संदेश

अप्रैल, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निया शर्मा अपने आप को ग्लैमरस अभिनेत्री नही मानती!

चित्र
टीवी अभिनेत्री निया शर्मा अपने बिंदास वक्तव्यों और अपने शब्दों को वापिस न लेने ले लिए जानी जाती हैं। टीवी शो जमाई राजा से प्रसिद्ध हुई निया शर्मा फिर वेब सीरीज में दिखने वाली हैं। वह विक्रम भट्ट के ट्विस्टेड शो के दूसरे सीजन में दिखने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने ने शो की लॉन्चिंग के कार्यक्रम में शिरकत की। एक मीडिया साक्षात्कार के दौरान, निया शर्मा ने बताया कि मैं नही जानती थी कि मैं इस चरित्र को निभा पाऊंगी। किन्तु इस पर प्रतिक्रिया अच्छी है। जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ी तो मेरे फैशन और लुक पर परीक्षण किया गया। मुझें आशा है कि लोगों को पसंद आएगा। हँसके बोली कि हो सकता है कि मैं बुरी दिखूँ। क्योकि मेरे सभी फैशन परीक्षण सफल नही हुए हैं। जब एस्प किसी चीज़ को लेकर बहुत आशान्वित रहते है तो असफलता मिलने पर बुरा लगता हैं। फैशन के बारें में निया ने बताया कि मैं जब इंडस्ट्री में आई थी तो वही लड़की थी, जो आज हूँ। किन्तु तब सोशल मीडिया के नही होने से लोग मुझें नही जानते थे। जब से में काम कर रही हूं, तब से नए कपड़े लेकर अपने स्टाइल और लुक पर परीक्षण करती रहती हूं। मैं इस मामले में

दीपिका पादुकोण का एम्ब्रॉइडरी अवतार!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस वर्ष ऐसी पहली भारतीय कलाकार है, जिन्हें टाइम मैगज़ीन के 100 मोस्ट इम्फ्लुएंसल पीपल (सबसे ज्यादा प्रभावी व्यक्ति) में चुना गया है। हाल ही में वह टाइम मैगज़ीन के इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क में सम्मिलित हुई। इस कार्यक्रम में वह अनामिका खन्ना की सफेद एम्ब्रॉइडरी पोशाक में दिखी। कम आभूषणों के साथ उचित मेकअप में दीपिका गज़ब ढा रही थी। उनकी इस तस्वीर का आनंद लीजिये।

प्रियंका चोपड़ा का अपने शो के लिए फ्लोरल अवतार!

चित्र
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आयरलैंड में अपने शो कुण्टिको सीजन 3 की शूटिंग पूर्ण करके अपने दूसरे घर न्यूयॉर्क लौट कर आ गई हैं। अब वह अपने शो के प्रचार प्रसार में व्यस्त हो गई हैं। हाल ही प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खूबसूरत फ़ोटो सांझा किया। इस फोटो में वह हल्के नीले रंग की फूलों से युक्त पोशाक में बहुत ही सुंदर दिख रही हैं। ऊपर से उनकी फैशन में सफेद हैंड बैग और चश्में में गजब ढा रही हैं।

दीपिका का टिंग्स अवतार?

चित्र
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री है। वह हिंदुस्तान में तो नाम कमा ही रही है, साथ मे वह अंतरष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि के झंडे गाड़े है। हाल ही में दीपिका पादुकोण को लंदन में छपने वाली टिंग्स पत्रकक के कवर पेज पर जगह दी गई हैं। दीपिका इस मई महीने के इशू में अपनी ब्लैक जैकेट में गजब ढा रही हैं।

चंकी पाण्डेय, बेटी अनन्या के पिता नाम से पुकारने में ख़ुश!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पाण्डेय की बेटी अनन्या पाण्डेय अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से फिल्मों में पदार्पण कर रही है। उनके साथ फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतरिया मुख्य भूमिका में हैं। अनन्या के पिता चंकी पांडेय, अपनी बेटी की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। उन्होंने एक मीडिया बातचीत में बताया कि यह बहुत ही उत्तेजनात्मक होता है, जब आप अपने बेटी के पिता के रूप में जाने जाते है। यह सामान्यतः तब होता था, जब मैं अनन्या के स्कूल जाता था, तब बच्चे कहते थे कि अनन्या के पापा आ गए हैं। मैं इसे निज़ी जिंदगी में भी अनुभव करना चाहता हूँ और यह होगा। पहली ही फ़िल्म धर्मा प्रोडक्शन की करने पर चंकी पाण्डेय ने बताया कि मैंने कुछ अच्छे कर्म किये होंगें, जो कि उसे धर्मा प्रोडक्शन से शुरुआत मिली। वह बहुत महान लोगों के हाथ में हैं। मैं यह सब सोचकर पागल हो जाता हूँ। मैं जानता हूँ कि वह इंडस्ट्री के सबसे अच्छे लोगों के साथ काम कर रही है।

सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से इस जगह होगी!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अब परिणय सूत्र में बंधने की तैयारी में हैं। उनकी शादी लंबे समय से दोस्त और प्रेमी रहे दिल्ली निवासी आनंद आहूजा से होगी। अभी इस शादी का कोई भी आधिकारिक बयान नही आया हैं। खबरों की माने तो सोनम की शादी दो दिनों तक चलेगी। 7 मई को मेहंदी, हल्दी और संगीत का कार्यक्रम होगा। शादी 8 मई को सम्पन्न होगी। सोनम की शादी उनकी मैटरनल आंटी कविता सिंह के मुम्बई में शाहरुख के मन्नत के पास स्थित 55000 स्क्वायर फ़ीट में फैले घर के मंदिर में होगी। सूत्रों की माने तो संगीत कार्यक्रम के लिए रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। सोनम के पिता अनिल कपूर और माँ सुनीता साथ में डांस करने के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं। वही संगीत कार्यक्रम में सोनम की फिल्मों के गाने जैसे अभी तो पार्टी शुरू हुई है, वीरे दी वेडिंग टाइटल सांग, प्रेम रतन धन पायो और धीरे धीरे एल्बम सांग की धूम रहेगी।

शाहिद कपूर ने अपना दादासाहेब फाल्के अवार्ड अपनी पत्नी मीरा को समर्पित किया।

चित्र
हाल ही में शाहिद कपूर को पद्मावती फ़िल्म के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। शाहिद ने अपने इस अवार्ड को अपनी पत्नी मीरा राजपूत को समर्पित करते हुए उनकी प्रशंसा की। शाहिद कपूर ने अवार्ड जीतने के बाद कहा कि यह मेरा पद्मावत के लिए इस साल का पहला अवार्ड हैं। मैं बहुत खुश हूँ और इस अवार्ड को अपनी पत्नी मीरा को समर्पित करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझें शूटिंग के दौरान बहुत ही सहन किया। उनके सहयोग के बिना यह फ़िल्म करना मुश्किल था। इसके लिए मैं उनका बहुत बहुत आभारी हूँ। वर्तमान में शाहिद कपूर एक बेटी मीसा के पिता है और वह दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में है।

वरुण धवन का 500 नृत्यकों के साथ कलंक के लिए कमाल!

चित्र
वरुण धवन फ़िल्म कलंक में फिर से आलिया भट्ट के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं। यह साथ में उनकी चौथी फ़िल्म है। यह एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है, जिसे अभिषेक वर्मन निर्देशित करेंगें। इसे साजिद नाडियाडवाला की ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और करण जौहर  की धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगी। इस फ़िल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में रहेंगीं। इस फ़िल्म के मुख्य गाने की शूटिंग चालू हो चुकी है। इस गाने में वरुण धवन, कियारा आडवाणी के साथ दिखेंगें। इस गाने के पार्श्व में 500 नृत्यकों का अनूठा संगम दिखेगा। इसे रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ कर रहे हैं। इसका संगीत प्रीतम ने दिया हैं।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की तारा सुतरिया को कथित प्रेमी ने किया प्रोमोट?

चित्र
तारा सुतरिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के पोस्टर में  तारा सुतरिया और रोहन मेहरा तारा सुतरिया और रोहन मेहरा हाल ही में फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के मुख्य कलाकारों टाइगर श्रॉफ, तारा सुतरिया और अनन्या पांडे के कई पोस्टर सार्वजनिक हुए। फ़िल्म की शूटिंग देहरादून में शुरू हो चुकी हैं। या 2 महीने तक चलने वाली हैं। हाल ही में फ़िल्म की डेब्यूटेंट तारा सुतरिया का पोस्टर सार्वजनिक हुआ। इस पोस्टर को उनके कथित प्रेमी रोहन मेहरा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर सांझा करते हुए लिखा कि ओह हेलो, तारा सुतरिया संसार मे आग लगाने का समय आ गया है। इसका मतलब कुछ ओर मत निकालिये। उनका कहना है कि तारा को अपनी सुंदरता से दुनिया में छाने का वक़्त आ गया हैं। खबरों की माने तो स्वर्गीय कलाकार विनोद मेहरा के पुत्र रोहन मेहरा कुछ समय से तारा सुतरिया के साथ प्रेम संबंधों में हैं। हाल ही में रोहन ने दोनों के एक वेकेशन के समय के कुछ अंतरंग पलों को सोशल मीडिया पर सांझा किये थे। रोहन मेहरा भी सैफ अली खान के साथ फ़िल्म बाज़ार से डेब्यू करने वाले हैं।

लवरात्री के सेट से आयुष शर्मा ने सांझा की वारीना हुसैन के साथ तस्वीर!

