संजय दत्त बायोपिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संजय दत्त बायोपिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 8 मई 2017

संजय दत्त बॉयोपिक की अगली शूटिंग न्यूयॉर्क में!

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म संजय दत्त बॉयोपिक की आधे से अधिक शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और वह अगले चरण की शूटिंग न्यूयॉर्क में करेंगें।

हाल ही में, राजकुमार हिरानी एक ओतक बिजनिस वीमेन के विमोचन के कार्यक्रम पर उपस्तिथ थे। यह पुस्तक फ़िल्म निर्देशक तनुजा चंद्रा ने लिखी हैं। हिरानी ने इस अवसर पर कहा कि उनकी दत्त फ़िल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग पूर्ण हो चुकी हैं। वह फ़िल्म के अगले शेड्यूल को जून में खत्म कर लेंगे। फिर वह अंतिम चरण की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क रवाना होंगे।

जब उनसे फ़िल्म के लुक से संबंधित फ़ोटो के लीक होने का पूछा तो उन्होंने बताया कि यह नही का सकते कि पूरा लुक लीक हो गया। हम कार्टर रोड पर शूटिंग कर रहे थे। हो सकता है , उस द्वारा कुछ मीडिया ने फ़ोटो क्लिक करके मीडिया में फैला दिए हो।

गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त के जैसे हुए!



सर्वविदित हैं कि रणबीर कपूर अपनी समर्पण भावना के कारण अपनी सभी फिल्मों के चरित्रों में जान डाल देते हैं। चाहे फिर फ़िल्म तमाशा हो या फिर बर्फी हो। हाल ही में एक कार्यक्रम में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त के रूप में दिखे। उनकी चाल ढाल और वेशभूषा बिल्कुल संजय दत्त के जैसे दिख रही थी।

हाल ही में हमें रणबीर के कुछ फोटो मिले जिसमें वह हुबहू संजय दत्त के येरवडा जेल से निकलते वक्त वाली वेशभूषा में नज़र आ रहे हैं।

लोकमत अवार्ड्स के कार्यक्रम में रणबीर ने संजय दत्त की वेशभूषा और चाल ढाल में रैंप पर वॉक किया। इस अवसर पर रणबीर ने कहा कि मैं आपको संजयजी के अवतार में दिख रहा हूँ। फ़िल्म 60 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। कुछ वक्त में पूरी शूटिंग हो जाएगी। में संजय दत्तजी की बायोपिक करके बहुत खुश हूँ। में विनोद सर् और संजय जी को इस अवसर को देने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।

खबरों की माने तो रणबीर कपूर को संजय दत्त की 200 घंटे की रिकॉर्डिंग दी गयी थी, ताकि वह संजय दत्त के हर एक शारीरिक और मानसिक पहलू से अवगत हो सके।

सोमवार, 10 अप्रैल 2017

विक्की कौशल ने संजय दत्त बायोपिक के लिए बनाये 6 एब्स?




पिछली कुछ फिल्मों जैसे मसान और रमन राघव 2 जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले विक्की कौशल, अपने सुगठित एवं 6 एब्स के चलते चर्चा में बने हुये है। विक्की अपनी अगली संजय दत्त के जीवन आधारित फिल्म के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। यह मेहनत अपने 6 एब्स और सुगठित शरीर बनाने के लिए कर रहे हैं।

फ़िल्म सूत्रों के अनुसार, उनसे अपने लुक एवं शरीर को सार्वजनिक करने से मन किया गया है। किंतु जाने माने फोटोग्राफर शिवाजी सेन के द्वारा किये गए फोटोशूट में उनका फ़िल्म के लिए बनाया लुक और शारीरिक उभार सार्वजनिक हो गया है। विक्की इन फ़ोटो में अपने शरीर और लुक को लेकर लाजवाब लग रहे हैं।

विक्की अपने नई शारीरक बनावट के साथ साथ नए केश सज्जा के साथ फोटोशूट में छा रहे हैं। उनका कातिलाना लुक सभी को भा रहा हैं। ये फोटो संजय दत्त बायोपिक से संबंध रखते हैं या नही, इसका अभी कोई खुलासा नही हुआ हैं।

फिलहाल संजय दत्त बायोपिक की शूटिंग इंदौर में हो रही हैं। फ़िल्म में विक्की कौशल के अलावा रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा आदि हैं। राजकुमार हिरानी इस फ़िल्म को 2017 में क्रिसमस पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की सोच रहे हैं, जो कि फ़िल्म टाइगर ज़िन्दा हैं से प्रतिद्वंदता का कारण बन सकती हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...