संदेश

2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अनुष्का ने बताया कि वह और विराट अपनी जिंदगी और काम को अच्छे से प्रबंधन कर पा रहे है!

चित्र
भारत का बहुत ही प्रसिद्ध जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछली साल दिसंबर में परिणय सूत्र में बंधे थे। दोनो आज भी अपने अपने कामों में इतने व्यस्त है कि उन्हें साथ मे रहने के लिए विशेष समय निकालना पड़ता है।  अनुष्का के अनुसार वह शादी के दो दिन पूर्व तक काम कर रही थी। काम की व्यस्तता के चलते दोनो में से कोई एक ही एक समय में घर पर राह पाता है। तब भी दोनो अपने काम का सही प्रबंधन करते हुए खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।  खबरों के अनुसार अनुष्का अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। उनके पति विराट कोहली वहां पर ऑस्ट्रेलिया के साथ क्रिकेट सीरीज खेलने में व्यस्त है।

शाहरुख कहा की फ़िल्म जीरो का ट्रेलर है धमाकेदार!

चित्र
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म जीरो का ट्रेलर उनके 53वें जन्मदिन पर इमैक्स सिनेमा, मुम्बई में शाहरुख, अनुष्का और कटरीना की उपस्थिति में प्रदर्शित किया गया। फ़िल्म के ट्रेलर में बाऊआ सिंह का चरित्र बहुत ही दमदार दिख रहा हैं। बाऊआ सिंह का अनुष्का और कटरीना से रोमांस देखने लायक हैं। आप भी इसका आनंद लीजिये। 

फिल्म केदारनाथ का पहला ट्रेलर!

चित्र
फिल्म केदारनाथ का पहला ट्रेलर मीडिया में आ चुका हैं! इसमें डेब्यूटेंट सारा अली खान बहुत सुन्दर दिख रही हैं| सुशांत सिंह भी अपने पिठू के रोल में बहुत ही लाजवाब दिख रहे हैं|  फिल्म केदारनाथ के ट्रेलर का आनंद उठाइये|

फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दुस्तान का ट्रेलर!

चित्र
फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दुस्तान का ट्रेलर मीडिया में सार्वजनिक हो चुका हैं| फिल्म में अमिताभ बच्चन खुदा बख़्स के रूप में, आमिर खान रंगीला के रूप में, कटरीना सुरैया के रूप में और फातिमा सना शेख ज़फ़िरा के रूप में लाज़बाब दिख रही हैं|  फिल्म के ट्रेलर का आनंद लीजिये|

मीशा कपूर, अपने छोटे भाई जैन कपूर की देखभाल करते हुए?

चित्र
मीशा कपूर, जैन कपूर मीशा कपूर, जैन कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत हाल ही में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक प्यारे से बच्चे जैन कपूर के सितम्बर में माँ-बाप बने| पहले से ही वह एक प्यारी बेटी मीशा कपूर के माता-पिता है| अभी अभी मीरा राजपूत ने एक फोटो सांझा किया, जिसमें मीशा कपूर अपने छोटे भाई जैन कपूर को देखभाल करते हुए दिख रही हैं|

करण जौहर की पहली कॉफी दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के संग!

चित्र
कॉफी विथ करण सीजन 6 के आग़ाज़ हो चुका है। पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट थे। कारण ने दोनों से पदमावत और राज़ी की सफलता के बारें में पूछा। इसके बाद उन्होंने दोनो के वर्तमान संबंधों के बारें में पूछा। आलिया ने रणबीर से और दीपिका ने रणवीर के संग संबंधों को कबूला। बाद की बातचीत में करण जौहर ने चारों के संग मालदीव्स जाने की इच्छा जताई, जिस पर दोनों ने हामी भरी। करण ने आगे बताया कि रूही और यश को साथ मे ले जाना चाहते हैं। आलिया और दीपिका की करण के संग कॉफी शानदार और जायकेदार थी।

सलमान की कटरीना के संग विशेष सेल्फी!

चित्र
फिल्म भारत के सेट से सुपरस्टार सलमान खान द्वारा ली गई सेल्फी को कटरीना ने अपने इन्स्ताग्राम पर सांझा की| इस में सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर भी दिख रहे हैं| फिल्म भारत की शूटिंग अबू धाबी में पूरी हो चुकी हैं|

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी का ७० वां जन्मदिन!

