संदेश

जुलाई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कपिल शर्मा भारतीय हाई कमिश्नर के साथ कनाडा में!

चित्र
प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा इस समय अपार खुशियों के दौर से गुजर रहे है। खुशी की वज़ह उनकी पत्नी गिन्नी गर्भवती हैं। इस समय कपिल अपनी पत्नी के साथ कनाडा में छुटियां मना रहे है। हाल ही में कपिल ने कनाडा में भारतीय हाई कमिश्नर विकास स्वरूप और उनकी पत्नी अपर्णा स्वरूप के साथ एक फोटो साँझा किया और लिखा कि सम्मानीय सर्, आप और आपकी खूबसूरत पत्नी के साथ मिलना बहुत प्यारा था। पुस्तक प्रेमी होने के नाते, आप की तरफ से कुछ नया मिलने का इंतज़ार कर रहा हूँ। प्यार और सम्मान के साथ कपिल।

करीना कपूर लंदन लौटी, दिखी एयरपोर्ट पर!

चित्र
आज करीना कपूर खान लंदन लौट गई। आज तड़के एयरपोर्ट पर दिखी। वह डेनिम जीन्स और जैकेट में दिखी।

टीवी स्टार हिना खान ने कहा काले बालों को अलविदा!

चित्र
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता की अक्षरा उर्फ हिना खान ने बिग्ग बॉस के रनर अप रहने के बाद कसौटी ज़िंदगी के कोमालिका चरित्र से वाही वाही लूटी। वर्तमान में हिना खान की एक पोस्ट से मालूम हुआ कि उन्होंने ने काले वालों को अलविदा कह दिया है और वह अब अपने सुनहरी बालों में अपने प्रोजेक्ट में दिखेंगी। लाइन्स की अभिनेत्री ने एक फोटो साँझा कर्त3 हुए लिखा कि काले बालों से स्वतंत्रता और अगले प्रोजेक्ट की तैयारी। कुछ भी कहो, हिना खान इस लुक में भी लाजवाब दिख रही हैं।

करीना कपूर खान को डबल रोल न करने का मलाल!

चित्र
बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान को कौन नही जानता। फिल्मो में पूजा नाम के चरित्र से प्रसिद्ध हुई करीना ने अपनी कई हिट फिल्मों जैसे कभी खुशी कभी गम, चमेली, ओमकारा, हेरोइन और जब वी मेट से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वर्तमान में वह अंग्रेज़ी मीडियम फ़िल्म को लेकर उत्साहित है, जिसमें वह इररफन खान के साथ दिखेंगीं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान ने उन्होंने बताया कि उन्हें आजतक फिल्मों में डबल रोल का प्रस्ताव नही दिया गया। पूर्व में कुछ अभिनेत्री जैसे हेमा मालिनी ने सीता और गीता, श्रीदेवी ने चालबाज़ और काजोल ने दुश्मन फ़िल्म में डबल रोल किया हैं। हाल ही में डांस इंडिया डांस 7 की जज करीना ने स्वीकार किया कि वह श्रीदेवी की डबल रोल वाली फिल्म चालबाज़ को 35 बार देख चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा से ऐसी फिल्म करना चाहती है, जिसमें वह सीता और गीता एवं चालबाज़ जैसी जुड़वाँ की भूमिका कर संकू। लेकिन मुझें अभी तक किसी ने डबल रोल आफर नही किया। यह बहुत ही आश्चर्यजनक है। मैं इसे एकबार करने के लिए मरी जा रही हूं।

