हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में वरुण धवन अपनी खास दोस्त श्रृद्धा कपूर को पिज़्ज़ा का लालच दे रहे हैं। किन्तु श्रृद्धा अपनी डाइट का ध्यान रखते हुए बेमन से उसे खाने के लिए मना कर रही हैं। दोनों के बीच यह मस्ती उनकी अच्छी दोस्ती का प्रतीक हैं।
Latest Film Industry Related Information in respective of Movie, Music, TV, Review, Box Office, Celebrity and Wallpapers (हिंदी फिल्म और टीवी जगत की चटपटी, गरमागरम और रंगीन खबरें)
बुधवार, 27 नवंबर 2019
वरुण धवन ने श्रृद्धा कपूर को दिया ये लालच, नहीं मानी?
फिल्म एबीसीडी २ की सफलतम जोड़ी वरुण धवन और श्रृद्धा कपूर अब अपनी अगली डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर ३डी में दिखेंगें। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म पहले से मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
कंगना राणावत दिखी, पैंट्सूट में!
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत आज के समय में खुले विचारों वाली अभिेत्रियों में से एक हैं। अपनी बात बेबाकी से रखने वाली कंगना ने अपना फिल्म जगत में एक नया मुकाम बनाया हैं। वह शीघ्र ही फिल्म पंगा में दिखेंगीं।
हाल ही में कंगना राणावत एयरपोर्ट पर बॉसी अवतार में दिखी। उन्होंने बहुत सुंदर स्ट्रिप्ड पेंट्सूट पहन रखा था, साथ में ब्राउन बुट भी पहने हुए थी। कंगना राणावत के बॉसी अवतार देखकर लगता है कि इनसे कभी भी पंगा मत लेना।
बिग बी पहुंचे मनाली, ब्रह्मास्त्र के लिए?
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बुधवार को हिमाचल प्रदेश के शहर मनाली पहुंच चुके हैं। यहां वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।
जैसा कि हमें पता है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन जी फिल्म के मुख्य किरदार रणबीर अभिनीत शिवा के गुरु की भूमिका में हैं। फिल्म का इस सप्ताह में क्लाइमैक्स दृश्य फिल्माए जाएंगे। इसके बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिर से एक गाने के शूट के लिए बनारस जायेंगे। फिल्म २०२० में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
सोमवार, 25 नवंबर 2019
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मनाली में दिखे साथ!
हाल ही में बॉलीवुड सितारें और प्रेमी युगल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर मनाली के लिए जाते हुए दिखे। पहले तो लगा कि वो दोनो घूमने मनाली पहुंचे। फिर बाद में पता लगा कि वे फिल्म ब्रह्मास्त्र के अगले शेड्यूल के लिए मनाली पहुंचे हैं।
खबरों की माने तो दोनो का मनाली में भव्य स्वागत हुआ
वहां के लोगों ने उन्हें फूल और गुलदस्ते दिए। आलिया और रणबीर ये देखकर गदगद थे।
बुधवार, 20 नवंबर 2019
श्रद्धा कपूर का फायर गर्ल अवतार!
हाल ही में श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म बागी 3 की शूटिंग करके भारत लौट आई है। आते ही उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में एक लंग बूट और विंटर कोट में एक हॉट फोटो सांझा किया।
इस फोटो पर प्रशंसक एक से एक मकेदार कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में फायर बेबी, सेक्सी, हॉट आदि शब्दों का उपयोग किया। श्रद्धा के लिए ये शब्द उत्साहवर्धक हैं।
तमन्ना भाटिया का गन मेटल वन शोल्डर ड्रेस में जलवा!
हाल ही में तमन्ना भाटिया एक इवेंट के दौरान रजनीकांत और कमल हासन के साथ दिखी। इवेंट में वह गन मेटल वन शोल्डर ड्रेस में बहुत ही ग्लैमरस दिख रही थी।
यह ड्रेस उनके डिज़ाइनर निखिल ने उनके लिए डिज़ाइन की। उनका ड्रेस सिल्वर रंग में गन मेटल वन शोल्डर शीथ ड्रेस नीचे से थोड़ा लंबा था। जो भी हो, तमन्ना भाटिया बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी।
मंगलवार, 19 नवंबर 2019
नुशरत भरुचा ने मेटालिक शार्ट ड्रेस में लिया मोस्ट स्टाइलिश वुमन अवार्ड!
बॉलीवुड अभिनेत्री नुशरत भरुचा को कौन नही जानता हैं। प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, ड्रीम गर्ल से प्रसिद्ध हुई नुशरत वास्तव में बहुत हु ग्लैमरस हैं। वह अपने एक से एक ग्लैमरस फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
हासिल ही में उन्होंने एक इवेंट द मोस्ट स्टाइलिश वुमन का अवार्ड जीता। इस दौरान उन्होंने ब्रॉन्ज मेटालिक शार्ट ड्रेस पहना था, जिसमे में वह बहुत ही दिलकश दिख रही थी।
अनन्या, मलाइका, अमृता, कारण और गौरी खान का एक इवेंट में धमाल!
हाल ही में एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां दिखी। इस दौरान अनन्या पांडेय, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करण जौहर अपनी बेस्ट ड्रेस में दिखे।
फ़ोटो में पार्श्व में गौरी खान के डिज़ाइन स्टूडियो का लोगो दिख रहा हैं। इसका मतलब यह इवेंट गौरी खान द्वारा आयोजित था। किंतु जो भी अनन्या पांडेय अपनी चमकदार परिधान में कुछ हटके दिख रही थी।
सोमवार, 18 नवंबर 2019
श्रद्धा कपूर की सर्बिआ में बागी 3 की शूटिंग के साथ साथ मस्ती!
