संदेश

फ़रवरी, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हर्षवर्धन को चाहिए तीन अदाकारा आलिया, प्रियंका और दीपिका!

चित्र
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने हाल ही में फिल्म मिर्ज़िया से बॉलीवुड में पदार्पण किया। फिल्म व्यावसायिक तौर पर सफल नहीं रही किन्तु फिल्म में हर्षवर्धन के अभिनय को सराहा गया। वर्तमान में हर्षवर्धन अपना सुनहरा भविष्य देख रहे हैं। उनके अनुसार, फिल्म मिर्ज़िया के दौरान बहुत ही दर्द सहा। किन्तु फिल्म असफल रही। हाल ही जब उनसे पूछा गया कि वो किस ख़ास सह कलाकार के साथ आगे अभिनय करने की चाहत रखते है। इसके जवाब में हर्षवर्धन ने कहा कि में आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहता हूँ, क्योंकि वो मेरी हमउम्र है। दूसरी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा है, जिनके साथ में काम करना चाहूंगा, क्योंकि में उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ और वो मेरी ख़ास दोस्त भी है। तीसरी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं , जिनके साथ काम करना चाहूंगा, क्योकि वो बहुत ही सुन्दर है। क्या सोचते है आप इस बारें में।

स्वस्थ हुए मनवीर गुर्जर की ख़ास दोस्त के साथ पब पार्टी!

चित्र
हाल ही के बिग्ग बॉस विजेता मनवीर गुर्जर अपने विवादों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। चाहे वो बिग्ग बॉस के अंदर अभद्र भाषा का उपयोग हो या फिर असल जिंदगी में शादीशुदा होने के साथ एक पुत्री का बाप होने की बात हो। हाल ही में मनवीर गलत खाने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल से स्वस्थ निकलकर, एक पब पार्टी में वह रातभर अपनी एक खास दोस्त के साथ मस्ती करते हुए पाए गए। पब पार्टी में , गुर्जर की खास दोस्त कोई और नहीं, बल्कि उनकी बिग्ग बॉस की सह प्रतियोगी नितिभा कौल थी। हमे उनकी पब पार्टी के कुछ फोटो और वीडियो प्राप्त हुए है। देखकर आनंद लीजिये। #nitibha #in #nightclub #20mago #bb #biggboss10 #biggboss11 #bb #nitibha #nitibhakaul #fakeveer #manveer #manveergujjar #manveergurjar #instagram #Biggboss11 #iamhussainmirza #instagram #india #surat #gujarat #mumbai @biggboss.season.11 @iam.hussainmirza @insta_lover_point

हाजिर जवाब कपिल शर्मा की बोलती बंद की करण जौहर ने!

चित्र
हाल ही में, कपिल शर्मा ने बीएमसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में ट्विटर पर एक मोर्चा खोल दिया था। किंतु वह ट्रोलर्स के कारण मुसीबत फसतें नज़र आ रहे थे। वह ट्विटर पर लोगों को जवाब देने में अपने को असहज महसूस कर रहे थे। एक बार फिर कपिल शर्मा प्रश्नों के जवाब में करण जौहर  के सामने घुटने टेकते नज़र आये। हाल ही में 35 वर्षीय कपिल शर्मा, प्रसिद्ध शो कॉफी विथ करण में करण जौहर के साथ उपस्थित हुए। करण जौहर ने अपने प्रश्नों से हाजिर जवाब कपिल की बोलती बंद करने में कोई कसार नहीं छोड़ी। सूत्रों के अनुसार, करण जौहर ने कपिल शर्मा से पुछा कि वो इतने सुबह सुबह ट्विटर पर कैसे आ जाते है। क्या समय बिताने के लिए कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। इस प्रश्न के जवाब में कपिल शर्मा कुछ नहीं कह पाए। वह अपनेआप को लज्जित महसूस करते हुए , करण से बोले कि इस बारे में जवाब देने में असहज हूँ। में अपने शो पर भी इस तरह के प्रश्न पूछने में कतराता हूँ। वास्तव में कपिल शर्मा की अंग्रेजी इतनी अच्छी नहीं है, इसलिए वह जवाब बड़े ही संभल कर दे रहे थे। उन्हें डर था कि मेरे शब्दों का मतलब कुछ का कुछ नहीं निकले।

करीना अपने बेटे तैमूर के नाम पर हुए विवाद बोली!

