प्रभास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रभास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 सितंबर 2017

श्रद्धा कपूर और प्रभास के बीच एक व्यक्तिगत करार! जानिए क्या?

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस समय अपने कैरियर को लेकर सातवें आसमान पर हैं। इस समय वह अपने भाई के साथ मिलकर अपनी आने वाली फिल्म हसीना पारकर का प्रमोशन कर रही हैं। इसके बाद उनकी अगली फिल्म अमोल गुप्ते की साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक हैं। हाल ही में श्रद्धा ने फ़िल्म साहो के लिए हां कर दी हैं। इस फ़िल्म में वह बाहुबली के मुख्य अभिनेता प्रभास के साथ दिखेंगीं।

श्रद्धा ने साहो के लिए अपनी उत्सुकता ज़ाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं साहो की टीम का हिस्सा बनके और प्रभास के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूँ।

सूत्रों की माने तो साहो फ़िल्म एक एक्शन थ्रिलर हैं। यह तेलुगु और हिंदी में बनेगी। इसे तेलुगु फिल्मकार सुजीत रेड्डी निर्देशित करेंगें। यह 2018 में प्रदर्शित होगी। यह श्रद्धा की पहली तेलुगु फ़िल्म और प्रभास की पहली हिंदी फ़िल्म होगी। श्रद्धा और प्रभास के बीच एक व्यक्तिगत संधि हुई है, जिसके अनुसार एक दूसरे को हिंदी और तेलुगु सिखायेंगे। देखा जाए तो फ़िल्म के सेट पर कोई भी व्यावसायिक भाषा शिक्षक नही रहेगा। श्रद्धा और प्रभास एक दूसरे के लिए शिक्षक बनेंगें। दोनों फ़िल्म की शूटिंग की भाषा के अनुसार उसी भाषा में बात करेंगें।

सूत्रों की माने तो श्रद्धा के संवाद को डब किया जाएगा, क्योंकि आंध्र प्रदेश के लोग उच्चारण की लेकर बहुत ही संजीदा रहते हैं। फ़िल्म में नील नितिन मुकेश एक विलेन की भूमिका में है। फ़िल्म की शूटिंग रोमानिया और अब धाबी में होगी।

मंगलवार, 23 मई 2017

बाहुबली के प्रभास की सबसे अमूल्य चीज़ है, उनका वॉलीबॉल सैंड कोर्ट!



फ़िल्म बाहुबली: द कानक्लूजन के बॉक्स आफिस पर छा जाने के बाद बाहुबली बने प्रभास भारतीयों के दिलों की धड़कन बन गए हैं।

25 दिन के बाद भी फ़िल्म बाहुबली अभी तक कमाई करने में लगी हुई हैं। अभी तक फ़िल्म ने 1500 करोड़ के ऊपर की कमाई कर ली हैं। इस फ़िल्म के लिए प्रभास में अपनी जिंदगी के पांच साल दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी कई पसंदीदा योजनाओं को बीच में ही रोक दिया। इन पसंदीदा चीज़ में से एक है , उनका वॉलीबॉल के लिये असीम प्यार।

वॉलीबॉल से प्यार के चलते, प्रभास ने अपने घर के नज़दीक हैदराबाद में सबसे महंगा वॉलीबॉल सैंड कोर्ट बनवाया है। इस कोर्ट पर वह अपने बचपन के दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते हैं। बाहुबली की शूटिंग के दौरान इस कोर्ट का काम चालू था, जिसे देखने खुद प्रभास आते थे।

सूत्रों के अनुसार प्रभास को पर्वतारोहण भी पसंद है।

मंगलवार, 2 मई 2017

प्रभास पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता बने! जानिए क्यों?



हमेशा बड़ी फिल्म साथ में एक बड़ा स्टारडम भी लाता हैं। यह बात बाहुबली के अभिनेता पर सटीक बैठती हैं।
वही एक ओर बाहुबली: द कंक्लूजन बॉक्स आफिस पर धूम मचा रही है तो दूसरी ओर फ़िल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास की लोकप्रियता सातवें आसमान पर हैं। अब वह दक्षिण फिल्मी दुनिया के पहले अभिनेता होने जा रहे हैं। 

इतिहास में पहली बार किसी दक्षिण अभिनेता की मैडम तुसाद में वैक्स स्टेचू बनने जा रहा हैं। वह अभिनेता कोई ओर नही बल्कि प्रभास है, जिनका वैक्स स्टेचू बैंकाक के मैडम तुसाद में स्थापित होने जा रहा हैं। इस वैक्स मूर्ति में उनका बाहुबली वाली भेष भूषा रहेगी। इस मामले में उन्होंने दक्षिण के महानायकों जैसे रजनीकांत और कमल हासन को भी पछाड़ दिया हैं।

एक ट्रेड एनालिस्ट ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि प्रभास का बाहुबली के रूप में बैंकाक के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेचू। पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता का इस म्यूजियम में वैक्स स्टेचू।

प्रभास ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए जिंदगी के पांच साल दिए। उनकी मेहनत रंग लाई और उनकी फिल्म बाहुबली 2 बॉक्स आफिस पर धूम मचाते हुए अब तक 600 करोड़ रुपये बटोर लिये हैं। फ़िल्म के निर्माता ने 1000 करोड़ के लगभग की कमाई की आस रखी हैं।

बुधवार, 26 अप्रैल 2017

बाहुबली 2 के प्रचार हेतु फ़िल्म सामग्री का प्रदर्शन!






बाहुबली 2 फ़िल्म के साथ बाहुबली विश्वस्तर पर ब्रांड बन चुका हैं। इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए बाहुबली के चरित्रों जैसे बाहुबली, भल्लालदेव, कट्टप्पा पर फ़िल्म प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कलाकार जैसे प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबती के अलावा निर्देशक राजामौली भी उपस्थित थे।

बाहुबली 2 को 200 करोड़ में बनाया गया है। यह फ़िल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...