेट पर कोई घटना नही घटी।

सुशांत के अनुसार सारा अली खान पर अपनी डेब्यू फिल्म का दबाब नही!



सुशांत सिंह राजपूत आज के समय में सबसे व्यस्तम कलाकार हैं। वर्तमान में वह चंदा मामा दूर के लिए नासा की यात्रा करके आये हैं। उनकी आनेवाली फिल्में ड्राइव, केदारनाथ और रॉ हैं। वह जल्दी ही डेब्यूटेंट सारा अली खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म केदारनाथ की शूटिंग शुरू करेंगें। 

जब उनसे डेब्यूटेंट सारा के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि हम दोनों जल्दी ही फ़िल्म की तैयारी शुरू करेंगें। मैं उनसे कुछ ही बार मिला हूँ। वह बहुत अच्छी खुले विचारों वाली लड़की हैं। मुझे नही लगता हैं कि उनपर अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर कोई दबाब हैं। वह बहुत आत्मविश्वासी लड़की हैं। वह अपने भविष्य को लेकर दृढ़ हैं। मुझे विश्वाश है कि वह बहुत अच्छा करेंगीं।

करीना और सैफ उड़े स्विट्ज़रलैंड तैमूर के संग!



करीना कपूर खान और सैफ अली खान बहुत दिनों से एक छुटियों को मनाने का मौंका देख रहे थे। दोनों ही अपने प्यारें से बेटे तैमूर को लेकर स्विट्ज़रलैंड के लिए उड़ गए। एयरपोर्ट पोर्ट पर तीनों मीडिया के कैमरे से नही बच सके। करीना सफेद शर्ट और काले पैंट में खूबसूरत दिख रही थी, तो दूसरी ओर सैफ फॉर्मल गुलाबी शर्ट और काले पेंट में दिखे।

मीडिया के कैमरे ने तैमूर को सैफ अली खान की गोद मे कैद किया। वह आधी नींद में बहुत ही प्यारें दिख रहे थे।

इस यात्रा के बारें में जब करीना से पूछा तो उन्होंने बताया कि यदि आप मेरी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर मेरी अंतिम इक्षा पूछेंगें तो वह गुस्ताद घूमना होगा। यह बहुत ही रोमांटिक और सुंदर स्थानों में से एक हैं। मैं एक लक्सरी घुमक्कड़ हूँ। में छुटियों पर आराम करना और शॉपिंग पसंद करती हूँ। मैं अपनी सिटी से पूरी तरह से कट जाती हूँ। सैफ स्कीइंग करते हैं और मैं स्पा और मसाज का आनंद लेती हूँ।

करीना की जल्दी ही वीरें दी वेडिंग की शूटिंग शुरू होने वाली हैं।

सोमवार, 24 जुलाई 2017

करीना दिखेंगीं एक डिजिटल स्टार के संग पहली बार!

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सामान्यतः महानायकों और बड़े सितारों के साथ काम करती हैं। किंतु जिंदगी में पहली बार वह एक डिजिटल स्टार सुमीत व्यास के संग फ़िल्म वीरें दी वेडिंग में प्यार करती दिखेंगीं।

करीना पहली बार डिजिटल अभिनेता सुमीत व्यास के साथ रोमांस करते दिखेंगीं। सुमीत व्यास ने रोमांटिक सीरीज परमानेन्ट रूममेट्स से ख्याति पाई और फ़िल्म पार्च्ड से फ़िल्म समीक्षकों से वाही वाही लूटी।

इस फ़िल्म के माध्यम से 36 वर्षीय करीना माँ बनने के बाद पहली बार रुपहले पर्दे पर दिखेंगीं। उनके साथ अन्य कलाकारों में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया हैं। इस फ़िल्म को सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फ़िल्म को शशांक घोष निर्देशित कर रहे हैं और फ़िल्म की शूटिंग सितंबर में प्रारम्भ होगी।

रविवार, 23 जुलाई 2017

अभिनेता अर्जुन कपूर अपने "मेट्रोसेक्सयूएल हीरो" के टैग के बारें में बोले!

