ट्यूबलाइट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ट्यूबलाइट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 22 जून 2017

बड़े बड़े सितारें सलमान अभिनीत ट्यूबलाइट की स्क्रीनिंग पर आए!

सलमान खान ने फ़िल्म ट्यूबलाइट की स्क्रीनिंग के लिए बड़ा आयोजन किया। फ़िल्म स्क्रीनिंग के उपलक्ष्य पर सलमान के खास दोस्त और शुभ चिंतक उपस्थित थे। सभी बॉलीवुड के दोस्तों ने उन्हें फ़िल्म के प्रदर्शित होने पर सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। 

स्क्रीनिंग में उपस्थित बॉलीवुड सितारों में सुनील शेट्टी, आथिया शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति जिंटा, सूरज पंचोली, गोविंदा,  मनीष पॉल, अनिल कपूर, मतीन रे तंग, डीनो मोरिया, अंगद बेदी, कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान, सुहाना खान, कबीर खान, मिनी माथुर, इम्तियाज़ अली, गोविंदा आदि शामिल थे।












शनिवार, 17 जून 2017

सलमान अभिनीत ट्यूबलाइट को "U" सर्टिफिकेट!



सलमान खान अपनी कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ट्यूबलाइट के माध्यम से लक्ष्मण सिंह बिष्ट के रूप में अपने प्रशंसकों खुश करने के लिए तैयार हैं। आज ही फ़िल्म को सेंसर बोर्ड ने "U" सर्टिफिकेट दे दिया हैं।
फ़िल्म 23 जून को सिनेमाघरों में लगेगी। फ़िल्म को सेंसर ने बिना कैंची चलाये U सर्टिफिकेट दे दिया हैं। बस फ़िल्म में एक डायलॉग में कुछ शब्दों को हटाने का निर्देश दिया हैं। फ़िल्म की लंबाई 2 घंटे 16 मिनट्स की हैं, जो कि सलमान की अन्य फिल्मों की तुलना में बहुत कम हैं।

सूत्रों की माने तो फ़िल्म के निर्देशक कबीर खान ने दावा किया हैं कि इस फ़िल्म में सलमान का अभिनय, अन्य सभी फिल्मों को पीछे छोड़ देगा। यह फ़िल्म सलमान की सबसे अच्छे अभिनय के रूप में जानी जाएगी।

इस फ़िल्म में दो चीनी कलाकारों ज़हू ज़हू और मतीन रे तंग के अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा।

मंगलवार, 30 मई 2017

दोनों भाई सलमान और सोहैल के बीच बड़ा ही याराना लगता है!



यह सर्वविदित है कि सलमान खान का अपने भाइयों और परिवार से बहुत ही खूबसूरत संबंध हैं। सलमान का भाइयों के साथ बहुत ख़ास याराना हैं।

हाल ही में सलमान ने अपने भाई सोहैल के साथ प्यार के कुछ लम्हों को साँझा करते हुए एक बचपन का फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया। सलमान ने फ़ोटो के साथ लिखा कि  बंधु @सोहैलखान और कप्तान का भाईहुड।

यह सर्वविदित है कि दोनों की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट में दोनों के बीच बहुत ही घनिष्ट भाईचारा दिखाया गया हैं। आज ही फ़िल्म से भाईचारे पर आधारित गाना नाच मेरी जान प्रदर्शित होने वाला हैं। इस गाने में दोनों भाइयों के बीच घनिष्ठता दिखाई गई है और दोनों एक दूसरे के साथ मस्त होकर नाच रहे हैं।

फ़िल्म ट्यूबलाइट 23 जून को सिनेमाघरों में लगेगी।

बुधवार, 24 मई 2017

अब सोहैल खान युद्ध करते हुए दिखे?