चित्र
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी आज अपना ७० वां जन्मदिन मना रही हैं| १६ अक्टूबर १९४८ को जन्मी इस अभिनेत्री ने अपना फ़िल्मी करियर १९६३ में तमिल फिल्म इथू सथियम से किया और बॉलीवुड में पदार्पण १९६८ में राज कपूर अभिनीत फिल्म सपनो के सौदागर से किया| इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिल्म जगत में सफलता के झंडे गाद दिए| वह एक प्रसिद्ध क्लासिकल डांसर भी हैं| सुप्रभात चित्रनगरी को ओर से हेमा मालिनीजी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाये|

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की ६वी शादी की सालगिरह!

चित्र
आज (१६ अक्टूबर) करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपनी ६वी शादी की सालगिरह मना रहे हैं| इस उपलक्ष्य पर स्टार कपल को इस फोटो के साथ शादी की सालगिरह पर बहुत बहुत शुभकामनायें...इस फोटो में दोनों के सुपुत्र तैमुर भी दिख रहे हैं...

करीना कपूर के सुपुत्र तैमूर का सुपर हीरो अवतार!

चित्र
बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान के २ साल के बेटे तैमूर ने मीडिया में धूम मचा रखी हैं|  आजकल वह मीडिया को हाय और हेलो भी करने लगे हैं| हाल ही में तैमूर, बैटमैन के सुपर हीरो अवतार में अपने कार में चढ़ते हुए दिखे|  इनके प्यारे से फोटो को एन्जॉय कीजिये|  

काजोल के बच्चों को नही है पसंद, माँ का फिल्मो में रोना धोना?

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने कई हिट फिल्मे दी है और उनके अभिनय के हर उम्र के लोग कायल है, किन्तु कुछ ऐसे लोग भी है, जिन्हें उनकी फिल्में तक देखना पसंद नही हैं। ये कोई और नही, बल्कि उनके खुद के बच्चे न्यासा और युग हैं। काजोल के अनुसार दोनो को मेरी फिल्में देखना पसंद नही हैं। हाल ही में काजोल ने नेहा धूपिया के टॉक शो नो फ़िल्टर नेहा को शूट किया, जिसमें उन्होंने ने स्वीकार किया कि मेरे बच्चें न्यासा और युग मेरी फिल्में पसंद नही करते है और न ही मेरी फिल्में देखते हैं। उनके अनुसार में अपनी फिल्मों में बहुत रोना धोना करती हैं। उनके अनुसार मुझें गोलमाल जैसी फिल्में करनी चाहिए।

कटरीना और वरुण धवन के फ़िल्म एबीसीडी 3 में रोल का हुआ ख़ुलासा?

चित्र
बॉलीवुड सितारे वरुण धवन और कटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म एबीसीडी 3 में पहली बार साथ में दिखेंगें। इस फ़िल्म को भूषण कुमार निर्मित कर रहे है और रेमो डिसूजा निर्देशित कर रहे हैं। खबरों की माने तो ककट्रीना कैफ एक पाकिस्तानी लड़की की भूमिका में है, वही वरुण धवन एक भारतीय की भूमिका में है। दोनो की दोस्ती लंदन में एक डांस कम्पटीशन के दौरान होती हैं। अभी आगे की कहानी का खुलासा नही हुआ हैं। इस फ़िल्म में दोनों के अलावा प्रभुदेवा, धर्मेश एलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक आदि हैं। यह फ़िल्म 8 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में लगेगी।

शाहरुख़ के बेटे अबराम गणपति 'पप्पा' को घर पर लाये!

