संदेश

फ़रवरी, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

करीना कपूर, आपला मानुष के रीमेक में!

चित्र
वर्तमान में करीना कपूर वीरे दी वेडिंग फ़िल्म कर रही हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग लगभग समाप्त हो चुकी हैं। अब वह तैमूर के साथ लंबी छुट्टी पर जाने वाले थी, किन्तु उनके इस कार्यक्रम में खलल डल सकता है, जानिए क्यों? खबरों की माने तो करीना कपूर खान इस समय आशुतोष गोवारिकर से लगातार मिल रही हैं। आशुतोष गोवारिकर मराठी फिल्म आपला मानुष का हिंदी रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। इस फ़िल्म में मुख्य रोल के लिए करीना से बातचीत का रहे हैं। अभी फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसके पूरे होते ही इसकी आधिकारिक घोषणा होगी। फ़िल्म के अन्य कलाकार और स्क्रिप्ट के पूर्ण होने के बाद शायद करीना अपनी सहमति देंगीं। मराठी आपला मानुष में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे।

श्रीदेवी का असमय निधन, होटल बाथरूम में बेहोश मिली!

चित्र
श्रीदेवी अंतिम समय में  श्रीदेवी के सुनहरें पल  बॉलीवुड की चुलबुली, बिंदास, हर एक के दिलों में बसने वाली श्रीदेवी का हृदयघात से दुबई के एक होटल में 24 फरवरी 2018 को रात में लगभग 11 बजे निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे भारत, बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर व्याप्त हैं। खबरों की माने तो श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ होटल जुमैरा अमीरात होटल में रुकी हुई थी। वह बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई में थी। शादी के सभी कार्यक्रम करने के बाद वह अकेले अपने रूम में आराम कर रही थी। होटल स्टॉफ केके अनुसार रात्रि 11:30 उन्हें श्रीदेवीजी के रूम से से पानी के लिए कॉल आया। एक स्टॉफ पानी लेकर रूम पर पहुंचा और डोर बेल बजाई, किन्तु 15 मिनट तक उसे कोई उत्तर नही मिला। तब उसने दूसरे स्टॉफ को खतरे के बारें में अलर्ट किया। दरवाजा खोला गया तो उन्हें अचेत अवस्था में बाथरूम में पाया गया। उस समय उनकी शरीर में पल्स थी। उन्हें राशिद अस्पताल के लिए ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया। गल्फ के एक समाचार पत्र के अनुसार बोनी कपूर ने श्रीदेवी को

प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल, अमेरिका में!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज के समय मे अंतरराष्ट्रीय हस्ती हो चुकी हैं। वह पूरे समय सोशल मीडिया पर जिंदगी खुली किताब की तरह रखती है, तो उनके फॉलोवर्स की कमी भी नही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जैसे कुछ फीचर्स में हूबहू दिखने वाली अमेरिकन मॉडल मेगन मिलान ने अपने कुछ फोटो ट्विटर पर सांझा किये तो इसे लोगों ने हाथों हाथ लिया और प्रियंका से उनकी समानता पर तुरंत ट्रोल किया। प्रियंका से समानता के चलते मेगन को क्षणिक प्रसिद्धि मिल गई। इसके पूर्व वंक्यूबेर की एक यूटूबर नवप्रीत बंगा नामक 21 साल की लड़की की भी समानता बिल्कुल प्रियंका के जैसे थी। उन्हें भी उस वक़्त क्षणिक प्रसिद्धि मिल गई थी।

अमिताभ का कविता से ट्विटर पर तंज!

