नरगिस फ़ख़री ने उदय चोपड़ा से शादी के बारें में बोली!

उदय चोपड़ा और नरगिस फ़ख़री

उदय चोपड़ा और नरगिस फ़ख़री
हाल ही में उदय चोपड़ा और उनकी संभावित प्रेमिका नरगिस फ़ख़री एयरपोर्ट पर साथ साथ दिखें तो मेफ़िया में उनकी शादी की अफवाह चारों तरफ छा गयी।

पिछलें कुछ समय से दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है क्योंकि कुछ समय पूर्व दोनों मालदीव्स में छुट्टियां मनाते हुए दिखे थे। इसलिए इनके संबंध में अफवाह फैलना लाज़िमी था। इस संबंध में दोनों ने किसी प्रकार की घोषणा नही की हैं। पिछले साल नरगिस फ़ख़री फ़िल्म अज़हर और हॉउसफुल 3 के प्रमोशन के दौरान रो पड़ी थी और वह भारत छोड़कर अमेरिका चली गई थी। इसके पीछे उस समय उदय चोपड़ा की बेरुखी को बताया गया था।

यदि खबरों की माने तो उस समय नरगिस , उदय चोपड़ा से शादी करना चाहती थी, किन्तु उदय उनके साथ घर नही बसाना चाहते थे। इस कारण नरगिस देश छोड़कर चली गयी थी। उस दौरान उदय ने नरगिस संबंध तोड़ना ही ठीक समझा।

सूत्रों की माने तो कुछ पत्रिकाओं और संचार पत्रों ने यह तक छाप दिया कि दोनों एयरपोर्ट पर साथ साथ में तो दिखे ही, बल्कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं।

हम नरगिस से इस संबंध में आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे थे, तभी नरगिस ने ट्विटर पर लिखा कि क्या बात है, आप लोग सनसनी वाले कंटेंट बनाना पसंद करते हैं। यह अफवाह किसने फैलाई। मैं सोचती हूँ कि आप लोग मेरी शादी किसी से कराने के लिए मर रहे हैं।

इस बात पर उदय चोपड़ा की क्या प्रतिक्रिया हैं, अभी इंतजार हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!