मंगलवार, 20 सितंबर 2022

फ़िल्म 'द लास्ट फ़िल्म शो' को मिली ऑस्कर में एंट्री। भारत की तरफ से ऑस्कर एंट्री में फ़िल्म आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स को पछाड़ा!



आखिरकार सम्मानित ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की ओर से गुजराती फ़िल्म द लास्ट फ़िल्म शो को एंट्री मिल गई हैं। गुजराती में इसका नाम छेल्लो शो है। भारतीय फिल्म प्राधिकरण ने फ़िल्म द लास्ट फ़िल्म शो के ऑस्कर में एंट्री की घोषणा की। पैन नलिन द्वारा निर्देशित फिल्म सिनेमाघरों में 14 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीना, दीपेन रावल और परेश मेहता है। इस फ़िल्म का जून में ट्रिबेका फ़िल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।

फ़िल्म की ऑस्कर एंट्री पर निर्देशक पैन ने भारतीय फिल्म प्राधिकरण और फ़्फ़ी जूरी सदस्यों को धन्यवाद कहा। ऑस्कर एंट्री में पिछड़ी फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने भी द लास्ट फ़िल्म शो के सभी टीम सदस्यों को ऑस्कर 2023 में एंट्री के लिये बधाई दी। 


सोमवार, 19 सितंबर 2022

फ़िल्म पेज 3 के डायरेक्टर ने देखी इस अभिनेत्री की केवल एक फ़िल्म और उसको बनाया अपनी 'बबली बाउंसर'!

फ़िल्म निर्देशक मधुर भंडारकर फ़िल्म जगत के उन निर्देशकों में से एक है जो कि फ़िल्म के लिये वर्कशॉप पर विश्वास नहीं करते है बल्कि सीधे कलाकार को अपने सेट पर हुनर दिखाने का मौका देते है। फ़िल्म त्रिशक्ति से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले पद्मश्री सम्मानित निर्देशक ने फ़िल्म चांदनी बार की सफलता के बाद कभी पीछे मुड़कर नही देखा। फ़िल्म ने राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार भी जीता था। फिर पेज 3, ट्रैफिक सिग्नल और फैशन जैसी सफल फिल्में दी। वह हमेशा राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार जीतने वाले निर्देशक कहलाने लगे थे। हाल ही में 54 वर्षीय फ़िल्म हीरोइन के निर्देशक ने फ़िल्म बबली बाउंसर से फ़िल्म जगत में वापसी कर रहे है। फ़िल्म में उन्होंने ने सुप्रसिद्ध दक्षिणी फ़िल्म जगत की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को फ़िल्म के मुख्य किरदार बबली के रूप में दिखाया है। 


हाल ही में फ़िल्म प्रोमोशन के दौरान एक मीडिया बातचीत में बताया कि उन्होंने तमन्ना भाटिया के फ़िल्म के चयन से पहले केवल उनकी एक ही फ़िल्म बाहुबली देखी थी। उस आधार पर ही उनको ऑडिशन के लिए बुला लिया। उन्होंने आगे बताया कि मैंने तमन्ना का बाहुबली के अलावा कोई दूसरा कार्य नही देखा था। जब वह मुझसे मिली तो मैं अपनी दूरदर्शी सोच और सहज प्रवृत्ति के चलते समझ लिया कि तमन्ना निर्देशक की हीरोइन हैं। उनमे उल्लेखनीय प्रतिभा हैं। उन्होंने फिल्म में जो कई मिज़ाज लिये किरदार को कम समय मे सेट पर अपनेआप को परिवर्तित कर निभाया हैं वो अविश्वसनीय हैं। मैं कसम से कहता हूं कि जिस तरह को रोल और जिस तरह से निभाया वह काबिले तारीफ़ हैं। मुझें एक भी बार उन्हें किरदार या सीन के लिये समझाना नही पड़ा। मैं ऐसा व्यक्ति हूँ जो वर्कशॉप पर विश्वास नही करता हूँ। मैं सीधे सेट पर अभिनय करने कहता हूं। सीधा शूट करता हूँ। इसके लिये कोई तैयारी की जरूरत नही होती हैं।