चित्र
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर वालों से कहा था कि मेरे फॉलोवर की संख्या अपने आप घटाई जा रही हैं। हाल ही में एक दिन 2 लाख फॉलोवर घटना मामूली घटना नही हैं। इसके चलते वह ट्विटर पर फॉलोवर की तुलना में शाहरुख खान से और भी पीछे हो गए है। अमिताभ ने अपने इस दर्द को कविता के माध्यम से ट्विटर पर सांझा किया। बिग बी ने लिखा कि अरे ट्विटर भाईसाहब, बहनजी, हम कुछ छाप रहे हैं और आप उसको छपने नही दे रहे है। अमां, 200000 फॉलोवर एक दिन में काट दिए आपने... अब इसे तो मत काटो यार!! अब इतना भी जुल्म मत करो। बिग बी ने आगे कविता लिखी कि चिड़िया ओ चिया कहाँ है तेरा घर ? उड़ उड़ जाती हो यहां पे फ़ुर्र फ़ुर्र, दर्शनार्थी इतने तेरे, क्या है तेरा डर, रूठोगी तो बोलो हम फिर जायेंगे किस दर। आशीर्वाद सदा तुम्हारा बना रहे हमपर बस, नित्य नवेली पुष्प हमारे, बरसेंगे तुमपर। इस पर क्या कहोगे, भाई लोगो।

कंगना रानाउत, रानी लक्ष्मीबाई के जवानी के अवतार में दिखी!

चित्र
कंगना रानाउत, रानी लक्ष्मीबाई के जवानी के अवतार में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानाउत की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम हैं। उन्होंने अभी तक मिले हर किरदार को निज़ी रूप में जीते हुए 100% परफॉर्मेन्स दी हैं। वर्तमान में वह फ़िल्म मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह सेट से अपने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अवतार को सांझा करती रहती हैं। वर्तमान में वह बीकानेर में शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में इनके बीकानेर शूट से कुछ फ़ोटो प्राप्त हुए है, जिसमें वह जवानी की रानी लक्ष्मीबाई के अवतार में दिख रही हैं। वह अपनी गुलाबी और नारंगी साड़ी में आभूषणों से सजी धजी कमाल ढा रही हैं। वह पूर्ण रूप से राजकुमारी के जैसे दिख रही हैं।

जब प्रियंका चोपड़ा ने मारली मतीन को बनाया तकिया?

चित्र
वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में कुण्टीको सीजन 3 को लेकर व्यस्त हैं। किंतु वह सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। यह टीवी शो 26 अप्रैल 2018 से प्रसारित होगा। अभी अभी प्रियंका ने मारली मतीन के साथ अपना फ़ोटो शेयर किया है, जिसमें वह मारली की लैप पर सिर रखकर आराम फरमा रही हैं। वह नीले टर्टल नैक ड्रेस में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।

सुमित राघवन ने पत्नी चिन्मयी सुर्वे के साथ कि घटना को डरावना बताया।

चित्र
हाल ही में एक व्यक्ति अभिनेता सुमित राघवन की पत्नी चिन्मयी सुर्वे के सामने अमर्यादित व्यवहार कर रहा था। इस घटना को सुमित ने ट्विटर पर सांझा करते हुए स्कूल के नजदीक घटना को बताया को विस्तार से बताया। कुछ ही समय में सुमित को पुलिस का रिट्वीट आया और घटना को विस्तार से पूछा और उस अमर्यादित व्यक्ति को धर दबोचा। इस घटना को सांझा करते हुए सुमित ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि उन्होंने उसे पकड़ लिया। यह केवल दोषी को पकड़वाने वाली बात नही है, बल्कि हमारे माइंडसेट बदलने की बात हैं। यह स्कूल के नजदीक हुआ। यह वह वहां के लड़के और लड़कियों के सामने भी करता होगा। वे सभी डर के कारण किसी को बता नही पाए हो। हमें इस बारें में बोलना सीखना चाहिए। सुमित ने आगे बताया कि आसपास लगे कैमरों की वजह से पुलिस को उसे पकड़ने में आसानी हुई। यह किसी के भी साथ घाट सकता हैं। हमें कड़े नियम बनाने की जरूरत हैं। मैं इस तरह के लोगों की मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हूँ। यह घटना मुम्बई में दिनदहाड़े हुई। यही बहुत ही डराने वाली और बेचैन करने वाली घटना थी। वर्तमान में सुमित राघवन अपनी मराठी फिल्म आपला मानुष की सफलता से ग

टीवी स्टार विवियन दसेना अवार्ड्स के लिए अपनी नींद नही उड़ाते हैं!

