न्यूयॉर्क लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
न्यूयॉर्क लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 17 नवंबर 2019

सारा अली खान का न्यूयॉर्क में पिंक धमाल!

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इस समय न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ छुटियों का लुफ़्त उठा रही हैं। फ़िल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली सारा आजकल अपनी पोस्ट और सांझा की फ़ोटो से सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। 

हाल ही में सारा ने अपनी कुछ पिंक रंग के परिधान में फ़ोटो सांझा की। फ़ोटो पर कैप्शन देते हुए लिखा कि पिंक स्काई, पिंक स्वेटर, पिंक सन। सोहो सैटरडे विथ सारा। ओह व्हाट फन। सारा अपनी पिंक ड्रेस में लाजवाब दिख रही हैं। उनकी अगली फिल्म आज कल में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगीं।

शुक्रवार, 16 मार्च 2018

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क की शूटिंग की खत्म!

प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन टीवी शो कुण्टीको के सीजन 3 की न्यूयॉर्क की शूटिंग खत्म कर दी हैं। इस शूटिंग के खत्म होने के बाद, वह बहुत खुश हैं।

इस अवसर पर अपने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर सांझा की। इन फ़ोटो में वह ब्लैक टॉप, ब्लैक विंटर कोट और ब्लू जीन्स में दिखी। काले जूते और ब्राउन डुफल बैग उन पर जंच रहा हैं।

गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

2017 का आइफा अवार्ड 14-15 जुलाई को न्यूयॉर्क में!

सर्वविदित हैं कि अंतराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) का अवार्ड्स समारोह सबसे ज्यादा मनोरंजक और चमक - दमक से भरपूर रहता है। इस कार्यक्रम में भारतीय सितारों का रेड कारपेट पर चलने से लेकर दमदार नृत्य कलाओं का प्रदर्शन समाहित रहते हैं। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान तक शिरक़त करते हैं।

खबरों की माने तो इस बार का आईफा अवार्ड्स शो न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में दिनांक 14 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक आयोजित होगा। इन दो दिनों में दो तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन एफ की प्रेस कान्फरेन्स और आईफा रॉक्स ग्रीन कारपेट और मुख्य आईफा रॉक्स कार्यक्रम होगा और दूसरे दिन आईफा अवार्ड्स ग्रीन कॉरपेट और आईफा अवार्ड्स का कार्यक्रम होगा।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...