तापसी पन्नू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तापसी पन्नू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

तापसी पन्नू का जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करने से इनकार, जानिए क्यों?

तापसी पन्नू का जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करने से इनकार, जानिए क्यों?
Taapsee Pannu and Jacqueline Fernandez
वर्तमान में तापसी पन्नू अपनी फिल्मों जैसे नाम शबाना, जुड़वाँ 2 और तेलगु फ़िल्म आनंदो ब्रह्मा की सफ़लता के चलते सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में तापसी ने इंटरटेनमेंट की रात नामक शो में शिरकत की। इस शो में उन्होंने खुलकर अपने बारें में बातचीत की।

जब उनसे पूछा कि आप किस अभिनेत्री के साथ काम नही करना चाहती है, इस पर तापसी रूककर थोड़ी दे सोचती रही। सभी आश्चर्यचकित थे। फिर कहा "जैकलीन"। तापसी ने आगे बताया कि हम दोनों पहले साथ में काम कर चुके हैं। अब शायद अगली बार नही। उन्होंने जैकलीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी उनकी बॉडी बहुत ही फिट और लाज़वाब है। मुझें उनसे जलन होती हैं।

पूर्व में जुड़वाँ 2 की लंदन में शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थी। किन्तु दोनो ने इस नकारते हुए सोशल मीडिया पर कुछ फन वीडियो सांझा किये थे।

पूर्व में तापसी ने एक मीडिया बातचीत में बताया था कि मैं जैकलीन की ऊर्जा से प्रभावित हूँ। उनमें सकारात्मक ऊर्जा है। मैं उनसे हर परिस्थिति में कैसे मुस्कुराते रहते है, सीखना चाहती हूं।

वर्तमान में तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ीयाँ कर रही है। इस फ़िल्म में उनके साथ विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन दिखेंगें।

बुधवार, 17 जनवरी 2018

दिल जंगली के पहले पोस्टर में तापसी पन्नू और साकिब सलीम मस्तीखोर नज़र आए!

बहुत दिनों के इंतज़ार के बाद फ़िल्म दिल जंगली का पोस्टर प्रदर्शित हो चुका हैं। फ़िल्म के पोस्टर में तापसी पन्नू अपने चश्में में सीधे साधे अवतार में दिख रही है, वही दूसरी और साकिब सलीम एक खूबसूरत नौजवान के रूप में दिख रहे हैं। फ़िल्म के पोस्टर से फ़िल्म के पूर्ण कॉमेडी होने का अहसास हो रहा हैं।

साकिब ने अपने ट्विटर हैंडलर पर फ़िल्म के पहले पोस्टर को सांझा करते हुए लिखा कि यह एक पागल पागल कर देने वाली फिल्म हैं। आप दिल जंगली के साथ मस्तीभरें सफर का आनंद लीजिये। पहल पोस्टर प्रस्तुत कर रहे हैं।

फ़िल्म के पोस्टर में निधि सिंह, अभिलाष थापियाल और सृष्टि श्रीवास्तव दिख रहे हैं। फ़िल्म को आलिया सेन निर्देशित कर रही हैं। फ़िल्म 16 फरवरी 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी। फ़िल्म के चरित्रों को मस्तीखोर, पागल, बदमाश और जंगली से नवाज़ा गया हैं।

बुधवार, 13 सितंबर 2017

तापसी पन्नू बनी आत्मरक्षा प्रशिक्षक!

पिंक और नाम शबाना से नाम कमाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू अब आत्मरक्षा प्रशिक्षक बनने जा रही है। इस शार्ट फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक कपिल वर्मा ने इस बात को बताया।

यह फ़िल्म एक भाई और एक बहन की कहानी हैं। इसमें विक्की अरोरा भाई का किरदार निभा रहे हैं।

कपिल वर्मा ने आगे बताया कि तापसी के साथ काम करने में बहुत मज़ा आया। उन्होंने ने किरदार में आने के लिए बहुत ही शारीरिक मेहनत की। मैंने उन्हें स्क्रिप्ट मॉरिशस में जुड़वाँ 2 के सेट पर सुनाई थी। उन्होंने तुरंत हाँ करते हुए कहा कि शूटिंग कब शुरू करनी हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए बहुत ही कठिन प्रशिक्षण लिया। शूट कुछ मस्ती भरा, तो कुछ संजीदा था।

मंगलवार, 22 अगस्त 2017

तापसी पन्नू "मोस्ट पॉवरफुल वुमन ऑफ द ईयर" बनी!