चित्र
टीवी कलाकार विवियन दसेना बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं। हाल ही में वह टीवी इंडस्ट्री में 10 वर्ष पूरे कर चुके हैं। 2006 में कसम से टीवी शो में विक्की जे वालिया नामक किरदार से शुरुआत करने वाले विवियन आज के समय सबसे सुंदर और प्रतिभाशाली टीवी स्टार हैं। इसके बाद उन्होंने कभी भी मुड़कर नही देखा। वर्तमान में विवियन टीवी शो शक्ति - अस्तित्व के अहसास की कर रहे हैं, जो कि ट्रांसजेंडर पर आधारित सीरियल है, जिसमें विवियन हरमन की भूमिका में है, जो कि ट्रांसजेंडर सौम्या से शादी करते हैं। सौम्या का किरदार,, रूबीना ने निभाया हैं। हाल ही में जब उनसे तिवो जगत में 10 वर्ष पूरे होने पर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि मुझें ये 10 वर्ष पूरे होने का अहसास नही हो रहा हैं। मुझें यह रोलर कोस्टर राइड की तरह लग रहा है। अच्छी बात यह है कि इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। एक अभिनेता के रूप में विकास करने का अच्छा अवसर मिला। मैं शो के हिट होने या न होने की चिंता किये बगैर अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूँ। विवियन ने आगे बताया कि सफलता आपको प्रेरणा देती है। इसको सिर पर हावी नही होने देना चाहिए। इस

दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम का दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अवतार!

चित्र
हाल ही खबरें आई थी कि टीवी सितारे शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कर जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके इस बात की पुष्टि उनके वैलेंटाइन के उपलक्ष्य में इंस्टाग्राम में बहुत प्यार भरे फ़ोटो और वीडियो को देखकर हुई। अब दोनों अपनी शादी के स्थान के लिए निकल चुके हैं। हाल ही प्राप्त फ़ोटो में दोनों ने मुम्बई लुखनऊ ट्रैन को पकड़ने के दौरान दिलवालें दुल्हनिया ले जायेंगे वाला दृश्य करते दिखे। दोनो ने स्टेशन राज और सिमरन स्टाइल में कुछ फोटो क्लिक किये और सांझा किये। दोनो अपनी शादी की तैयारी के लिए अपने घर भोपाल और लखनऊ के लिए निकल चुके हैं। दोनो फ़ोटो में बहुत ही प्यार में और ख़ूबसूरत दिख रहे थे।

आलिया भट्ट को बुल्गारिया में एक नया दोस्त मिला!

चित्र
हाल ही में फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग बुलगारिया में शुरू हो गई हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी राय और अमिताभ बच्चन हैं। इसको अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे है। हाल ही में आलिया भट्ट ने बुलगतिया में फ़िल्म के शूटिंग क्रू से जुड़ी। उन्हें शूटिंग के दौरान बुल्गारिया में घूमने का समय मिला। घूमने के दौरान उनकी जिंदगी में एक नया दोस्त मिला। अरे आप लोग कोई अंदाज़ा नही लगाइये, वह कोई और नही, बल्कि एक काली बिल्ली हैं। आलिया ने अपनी साथी का फोटो इंस्टाग्राम पर सांझा करते हुए लिखा कि बिल्ली जहाँ.... मैं वहां। आलिया भट्ट ग्रीन ओवरकोट और ब्लू स्कार्फ़ में बहुत ही सुंदर दिख रही हैं। उनके फ़ोटो का आनंद उठाइयें और अपने विचार सांझा कीजिये।

"द वेडिंग गेस्ट" राधिका आप्टे और देव पटेल की शूटिंग शुरू!

चित्र
कुछ समय पूर्व राधिका आप्टे ने देव पटेल के साथ फ़िल्म करने की पुष्टि की थी। राधिका ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि हाँ मैं देव के साथ फ़िल्म कर रही हूँ, इसकी घोषणा शीघ्र ही करूंगी। हाल ही में राधिका आप्टे और देव पटेल ने फ़िल्म की शूटिंग राजस्थान में शुरू कर दी है। देव पटेल फ़िल्म की शूटिंग के लिए दो हफ्ते पहले ही भारत आये थे। फ़िल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही हैं। शूटिंग पूरे राजस्थान में जगह जगह होगी। निर्माता ने फ़िल्म के बारें में ज्यादा कुछ बताने के लिए हिदायत दे कर रखी हैं। इसके चलते कलाकार फ़िल्म के बारें में ज्यादा नही बता रहे हैं। फ़िल्म का टाइटल "द वेडिंग गेस्ट" हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म में रोमांस!

