फ़िल्म पद्मावत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फ़िल्म पद्मावत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 फ़रवरी 2018

रणवीर सिंह ने जिम सरभ को मलिक काफूर बनाया!

फ़िल्म पद्मावत में रणवीर सिंह के ख़िलजी किरदार के लिए चारों तरफ से प्रशंसा मिल रही हैं। इन सभी के बीच प्रशंसा के पात्र है, वो है जिम सरभ, जिन्होंने मलिक काफूर के किरदार को अपने दमदार अभिनय से जीवंत किया हैं। फ़िल्म की सफलता में उनका योगदान अमूल्य है और वह प्रशंसा के पात्र हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक वार्ता के दौरान जिम सरभ की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं सोचता हूँ कि जिम ने इस किरदार को निभाने के लिये विशेष रूप से चुना। मैंने उनका काम नीरजा में देखा हैं और उसमें वो लाजवाब थे। मैंने उनका नाम मलिक काफूर के लिए सुझाया था। इस तरह से उन्हें यह रोल मिला। उन्होंने मेरी परफॉर्मेंस को और अधिक आधार दिया। उन्होंने फिल्म से सबसे ज्यादा पाया। उनके कारण फ़िल्म प्रभावी बनी। वो इस श्रेय के हक़दार हैं।

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

दीपिका ने शाहिद कपूर को आंखों ही आँखों में धन्यवाद कहा!

दीपिका ने शाहिद कपूर को आंखों ही आँखों में धन्यवाद कहा!
Deepika Padukone and Shahid Kapoor
दीपिका पादुकोण ने पहली बार शाहिद कपूर के साथ फ़िल्म पद्मावती में अपनी जोड़ी बनाते हुए रोमांस किया। इस समय फ़िल्म बॉक्स आफिस पर कमाल दिखा रही हैं।

हाल ही एक मीडिया बातचीत के दौरान दीपिका ने फ़िल्म पद्मावती में अपने सह कलाकारों के बारें में बातचीत करते हुए बताया कि मैं या नही सोचती कि पद्मावती बिना रणवीर सिंह अर्थात खिलजी और शाहिद कपूर अर्थात महा रावल रतन सिंह के पद्मावती होती। उन्होंने जो भी किया बहुत ही बड़े दिल और दयालुता के साथ किया। दोनो ने फ़िल्म में अपने किरदार निभाने और फ़िल्म करने में ख़तरा मोल लिया। बहुत से लोगों ने दोनों को सलाह दी थी कि वे फ़िल्म न करें, क्योंकि फ़िल्म का नाम और मुख्य किरदार महिला केंद्रित हैं।

दीपिका ने शाहिद कपूर और महा रावल रतन सिंह के बारें में प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि शाहिद कपूर यह फ़िल्म न करते तो यह अपूर्ण रहती थी। यहाँ उनके जैसे कद का अभिनेता ही चाहिए था। मैंने ऑडिशन के बाद उनकी आंखों में आंख डालकर कहा था कि फ़िल्म करने के लिए धन्यवाद।

करण जौहर ने फ़िल्म पद्मावत को "बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर" कहा!

करण जौहर ने फ़िल्म पद्मावत को "बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर" कहा!
Karan Johar and Deepika Padukone
फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावत, शूटिंग से लेकर सिनेमाघरों में लगने तक विवादों में घिरी रही। कड़ी सुरक्षा में प्रदर्शित होने फ़िल्म पद्मावत ने बॉक्स आफिस पर धूम मचा दी। फ़िल्म का चारों ओर डंका बज रहा हैं।

हाल ही में करण जौहर ने फ़िल्म देखने के बाद प्रशंसा करते हुए लिखा कि पद्मावत की लाजवाब टीम को बहुत बड़ी बधाई। गुरुओं के गुरु संजय लीला भंसाली। जादुई त्रिमूर्ति दीपिका, शाहिद और रणवीर। ए बोनाफाइड ब्लॉकबस्टर। जुनून और समर्पण को मान्यता।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...