चित्र
बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी पर गणपति को घर पर लाना एक भक्ति के साथ साथ ट्रेंड भी हो गया हैं| बड़े बड़े सितारे अपने घर पर गणपति लाते है और उनकी धूमधाम से सेवा करते हैं|  इन्ही हस्तियों में शिल्पा शेट्टी, अर्पिता खान शर्मा, सलमान खान, आदि का नाम आता हैं|  इस साल शाहरुख़ और उनका परिवार भी घर में गणपति लेकर आये|  शाहरुख़ खान, अबराम, सुहाना, आर्यन और गौरी खान ने गणपति को एक सुसज्जित टेबल पर आरती की थाली के साथ रखा| अबराम गणपति के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं|  शाहरुख़ ने इंस्टाग्राम में तस्वीर सांझा करते हुए कि अबराम गणपति बाप्पा को पप्पा कह कर पुकारता हैं|  सभी को गणपति की बहुत बहुत शुभकामनाये| 

टीवी सितारें सुमित व्यास और एकता कौल परिणय सूत्र में बंधे!

चित्र
सुमित व्यास, एकता कौल की शादी  हाल ही में, टीवी सितारें सुमित व्यास और एकता कौल कश्मीर में एक परंपरागत शादी समारोह में परिणय सूत्र में बंधे! शादी के दौरान उनके खास दोस्त और माँ बाप उपस्थित रहे| दोनों की मेहंदी, संगीत आदि की शुरुआत १३ सितम्बर २०१८ से हो गई थी|  सुमीत व्यास हाल ही में फिल्म वीरे दी वेडिंग में दिखे थे|  एकता कौल अंतिम बार मेरे अँगने में शो में दिखी थी| हमें इनकी शादी के कुछ खूबसूरत फोटोज प्राप्त हुए हैं|  आप उनका आनंद लीजिए और अपने विचार रखिए| 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर दूसरी ख़ुशी बेटे के रूप में!

चित्र
बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार एक सुंदर से लड़के के माँ-बाप बने। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने हिंदुजा अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया। खबरों की माने तो मीरा को अस्पताल में 5 सितंबर को 4 बजे शाम को लाया गया था। आज मीरा राजपूत ने एक खूबसूरत बच्चे को जन्म दिया। दोनों को पहले से २ साल की बेटी मीशा कपूर हैं|  दोनो के फिर से माँ-बाप बनने पर बॉलीवुड सितारों और उनके ख़ास दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दी। प्रज्ञा यादव, प्रीति जिंटा और आलिया भट्ट ने दोनो को बहुत ही खूबसूरत तरीके से बधाइयां दी।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुल्गारिया में भारतीय राष्ट्रपति से मिले!

चित्र
वर्तमान में भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन दिनों की यूरोप में आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस समय वह बुल्गारिया की राजधानी सोफ़िया में हैं।  उन्होंने बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेण रादेव से मुलाकात की। दोनो ने व्यावसायिक और सांस्कृतिक समझौते किये और बुल्गारिया में चल रही ब्रह्मास्त्र की शूटिंग को भी देखा। वर्तमान में बुल्गारिया के सोफ़िया में फ़िल्म ब्रह्मस्त्र की शूटिंग चल रही हैं। भारतीय राष्ट्रपति से ब्रह्मस्त्र की टीम से मुलाकात की। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी व्यक्तिगत तौर पर राष्ट्रपति से मुलाकात की और कुछ फोटो खिंचवाए। इन सुंदर फ़ोटो का आनंद लीजिये।

सैफ अली खान ने अपने परिवार के संग बर्थडे मनाया!

चित्र
हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान के जन्मदिन पर घर पर एक पार्टी का आयोजन किया। सैफ के लिए एक विशेष "हैप्पी बर्थडे सैफू" लिखा केक लाया गया और उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के मध्य केक को काटा। इस अवसर पर पुत्र इब्राहीम खान, पुत्री सारा अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, कुणाल कपूर, जहान कपूर और करिश्मा कपूर उपस्थित थे। सैफ के बर्थडे के फोटो का मजा लीजिये।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में मोबाइल फ़ोन की रोक?

चित्र
यदि खबरों की माने तो बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर में शादी के बंधन में बँधेगें। उनकी शादी इटली के लेक कैमो में 20 नवंबर को एक बहुत ही निजी कार्यक्रम में संपन्न होगी। दोनो अपनी शादी को बहुत ही गोपनीय रखना चाहते हैं। यदि मीडिया स्रोत की माने तो दोनो ने अपने शादी के मेहमानों को शादी के दौरान मोबाइल फ़ोन न लाने की सलाह दी है, ताकि उनके किसी भी प्रकार के फोटो या वीडियो सार्वजनिक हो। उन्होंने अनुष्का-विराट और सोनम कपूर-आनंद की शादी में दोस्तों और मेहमानों द्वारा सार्वजनिक किए फ़ोटो से सबक लेते हुए यह कदम उठाया हैं। अब आगे की खबरों के लिए हमारे इस ब्लॉग को फॉलो करते रहे।

कथित प्रेमियों करण टक्कर और क्रिस्टल डिसूज़ा ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया?