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म मुबारकां के प्रदर्शित होने को लेकर उत्साहित हैं। इस फ़िल्म में उनके अलावा उनके चाचा अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी हैं।

जब एक डेली ने उनसे पूछा कि आपको मेट्रोसेक्सयूएल हीरो के नाम के टैग डर नही लगता हैं, इस पर अर्जुन ने जवाब देते हुए कहा कि मैं नही सोचता हूँ कि मैं मेट्रोसेक्सयूएल हीरो हूँ। हाफ गर्लफ्रैंड ने यूपी, बिहार, राजस्थान और इंदौर में बहुत अच्छा किया। मेरी गुण्डे फ़िल्म ने भी इन जगहों पर सफलता पाई। इश्कजादे ने पूरे भारत में सफलता पाई।

अर्जुन ने आगे बताया कि मैंने हिंदुस्तान के हर घर में पहुंच बनाने की कोशिश की हैं। मैं पैन इंडिया हीरो बनना चाहता हूँ। आप इसी तरीके से फ़िल्म इंडस्ट्री में जीवंत रह सकते हैं। जब आप 4 से 5 साल फ़िल्म जगत में रहते हैं तो आपकी एक शारीरिक कार्यशैली विकसित हो जाती हैं। किंतु आपको केवल इसमें बंध नही सकते हैं। आपको आगे बहुत कुछ कोशिश करना चाहिए। आपको शहरी, देहाती, जटिल और उत्तम दर्जे के व्यक्तित्व में कैद नही होना चाहिए। आप इन टैग को तोड़ सकते हैं।

जब उनसे पूछा कि आपका पूरी तरीके से फ़िल्मी परिवेश में विकास हुआ है तो उन्होंने कहा कि मुझें गर्व है कि फिल्मी परिवार से हूँ। मुझें इस बात पर कोई भी शर्मीन्दगी नही हैं। किंतु फ़िल्मी व्यक्तित्व के अलावा मेरे ओर भी चेहरे है। मेरा बहुत अच्छा गोल मटोल व्यक्तित्व है। हँसते हुये कहा कि केवल यह शारीरिक नही हैं।

इनकी फ़िल्म मुबारकां 28 जुलाई को सिनेमाघरों में लगेगी।

करीना और सैफ बहुत अंतराल के बाद दिखेंगे साथ में!



आज के पति पत्नी करीना कपूर खान और सैफ अली खान, पूर्व में अभिनेता और अभिनेत्री के रूप में फिल्मों जैसे ओमकारा, टशन, कुर्बान और एजेंट विनोद में साथ में दिखे। दोनों अंतिम बार 2014 में फ़िल्म हैप्पी एंडिंग में दिखे, जिसमें करीना एक छोटी सी भूमिका के लिए आई थी।

दोनों के प्रशंसकों के लिए ख़ुशख़बरी की बात है। दोनों फिर से साथ में दिखेंगें, किन्तु वे दोनों फ़िल्म में नही दिखेंगें, बल्कि एक ब्रांड के विज्ञापन में दिखेंगें। एक निजी स्रोत के अनुसार, दोनों ने एक प्रसिद्ध ब्रांड के विज्ञापन हेतु करार किया हैं। बहुत जल्दी दोनों विज्ञापन की शूटिंग करेंगे।

वर्तमान में करीना अपनी अगली फिल्म वीरें दी वेडिंग की तैयारी में लगी हुई है, बल्कि सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म कालाकंडी में दिखेंगें।

गुरुवार, 20 जुलाई 2017

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मियामी में छुट्टियां मनाते दिखें!

बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, आइफा अवार्ड शो में शामिल होने के बाद मियामी में छुटियों का आनन्द ले रहे हैं।

बिपाशा ने एक खूबसूरत सेल्फी साँझा करते हुए मियामी में यूनिवर्सल स्टूडियो में घूमने की पुष्टि की।

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on






A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on



A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on



A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on



A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

सौम्या टण्डन बनी एक सेक्सी कैट वूमेन!