फ़िल्म सत्ता के डायरेक्टर ने आगे तमन्ना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बात सही हैं कि उन्होंने बॉक्सिंग और हरियाणवी के उच्चारण के लिये थोड़ी तैयारी की। वो भी सेट पर डायलाग कोच सेट पर थे। शूटिंग के दौरान ही सब तैयारी हुई। 2 से 3 दिन तैयारी के लिए खराब  किये। यह फ़िल्म उनके लिये गेमचेंजर साबित होगी।

फ़िल्म बबली बाउंसर डिज़्नी हॉटस्टार पर 323 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

रविवार, 18 सितंबर 2022

गर्भवती होने के बाद भी अपने फ़िल्म के प्रोमशन में जुटी थी ये अभिनेत्री, पति ने की खूब बड़ाई!


पहले से ही होता आया है कि यदि महिला गर्भवती हुई तो घर का हर एक सदस्य उसकी देखरेख में लग जाता हैं, हर उसके कदम पर सावधानी बरतता है। लेकिन आजकल गर्भवती स्त्री अपने आप को मजबूत रूप में प्रस्तुत कर रही हैं। वह बच्चे के जन्म के अंतिम दिनों तक अपने काम को नही छोड़ती हैं। इस बात से बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अछूती नही रही। चाहे फिर वो ऐश्वर्या राय हो या फिर बिपाशा बसु या फिर नेहा धूपिया या फिर करीना कपूर हो, सभी ने अपने बच्चे के जन्म के अंतिम समय तक अपने आप को काम के साथ सक्रिय रखा। इसी कड़ी में अब नाम जुड़ गया है बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का। जी हां आलिया भट्ट अब रणबीर कपूर की धर्मपत्नी है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साथ में पहली फ़िल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। आलिया भट्ट ने गर्भवती होने ले बाबजूद फ़िल्म के प्रोमोशन के लिये जगह जगह भ्रमण किया, चाहे फिर उत्तरी राज्य हो या दक्षिणी राज्य। 




गर्भवती होने के बाबजूद आलिया का इस तरह से फ़िल्म के लिये सक्रिय रहना, रणबीर कपूर के लिए मिशाल बन गया। रणबीर ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके के लिये किसी प्रकार की आलोचना, एक जलन का कारण हो सकता हैं। उन्होंने आगे आलिया के बारे बताया कि वो उनपर बहुत निर्भर हैं। बिना उनके उनका कोई काम नही होता हैं। 




जैसा कि हम जानते है कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के संग अप्रैल 2022 में सात फेरे लिये थे। जल्दी ही वह अपने बच्चे की मां बनने वाली हैं। आलिया की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी होगी। वही रणबीर अपनी अगली फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

गर्भवती होने के बाद भी अपने फ़िल्म के प्रोमशन में जुटी थी ये अभिनेत्री, पति ने की खूब बड़ाई!

गुरुवार, 15 सितंबर 2022

शाहरुख खान ने एक प्रसिद्ध अभिनेत्री को फेंका बालकनी से तो बने सुपरस्टार! जानिए क्या हुआ था?

शाहरुख़ को बाज़ीगर फिल्म के इस सीन ने बनाया सुपरस्टार!

सर्वविदित है कि फ़िल्म जगत में किसी कलाकार के लिए कोई एक फ़िल्म का सीन उसके कैरियर के लिये मील का पत्थर साबित होता हैं। फ़िल्म जगत में ऐसे कई अभिनेताओं के किरदार हैं जिनके एक सीन ने उनके कैरियर को सफलता की ओर मोड़ दिया। चाहे फिर अमज़द खान का शोले का गब्बर वाला किरदार हो जिसमें उनके डायलॉग "वो कितने आदमी थे" के दृश्य ने जो किरदार के प्रभाव को गड़ा वो आजतक जहन में जीवंत हैं। शोले में ही बिना हाथ के ठाकुर का मजबूत किरदार, जिसे संजीव कुमार ने निभाया था आदि। इन्ही किरदारों में से एक किरदार शाहरुख खान का बाज़ीगर में था, जिसके एक विशेष सीन ने उनके कैरियर को सफलता की तरफ मोड़ दिया। 