चित्र
टेलीविजन कलाकार कारण टक्कर और क्रिस्टल डिसूज़ा ने टीवी शो एक हज़ारों में मेरी बहना हैं से शुरुआत की। दोनो के प्रेम प्रसंगों की खबरें शो के समय से ही प्रसारित हो रही थी। दोनो ने मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर कभी भी अपने प्यार को कबूल नही किया, किन्तु सोशल मीडिया पर उनकी फ़ोटो और वीडियो कुछ और ही कहानी बयां करती थी। दोनो के संबंध दोस्ती से ज्यादा थे। दोनो एक दूसरे की पोस्ट पर कमैंट्स भी करते थे और दोनो के बीच विशेष संबंधों को दर्शाते थे। हाल ही की खबरों के अनुसार दोनो ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर लिया हैं। इसके पीछे का कारण तो ज्ञात नहीं है। लेकिन दोनों के बीच अलगाव की खबरें आ रही हैं। अब आगे देखते है कि इस अनफॉलो कृत्य का कारण क्या है।

काजोल की फ़िल्म हेलीकॉप्टर इला में दिखेंगें अमिताभ बच्चन!

चित्र
3 साल के अंतराल के बाद काजोल फिर से फ़िल्म हेलीकॉप्टर इला से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वह फ़िल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धि सेन की माँ के रोल में दिखेंगीं। हाल ही में प्रदर्शित हुए ट्रेलर में काजोल और रिद्धि सेन के बीच माँ और बेटे के बीच की दोस्ती और मस्ती देखने लायक हैं। इस फ़िल्म को प्रदीप सरकार निर्देशित कर रहे हैं, वही दूसरी ओर अजय देवगन इस निर्मित कर रहे है। खबरों की माने तो अमिताभ बच्चन इस फ़िल्म में काजोल के साथ स्क्रीन सांझा करेंगें। वह इस फ़िल्म में विशेष भूमिका में दिखेंगे। निर्देशक के अनुसार कुछ विशेष दृश्यों के लिए उनकी आवश्यकता थी। इस फ़िल्म के लिए बिग बी ने हाँ कर दी क्योंकि मैं पहले भी उनके साथ काम कर चुका हूं और वह काजोल और अजय देवगन के बहुत नजदीक है। इसमें उनका कैमियो है तो, हमने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली हैं। फ़िल्म हेलीकॉप्टर इला 7 सितंबर 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी।

करण जौहर की अगली फिल्म तख्त रणवीर, करीना, आलिया और जान्हवी के संग!

चित्र
फिल्ममेकर करण जौहर फ़िल्म निर्माण के साथ साथ अपने फ़िल्म निर्देशन के लिए भी जाने जाते हैं। करण ने अपनी अंतिम फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा थी। अब करण ने अपनी अगली फिल्म तख्त के पोस्टर सांझा करते हुए स्टारकास्ट की घोषणा कर दी है। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेंडरेकर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगें। खबरों की माने तो यह फ़िल्म मुग़ल काल के दो भाइयों की सिंहासन के तख्त की लड़ाई पर आधारित हैं। फ़िल्म में रणवीर सिंह, दारा शिकोह के किरदार में, करीना कपूर खान, बेगम जहाँआरा के किरदार में और विक्की कौशल, औरंगज़ेब के किरदार में दिखेंगें। फ़िल्म इन तीनों किरदारों के इर्द गिर्द घूमेंगी। फ़िल्म को सिनेमाघरों में 2020 तक प्रदर्शित किया जाएगा।

इमरान हाशमी बनेंगें भारत के श्रेष्ठ जासूस?