चित्र
हाल ही में, करीना कपूर खान ने 20 दिसम्बर को 2016 को एक खूबसूरत बेटे को को जन्म दिया। सैफ अली खान ने तुरंत ही सोशल मेडिया पर अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान घोषित किया। तैमूर नाम घोषित होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस नाम की तुलना मंगोल शासक तिमूर से करना चालू कर दिया, जो कि हजारों मासूमों की मौत का जिम्मेदार था। सैफ अली खान ने बढ़ते विवाद को देखकर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर सन्देश दिया कि तैमूर का मतलब अरबी भाषा में लोहा होता है, जो हम दोनों को पसंद आया। इसलिए यह नाम रख दिया। हाल ही में लेख्मे फैशन वीक के दौरान करीना ने बेटे के नाम पर विवाद पर बोलते हुए कहा कि यह बहुत ही अजीब था। मुझे यह समझ में नहीं आता कि लोग मेरे बेटे के नाम को लेकर व्यक्तिगत स्तर पर क्यों सोच रहे हैं। हम हम दोनों को नाम पसंद आया और उसका अर्थ अच्छा लगा तो हमने रख लिया। हमें इससे क्या लेना देना कि उसका नाम किसी मरे या ज़िन्दा व्यक्ति से समानता रखता है। कुछ अपने लोगों ने हमारी भावनाओं को समझा और हमारे साथ खड़े रहे, उसके लिए धन्यवाद। यह लोगों का संबल हमारे लिये मायने रखता बशर्ते कि कुछ लोगों ने हमारे बारें

संजय दत्त बायोपिक फिल्म में नहीं होगा माधुरी का प्रेम प्रसंग!

चित्र
पिछले दशक में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने और प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त का प्रेम प्रसंग मीडिया से लेकर घरों में चर्चा का विषय था। फिल्म खलनायक के बाद संजय दत्त के जेल जाने के बाद , दोनों के बीच संबंधों में दूरियां आ गयी थी। दोनों ही बाद में अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर मुख्या भूमिका में है और संजय दत्त का किरदार जीवंत करने वाले है। इस फिल्म में संजय दत्त के हर पहलु को समाहित किया जा रहा है, फिर चाहे उनकी ड्रग समस्या हो या उनके प्रेम प्रसंग हो। सूत्रों की माने तो, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित संजय दत्त बायोपिक में संजय के हर अच्छे और बुरे पहलु को लय गया है। संजय दत्त का माधुरी दीक्षित नेनेके साथ प्रेम प्रसंग भी फिल्म का अहम् भाग था, किन्तु माधुरी दीक्षित के ऐतराज के कारण इसे फिल्म में से हटा दिया गया है। माधुरी के वर्तमान में समाज में सम्मानीय स्थिति के चलते, उनकी असमंजस की स्थिति को समझते हुए उनकी जिंदगी के संजय दत्त के साथ अहम् लम्हों को पूरी तरह से हटा दिया गया। 

गिरीश तौरानी ने अपनी 1 साल पुरानी शादी के राज खोले!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता गिरीश तौरानी की अंतिम फिल्म लवशुदा 19 फरवरी 2016 में प्रदर्शित हुई थी। हाल ही में उन्होंने अपनी कृष्ना से अपनी एक साल पहले हुयी शादी को स्वीकारा। गिरीश ने कृष्ना से 11 फरवरी 2016 में अपनी शादी रचाई किन्तु अपने फिल्मी करियर का ध्यान रखते हुए इसको दुनिया से छिपाकर रखा। किन्तु इस वर्ष वह 11 फरवरी को शादी की सालगिरह मनाने वाले है, तो इस उप्लक्षय में गिरीश ने अपनी शादी के राज खोले। गिरीश ने अपने कृष्ना के साथ प्रेम संबंधों के बारें में बताते हुए कहाँ कि मैं और कृष्ना बचपन के दोस्त हैं और स्कूल में साथी थे। हम लोग वर्ष 2007 से प्यार में है। हमने अपने प्यार को पिछले वर्ष शादी के बंधन में बंधा। शादी जैसे पवित्र बंधन को छुपाने के सम्बन्ध में गिरीश ने कहा कि में अपने फ़िल्मी करियर को सुरक्षित रखने हेतु इसे छुपाया। मेरी पत्नी कृष्ना भी थोड़ी विचलित थी, किन्तु मेरे फिल्मी करियर को देखते हुए वह चुप रही और मेरी समस्या को समझा। लेकिन अब में चाहता हूँ कि मैं अपनी पत्नी के साथ दुनिया के साणे अपनी शादी को उजागर करूँ। सूत्रों के अनुसार उनकी परंपरागत सिंधी शादी हुई। दोनों यूर

इलियाना डीक्रूज ने शारीरिक छेड़छाड़ और प्रताड़ना को स्वीकारा!