शाहरुख़ खान फिल्म बाज़ीगर में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बालकनी से फेंकते हुए दृश्य में 


हाल ही में अब्बास मस्तान एक इवेंट के दौरान फ़िल्म जगत में अपने सफर के संबंध में खुलासा कर रहे थे तो उन्होंने अपने संघर्ष और कैरियर में मील का पत्थर साबित हुई फ़िल्म के बारें में बता रहे थे। जैसा कि हम जानते है कि फ़िल्म निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान ने अपने कैरियर की शुरुआत जीतेंद्र की फ़िल्म अग्निकाल से की, जो कि उन्हें दो साल के कड़े संघर्ष के बाद मिली थी। उसके बाद दोनों भाइयों की निर्देशक जोड़ी ने कभी मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। इनकी फिल्मों में मुख्य फिल्में बाज़ीगर, ऐतराज़, अजनबी, बादशाह, रेस और रेस 2 आदि हैं। दोनों भाइयों ने खुलासा किया कि शाहरुख खान की बाज़ीगर ने दर्शकों के बीच उनके बारे में सनसनी फैला दी। यह फ़िल्म उनके कैरियर के लिए एक आशा की किरण बनी। 

शाहरुख़ खान फिल्म बाज़ीगर के निर्देशक अब्बास मस्तान के संग  


एक मीडिया इवेंट के दौरान फ़िल्म जगत में अपने योगदान को लेकर उन्होंने बताया कि फ़िल्म बाज़ीगर को लेकर वे बहुत उत्साहित थे। उन्होंने फिल्म के लिये उस समय के सुपरस्टार अनिल कपूर को संपर्क किया। लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। कहते है कि फ़िल्म जगत में किसी के न से किसी दूसरे संघर्षरत कलाकार के लिये अवसर बना देती हैं। आगे यही हुआ। अब्बास मस्तान फ़िल्म के मुख्य कलाकार के चयन को लेकर चिंतित थे। इसी दौरान एक कलाकार अमृत पटेल थे जो कि उस समय के संघर्षरत कलाकार शाहरुख खान के साथ टीवी सीरियल फौजी में कार्य कर चुके थे। उन्होंने शाहरुख के नाम अब्बास मस्तान को सुझाया। उन्होंने शाहरूख के बारे में उन्हें बताया कि वह बहुत ही दिल से और जुनून से आपकी फ़िल्म के किरदार को निभाएगा। फिर क्या था कि जैसे शाहरुख की जिंदगी में स्वर्ण अवसर इंतजार कर रहा था। प्रोड्यूसर रतन जैन की सहमति के बाद शाहरुख से संपर्क किया। 

निर्देशक जोड़ी ने आगे बताया कि कैसे शाहरुख ने फ़िल्म की कहानी सुनाने के लिये मजबूर किया ताकि वह जान सके कि हम उनसे फ़िल्म में चाहते क्या हैं। हमने शाहरुख को कहानी सुनाई तो हमारा कहानी का अनुभव बुरा था। किंतु शाहरुख समझ गए कि उन्हें फ़िल्म में उनसे क्या चाहिये। फिर क्या, शाहरूख ने फ़िल्म के लिये हाँ कर दी। आगे तो फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बना दिया।

आगे फिर निर्देशक जोड़ी ने बताया कि उन्होंने फिल्म का पहला शो थिएटर में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिये देखा। हमने जो सोचा भी नही वो हुआ। जब फ़िल्म एक सीन में शाहरुख खान बालकनी में ले जाकर शिल्पा शेट्टी को नीचे फेकते हैं तो वास्तव में थिएटर में लोगों के मुंह से जोर से चीख निकल पड़ती हैं। क्योंकि वह इसके लिये तैयार नही थे। लेकिन जब वह क्राइम दृश्य से निकलकर जाते है तो तालियां और सीटियां बजने लगी थी। यह देखकर हम अचंभित थे। यह प्रतिक्रिया सोची भी नही थी। उस किरदार के लिये तालियों और सीटियों ने उस व्यक्ति को आज का सुपरस्टार बना दिया। शाहरुख खान के फिल्मी कैरियर में यह फ़िल्म मील का पत्थर साबित हुई। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। उसके बाद शाहरुख ने डर, कभी हाँ कभी न, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्में की। इसके बाद शाहरूख खान ने बॉलीवुड के बादशाह की पदवी पाई। 

निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान ने अपनी अंतिम फ़िल्म मशीन बनाई थी, जिसमें उन्होंने अपने पुत्र मुस्तफा को लांच किया था। अभी वह कोई दूसरी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें बॉबी देओल मुख्य किरदार में दिखेंगे।




बुधवार, 14 सितंबर 2022

यह अभिनेत्री 9 साल की उम्र में उस समय के 20 वर्षीय सुपरस्टार से करती थी प्यार, बाद में की उन्ही से शादी!


कहते है कि धरती पर दो आत्माओं का मिलन पूर्वनिर्धारित रहता है। किंतु आज के समय मे ऐसी बातों को तवज्जों नही दी जाती हैं। यदि हमारे आसपास की घटनाओं को देखें तो विश्वास करने को होता हैं। असली जिंदगी में भी हमें कई बेमेल शादियां देखने मिलती हैं, फिर चाहे उम्र का अंतर हो या फिर कुछ कमियों के साथ भी जीवनसाथी का चुनना हो। बेमेल शादियों में उम्र का अंतर सामान्य हो गया हैं। पहले तो ये शादियां जनसामान्य में देखने को मिलती थी किंतु अब तो यह बड़ी बड़ी हस्तियों और फ़िल्म जगत में भी सामान्य हो गई हैं। ऐसी उम्र के अंतर वाली शादियों वाली हस्तियों में दिलीप कुमार-सायरा बानो, सैफ अली खान - करीना कपूर, सचिन तेंदुलकर-अंजलि, मिलिंद सोमन-अंकिता, ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन आदि का नाम हैं। इसमें से कई लोग तो बचपन से ही किसी बड़े उम्र के व्यक्ति को प्यार करते है और बाद में शादी भी कर लेते हैं। इन्ही हस्तियों में से एक हिंदी फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं जो कि अपनी 9 साल की उम्र से अपने वर्तमान पति और अपने से 11 साल बड़े कपूर खानदान की अगली पीढ़ी के अभिनेता रणबीर कपूर से प्यार करती हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट ने उनकी अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहली फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के प्रोमोशन के दौरान अपने प्रेमी और पति रणबीर के प्रति 9 साल की उम्र से प्यार को कबूला।

आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी बचपन से जवानी तक 

हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और एस एस राजामौली के साथ अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के तेलुगू में फ़िल्म रिलीज को लेकर प्रोमोशन के लिये तेलुगु शो कैश में शिरकत की। इसी शो के दौरान शो के होस्ट ने आलिया भट्ट से पूछा कि ये बात सही है कि आप रणबीर कपूर से लगभग 11 साल पहले से प्यार में है। ये सुनकर आलिया कुछ बोल नही पाई और शर्मा गई। यह देखकर उनके पति रणबीर कपूर आगे आये और बताया कि आलिया और मैं पहली बार संजय लीला भंसाली के लिये एक विज्ञापन शूट पर मिले। मैं उस समय भंसाली जी का सहायक था। मैं उस समय 20 साल का था और आलिया 9 साल की थी। रॉकस्टार के अभिनेता ने आगे खुलासा किया कि भंसाली जी हम दोनों को लेकर "बालिका वधू" नामक फ़िल्म भी बनाना चाहते थे। 


९ वर्ष की आलिआ भट्ट का २० वर्षीय रणबीर कपूर से पहला प्यार 

आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर की सामाजिक मुलाकात

आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर की हाईवे फिल्म के सेट पर मुलाकात

आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर की हाईवे फिल्म के सेट पर मुलाकात