चित्र
वर्तमान में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म अय्यारी के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। यह फ़िल्म 16 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं। इस थ्रिलर के बाद, सिद्धार्थ की अगली फिल्म रोमांस पर आधारित होगी। खबरों की माने तो इन दिनों सिद्धार्थ और एकता कपूर की मुलाकाते अगली रोमांटिक फिल्म के चलते हो रही हैं। यह फ़िल्म अभी सकटिप्टिंग स्टेज में हैं। सिद्धार्थ को स्क्रिप्ट पसंद आई हैं। जल्द ही इसकी घोषणा होगी। पूर्व में 2014 में सिद्धार्थ फ़िल्म एक विलन से एकता कपूर के बैनर में काम कर चुके हैं। एक विलन एक सफलतम फ़िल्म थी। अब आगे देखते है कि यह जोड़ी आखिर नया क्या लाएगी?

आयुष शर्मा और वारीना हुसैन डांडिया करते दिखे लवरात्री के पहले पोस्टर में!

चित्र
हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मुझें लड़की मिल गई। इस पर सभी प्रशंसक और उनको जानने वाले अचंभित हो गए हैं। किंतु बाद में पता चला, सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवरात्री की बात कर रहे थे। सलमान को फ़िल्म लवरात्री के लिए वारीना हुसैन के रूप में नई हीरोइन मिल गई हैं। हाल ही में आयुष और वारीना को लेकर फ़िल्म लवरात्री का पोस्टर सार्वजनिक किया गया, जिसमें नवरात्रि और डांडिया के पार्श्व में दोनों डांडिया पकड़े हुए दिखाए गए हैं। दोनो बहुत ख़ूबसूरत दिख रहे हैं।

कृति सेनन को अरेंज्ड मैरिज के पीछे का तर्क समझ नहीं आता!

चित्र
कृति सेनन कृति सेनन बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इस समय अकेली है। आज वैलेंटाइन डे है और बॉलीवुड में प्यार का जादू छाया हुआ हैं। किंतु कृति को क्षणिक प्यार की जगह, जिंदगी भर चलने वाले प्यार पर भरोसा हैं। जब उनसे उनके अनुसार आदर्श व्यक्ति के गुणों के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह बहुत लंबी फेहरिस्त है। सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि मैं जिस भी व्यक्ति को प्यार करूंगी, वह ईमानदार और वफादार होना चाहिए। मैं उस व्यकि के साथ वृहत रूप से बातचीत कर सकूं। मुझे उसके साथ बिना बातचीत किये भी खुशी मिले। वह सभी को सम्मान देने वाला, हर तरीके से अच्छा इंसान होना चाहिए। उसे बच्चों से प्यार होना चाहिए। कृति सेनन ने शादी के बारें में बताते हुए कहा कि मैं शादी जैसी संस्था में विश्वास करती हूं। यह बहुत ही ख़ूबसूरत चीज़ हैं। लेकिन फिर से, मैं ऐसी इंसान हूँ, जो आजतक अरेंज्ड मैरेज के पीछे के तर्क को नही समझ पाई हूँ। मेरे लिए किसी शादी करने का मतलब उसके साथ पूरी जिंदगी गुजारने की प्रतिबद्धता होनी चाहिए। इसके लिए उससे पागलपन की हद तक प्यार होना चाहिए। मैं सोचती हूँ कि परिवार एक बहुत ही

यदि मैं अभिनेता नही होता तो कुछ अलग तरह का होता, रणवीर सिंह ने कहा!