टीवी शो "भाभीजी घर पर है" को मनोरंजक बनाये रखने के लिए कुछ न कुछ नया किया जाता हैं। इस बार सौम्या टण्डन एक सेक्सी कैट वूमेन बनी हैं। इस अवतार को निभाकर, सौम्या के बचपन का सपना पूरा हो गया हैं। सौम्या को बचपन से ही कैट वूमेन सीरीज पसंद हैं। इस बार वह चमड़े की जीन्स, मुखोटा और ग्लव्स पहने हुए दिखेंगी।

सौम्या ने अपने अवतार के बारें में बताते हुए कहा कि मैं हमेशा से कैट वीमेन वाले चरित्र से प्रभावित हूँ। इस रोल को तीन तीन महान अभिनेत्रियों ने निभाया हैं। इन अभिनेत्रियों में मिचेल फ़िएफर, हैली बेरी, अन्ना हैथवे ने अपने अपने तरीके से इस चरित्र को जीवंत किया। इस अवतार के लिये मैंने अपना कॉस्ट्यूम खुद ही तैयार किया हैं और उन्हें सम्मान देने की कोशिश की हैं। मैं इस तरह की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूँ। मैं इस तरह का चार्यर कब से निभाना चाहती थी। मैं अपनी दोस्तों के साथ भी अपने सुपरहीरो के कॉस्ट्यूम वाली थीम पार्टी रखती थी। मुझे अपने शो के माध्यम से यह अवतार निभाने का मौंका मिल रहा हैं। अब मैं इसमें लड़कों को पीटूंगी, हंटर चलाऊंगी और बिल्ली के जैसे गुर्राउंगी। मैं कैट वूमेन की अदा में चलूंगी भी।

सौम्या ने बताया कि मैं शो में पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर मॉडर्न कानपुर कॉलोनी में औरतों को छेड़ने वालों को सबक सिखाऊंगी। इसमें मैं दूसरे लोगों को पीटने के साथ साथ बिभूतिजी और तिवारीजी को भी पीटती हूँ। इसमें सबसे खास बात यह हैं कि मेरे इस कैट वूमेन के अवतार के बारें में बिभूतिजी और तिवारीजी भी अनभिज्ञ हैं।

सौम्या के कैट वूमेन के अवतार को देखने के लिये शो भाभीजी घरपर है का आनेवाला एपिसोड देखिए और शौम्या उर्फ अनिता के सेक्सी कैट वूमेन की अदाओं के मज़े लीजिये।

अभिनेता अक्षय खन्ना जिंदगीभर रहेंगें कुँवारे!

अक्षय कुमार आज के सलमान के समान सबसे जाने माने अविवाहित हैं। किन्तु उन्होंने जिंदगीभर अविवाहित रहने का फैसला किया हैं। आगे जानिए, आखिर उनके इस निर्णय पीछे कारण क्या हैं?

हाल ही में अक्षय खन्ना अपनी फिल्म मोम के प्रचार के लिये दिल्ली आए थे। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि वह जिंदगीभर तक चलने वाले रिश्ते को अप्राकृतिक समझते हैं। इससे बेहतर किसी से थोड़े समय संबंध बनाने की बेहतर समझते हैं। ताल फ़िल्म के अभिनेता ने बताया कि उन्हें किसी से वादा करने और निभाने में डर लगता हैं। जब उनसे पूछा कि समय के साथ ये डर निकल जायेगा, तब उन्होंने कहा कि वह डर अभी तक हैं। मैं कभी भी शादी नही करूंगा और जिंदगीभर कुँवारा रहना चाहता हूँ। मैं कुछ समय के लिये किसी से संबंध बना सकता हूँ, किन्तु उस संबंध को जिंदगीभर नही निभा सकता हूँ।

अक्षय से आगे पूछा कि आपके दिमाग मे संबंधों के बारे में क्या चल रहा हैं। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय तक रिश्ते निभाना अप्राकृतिक है। मैं जानता हूँ कि सारी दुनिया इसको प्राकृतिक मानती हैं , किन्तु मैं नही। मैं सोचता हूँ कि जब मैं चाहू तब मुझे एक संबंध से दूसरे संबंध में जाने की आजादी होना चाहिए।
मेरे बाप पहले आप के अभिनेता अक्षय ने आगे बताया कि दो लोगों को तब तक ही संबंध बनाए रखना चाहिए, जब तक दोनों एक दूसरे से खुश है। यदि एक भी व्यक्ति खुश नही है, तो उन्हें संबंध छोड़ने का अवसर होना चाहिए। एक दूसरे को छोड़ने के लिए आज के तलाक के जैसे माध्यम नही होना चाहिये। यह बहुत ही खूबसूरत होना चाहिए, जैसे कि हम साथ में थे।

गुरुवार, 6 जुलाई 2017

क्या मौनी रॉय की सलमान के जीजा के साथ रात बाकी है?

