मंगलवार, 2 मई 2017

प्रभास पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता बने! जानिए क्यों?



हमेशा बड़ी फिल्म साथ में एक बड़ा स्टारडम भी लाता हैं। यह बात बाहुबली के अभिनेता पर सटीक बैठती हैं।
वही एक ओर बाहुबली: द कंक्लूजन बॉक्स आफिस पर धूम मचा रही है तो दूसरी ओर फ़िल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास की लोकप्रियता सातवें आसमान पर हैं। अब वह दक्षिण फिल्मी दुनिया के पहले अभिनेता होने जा रहे हैं। 

इतिहास में पहली बार किसी दक्षिण अभिनेता की मैडम तुसाद में वैक्स स्टेचू बनने जा रहा हैं। वह अभिनेता कोई ओर नही बल्कि प्रभास है, जिनका वैक्स स्टेचू बैंकाक के मैडम तुसाद में स्थापित होने जा रहा हैं। इस वैक्स मूर्ति में उनका बाहुबली वाली भेष भूषा रहेगी। इस मामले में उन्होंने दक्षिण के महानायकों जैसे रजनीकांत और कमल हासन को भी पछाड़ दिया हैं।

एक ट्रेड एनालिस्ट ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि प्रभास का बाहुबली के रूप में बैंकाक के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेचू। पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता का इस म्यूजियम में वैक्स स्टेचू।

प्रभास ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए जिंदगी के पांच साल दिए। उनकी मेहनत रंग लाई और उनकी फिल्म बाहुबली 2 बॉक्स आफिस पर धूम मचाते हुए अब तक 600 करोड़ रुपये बटोर लिये हैं। फ़िल्म के निर्माता ने 1000 करोड़ के लगभग की कमाई की आस रखी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...