चित्र
 रणवीर सिंह बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की हंसी, मस्ती और जिंदादिली एक उनकी विशेष ख़ासियत हैं। उनकी असीमित ऊर्जा सार्वजानिक स्थलों और कार्यक्रमों में देखने को मिलती हैं। रणवीर ने अपने खुश रहने के बारें में बताते हुए कहा कि मैं अचंभित हूँ कि लोग कहते है कि मैं इतना ख़ुश कैसे राह पाता हूँ। मेरे अनुसार खुश रहना एक आपकी पसंद हैं। मैंने जिंदगी में वह पाया जिसे मैं प्यार करता हूँ। हो सकता है कि मैं यदि अभिनेता नही होता तो कुछ अलग व्यक्ति होता। मैं फिल्मों में हीरो के रूप में काम करना चाहता था। आज मैं बन गया हूँ। इस कारण से में पूरे वक़्त ख़ुश रहता हूँ। रणवीर ने अपनी अभिनय कला को विकसित करने के बारें में बताते हुए कहा कि मैं हमेशा से अभिनय कला के बारें में संजीदा रहा हूँ। मैं थिएटर के बैकग्राउंड से हूं, इसलिए मैंने अभिनय से सम्बंधित बहुत सी पुस्तकों को पढ़ा हैं। मैंने बहुत कुछ तो अपना काम करते वक़्त सीखा हैं। मेरी अपने समकक्षों से इस बारें पहुंच थोड़ी अलग हैं। मैं केवल सेट पर नही रहता हूँ, बल्कि अपने चरित्र को विकसित करने में लगा रहता हूँ। मैं ख़िलजी के लिए तीन सप्ताह तक अकेलेपन में रह

मैं वापसी क्वीन बन गई हूं, काजोल ने कहा।

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हमेशा कुछ अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी करती है। उनकी आख़िरी फ़िल्म दिलवाले थी, जिसमें वह शाहरुख, वरुण धवन और कृति सैनन के साथ नज़र आई थी। काजोल ने अपने इतने सारी वापसी फिल्में करने पर, काजोल ने मज़ाक में कहा कि मैंने इतनी सारी वापसी कर ली है, कि मैं एक वापसी क्वीन के जैसे हो गई हूं। मैं हमेशा इसी तरह से वापसी करती रहूंगी। काजोल अपनी अगली फिल्म इला से वापसी कर रही हैं, जिसे उनके पति अजय देवगन निर्मित कर रहे है और प्रदीप सरकार निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म आनंद गांधी के गुजराती नाटक बेटा कागदो पर आधारित है। यह एक अकेली माँ के इर्दगिर्द घूमती कहानी हैं। इसमें माँ और बेटे के बीच के रिश्ते को दिखाया गया हैं। काजोल फ़िल्म इला के बारें में बताते हुए कहा कि मुझें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। मुझें इसकी एक एक लाइन पसंद आई हैं। मैं उसकी बहुत सारी चीजों से इत्तेफ़ाक़ रखती हूं।

अर्जुन कपूर नमस्ते इंग्लैंड की रिहर्सल के लिए असमंझस में फसें!

चित्र
अर्जुन कपूर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी चहेती अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ फ़िल्म संदीप एंड पिंकी फरार की शूटिंग लगभग पूरी कर चुके हैं। वह अब अपनी अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फिर से परिणीति चोपड़ा के साथ करने वाले हैं। अर्जुन ने मस्ती में यहां तक भी कहा था कि मैं लगातार परिणीति के साथ काम कर रहा हूँ, तो मैं हमेशा उनके साथ ही दिखूंगा तो मेरा उनसे नाम जुड़ना लाज़िमी हैं। हाल ही मैं उन्होंने अपनी अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की तैयारी चालू कर दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि रिहर्सल करूं या न करूँ, यही प्रश्न हैं। खबरों की माने तो फ़िल्म की शूटिंग पंजाब, मुम्बई और यूनाइटेड किंगडम में होने वाली हैं। विपुल अमृतलाल शाह के अनुसार वह जल्दी ही शूटिंग शुरू करेंगें।

अनुष्का के माँ बाप ने विराट के लिए खरीदा एक विशेष तोहफा! जानिए क्या?