चित्र
वर्तमान में बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी बहुत अच्छी फिल्मों में काम कर रहे है। उनकी एक फ़िल्म कैप्टन नवाब है , जिसमें वह एक आर्मी अफसर का रोल निभा रहे हैं। वागी दूसरी फिल्म चीट इंडिया भी कर रहे है, जो कि शिक्षा तंत्र में क्राइम पर आधारित हैं। हाल ही में उन्होंने फ़िल्म फादर्स डे के लिए हामी भरी है, जो कि भारत के टॉप डिटेक्टिव सूर्यकांत भांडे की जिंदगी पर आधारित हैं। सूर्यकांत ऐसे जासूस है, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी 120 अपहरण हुए बच्चों के ढूढ़ने में लगा दी। उन्होंने यह काम बिना किसी फीस के किया। इमरान ने मीडिया को बताया कि सूर्यकांत जी की कहानी बहुत ही ह्रदय को छूने वाली और प्रेरणादायक हैं। ऐसे व्यक्ति मिलना बहुत ही कठिन है, जिन्होंने अपनी संपूर्ण जिंदगी अपहरण हुए बच्चों को खोजने में निकाल दी और वो भी बिना किसी मेहनताना के। मूझें ऐसे व्यक्ति का रोल निभा कर गर्व महसूस हो रहा हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बुल्गारिया में रोमांटिक क्षण!

चित्र
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर वर्तमान में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बुल्गारिया में दोनो की साथ में आने वाली पहली फ़िल्म ब्रह्मस्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी शूटिंग का हिस्सा पूरा करके भारत लौट चुकी है, जबकि रणबीर कपूर अभी अन्य स्टार कास्ट के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। पूर्व में रणबीर कपूर एक मैगज़ीन में साक्षात्कार के दौरान आलिया भट्ट से डेटिंग की बात स्वीकार कर चुके हैं। दोनो का प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ रहा हैं। हाल ही में दोनो का एक पुराना फ़ोटो मिला, जिसमें दोनों फ़िल्म के मेकअप आर्टिस्ट पुनीत सैनी की बुल्गारिया में जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। दोनो के डिनर टेबल पर लुक की फ़िल्म दिल है कि मानता नही के आमिर और पूजा के रोमांटिक क्षण याद आ गया। दोनो बहुत रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं।

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर का कॉफी विथ करण से टीवी डेब्यू!

चित्र
ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर हाल ही में जान्हवी कपूर की डेब्यू और ईशान खट्टर की दूसरी फिल्म धड़क ने बॉक्स आफिस पर अपना परचम लहराते हुए विश्व स्तर पर 100 करोड़ की कमाई कर ली हैं। धड़क पूर्व में आई नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित हिट मराठी फिल्म सैराट का हिंदी संस्करण था, जिसे शशांक खैतान ने निर्देशित किया है। अब फिल्ममेकर करण जौहर इस स्वप्निल जोड़ी का कॉफी विथ करण से टीवी डेब्यू कराने जा रहे हैं। खबरों की माने तो कॉफी विथ करण के सीजन 6 में दोनो अपना डेब्यू कर सकते हैं। करण जौहर शो पर बहुत निज़ी और फ़साने वाले प्रश्न पूछने के लिए मशहूर है। अब आगे देखते है कि दोनों नए नवेले स्टार शो पर करण का किस तरह से सामना करते है।

सुहाना खान ने अपने पिता से अपनी एक समानता को बताया?

चित्र
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान और उद्यमी गौरी खान की बेटी सुहाना खान अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए बॉलीवुड में अपने हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। उनकी सोशल मीडिया और खासतौर पर इंस्टाग्राम में सांझा की स्टोरी, फ़ोटो और वीडियो से देखकर तो यही लगता है कि वह बॉलीवुड में कुछ बड़ा करने के लिए आई हैं। सुहाना ने अपने कई हॉट फोटोशूट के बाद, पहली बार वोग पत्रिका के कवर पर अपने हॉट अंदाज में दिखेंगीं। हाल ही में शाहरुख ने वोगये अवार्ड 2018 के अगस्त संस्करण का विमोचन किया। इस के कवर पर सुहाना पहली बार एममिलो पुक्सी के परिधान में दिखेंगीं। शाहरुख ने पत्रिका के विमोचन पर कहा कि उसे फिर से बाहों में लेने के लिए वोगये को धन्यवाद। गौरी ने भी वोगये को सुहाना के शूट के लिए धन्यवाद कहा। सुहाना ने वोग के बीटीएस वीडियो में अलनी हिट अंदाज़ दिखाते हुए कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने ने अपने बहुत ही बड़े रहस्य का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी एक उंगली कुटिल है अर्थात मुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने पिता से एक गुण में समानता बताते हुए कहा कि वह अपने पिता के जैसी शर्मीली हैं। सुहाना खान अपने बीटीए

ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म गुलाब जामुन की पुष्टि की!