सोनाक्षी सिन्हा को खल रही है प्रेमी की कमी, नही है जिंदगी में अभी कोई सच्चा प्रेमी!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फ़िल्म खानदानी सफाखाना को लेकर उत्साहित है, जो कि 2 अगस्त को सिनेमाघरों में लगेगी। सोनाक्षी फिल्मों के अलावा अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी का नाम फ़िल्म नोटबुक के स्टार ज़हीर इकवाल से जुड़ा था। इस पर सोनाक्षी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस समय उनकी ज़िंदगी मे कोई नही हैं। उन्होंने स्वीकारा कि अभी उनकी जिंदगी में मिस्टर राइट का आना बाकी हैं। इस समय वह प्रेम संबंध की कमी महसूस कर रही हैं। किन्तु वह प्रेम के पीछे नही भाग रही हैं। वह प्रेम को अपने तक आने का इंतज़ार कर रही हैं। उन्होंने ने आगे बताया कि मेरे कई साथियों को उनके पार्टनर मिल गए हैं और मैं उनके लिए ख़ुश हूँ। मैं अन्य लड़कियों के जैसे प्रेम संबंधों के सपने देखती हूं और संबंधों के आईडिया को पसंद भी करती हूं।

अनुष्का शर्मा ने ट्रोलर्स से निपटना सीखा!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक जानीमानी हस्ती हैं। 2008 में फ़िल्म रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री ने कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा। 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद वह एक अंतरष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्ती हो गई हैं। हाल ही में उनसे सोशल मीडिया ट्रोलर्स के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि ईमानदारी से कहूँ तो मैं ट्रोलर्स के फालतू अनर्गल कमैंट्स पर ध्यान ही नही देती हूँ। ट्रॉल्लिंग समाज और लोगो के बारें में बहुत कुछ कहते हैं। कौन ऐसे कमैंट्स करता हैं। किन्तु जिनमे थोड़ा भी दिमाग है, तो समझते है कि ये सब लिखने या ट्रॉल्लिंग का कोई मतलब नही हैं। किन्तु वास्तव में लोगों के साथ की जाने वाली यह सब से तुच्छ चीज़ हैं। लेकिन बदकिस्मती है कि हम ऐसे वातावरण में रह रहे है, जहां पर यह सब करना बहुत आसान है। यहां पर कोई भी जिम्मेदारी या जवाबदेही नही हैं। सब से दुख की बात ये है कि ये सब उन लोगों से आता है जिन्हें अधकचरा ज्ञान हैं और वे बड़े रूआब और विश्वास के साथ ट्रोल करते हैं। वर्तमान में अनुष्का फ़िल्म जीरो के बाद कोई दूसरे प्रोजेक्ट के घोषणा नही की हैं।

पार्थ समथन कसौटी जिंदगी के सेट पर वेलकम बैक!

चित्र
टीवी शो कसौटी जिंदगी के स्टार पार्थ समथन अपनी छुटियां बिताकर लौट कर आ गए हैं। 18 घंटे लगातार काम करने वाले कलाकारों को एक छोटे से अंतराल की छुटियों का हक़ बनता हैं। हाल ही में लौटने के बाद पार्थ ने कसौटी ज़िंदगी के सेट पर आए तो उनका एक केक के साथ वेलकम बैक किया गया। अभिनेता ने इस फोटो को साँझा करते हुए खुशी जताई। खबरों की माने तो पार्थ अपनी सहकलाकार एरिका के साथ नच बलिए 9 में भी दिख सकते हैं।

अनुष्का ने अपनी गर्भवती होने की अफवाहों पर दिया जवाब!