सलमान, मौनी रॉय और आयुष शर्मा 

सलमान खान और मौनी रॉय 
अभिनेत्री मौनी रॉय टीवी जगत की जानीमानी हस्ती हैं। हाल ही में उन्होंने गोल्ड अवार्ड में फेस ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता हैं। वर्तमान में वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से फिल्मों में पदार्पण करने जा रही हैं। इस बात की पुष्टि रितेश सिधवानी कर चुके हैं।

यदि खबरों की माने तो मौनी रॉय को रात बाकी नामक फ़िल्म भी मिल गई हैं। यह वही फ़िल्म है, जिससे सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को लांच करना चाह रहे थे। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं।

एक विश्वश्त सूत्र के अनुसार सलमान खान में दबंग में लेने के पहले सोनाक्षी सिन्हा में जो सम्भावनायें देखी थी, वही अभी मौनी रॉय में देख रहे हैं। मौनी रॉय साड़ी में बहुत ही देशी और संस्कारी दिखती हैं। इसलिए सलमान उन्हें अपने होम प्रोडक्शन की किसी फिल्म एक फ़िल्म में लेना चाहते हैं।

एक साक्षात्कार के दौरान मौनी बताया कि वह बॉलीवुड फिल्में जरूर कर रही है, किन्तु टीवी जगत को कभी नही छोड़ेंगी। उनके अनुसार टीवी माध्यम ने उन्हें जिंदगी दी हैं। वह फिल्में करना चाहती है, क्योंकि वह सिनेमा को पसंद करती हैं। वह वो कर रही है, जो उन्हें पसंद हैं। मैं विशेष चरित्रों को चुनना चाहती हूँ और अपने अभिनय को उभारना चाहती हूँ। किन्तु कभी भी टीवी माध्यम नही छोडूंगी, क्योंकि इस माध्यम ने मुझे सब कुछ दिया हैं। मैं अपने पुराने सभी शो करते रहूँगी।

मंगलवार, 4 जुलाई 2017

श्रीदेवी की एक कारण से नींद उड़ जाती है, जानिए क्या?


आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा विषय हैं। बढ़ते अपराध की दर माता पिता की चिंता बड़ा रही हैं। इन्ही में से एक श्रीदेवी है, जो कि अपनी बेटियों के देर रात पार्टी में रहने पर चिंता में जागती रहती हैं। जब तक वे घर नही आ जाती है, तब तक मोम फ़िल्म की अभिनेत्री की नींद उड़ी रहती हैं।

हाल ही में श्रीदेवी अपनी फिल्म मोम के प्रमोशन कार्यक्रम में थी| उन्होंने आज के समय में महिला सुरक्षा के चलते माँ बाप की बढ़ती चिंता पर प्रकाश डाला| 

श्रीदेवी से उनकी बच्चियों के देर रात पार्टी में जाने पर, उन्होंने कहा कि यह तुम्हरे दिमाग को परेशान करता हैं| आप डिप्रेशन में चले जाते है और बहुत असहाय महसूस करते हो|  जब मेरे बच्चे देर रात पार्टी में जाते है तो मेरी नींद उड़ जाती हैं| में पूरे समय तनाव में रहती हूँ और मेरे पति भी तनाव महसूस करते हैं| 

श्रीदेवी की फिल्म मोम ७ जुलाई २०१७ को सिनेमाघरों में लगने वाली हैं| 

ऋचा चड्ढा और अंगद बेदी बने गहरे दोस्त।


बॉलीवुड सितारें ऋचा चड्ढा और अंगद बेदी ऑनलाइन सीरीज इनसाइड एज करने के पहले अनजान थे। किंतु आज दोनों के बीच गहरी दोस्ती और संबंध हैं।