चित्र
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, गुलाब जामुन अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, गुलाब जामुन असली जिंदगी के खूबसूरत जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अब 8 वर्षो के अंतराल के बाद फ़िल्म गुलाब जामुन में रोमांटिक जोड़ी के रूप में दिखेंगें। इसके पूर्व दोनो कई फिल्मों जैसे कुछ न कहो, उमराव जान, धूम 2, गुरु और रावण आदि में काम किया हैं। फ़िल्म गुलाब जामुन के बारें में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मीडिया में पुष्टि की हैं। इसे सर्वेश मेवारा कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने बताया कि मैं और अभिषेक इसको करने के लिए तैयार हुए हैं। मैंने अभिषेक को कहा कि तुम मनमर्ज़ीयाँ के बाद क्या करना चाहते हो।

अब रणबीर कपूर कर सकते गुलशन कुमार की बायोपिक फ़िल्म मुग़ल?

चित्र
रणबीर कपूर फिल्म मुग़ल में  भूषण कुमार और आमिर खान के द्वारा निर्मित फ़िल्म मुग़ल एक गुलशन कुमार की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक फ़िल्म हैं। किंतु इसकी मुख्य भूमिका के लिए कलाकार को लेकर अभी तक संसय बना हुआ हैं। पूर्व में मुख्य भूमिका के लिए अक्षय कुमार का नाम तय हो चुका था और उनके नाम की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी थी, किन्तु स्क्रिप्ट के ऊपर मनमुटाव के चलते अक्षय ने फ़िल्म छोड़ दी। बाद में जब भूषण कुमार से इस बारे में पूछा तो उन्होंने नौजवान अभिनेता को लेने की बात कही। यदि खबरों की माने तो रणबीर कपूर से इस फ़िल्म के किरदार के लिए बात की जा रही हैं। भूषण कुमार के अनुसार रणबीर इस रोल के लिए उपयुक्त है। वो एक अच्छे कलाकार है और उनकी व्यावसायिक मूल्य हैं। रणबीर इसके लिए सबकी पास थे। उनसे इस संबंध में बात भी की गई, किन्तु अभी तक कोई अंतिम निर्णय नही हुआ हैं। सूत्रों की माने तो निर्माता आमिर खान ने भी इस बाबत रणबीर से बात कर उनको इस रोल के लिए मनाने की कोशिश की हैं। यदि रणबीर यह फ़िल्म करते है तो यह उनकी संजू के बाद दूसरी बायोपिक फ़िल्म होगी। आप रणबीर कपूर को मुग़ल के लिए क्या सोचते

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फ़िल्म भारत छोड़ी?

चित्र
अली अब्बास जफर, निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा हाल ही की खबरों से पता चला कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान अभिनीत फिल्म भारत को छोड़ दिया है। उनके प्रशंसकों को इस खबर से झटका लगा। तब त इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। किन्तु फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर के एक विशेष ट्वीट ने इसकी पुष्टि की। अली अब्बास ज़फर के अनुसार हाँ ये सही है कि प्रियंका चोपड़ा अब फ़िल्म भारत का हिस्सा नही है और इसका कारण बहुत विशेष हैं। उन्होंने अपने निर्णय को बहुत अंतिम वक़्त में बताया। हम सभी उनके लिए बहुत खुश हैं। टीम भारत उनकी जिंदगी में खुशी और प्यार के लिए बधाई देती हैं। फ़िल्म भारत छोड़ने के पीछे प्रियंका चोपड़ा की निक जोनास से शादी है या फिर और कुछ? अभी तक इसकी पुष्टि प्रियंका चोपड़ा के परिवार से नही हुई हैं।