चित्र
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में तुसकैनि, इटली में शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिल्ली और मुम्बई में रिसेप्शन के बाद, दोनो हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका निकल गए थे। बाद में अनुष्का भारत लौटकर आ गई और फ़िल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हो गई, वही दूसरी ओर विराट कोहली साउथ अफ्रीका में टी 20 और वन डे सीरीज के लिए रूक गए थे। हाल ही में अनुष्का के माँ-बाप एक इवेंट में गए हुए थे। वहां पर दोनो ने अपने प्यारे दामाद विराट के लिए एक तोहफा पसंद किया। तोहफे के रूप में उन्होंने एक पुस्तक पसंद की। किस्मत की बात थी कि पुस्तक की लेखिका वहां मौजूद थी। उन्होंने पुस्तक पर अनुष्का और विराट के लिए लेखिका तेजस्विनी दिव्या नायक के ऑटोग्राफ लिए। देखने से लगता था कि यह पुस्तक प्रेम कविताओं पर आधारित हैं। बहुत ही प्यार गिफ़्ट। आप इस बारें में क्या कहेंगें।

दृष्टि धामी को इस टीवी अभिनेता के साथ अंतरंग दृश्यों से नही है ऐतराज़!

चित्र
दृष्टि धामी  दृष्टि धामी, नकुल मेहता दृष्टि धामी, नकुल मेहता दृष्टि धामी, नीरज खेमका दृष्टि धामी, विवियन डीसेना टीवी शो मधुबाला से प्रसिद्ध हुई दृष्टि धामी हाल ही में एक चैट शो में टीवी अभिनेता नकुल मेहता के साथ उपस्थित थी। दोनो ने बहुत सी अंदर की बातों को सांझ किया। एक रैपिड फायर के दौरान जब उनसे पूछा गया कि किस अभिनेता के साथ उन्हें अंतरंग दृश्य करने में परेशानी नही हैं। उन्होंने बिना सोचे तुरंत ही नकुल मेहता का नाम लिया। जब उनसे पूछा गया कि वह किस अभिनेता के साथ अब काम नही करना चाहती हैं। उन्हें विवियन डीसेना और अर्जुन बिजलानी के बीच चुनने के लिए बोला गया। तब उन्होंने विवियन डीसेना का नाम लिया। वर्तमान में वह अपने पति नीरज खेमका के साथ शादी शुदा जिंदगी का लुफ़्त उठा रही हैं।

गायिका श्रेया घोषाल का तीसरी शादी की सालगिरह पर पति को प्यारा संदेश!

चित्र
श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय अपनी शादी में  श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय अपनी शादी में  श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय श्रेया घोषाल, पति शिलादित्य मुखोआपध्याय  गायिका श्रेया घोषाल को कौन नही जानता हैं। उन्होंने बॉलीवुड में हिंदी गानों के साथ साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं जैसे मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मराठी, गुजरती, बंगाली, पंजाबी, उर्दू, तुलु आदि में अपनी मादक और मीठी आवाज़ का जादू बिखेरा। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पति शिलादित्य मुखोआपध्याय को एक प्यारा सा संदेश लिखते हुए सांझा किया। उन्होंने ने फ़िल्म पद्मावत के गाने एक दिल एक जान का सहारा लेते हुए लिखा कि तुम केवल एक लड़के थे और मैं केवल एक लड़की थी। हम स्कूल पुनर्मिलन में अज

वरुण धवन और आलिया भट्ट फ़िल्म हम आपके है कौन के रीमेक में?

चित्र
माधुरी दीक्षित, सलमान खान, वरुण धवन, आलिया भट्ट  सूरज बड़जात्या की हिट फिल्म हम आपके हैं कौन के बारें ने कौन नही जानता हैं। इस फ़िल्म से सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने अपने कैरियर की ऊंचाईयों की छुआ था। यह एक पारिवारिक क्लासिक फ़िल्म थी, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। हाल ही में फेसबुक के एक पोल से लगा कि राजश्री प्रोडक्शन और सूरज बड़जात्या अपनी हिट क्लासिक हम आपके है कौन का रीमेक बनाने का सोच रहे हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर अपने प्रशंसकों के लिए एक पोल किया, जिसमें फ़िल्म के रीमेक के बारें में पसंदीदा जोड़ी के बारें में पूछा, जिसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी का नाम था। प्रशंसको ने आलिया और वरुण की जोड़ी को सबसे ज्यादा वोट किया। आप इस बारें में क्या सोचते है, अपने विचार दीजिये। वर्तमान में वरुण धवन अपनी फिल्म अक्टूबर और आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म राजी के सिनेमाघरों में लगने के इंतज़ार में हैं।