चित्र
हम सभी जानते है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दिसंबर 2017 में परिणय सूत्र में बंधे थे। तब से वह अपनी रोमांटिक जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अन्य शादी शुदा अभिनेत्रियों की तरह अनुष्का भी मीडिया के एक प्रश्न से परेशान है, वह है "क्या आप गर्भवती हैं?". इन मीडिया अफवाहों पर अनुष्का शर्मा ने सटीक जवाब देते हुए कहा कि हाँ यह सही है कि जब आप शादी कर लेते है, तो लोगो का अगला प्रश्न होता है कि आप गर्भवती हुई। क्योंकि जब कुछ नही होता है तो लोगों को इस तरह की बातें पढ़ने में मजा आता हैं। जब कोई डेटिंग कर रहा होता है तो लोगो का अगला प्रश्न होता है कि वह कब शादी करने वाले हैं। यह बहुत ही अपरिष्कृत हैं। आप लोगों को दूसरों को उनकी जिंदगी जीने देना चाहिए। खुद के काल्पनिक निर्णय पर पहुंचने की जरूरत नही। आप किसी को इस स्थिति में मत लाओ कि उसे इन सभी अनावश्यक प्रश्नों पर सफाई देने की जरूरत पड़े। मुझें इन सफाई देने वाले प्रश्नों से परेशानी हैं। ये मुझे चिड़चिड़ा बनाते हैं। जब कोई ढीले कपड़े पहनते है तो कहते है कि वह गर्भवती है। जबकि ऐसा कुछ नही होता है, वे केवल ट्रेंडी हो

पिता बोनी कपूर अपनी बेटी जान्हवी की धड़क सहकलाकार ईशान से दोस्ती पर बोले!

चित्र
बॉलीवुड सितारे जान्हवी कपूर और  ईशान खट्टर की पहली फ़िल्म धड़क को एक साल हो गया हैं। फ़िल्म की शूटिंग के शुरू होने से लेकर अब तक दोनो के बीच डेटिंग की अफवाहों का बाजार गर्म है। लाजिमी है, क्योंकि दोनों साथ मे वक़्त बिताते हुए दिखते हैं। कई बार एक दूसरे के घर जाते भी मीडिया ने फोटो में कैद किया। किन्तु इस सब अफवाहों पर जान्हवी के पिता फिल्मकार बोनी कपूर ने कहा कि हाँ जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने फ़िल्म में साथ काम किया हैं। उन्हें अच्छे दोस्त होना चाहिए। मैं अपनी बेटी का और उसकी ईशान से दोस्ती का सम्मान करता हूँ। पूर्व में भी ईशान और जान्हवी ने करण जौहर के शो पर डेटिंग की अफवाहों को नकारा था। हाल ही में एक निजी स्रोत्र ने बताया कि फ़िल्म धड़क के बाद दोनों कभी भी एक दूसरे के घर नही गए। दोनो के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नही। इन्ही खबरों के बीच पता चला है कि दोनो साउथ फ़िल्म डिअर कामरेड के हिंदी रीमेक में काम कर सकते है, जिसे करण जौहर निर्मित कर रहे हैं।

जानिये क्यों कार्तिक आर्यन बार बार काम करना चाहते है सारा अली के संग?

चित्र
बॉलीवुड के नए नवेले सितारे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन पहली बार फ़िल्म लव आज कल 2 में स्क्रीन पर नज़र आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग के सेट्स से प्राप्त फ़ोटो को देखकर लगता हैं कि दोनों की लाज़वाब ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री फ़िल्म के लिए शुभ संदेश हैं। फ़िल्म में दोनो ही बहुत ख़ूबसूरत दिख रहे हैं। दोनों कई बार एयरपोर्ट पर एक दूसरे को रिसीव करते हुए देखे जाते हैं। दोनो के संबंध सहकलाकार के स्टेटस से कुछ ज्यादा दिखते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान की तारीफ में क़सीदे गढ़े। उन्होंने बताया कि सारा एक बड़े गोल्डन दिल वाली स्टार हैं। मैं उनके साथ काम करके प्रफुल्लित महसूस करता हूँ। वह स्क्रीन पर सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं। मैं उनके साथ साथ बार बार काम करना चाहता हूं। अब आगे देखते है कि दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री फ़िल्म के लिए क्या गुल खिलाएगी।

साउथ स्टार सूर्या ने जैकपॉट के लिए अपनी पत्नी ज्योतिका की तारीफ!

