ईशान खट्टर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ईशान खट्टर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

प्रेमी युगल ईशान खट्टर और अनन्या पांडेय क्यो हुए अलग, जानिए?

खबरों की माने तो बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर, जो कि शाहिद कपूर के भाई है, और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से फिल्मों में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडेय आखिरकार 3 साल डेटिंग करने के बाद अलग अलग हो गए है। 

फ़िल्म खाली पीली में साथ मे अभिनय करने वाले प्रेमी युगल, हमेशा सार्वजनिक रूप से पार्टी, डिनर, शादी और बाहरी देशों में छुट्टी मानते दिखते थे। उन्होंने अपने सिंगल स्टेटस को भी नकारना चालू कर दिया था। लेकिन दोनों ने आपसी समझ से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। दोनों आगे दोस्त बने रहेंगे। 

यदि इनके संबंध टूटने की वजह जाने तो मीडिया में व्याप्त खबरों के अनुसार दोनों कई चीज़ों पर एक सहमत नही होते थे। यही बड़ा कारण रहा इनके संबंध विच्छेद का। हाल ही में दोनों शाहिद कपूर के जन्मदिन पर साथ दिखे थे। 3 साल के लंबे समय के बाद तीनों का इस तरह अलग होना, बॉलीवुड के लिये एक झटके से कम नही।

मंगलवार, 30 जुलाई 2019

पिता बोनी कपूर अपनी बेटी जान्हवी की धड़क सहकलाकार ईशान से दोस्ती पर बोले!





बॉलीवुड सितारे जान्हवी कपूर और  ईशान खट्टर की पहली फ़िल्म धड़क को एक साल हो गया हैं। फ़िल्म की शूटिंग के शुरू होने से लेकर अब तक दोनो के बीच डेटिंग की अफवाहों का बाजार गर्म है। लाजिमी है, क्योंकि दोनों साथ मे वक़्त बिताते हुए दिखते हैं। कई बार एक दूसरे के घर जाते भी मीडिया ने फोटो में कैद किया। किन्तु इस सब अफवाहों पर जान्हवी के पिता फिल्मकार बोनी कपूर ने कहा कि हाँ जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने फ़िल्म में साथ काम किया हैं। उन्हें अच्छे दोस्त होना चाहिए। मैं अपनी बेटी का और उसकी ईशान से दोस्ती का सम्मान करता हूँ।

पूर्व में भी ईशान और जान्हवी ने करण जौहर के शो पर डेटिंग की अफवाहों को नकारा था। हाल ही में एक निजी स्रोत्र ने बताया कि फ़िल्म धड़क के बाद दोनों कभी भी एक दूसरे के घर नही गए। दोनो के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नही।

इन्ही खबरों के बीच पता चला है कि दोनो साउथ फ़िल्म डिअर कामरेड के हिंदी रीमेक में काम कर सकते है, जिसे करण जौहर निर्मित कर रहे हैं।

मंगलवार, 28 मई 2019

ईशान खट्टर को जान्हवी कपूर की ये बात नही है पसंद!


ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर को कौन नही जानता हैं। एक शाहिद कपूर के भाई है तो दूसरी स्वर्गीय श्रीदेवी की सुपुत्री हैं। दोनो ने फ़िल्म धड़क से हिंदी फिल्म में साथ मे अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत की। ईशान की यह दूसरी फिल्म थी। फ़िल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती बड़ी, फिर बाद में इनकी डेटिंग की खबरें मीडिया में आई। किन्तु दोनो ने ही इन खबरों को नकारा। हाँ, दोनो की बीच दोस्ती बहुत अच्छी हैं।

हाल ही में एक शो के दौरान होस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने ईशान से जान्हवी के बारें में पूछा कि उन्हें जान्हवी की कौन सी आदत बुरी लगती हैं। इस पर ईशान ने जवाब देते हुए कहा कि वह बहुत ही मस्तीखोर है। उन्हें पता है कि कौन सी बटन दबानी हैं। फिर यह बहुत ही झुंझलाहट भरा हो जाता है, जब वह हद पार कर देती है, जबकि जिसकी जरूरत नही होती हैं। वह इस पर अंत तक डटी रहेंगी। वह तब लड़ाई लड़ती है, जब वह लड़ना नही चाहती हैं।

ईशान ने बताया कि फ़िल्म धड़क शुरू होने के पहले से ही म दोनो को अच्छी तरह से जानते थे। हम दोनो ने साथ मे पहली बार ला ला लैंड फ़िल्म देखी थी। जब से हम दोनो अच्छे दोस्त हैं।

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर का कॉफी विथ करण से टीवी डेब्यू!

ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर
हाल ही में जान्हवी कपूर की डेब्यू और ईशान खट्टर की दूसरी फिल्म धड़क ने बॉक्स आफिस पर अपना परचम लहराते हुए विश्व स्तर पर 100 करोड़ की कमाई कर ली हैं। धड़क पूर्व में आई नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित हिट मराठी फिल्म सैराट का हिंदी संस्करण था, जिसे शशांक खैतान ने निर्देशित किया है। अब फिल्ममेकर करण जौहर इस स्वप्निल जोड़ी का कॉफी विथ करण से टीवी डेब्यू कराने जा रहे हैं।

खबरों की माने तो कॉफी विथ करण के सीजन 6 में दोनो अपना डेब्यू कर सकते हैं। करण जौहर शो पर बहुत निज़ी और फ़साने वाले प्रश्न पूछने के लिए मशहूर है। अब आगे देखते है कि दोनों नए नवेले स्टार शो पर करण का किस तरह से सामना करते है।

बुधवार, 15 नवंबर 2017

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म धड़क का पहला पोस्टर!


बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सितारा बच्चों में श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और शाहिद के भाई ईशान खट्टर का नाम प्रमुखता से आता हैं। आज दोनों की डेब्यू फिल्म धड़क का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। दोनों ही पहले पोस्टर में आनेवाली वक़्त की एक सफल जोड़ी की झलक दे रहे हैं।

फ़िल्म के पहले पोस्टर में जान्हवी और ईशान एक दूसरे के गले लगे हुए हैं। पार्श्व में मरूस्थल और सूर्यास्त के साथ दोनों एक दूसरें में खोए हुए हैं। दोनों का माथा एक दूसरे से लगा हुआ दिखाया गया हैं।

करण जौहर ने पोस्टर साँझा करते हुए लिखा कि प्रेजेंटिंग जान्हवी और ईशान @ज़ीस्टूडियो-एंड @धर्मांमूवीज प्रॉडली प्रेजेंट #धड़क डिरेक्टेड बाई @शशांकखैतान @अपूर्वमेहता18.... #धड़क।

फ़िल्म धड़क के पहले पोस्टर पर अपने विचार दीजिए।

सोमवार, 29 मई 2017

क्या ईशान खट्टर और जहान्वी कपूर बॉलीवुड के नए प्रेम युगल है?



अब बॉलीवुड सितारों के पुत्र और पुत्रियों को लांच करने की तैयारी में हैं। इस कतार में सारा अली खान, ईशान खट्टर, जहान्वी कपूर आदि हैं। शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर निर्देशक मजीद मजीदी की फ़िल्म बेयोंड्स द क्लाउड्स से अपना डेब्यू कर रहे हैं। किंतु वह अपनी फिल्म से ज्यादा अपने प्रेम प्रसंगों से मीडिया में छा रहे हैं।

इस वक़्त ईशान अपने श्रीदेवी की बेटी जहान्वी कपूर से प्रेम संबंधों की अफवाहों से मीडिया में छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच की स्क्रीनिंग देखने पहुँचे। दोनों एक ही कार में साथ में दिखें और मीडिया की नज़र से नही बच सके।

ईशान टीशर्ट में दिख रहे थे और जहान्वी सफेद टॉप में बहुत ही सुंदर दिख रही थी।

ईशान के बड़े भाई शाहिद कपूर उनके प्रेम प्रसंगों को लेकर खुश नही हैं, क्योंकि उनकी निज़ी जिंदगी की चर्चा उनकी डेब्यू फिल्म से ज्यादा हो रही हैं।

फ़िल्म के निर्देशक मजीदी के अनुसार ईशान बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनका बॉलीवुड में भविष्य बहुत ही अच्छा हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...