चित्र
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज ने हाल ही में छेड़छाड़ और शारीरिक प्रताड़ना की बात को स्वीकार किया। हाल ही में इलियाना ने एक अनजान लड़की के अभिलेख को साँझा किया जिसमें लिखा था कि में अपने पूर्व प्रेमी दोस्त के गंदे लुखित और ध्वनि सन्देश प्रसारित कर रही हूँ, क्योंकि उसने मेरी जिंदगी नर्क बना दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इलियाना ने लिखा कि यह बुरा व्यक्ति घृणा योग्य है। मुझे इस लड़की पर गर्व है जिसने इस कुत्ते का पर्दाफाश किया। तुम जो भी हो, मेरी नज़र में सम्मानीय हो। इलियाना ने अपनी निजी जिंदगी के एक बुरे अनुभव को ट्विटर पर साँझा करते हुए लिखा कि मैं भी छेड़छाड़ और शारीरिक प्रताड़ना की शिकार हुई हूँ। वह बहुत ही भयावह था। वो तो मेरे प्यारे माँ बाप का जरूरत के समय साथ दिया और मुझे इससे लड़ने की शक्तिमिली।

वरुण धवन की नज़र में आलिया भट्ट बनेगी अच्छी बहु रानी!

चित्र
हाल ही में , आलिया भट्ट और वरुण धवन ने एक कार्यक्रम में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर में एक डायलॉग है, जिसमें वरुण, आलिया से कहते हुए दिखाया है कि तू जिससे भी शादी करेगी, उसकी लाइफ बन जायेगी। जब इस संबंध में आलिया से उनकी असल जिंदगी के बारें में पूछा तो उन्होंने कह कि मैं ऐसा नहीं सोचती हूँ कि में बिगड़ने का मन रखती हूँ। आशा है कि बन ही जाऊंगी और रंग भी जाऊंगी। इस पर वरुण धवन के अलग विचार थे, उन्होंने कहा कि आलिया बहुत अच्छी बहु बनेगी। आलिया ने वरुण के बयान पर असहमति जताते हुए कहा कि तुम्हारा क्या मतलब है। बीबी नहीं बनूँगी। किसकी बहु। क्या सासु माँ की। फिर हस्बैंड का क्या। तुम कैसे जानते हो कि में अच्छी बहु बनूँगी। इसका जवाब देते हुए वरुण ने कहा कि क्योंकि तुम अपनी माँ के साथ अच्छी हो। वरुण और आलिया के बीच में वार्ता के दौरान करना ने कहा कि अच्छी बहु क्या होती है, इसका जवाब केवल असली पंजाबी लड़का दे सकता है। इस पर वरुण ने जवाब देते हुए कहा कि अच्छी बहु वह होती है जो कि अपने सास ससुर की पसंद हो। सास और ससुर हमेशा चाहे। तुम परिवार

हृतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर अपनी सुन्दर आंखें देने का वचन दिया!

चित्र
हृतिक रोशन अपनी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म काबिल के लिए चारों तरफ से प्रशंसा बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक अंधे की भूमिका में हैं, जिसमें वह अपनी अंधी पत्नी पर हुए बलात्कार का बदला लेते हुए दिखाए गए हैं। इस किरदार के लिए हृतिक ने जी जान लगाकर मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने फिल्म के फिल्मांकन के पूर्व असल जिंदगी में अंधे लोगो की परेशानियों को समझा और उनकी जिंदगी को जिया। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार , हाल ही में हृतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपने 43 वें जन्मदिन पर अपनी सुन्दर आँखों का दान देने का फैसला लिया। उनके यह कदम सामाजिक दृष्टिकोण से सराहनीय है। आदित्य ज्योत हॉस्पिटल के निदेशक अनुसार, जब मैंने फिल्म काबिल का ट्रेलर देखा तो  मैंने राकेश रोशनजी को फ़ोन किया और उनसे प्रार्थना की कि आप हृतिक को अपने आँखें दान करने की प्रतिज्ञा के लिए प्रेरित करें। में तब आश्चर्य में पड़ गया, जब उन्होंने कहा कि  हृतिक पहले से ही अपनी आँखें दान देने के लिए सोच रहे हैं। शायद वह इसकी घोषणा, अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर करेंगे।  अस्पताल के निदेशक ने आगे बताया कि उन्होंने अपने वादें के अनुसार अपन