चित्र
हाल ही में साउथ स्टार सूर्या ने फ़िल्म जैकपॉट के ऑडियो लांच पर अपनी पत्नी ज्योतिका की फ़िल्म जैकपॉट की तैयारी को लेकर काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फ़िल्म के लिए ज्योतिका बहुत ज्यादा मेहनत की। वह रेवती के साथ फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में लगेगी। सूर्या ने बताया कि ज्योतिका फ़िल्म के डायलाग की रिहर्सल के लिए सुबह 5 बजे उठ जाती थी। फ़िल्म के लिए इतना ज्यादा मेहनत, मैंने कभी नही देखी। मैंने अपनी बीबी से एक बात जरुर सीखी कि फ़िल्म के लिए जुनून क्या होता हैं। सूर्या ने जैकपॉट की पूरी टीम को बधाई दी।

जेनिफर विंगेट का हॉट मोनोक्रोम अवतार!

चित्र
टीवी सितारा जेनिफर विंगेट को कौन नही जानता। उन्होंने अपने कैरियर में एक भोली भाली लड़की से लेकर निर्दयी तक की भूमिका को टीवी स्क्रीन पर चरित्रार्थ किया हैं। उनका नाम टीवी जगत में टॉप की अभिनेत्रियों में आता हैं। उनका नाम प्रसिद्ध सीरियल दिल मिल गए से लेकर बेहद सीरियल के लिए जाना जाता हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर साँझा की। वह ब्लैक परिधान में गज़ब ढा रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर से ब्लैक परिधान को फैशन स्टेटमेंट बना दिया हैं। उन्होंने वेलकम टू डार्क साइड के संदेश के साथ फोटो साँझा किया।

प्रियंका चोपड़ा का निक के लिए रेड ड्रेस में डांस!

चित्र
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने १८ जुलाई को जन्मदिन मनाया और निक जोनस ने प्रियंका के एक फोटो को शेयर करते हुए बड़े ही प्यार से लिखते हुए कहा कि तुमने मेरे दिल और संसार को प्रकाशित कर दिया हैं|  आई लव यू बेबी| हैप्पी बर्थडे| हाल ही में पति निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के एक डांस को शेयर किया जिसमें वह निक के एल्बम के गाने रेड ड्रेस पर डांस करते हुए दिख रही हैं| प्रियंका रेड ड्रेस में बहुत ही हॉट दिख रही हैं|

संजय दत्त को चाहिए, हॉलीवुड स्टार के बड़े स्टारों के जैसी फिल्में!

चित्र
हाल ही में संजय दत्त अपने द्वारा निर्मित पहली मराठी फिल्म बाबा के ट्रेलर लॉन्च पर आये थे। इस फ़िल्म को राज आर गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं। इस अवसर पर उनसे पूछा गया कि वह इस उम्र में किस तरह के रोल करना चाहते हैं। इस पर रॉकी और मुन्नाभाई एमबीबीएस के अभिनेता ने कहा कि  वह इस उम्र में अभिनेत्रियों और पेड़ों के आसपास डांस नही लगा सकते हैं। वह हॉलीवुड स्टार मेल गिब्सन और डेन्ज़ेल वाशिंगटन के द्वारा किये जाने वाले फिल्मी चरित्रों को निभाना चाहते हैं। फ़िल्म रॉकी जैसी फ़िल्म किये काफी वक्त गुजर गया हैं। मैंने कई बड़ो लोगो के साथ काम करके बहुत कुछ सीखा हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों को निर्मित करने पर कहा कि मैं हर तरह की फिल्मो को सपोर्ट करना चाहता हूं। कंटेंट के अलावा फिल्मो में मनोरंजन की भी जरूरत हैं।

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की डिनर डेट!

चित्र
हाल ही में अजय देवगन और काजोल कि बेटी न्यासा देवगन मुंबई में एक रेस्टोरेंट के पास दोस्तों के साथ दिखी| वह दोस्तों के साथ अपनी शाम का आनंद उठाते हुए दिखी| हम सभी जानते हैं कि न्यासा इस समय विदेश में अपनी उच्च शिक्षा ले रही हैं और शीघ्र ही फिल्म जगत की ओर रुख कर सकती हैं|

अजय देवगन ने पत्नी काजोल के संग प्रगाढ़ संबंधों का राज बताया!