दोनों की दोस्ती फरहान अख्तर की ऑनलाइन सीरीज इनसाइड एज की शूटिंग के दौरान प्रारंभ हुई। अंगद बेदी एक व्यायाम करने वाले अभिनेता है। यही उनकी ऋचा से दोस्ती का कारण बना। अंगद ने ऋचा को व्यायाम के बहुत सारे टिप्स दिये।

ऑनलाइन सीरीज इनसाइड एज में ऋचा चड्ढा एक क्रिकेट टीम की मालकिन बताई गई है और अंगद बेदी जो कि असल जिंदगी में भी क्रिकेटर है, ने एक क्रिकेट टीम का कप्तान का रोल किया हैं।

पहली बार अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी हिंदी रीमेक फ़िल्म में!

फिल्मकार सब्बीर खान अपनी आने वाली फिल्म मुन्ना माइकल में टाइगर श्रॉफ और निधि अग्रवाल के साथ फिल्म प्रदर्शन को तैयार हैं। इस फ़िल्म के बाद सब्बीर खान की फ़िल्म एक हिंदी रीमेक होगी। वह साउथ की फ़िल्म थानी ओरुवं के हिंदी रीमेक की तैयारी में हैं।

सब्बीर खान इस फ़िल्म के लिए अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेने की इक्षा रखते हैं। सिद्धार्थ और अर्जुन बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और आज तक साथ में नही आये हैं।

यदि विश्वश्त सूत्रों की माने तो सब्बीर ने थानी ओरुवं के हिंदी रीमेक के लिए एक स्टूडियो को तैयार किया हैं। इस फ़िल्म में दोनों मुख्य चरित्र बहुत ही दमदार हैं। एक चरित्र एक आईपीएस ऑफिसर का नायक वाला है और दूसरी ओर एक वैज्ञानिक का चरित्र खलनायक का हैं। दोनों चरित्रों के बीच बिल्ली और चूहे का खेल बताया गया है।

टीवी सितारों की शाम, गोल्ड अवार्ड 2017 के संग!










हर साल टीवी सितारों को उनके अभिनय और प्रयासों के लिये पुरुस्कृत किया जाता हैं। हाल ही में टीवी जगत का गोल्ड अवार्ड 2017 का आयोजन हुआ। इसमें टीवी जगत की बड़ी बड़ी हस्तियाँ मौजूद थी।

फिल्मसिटी में ग्लोबल इंडियन टेलीविज़न अवार्ड्स के 10वें संस्करण का आयोजन किया गया। इसे जय भानुशाली और भारती सिंह ने होस्ट किया।

इस अवसर पर टीवी सितारें जैसे गौहर खान, मौनी रॉय, देबिना बैनर्जी, काम्या पंजाबी, रिद्धि डोगरा, ऋत्विक धनजानी आदि शामिल हुए। सभी सितारें अपनी खूबसूरत पोशाकों में स्टाइल में दिख रहे थे। इस कार्यक्रम में दिव्यांका त्रिपाठी, करण पटेल, करणवीर वोहरा और गुरमीत चौधरी ने दमदार प्रस्तुति दी। सभी प्रशंसक मंत्र मुग्ध हो गए।

इनमें से कुछ पसंदीदा कलाकार अवार्ड अपने घर लेकर गए। इस बार ये है मोहब्बतें के सितारों ने अवार्ड जीतने में बाज़ी मारी। इस अवसर पर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिव्यांका त्रिपाठी ने, बेस्ट एक्टर का अवार्ड करण पटेल ने, बेस्ट नेगेटिव रोल एक्ट्रेस (पॉपुलर) का अवार्ड अनिता हसनंदानी ने टीवी शो ये है मोहब्बतें के लिए जीते। बेस्ट नेगेटिव रोल एक्टर का अवार्ड विकास मनकताल ने ग़ुलाम के लिए जीता। अदा खान ने नागिन 2 और रिद्धि डोगरा ने वो अपब से के लिए बेस्ट नेगेटिव फीमेल अवार्ड जीता। मोनी रॉय ने फेस ऑफ द ईयर का अवार्ड अपने नाम किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित टीवी सितारों की तस्वीरों का आनंद लीजिये।

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...