काजोल ने आजकल शादियों के असफल होने का कारण बताया!

आजकल शादियाँ टूटना आम बात हो गई हैं। जिंदगी भर सात वचन निभाने और मरते दम तक साथ निभाने आदि बातें आज के समय में बेमानी सी हो गई हैं। बॉलीवुड भी इस बात से अछूता नही रह गया हैं। 

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल जब काजोल से असफल होती शादियों का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मुझे लगता हैं कि हम आजकल सहनशीलता खो रहे हैं। यदि मैं दूसरे तरीके से कहूँ तो हम में अब धैर्य नही हैं। अपने जीवनसाथी को दूसरा मौंका देने की इक्षाशक्ति आजकल की औरतों में खत्म होती जा रही हैं।

काजोल ने ४ साल तक अभिनेता अजय देवगन से डेटिंग करने के बाद २४ फरवरी १९९९ को शादी कर ली थी| जब से उनसे उनकी शादी सफल होने का राज पूछा तो काजोल बोली कि मुझे लगता हैं कि हम दोनों के सम्बन्ध सफल होने का एक ही कारण है और वह है कि मैं बहुत ज्यादा बोलती हूँ और अजय बहुत कम बोलते हैं|  ऊपर से हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं|

काजोल ने शादियां असफल होने के पीछे मुख्य कारण संबंधों में धैर्य की कमी को बताया|  आजकल शादी एक वस्तु  के जैसे हो गयी हैं, बल्कि प्यार की कमी दिखने लगी हैं|  आजकल जीवनसाथी की गलती देखने में ज्यादा वक़्त ख़राब करते हैं और मौका मिलते ही उसपर झपटने की कोशिश करते हैं| आजकल हम अपने जीवनसाथी को शंका के समाधान के लिए मौका ही नहीं देना चाहते हैं|  हम तो इन्तजार करते हैं कि साथी गलती करें और उसको कटघरें में खड़े करने में देर नहीं करते हैं| मेरे हिसाब से सम्बन्ध इस तरीके से आगे नहीं बढ़ सकते हैं| शादियाँ  और सम्बन्ध असफल होने का मुख्या कारण यही हैं|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!