चित्र
कुछ दिनों पूर्व ही अजय देवगन और काजोल ने अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाई  थी। दोनो ही यूरोप हॉलिडे पर भी गए थे। हाल ही एक मीडिया बातचीत में काजोल से संबंधों के बारें में बताते हुए कहा कि हम दोनों के बीच प्रेम पूर्वक संबंधों की खास बात ये है कि हम दोनों बुरे और अच्छे वक्त में एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे। हम दोनों आज भी वैसे ही है, जैसे पहले थे। कभी अपने मे परिवर्तन नही लाये, यही संबंधों में महत्वपूर्ण बात हैं। हमारी दोनों की आनंदमय जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।

दीपिका पादुकोण का नया शौक?

चित्र
आजकल दीपिका पादुकोण को फ़ोटो खींचने का नया शौक जागा हैं। वह अपने और रणवीर सिंह के फोटो खींचने के बजाय फूलों पर मेहरबानी दिखा रही हैं। हाल ही में उन्होंने ने फूलों के फोटो खींचने के अपने शौक का उजागर इंस्टाग्राम के माध्यम से किया। उन्होंने अपनी तीन पोस्ट में अलग अलग प्रकार के फूलों को शेयर करते हुए अपने फूलों के प्रति आकर्षण का खुलासा किया। उनके खींचे फ़ोटो को एन्जॉय कीजिये।

साउथ स्टार सामंथा अक्कीनेनी का 50 फ़ीट ऊंचा कट आउट!

चित्र
साउथ स्टार सामंथा अक्कीनेनी अपनी नई फिल्म ओह बेबी को लेकर उत्साहित है। अपनी पिछली फिल्म मजिली जो कि अपने पति नागा के साथ हैं, ने बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब वह अपनी फिल्म ओह बेबी को लेकर प्रमोशन में जुटी हुई हैं। ओह बेबी के निर्माता ने आरटीसी क्रॉस रोड हैदरबाद में सामंथा अक्कीनेनी का 50 फ़ीट ऊंचा पोस्टर लगाया है। सामंथा उन कुछ अभिनेत्रियों में से है, जिन्हें ये सम्मान मिला हैं। इसके पहले बाहुबली स्टार अनुष्का शेट्टी और विजयाशान्ति को ये सम्मान मिल चुका हैं। इस पर सामंथा ने बताया कि फ़िल्म निर्माता ने कहा था कि मैं तुम्हारे लिए कुछ बड़ा करने वाला हूँ। मैं इस के लिए बहुत खुश हूं।

टीवी स्टार दीपिका ककर इब्राहीम ने कहा कि बिग्ग बॉस ने उन्हें नई ऊंचाइयां दी!

चित्र
टीवी शो ससुराल सिमर का की सिमर को कौन नही जानता। सिमर नाम से अभिनय जगत में प्रसिद्ध हुई दीपिका ककर इब्राहिम आजकल अपने नए शो कहां हम कहां तुम को लेकर प्रशंसकों की वाही वाही लूट रही हैं। दीपिका अपनी शादी शुदा जिंदगी में तो खुश है ही, साथ मे अपने कैरियर को लेकर बहुत ही संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि बिग्ग बॉस 12 जीतने के बाद उनकी ख्याति में हद से ज्यादा वृद्धि हुई हैं। वह इस बात को लेकर खुश है कि इस शो से उनकी असली पहचान मिली। वह लोगो को अपने असली रूप में प्यार पाने में सफल रही।  पहले उनकी पहचान सिमर नाम से थी जो कि एक शो का मुख्य रोले था। अब वह अपने असली नाम दीपिका से टीवी जगत में पहचान स्थापित कर चुकी ही। वह इस बात को लेकर ख़ुश है कि उन्हें इतना ज्यादा प्यार मिला है कि जितना उन्होंने सोचा नही था।