चित्र
आयुष शर्मा और वारीना हुसैन, फ़िल्म लवरात्री के सेट पर  वर्तमान में सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा फ़िल्म लवरात्री से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग 4 मार्च को शुरू हो गई थी। अभी आयुष अपनी मुख्य अभिनेत्री वारीना हुसैन के साथ लंदन में शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में आयुष ने फ़िल्म लवरात्री के सेट से एक फ़ोटो सांझा की जिसमें वह निर्देशक अभिराज मिनावाला और वारीना हुसैन के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने ने फ़ोटो को कैप्शन दिया है कि सेट पर वापिस आकर अच्छा महसूस हो रहा हैं।

कटरीना की अपनी जिंदगी पर किताब "बार्बी ड्रीम्स" के नाम से?

चित्र
कैटरीना कैफ  कैटरीना कैफ  कैटरीना कैफ  कैटरीना कैफ  बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का फ़िल्मी सफर बहुत ही मजेदार और उतार चढ़ाव भरा रहा हैं। उन्होंने बूम से लेकर टाइगर ज़िंदा है तक अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपने लिए ख़ास जगह बनाई हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने फ़िल्मी सफर पर एक बुक लिखने की इक्षा जाहिर की थी। शायद इसी के चलते एक प्रकाशन कंपनी ने उनसे उनकी ऑटोबायोग्राफी के लिए बात की। किन्तु उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी के लिए जल्दबाज़ी बताया। यदि सूत्रों की माने तो वह अपने बार्बी ड्रीम नाम से मेमॉयर लिखने पर राज़ी हो गई है। खबरों की माने तो उनके मेमॉयर में कटरीना की निज़ी जिंदगी के बारें में ज्यादा कुछ नही रहेगा। इसमें उनके बचपन की घटनाओं और विभिन्न देशों में रहने का अनुभव समाहित रहेगा। उनको अपनी जिंदगी में जापान, बेल्जियम और लंदन में रहने का अनुभव प्राप्त हुआ। इससे विभिन्न संस्कृतियों ने उनका व्यक्तित्व बनाया। अभी उसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं। अब आगे देखते है कि कटरीना के कितने राज़ उनके मेमॉयर में देखने को मिलेंगें।

फ़िल्म राज़ी का ट्रेलर आया, आलिया शहमत के रोल में छाई!

चित्र
Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer  Film Raazi Trailer Film Raazi Trailer "वतन के आगे कुछ भी नही, खुद भी नही" के डायलाग के साथ आलिया भट्ट अपनी मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित फिल्म राज़ी के पहले ट्रेलर में छा गई हैं। फ़िल्म राज़ी, हरिंदर सिक्का की प्रसिद्ध उपन्यास कालिंग शहमत पर आधारित हैं। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी मुख्य किरदार में है। इस फ़िल्म में आलिया ने शहमत नामक किरदार निभाया है, जिसमें वह एक बेटी, पाकिस्तानी आर्मी अफसर की पत्नी और भारतीय जासूस की भूमिका में हैं। फ़िल्म के लाजवाब ट्रेलर का आनंद लीजिये और अपने विचार दीजिये।

सोनम कपूर की शादी 29 अप्रैल को मुम्बई में?

चित्र
सोनम कपूर और आनंद आहूजा सोनम कपूर और आनंद आहूजा सोनम कपूर और आनंद आहूजा सोनम कपूर और आनंद आहूजा सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके दिल्ली के कथित प्रेमी आनंद आहूजा की शादी के चर्चे मीडिया में छाए हुए थे। उनकी शादी के स्थान को लेकर अटकले लगाई जा रही थी कि वह जिनेवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की सोच रहे हैं। अभी तक तो दोनों ने इस बात की भी पुष्ठि नही की थी कि वे दोनों शीघ्र ही शादी करने वाले हैं। किंतु मीडिया और सोशल मीडिया में दोनो की प्रेम में डूबी हुई तस्वीरें छाई रहती हैं। यदि खबरों की माने तो इस बात का पटाक्षेप हो गया है कि दोनों 29 अप्रैल को मुम्बई में परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह कोई डेस्टिनेशन वेडिंग नही होगी, बल्कि यह एक बिग फैट वेडिंग होगी। इस शादी में बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। खबरों की माने तो सोनम कपूर के शादी के कार्ड उनके चहेते सितारों को वितरित भी किये जा चुके हैं। शादी में शामिल होने वाले संभावित सितारों में सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, रणबीर कपूर, आलिया भट्