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस समय सर्बिआ में वहां की खूबसूरती एन्जॉय कर रही हैं। वह वहां फ़िल्म बागी 43 की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची हैं।
उन्होंने सर्बिआ की खूबसूरती अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।
साउथ स्टार वेदिका कुमार का इमरान हाशमी की फ़िल्म द बॉडी से डेब्यू!
अभिनेता इमरान हाशमी अभिनीत फ़िल्म द बॉडी से बॉलीवुड फिल्मों में पदार्पण करने वाली वेदिका कुमार साउथ की फिल्मों में जानामाना नाम हैं। उन्होंने तमिल फिल्म मद्रासी से साउथ में फिल्मी पारी शुरू की।
फिल्मों का किशोर नमित कपूर से व्यावसायिक अभिनय का प्रशिक्षण लेकर उन्होंने पहले मॉडलिंग और बाद में फिल्मों में कोशिश की।
मुम्बई की कन्नड़ परिवार में जन्मी वेदिका का तमिल के अलावा कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, अंग्रेजी और हिंदी भाषा का भी अच्छा ज्ञान हैं। उन्होंने कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल में लगभग 20 फिल्मो में काम कर चुकी हैं।
वेदिका अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
कियारा आडवाणी का दिलकश फोटोशूट!
कबीर सिंह फ़िल्म से सुर्खियों में अभिनेत्री कियारा आडवाणी एक बहुत ही स्टाइलिश अभिनेत्री हैं। वह अपना स्टाइल स्टेटमेंट लेकर चलती हैं।
हाल ही में फ़िल्म गुड न्यूज़ के ट्रेलर लॉन्च के पहले किये फोटोशूट को लांच किया। वह पिंक ड्रेस में लाजवाब और दिलकश दिख रही हैं।
करीना कपूर खान का लेमन येलो हॉट अवतार!
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की फ़ैशन समझ लाजवाब हैं। समय के मुताबिक वह अपनेआप को नई नई फैशन में ढालती रहती हैं। हाल ही में वह लेमन येलो घुटने की लंबाई तक कि फुल स्लीव्स ड्रेस में दिखी। किन्तु इसके मिडरिफ पर कट की डिज़ाइन दिलकश हैं।
हाल ही में उनकी अगली फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर मीडिया में आया। अब वह आगे तख्त, अंग्रेजी मीडियम और लाल सिंह चड्डा में दिखेंगीं।
फिल्म गुड न्यूज़ का ट्रेलर: एक क्लिनिक में स्पर्म-मिक्सउप की कहानी!
फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि फिल्म बहुत ही मजेदार हैं और कई उतार चढ़ाव लिए हुए हैं| वैसे बह हम अक्षय कुमार से अच्छी हंसी मजाक से भरपूर मनोरंजक फिल्म की आशा रख सकते हैं| फिल्म २७ दिसंबर को सिनेमाघरों में लगेगी|
रविवार, 17 नवंबर 2019
समीरा रेड्डी का अपनी बेटी न्यारा के साथ प्यारी तस्वीर!
अभिनेत्री समीरा रेड्डी बहुत दिनों से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने अकशै वरदे से शादी की हैं। उनसे उनका हंस नाम का 4 साल का पुत्र हैं। अब उनके घर न्यारा नकम की छोटी बच्ची का जन्म हुआ।
समीरा रेड्डी ने अपनी बेटी के साथ एक खूबसूरत फ़ोटो सांझा करते हुए उन मां बाप पर तंज कसा, जो पहली संतान लड़का चाहते हैं। वो अलग बात है कि समीरा को पहला बीटा हैं। वह बेटी पाकर बहुत खुश हैं। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट बहुत ही भावनात्मक हैं।
कृति खरबंदा हुई बिग बी के चेहरे से बाहर?
हाल ही में हिट हुई हॉउसफुल 4 की अभिनेत्री कृति खरबंदा अब अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म चेहरे से बाहर हो गई हैं। वैसे उनकी अगली फिल्म पागलपंती जल्दी ही सिनेमाघरों में लगने वाली हैं।
खबरों की माने तो कृति खरबंदा के नखरे और समय की अनियमितता के चलते फ़िल्म चेहरे से बाहर हुई। उनके नखरों को प्रोडक्शन टीम कुछ हद तक सहन कर रही थी। किन्तु प्रोडक्शन हाउस और कृति के बीच कुछ ज्यादा ही समस्याएं के चलते, दोनो ने राह जुदा की। अब कृति चेहरे का हिस्सा नही हैं।
खबरों की माने तो कृति फ़िल्म चेहरे का पहला शेड्यूल पूरा कर चुकी हैं। किन्तु प्रोडक्शन हाउस और कृति आपसी समख्य से अलग हो गए। अब नई अभिनेत्री के साथ चेहरे का शूट फिर से होगा। रूमी जाफरी निर्देशित फ़िल्म चेहरे 24 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में संभावित हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?
नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो दि...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो द...
-
अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट और मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 के शीर्ष 5 प्रतियोगी हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाल...























