तब्बू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तब्बू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 13 नवंबर 2019

तब्बू भी भूल भुलैया 2 में!

फ़िल्म भूल भुलैया 2 की स्टार कास्ट लगभग पूरी हो गई हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फ़िल्म में तब्बू का नाम भी जुड़ गया हैं।

खबरों की माने तो तब्बू को फ़िल्म की स्क्रिप्ट पसंद आ गई है। वह जनवरी से फ़िल्म की शूटिंग में शामिल हो सकती हैं। शूटिंग का अगला शेड्यूल 3 महीने का लंदन और राजस्थान में रहेगा। 

फ़िल्म 31 जुलाई 2020 में सिनेमाघरों में लगेगी। 

सोमवार, 13 मई 2019

दे दे प्यार दे केवल दो औरतो का एक आदमी को पाने की प्रतिस्पर्धा भर नही हैं!




बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू अब अजय देवगन के साथ फिर से फ़िल्म दे दे प्यार दे में दिखेंगीं। इस फ़िल्म दूसरी आ हिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हैं। इस फ़िल्म में अजय देवगन एक 50 साल के व्यक्ति का किरदार निभा रहे है, जिसमें वह एक बच्चे के पिता और पूर्व पत्नी के रूप में तब्बू को दिखाया गया हैं। वह 25 साल की रकुल प्रीत सिंह के प्यार में पड़ जाते हैं। यह फ़िल्म कॉमेडी हैं।

तब्बू के अनुसार यह फ़िल्म केवल दो औरतो का एक आदमी को पाने की स्पर्धा मात्र नही है, बल्कि इसमें रिश्तों के कई आयाम दिखाये गए हैं। इसमें किसी तरह का मजाक नही उड़ाया है, बल्कि फ़िल्म में संजीदगी और परिपक्वता हैं। यही इस फ़िल्म की सुंदरता हैं। इसमें एक पीढ़ी के अंतराल वालो के बीच प्यार और उनके दृष्टिकोण को दिखाया गया हैं।  यह फ़िल्म 17 मई को सिनेमाघरों में लगेगी।

रविवार, 2 जुलाई 2017

तब्बू ने आज भी अकेले होने का इल्ज़ाम अजय देवगन पर लगाया!

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू को कौन नही जानता। उनका सफलतम फिल्मी सफर के बारें में सभी जानते हैं। कुछ हिट फिल्मों में माचिस, हम साथ साथ है, बीबी नं. 1,  हेरा फेरी आदि हैं। अब तब्बू गोलमाल अगैन में अजय देवगन के साथ दिखेंगीं। तब्बू ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि आज जो मैं अकेली हूँ, उसके पीछे अजय देवगन हैं।

तब्बू ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि मैं अजय देवगन को पिछले 25 वर्षों से जानती हूँ। वह मेरे चचेरे भाई समीर आर्या का ख़ास दोस्त था। हम लोगों की दोस्ती वही से चालू हो गई थी। जब मैं जवान थी, उस वक़्त अजय और समीर मेरी जासूसी करते थे। यदि कोई लड़का मुझसे बात करता था, तो दोनों मिलकर उस लड़के की पिटाई करते थे। यदि आज मेरी शादी नही हुई है तो उसका जिम्मेदार अजय हैं। उसे आज वो दिन याद करना चाहिए और पश्चताप करना चाहिए कि उसने क्या किया था।

तब्बू ने आगे बताया कि एक दिन मैंने अजय से बोला कि मेरी शादी के लिये एक लड़का ढूंढ। ये सब मजाक था। किंतु हम दोनों के बीच संबंध गहरे हुए क्योंकि हम दोनों ने एक दूसरे के साथ बहुत काम किया। यदि मैं किसी पुरुष अभिनेता में किसी के बारें में सोचती हूँ तो वह अजय हैं। वह बिल्कुल बच्चे जैसे हैं और बहुत सुरक्षात्मक हैं। फिल्मों के सेट पर उनके साथ माहौल बहुत तनावमुक्त रहता हैं। हम दोनों के बीच एक विशेष रिश्ता हैं और अपरिभाषित लगाव हैं

तब्बू ने गोलमाल अगैन के बारें में बताते हुए कहा कि मैं बहुत दिनों से हंसी मजाक की फिल्में करना चाहती थी। मेरी माँ को भी मेरी रोने धोने वाली फिल्म पसंद नही थी। कुछ लोग मुझे बीबी नं. और हेरा फेरी जैसी फिल्में करने की सलाह देते थे। इस कारण मैंने एक पार्टी के दौरान रोहित शेट्टी से गोलमाल फ़्रेंचाइज़ी में काम करने की इक्षा जताई। किन्तु गोलमाल अगैन में भी मेरी भूमिका संजीदा हैं। चलो कम से कम से खड़े होकर लोगों को हँसते हुए तो दिखूंगी।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...