फ़िल्म ट्यूबलाइट के गाना रेडियो सांग के प्रोमो को इंटरनेट पर प्रदर्शित करने के बाद, फिल्मकार कबीर खान ने युद्ध के वातावरण वाले कुछ फ़िल्म के फोटो सोशल मीडिया पर साँझा किये।

साँझा की हुई तस्वीरों में सलमान खान के भाई सोहैल खान भारत और चीन के युद्ध की पृष्ठभूमि में आक्रमण करते हुए दिख रहे हैं। सोहैल खान इसमें बहुत ही तीव्रता लिए हुए आक्रमण की मुद्रा में दिख रहे हैं। यह फ़िल्म युद्ध पर आधारित हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग लेह और लद्दाख में ऊंची ऊंची पहाड़ियों और पत्थरों से युक्त पर्वतों पर की गई हैं।

इस फ़िल्म के एक्शन डायरेक्टर ग्लेन बोसेवैल है जिन्होंने टाइटैनिक, द मैट्रिक्स, फैंटास्टिक फोर, द हॉबिट सीरीज जैसी फिल्मों में निर्देशन किया हैं।

मंगलवार, 16 मई 2017

साजन रेडियो में सलमान की मासूमियत दिखी!






सलमान खान हमें फिर से अपने पैरों पर थिरकने पर मजबूर करने के लिये आ गए हैं। फ़िल्म ट्यूबलाइट का पहला गाना द रेडियो सॉन्ग या साजन रेडियो लॉन्च हो गया हैं।

इस गाने में सलमान दिल से नाचते हुए दिख रहे हैं। इसमें थोड़ी सी पुराने जमाने की भी झलक दिखती हैं। इसमें आपको स्वर्गीय अभिनेता ओम पुरी की भी झलक दिखेगी, जो उनके प्रशंसकों के लिए उनकी याद करने और सम्मान देने का मौंका देगी। इस गाने में 1000 नृत्यक पीछे दिखाई देंगें। सलमान की अपनी स्टाइल और भव्य सेट ने इस गाने को अविस्मरणीय बना दिया हैं।

इस गाने में सलमान खान में बजरंगी भाईजान वाली मासूमियत दिख रही हैं। यह आपके चेहरों पर ख़ुशी लाने के लिए काफी हैं।

जब सलमान के फ़िल्म में रोले के बारें में निर्देशक काबर खान से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं सलमान के पूर्व में तीन फिल्में कर चुका हूँ। यह फ़िल्म उनकी अभी तक कि फिल्मों में सलमान के अभिनय के मामले में मील का पत्थर साबित होगी।

फ़िल्म ट्यूबलाइट हॉलीवुड फ़िल्म लिटिल बॉय पर आधारित हैं। इसकी कहानी 1962 के भारत चीन के युद्ध के वातावरण के इर्द गिर्द घूमती हैं। इसे कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं। इसमें सलमान के अलावा सोहैल खान और चीन की अभिनेत्री ज़हू ज़हू हैं। यह 23 जून 2017 को सिनेमाघरों में लगेगी।

गुरुवार, 12 जनवरी 2017

शाहरुख़ की सलमान के संग ट्यूबलाईट!

शाहरुख़ और सलमान की मित्रता इस समय बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व हुये झगड़ें को भुलाकर दोनों के बीच एक आत्मीय सम्बन्ध विकसित हो चूका है। दोनों के एक दुसरे के पक्ष में ट्वीट और  फोटो साँझा करके दोस्ती का नया नमूना पेश कर रहे हैं।

दोनों एक दूसरें की फिल्मों को कई उपलब्ध माध्यमों से प्रसहर करते है। दोनों एक दूसरें की फिल्मों के लिए डब्समैश पर वीडियो बनाकर साँझा करते है। यहाँ तक की सलमान ने शाहरुख़ को उनकी फिल्म रईस को प्रचारित करने बिग्ग बॉस पर बुलाया।

अब यहाँ प्रश्न उठता है कि दोनों का एक साथ फिल्मों में आएंगे क्या?

ख़बरों की माने तो दोनों के प्रशंसकों का इन्तजार समाप्त होने वाला है। क्योंकि सूत्रों के अनुसार 10 साल बाद शाहरुख़ और सलमान एक साथ फिल्म ट्यूबलाइट में नज़र आये गए। इसके पहले अंतिम बार दोनों ओम शांति ओम के दीवानगी दीवानगी गाने में साथ नज़र आये थे। ट्यूबलाइट में शाहरुख़ का लगभग 15 मिनट का छोटा सा महत्वपूर्ण किरदार रहेगा।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...