इसी वार्तालाप में आलिया को आख़िरकार रहा नही गया और बताया कि वह वो समय था जब मैंने रणबीर को पहली बार स्क्रीन पर देखा था। उन्होंने खुलासा किया कि जब मैंने पहली बार रणबीर को स्क्रीन पर देखा तो मेरे साथ ऐसा हो गया था कि बयां नही कर सकती। मुझें कुछ जुड़ाव महसूस हुआ। कुछ तो हमारे बीच महसूस हुआ।  मुझे लगा कि मैं इस व्यक्ति को प्यार करती हूं। उन्होंने आगे बताया कि हम सामाजिक रूप से मिलते रहे, किंतु दोस्त नही थे। फिर फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की अभिनेत्री ने खुलासा किया कि रणवीर और मैंने पहली बार ब्रह्मास्त्र की तैयारी के लिये पहली फ्लाइट ली। इसी दौरान रणबीर ने मुझसे फ्लर्ट करने चालू लिया। अर्थात दोनों के बीच प्यार के लम्हो की शुरुआत हुई। आगे तो हम से सभी जानते हैं कि दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली।


आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर का ब्रह्मास्त्र की रिहर्सल दौरान प्यार परवान चढ़ा 

आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर का ब्रह्मास्त्र के दौरान प्यार में डूबे 

आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लम्हें 

गर्भवती आलिआ भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ 

वर्तमान में आलिया भट्ट गर्भवती हैं और ब्रह्मास्त्र फ़िल्म के प्रोमशन में व्यस्त हैं। फ़िल्म हिंदी में रिलीज हो चुकी हैं। भारत और विदेशों में फ़िल्म को अच्छा प्रतिफल मिल रहा हैं। फ़िल्म पर मिश्रित समीक्षा मिल रही है। फ़िल्म एनीमेशन और विजुअल एफ्फेक्ट्स के आधार पर उच्च स्तरीय है। हम आशा करते है कि फ़िल्म सफल हो। 

सोमवार, 5 सितंबर 2022

अभिनेत्री आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल का विवाह होगा 17 साल पुराने घर में?

यदि खबरों की माने तो अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बिटिया आथिया शेट्टी अब जल्दी ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। उनका विवाह प्रसिद्ध क्रिकेटर के एल राहुल से होने वाला हैं। दोनों काफी लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि दोनों विवाह बंधन में बंधे। दोनों की शादी बड़े स्टार पर होगी क्योंकि मम्मी पापा के अलावा खुद आथिया और भाई अयान भी बॉलीवुड से जुड़े हुए है तो शादी का भव्य होना स्वाभाविक हैं। 



मीडिया में वायरल हुई खबरों की माने तो आथिया और के एल राहुल पहले से ही उनके बांद्रा अपार्टमेंट में रह रहे है। उनके परिवार ने तैयारी में भी लग गए हैं। बस के एल राहुल की सहमति से शादी की तारीख तय करना बाकी हैं। क्योंकि क्रिकेटर का शेडयूल बहुत ही व्यस्त है। सूत्रों की माने तो एक प्रतिष्ठित वेडिंग आर्गेनाइजर रेकी के लिए खंडाला गए थे। लगता हैं कि आथिया और के एल राहुल ने पांच सितारा होटल वाली शादी पसंद नही हैं। इसलिए दोनों अब अपनी शादी खंडाला में 17 साल पुराने पुश्तेनी मकान से करना चाहते हैं। यह मकान आथिया के पापा सुनील शेट्टी का हैं। जहान नामक मकान सुनील शेट्टी के दिल के बहुत क़रीब हैं। फ़िल्म मोहरा के अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने इसे 17 साल पहले बनवाया था। इसमें सजावट और वास्तु में हरियाली हर जगह दिखती हैं। बड़े क्षेत्र में फैले इस घर में नैसर्गिक सौंदर्य हैं। 

आगे सूत्रों ने खुलासा किया है कि शादी में शामिल होने वाले लोगों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह की तारीख को शादी के लिये सुरक्षित रखने कहा हैं। शादी एक फैट वेडिंग होगी अर्थात भव्य और विशाल होगी। 

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...