पोस्टर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पोस्टर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 12 जून 2018

फ़िल्म गोल्ड के पोस्टर में गौरान्वित अक्षय कुमार तिरंगे के संग!

फ़िल्म गोल्ड के पोस्टर में अक्षय कुमार 
फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म पैडमैन की सफलता के बाद अगली फिल्म गोल्ड में दिखेंगें, जो कि 15 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी।

हाल ही में फ़िल्म के सह निर्माता फरहान अख्तर ने फ़िल्म गोल्ड का नया पोस्टर लांच करते हुए लिखा कि सभी जीत की शुरुआत एक सपने से होती हैं। मैं मेरे दिल करीब फ़िल्म गोल्ड के आधिकारिक पोस्टर को सांझा करके आनंद से भर गया हूँ। यह 15 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी।

फ़िल्म को रीमा कागती ने लिखा है और निर्देशन भी कर रही हैं। इस फ़िल्म से मौनी रॉय डेब्यू कर रही हैं।
पोस्टर में अक्षय अपने मूंछों के अवतार दिख रहे हैं और भारतीय तिरंगे को अपने हृदय के लरीब रखकर गौरान्वित महसूस कर रहे है।

सोमवार, 29 जनवरी 2018

फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में मालविका मोहनन का देहाती लुक!

मलयालम थिएटर कलाकार मालविका मोहनन, ईरानियन फिल्मकार मजीद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में मुख्य भूमिका निभा रही हैं|  इसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं|

हाल ही में ईशान ने फिल्म के ट्रेलर के प्रदर्शित होने के पहले फिल्म का पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साँझा किया| इस पोस्टर में मालविका ठेठ देहाती लुक में दिख रही हैं|  उनकी बड़ी बड़ी आँखें बहुत कुछ कह रही हैं|

फिल्म के पहले पोस्टर का आनंद उठाइये| 

गुरुवार, 8 जून 2017

शाहरुख और अनुष्का अभिनीत फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल का पहला पोस्टर!


शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की इम्तियाज़ अली द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग मुम्बई और पंजाब में जोरो से चल रही हैं।  फ़िल्म का नाम अभी तक तय नही हुआ था। इस बात का इशारा शाहरुख खान चुटकी लेते हुए पूर्व में अपनी सोशल मीडिया वेबसाइट पर कर चुके हैं।

पूर्व में इस फ़िल्म का नाम जैसे कि द रिंग, रहनुमा और राउला मीडिया में चर्चा में रह चुका हैं। किन्तु अंत भला तो सब भला की तर्ज पर आखिर फ़िल्म को नाम मिल भी गया और दो पोस्टर भी मीडिया में प्रदर्शित हो गए। इस फ़िल्म का नाम जब हैरी मेट सेजल हैं, जो कि पूर्व की दो फ़िल्म जब वी मेट और व्हेन हैरी मेट सैली के नामों का मिश्रण हैं। आखिरकार नाम में भी नयापन नही हैं। प्रशंसक इसकी भी शिकायत करते दिखे।

दोनों पोस्टर में शाहरुख और अनुष्का को मस्ती करते हुए दिखाया गया हैं। पोस्टर बैकग्राउंड में विश्व भ्रमण की ड्राइंग को दिखाया गया हैं। 

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...