तापसी पन्नू ने फ़िल्म जगत की सबसे सफलतम और शक्तिशाली औरत हैं। उन्होंने नाम शबाना और पिंक फ़िल्म से औरत शशक्तिकरण वाली भूमिकाएं निभाकर नाम कमाया। हाल ही में, उन्हें सव्वय मैगज़ीन ने द मोस्ट पॉवरफुल वुमन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया।

अवार्ड के बारें में बताते हुए तापसी ने कहा कि  यह बहुत ही अच्छा और खुशी का पल होता है, जब आप अपने काम के लिए जाने जाते हैं। मुख्य रूप से जब आप किसी चीज को चुनते है और उसके लिए खड़े रहते हैं। ये सब अवार्ड एक सफलता की निशानी हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आपको अहसास होता है कि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं।

तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म जुड़वाँ 2 में दिखने वाली हैं।

सोमवार, 21 अगस्त 2017

तापसी पन्नू की जगह कृति सैनन का जॉन अब्राहम से रोमांस!

कृति सैनन अपनी बरेली की बर्फी की अदायगी के बाद मीडिया और कई निर्माताओं के दिल में घर कर गयी हैं। खबरों की माने तो जॉन अब्राहम एक स्पेनिश फ़िल्म द इनविजिबल गेस्ट का रीमेक कर रहे हैं। जिसमे तापसी पन्नू को लेने का चल रहा था, किन्तु बरेली की बर्फी की सफलता के बाद फ़िल्म की सफलतम अभिनेत्री कृति सैनन को तापसी की जगह लेने का विचार चल रहा हैं।

यदि फ़िल्म से जुड़े सूत्रों की माने तो फ़िल्म में तापसी को लेकर बात हुई थी, किन्तु उन्होंने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नही किए थे। इसी बीच फ़िल्म निर्माताओं और निर्देशक की बात कृति सैनन से होने लगी। इस बात की पूरी संभावना है कि फ़िल्म में कृति सैनन को ही लिया जा सकता हैं।

यह फ़िल्म एक व्यवसायी की कहानी हैं, जिस उसकी सुंदर प्रेमिका की हत्या ला दोषी माना जाता है। उसकी पैरवी एक डिफेंस अटॉर्नी करता हैं। इसी दौरान एक गवाह आता हैं, जिसके कारण पूरी कहानी का परिदृश्य ही बदल जाता हैं। उसके बाद कुछ चौकानें वाले खुलासे होते हैं। फ़िल्म में पहले तापसी पन्नू, जॉन की प्रेमिका की भूमिका निभाने वाली थी, किन्तु अब उनकी जगह कृति सैनन को लेने पर सहमति बनती दिख रही हैं।

सूत्रों की माने तो फ़िल्म की क्रिएटिव टीम के कुछ सदस्यों ने कृति की बरेली की बर्फी में परफॉरमेंस देखी। वे सभी उनकी परफॉरमेंस पा कुछ ज्यादा ही फिदा हो गए। वे सीधे जॉन के पास गए और उन्होंने कृति की दमदार परफॉरमेंस का जिक्र किया, जिससे जॉन खुश हो गए। उनके अनुसार कृति, तापसी की तुलना में ज्यादा सेक्सी, सुंदर और अभिनय करने वाली अभिनेत्री लग रही हैं। इसलिए तापसी की जगह कृति का नाम फ़िल्म के लिये सुझाया गया। कुछ ही दिनों में फ़िल्म के निर्देशक लक्ष्य, कृति से मिलेंगे और फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनाएंगे और मेहनताना की बात करेंगे।

फ़िल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी।

बुधवार, 2 अगस्त 2017

तापसी पन्नू अपनी मुस्कुराहट के लिये मनोज बाजपेयी के साथ बार बार अभिनय की इक्षा!

फ़िल्म नाम शबाना और पिंक से ख्याति पानेवाली तापसी पन्नू बार बार मनोज बाजपेयी के साथ काम करने की इक्षा रखती हैं।

हाल ही में तापसी ने अपना 30वाँ जन्मदिन मनाया। इस उप्लक्षय पर मनोज बाजपेयी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं तापसी। तुम सदा अपनी मुस्कुराहट बनाए रहो। भगवान का आशीर्वाद साथ रहे।

तापसी ने इसके जवाब में लिखा कि  इसके लिए मुझें हमेशा आपके साथ काम करते रहना पड़ेगा। बहुत बहुत धन्यवाद सर्।

इस समय तापसी जुड़वाँ 2 और तड़का फ़िल्म कर रही है। साथ में उनकी तेलगु फ़िल्म आनंदो ब्रह्मा 18 अगस्त को सिनेमाघरों में लगने वाली हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...