आदित्य चोपड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आदित्य चोपड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 11 मई 2017

आयुष्मान को आदित्य चोपड़ा की सलाह! जानिए क्या?

आयुष्मान बहुत दिनों के अंतराल के बाद अपनी नई फिल्म मेरी प्यारी बिंदु के साथ फिर से बॉक्स आफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा उनकी प्रेमिका के रूप में दिखेंगी। इस फ़िल्म को अक्षय रॉय निर्देशित कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा इसका निर्माण कर रहे हैं। यह फ़िल्म 19 मई 2017 को सिनेमाघरों में लगेगी।

2017 में आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड में पूरे पांच साल होने वाले हैं। जब उनसे इस बारें में पूछा तो आयुष्मान बोले कि में मानसिक तौर पर इसे महसूस कर रहा हूँ। मैं इन पांच सालों में व्यक्तिगत तौर पर बहुत बदल चुका हूँ। अब मैं थोड़ा बुद्धिमान हो गया हूँ। इन वर्षों में मैंने अपनी जिंदगी के कई उतार चढ़ाव देखें हैं। किन्तु मेरे लिए सबसे बड़ी बात ये हैं कि मेरी शुरुआत भी हिट फिल्म से हुई और अंतिम फ़िल्म भी हिट थी। इस दौरान मैंने महसूस किया कि मेरे लिए यहां जगह हैं और मुझे अपने सकारात्मक पहलू पर ध्यान देना चाहिए।

फ़िल्म मेरी प्यारी बिंदु को देखने के बाद आदित्य चोपड़ाजी ने एक धांसू सलाह दी। मुझे कहा कि मुझे अपनी फिल्म में सहज रहते हुए, जैसा मैं हूँ, वैसा ही दिखना चाहिए। बदला हुआ चरित्र तब तक नही दिखाना चाहिए, जब तक आप व्यक्तिगत तौर पर उस तरह से बदल नही जाते हो। यदि आप व्यक्तिगत तौर पर बदल गए हो तो आप एक विभिन्न प्रकार के व्यक्ति बन जोयोगे। इसके पश्चात ही आपको कुछ हटके करना चाहिए। इसलिए जब तक आप बदलाव महसूस नही करते हो, तब तक अपनेआप को सहज रखना चाहिए औरजैसे जो वैसे ही दिखने की कोशिश करना चाहिए।

आयुष्मान में गायिकी की भी प्रतिभा हैं। वह गायक के रूप में कुछ फिल्मों में अपने गाने खुद ही गा चुके हैं। जब इस बारें में उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि यह सही बात हैं कि मैं गायक अभिनेता और अभिनेता गायक बनना चाहता था। किंतु मैं गायक की पहचान को अभिनेता से दूर रखना चाहता हूँ। जैसे कि मैं मेरी प्यारी बिंदु में गाना नही गया रहा हूँ, क्योंकि मेरे रोल में गायकी नही हैं। वही मैं दम लगा के हईशा में कुमार सानू का प्रशंसक बना हूँ, इसलिए फ़िल्म में गाने की जरूरत नही पड़ी। मैं यह नही चाहता कि यदि फ़िल्म में आयुष्मान है तो गाना भी गाना चाहिए। मैं फ़िल्म में निभा रहे चरित्र को महत्व देता हूँ। किन्तु इस चरित्र के अभिनय के अलावा गायिकी भी संभव है तो गाना चाहिए। वर्तमान में मैं अन्य फिल्मों में गया रहा हु किन्तु मेरी प्यारी बिंदु में नही।

सोमवार, 1 मई 2017

रानी मुखर्जी की बेटी अदीरा ने पहला शब्द "मामा" बोला!


रानी मुखर्जी की बेटी अदीरा, इस समय सभी की आंखों का तारा हैं। हाल ही में रानी ने अपने जन्मदिन के उप्लक्षय पर फेसबुक पर अपने प्रशंसकों से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने अपनी के बातों को सामने रखा। वार्तालाप के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा तबज्जो अपनी प्यारी बिटिया अदीरा को दिया। उन्होंने ने अदीरा के बारे में कई मज़ेदार बातें साँझा की।

वर्तमान में रानी की बेटी के जन्म के बाद वापसी फ़िल्म हिचकी हैं, जिसकी शूटिंग प्रारम्भ हो चुकी है। किंतु शूटिंग चलते भी, वह अपनी बिटिया अदीरा से ज्यादा देर दूर नही रह पाती हैं। इसलिए के बार वह अदीरा को फ़िल्म सेट पर भी ले आती हैं। इस संबंध में रानी ने एक मुख्य पत्रिका को बताया कि जब आप अपने छोटे बच्चे को ऐसी जगह रखते हैं , जहाँ वह आरामदायक महसूस नही करता तो, वह खिन्न होता हैं। वह अपनी खिन्नता कई तरीके से ज़ाहिर करता है। ख़ासतौर तब, जब वह अपने मुंह से एक शब्द भी बोलने में सक्षम नही रहती। जब मेरी बेटी ने मुझसे बात करना चालू की तो वह मुझे अपनी बातें अपने हाव भाव से समझने की कोशिश करती हैं। अभी तो हम लोगों से वार्तालाप का तरीका केवल उसके हाव भाव हैं। अब वह कुछ शब्द भी बोलने लगी हैं। उसका पहला शब्द मामा था। इसके अलावा बाह नाना, पाप, तोरतोइसे, टर्टल, ट्रेक्टर आदि शब्द भी बोलचाल में लाती है।

जब रानी से पूछा गया कि जब आप शूटिंग में व्यस्त रहते हैं तो आपके पति आदित्य बेटी अदीरा का ध्यान रखते होंगे। इस पर रानी ने आगे बताया कि आदित्य भी अपने काम में बहुत व्यस्त हैं। वह अपने आफिस से सबसे अंत में निकलते हैं। किंतु अब में कोशिश करती हूं कि वो समझे कि उनकी बेटी घर पर इंतजार कर रही हैं। में उनका समय इस तरीके से प्रबंधित करती हूं, ताकि वह अदीरा के सोने के पहले घर पर आ जाये।

रानी ने आगे बताया कि आदित्य के पास सुबह के वक़्त थोड़ा समय रहता है। वह अदीरा के साथ नाश्ता करते हैं और उसे घुमाने ले जाते हैं। मैं कोशिश कर रही हूँ कि ये बात उनकी आदत में आये ताकि दोनों के बीच भावनात्मक लगाव पैदा हो सके। कभी कभी अदित्य कहते हैं कि अभी अदीरा के साथ आनंद उठा लो, बाद में वह मेरे साथ रहेगी। वह मेरी बेटी है। वह अदीरा के लिए पागल हैं। किंतु मैं ये नही कह सकती कि उनकी जिंदगी फिलहाल अदीरा के इर्द गिर्द घूमती हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...