संजय लीला भंसाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संजय लीला भंसाली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 जुलाई 2022

फरदीन खान करेंगे संजय लीला भंसाली की हीरामण्डी, नेटफ्लिक्स पर आएगी यह वेबसेरीज़!


फ़िल्म हे बेबी में बेहतरीन अभिनय करते दिखे बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान अब संजय लीला भवाली की वेबसेरीज़ में दिखेंगे। बहुत समय से यह प्रॉजेक्ट भंसाली के दिल के करीब था। वह इस पर फ़िल्म बनाना चाहते थे किंतु नेटफ्लिक्स से करार होने के बाद उन्होंने इस पर 8 एपिसोड की वेबसेरीज़ बनाने का फ़ैसला किया। 

इस वेबसेरीज़ में फरदीन खान, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ दिखेंगे| फरदीन खान की सास मुमताज़ ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने शो में अपने होने की खबर की पुष्टि नहीं की हैं, किन्तु फरदीन के बारे में बोला कि फरदीन की शो की शूटिंग हो चुकी हैं| हीरामंडी वेबसेरीज़ में फरदीन और अदिति राव हैदरी के अलावा माधुरी दीक्षित नेने, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा क़ुरैशी, निम्रत कौर, सायानी गुप्ता आदि हैं| इस वेबसेरीज़ को संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे और उन्हें उनके सहायक निर्देशक मिताक्षरा कुमार निर्देशन में सहायता करेंगे| 


मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

भव्य सेटों से प्रसिद्ध फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

फिल्मकार संजय लीला भंसाली साहेब को कौंन नही जानता है। भव्य फ़िल्म सेटों के बेताज बादशाह जो कि अपनी फिल्मों में सेटों की भव्यता और मनोरंजक कहानियों को अपने जादुई स्पर्श से सुपर हिट बनाने वाले संजय लीला भंसाली जी का आज 24 फरवरी 2021 को जन्मदिन है। उन्होंने ने अपने जादुई स्पर्श और रचनात्मक्ता से फिल्मो जैसे हम दिल दे चुके सनम, गोलियों की रासलीला राम लीला, ब्लैक, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत से सभी दर्शकों के दिल में जगह बनाई।

आपके जन्मदिन पर सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं।

सोमवार, 4 नवंबर 2019

हृतिक रोशन बने संजय लीला भंसाली के बैजू बावरा!

बॉलीवुड स्टार हृतिक रोशन फ़िल्म वॉर की सफलता के बाद बहुत चर्चा में हैं। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म बैजू बावरा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह मुख्य कलाकार की खोज में लगे हुए हैं। 

खबरों की माने तो संजय लीला भंसाली हाल ही में फ़िल्म सुपर 30 और वॉर में हृतिक रोशन के काम को देखकर बहुत ही खुश हैं। उनके अभिनय से प्रभावित होकर, उन्होंने हृतिक को बैजू बावरा का प्रस्ताव दिया। दोनो की रात में 2 नवंबर को भंसाली के घर मीटिंग हुई और मीटिंग से अच्छी खबर निकल कर आई। सूत्रों की माने तो हृतिक ने स्क्रिप्ट सुनकर हाँ कह दी हैं। किंतु अभी तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं। 

दोनो पूर्व में फ़िल्म गुज़ारिश में काम कर चुके हैं। जिसमें हृतिक के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थी।

मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017

दीपिका तो सुंदर है ही, किन्तु संजय लीला भंसाली ने ख़ूबसूरत बनाया, करण जौहर ने कहा!







फिल्मकार करण जौहर अपने बड़े बड़े फ़िल्म सेट के लिए तो जाने जाते ही है, अपितु उनकी दृश्य और सुंदरता की समझ और संवेदनशीलता उन्हें संजय लीला भंसाली जैसे फिल्मकार के समतुल्य रखती हैं।

पूर्व की घटनाओं के हिसाब से करण जौहर और संजय लीला भंसाली के बीच सबकुछ ठीक नही था। किंतु एक कार्यक्रम के दौरान करण जौहर का संजय की सौंदर्य समझ को लेकर प्रशंसा करने हमें आश्चर्य में डालता हैं। करण जौहर ने कहा कि दीपिका पद्मावती बहुत ही सुंदर दिख रही हैं। संजय लीला भंसाली की एक ख़ास बात यह है कि उनका सौंदर्य दर्शन बहुत ही सुंदरतम, चौक देनेवाला और उत्तम रहता हैं। उनकी सौंदर्य और दृश्य की समझ और संवेदनशीलता भारत जैसे देश में सबसे उत्तम हैं।

करण जौहर ने आगे बताया कि पद्मावती में सभी के लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं। रणवीर सिंह भी कुछ हट कर दिख रहे हैं। वैसे तो दीपिका पादुकोण सनातन ख़ूबसूरत है, किंतु संजय लीला भंसाली ने उन्हें और भी खूबसूरत बना दिया है।

हम सभी को पद्मावती का बेसब्री से इंतजार है और इस बारें में आपका क्या विचार हैं।

बुधवार, 14 जून 2017

क्या संजय लीला भंसाली को दीपिका के हॉट फोटोशूट से ऐतराज है?



दीपिका पादुकोण ने जब से अपनी हॉट और मादक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साँझा की है, तब से मीडिया पर छाई हुई है और मीडिया में ट्रोल भी हो रही हैं। इसके} चलते दीपिका को हॉलीवुड की अगली फिल्म xxx: return of xander cage के अगले भाग के लिए चुन लिया गया हैं। इस खबर की पुष्टि खुद  निर्देशक ङी जे क्रूसो ने की हैं।

दीपिका अपनी बोल्ड तस्वीरों के लेकर प्रशंसकों से लेकर अपने निर्देशक संजय लीला भंसाली की नाराज़गी का कारण बन गयी। विश्वस्त सूत्रों बे बताया कि दीपिका एक ऐतिहासिक पद्मावती रानी का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में उनके बोल्ड फोटोशूट का सार्वजनिक होना संजय लीला भंसाली को नागवार गुजरा। उनके अनुसार लोग इन चीजों को अलग तरीके से के ले लेंगे, जो कि फ़िल्म के लिए अच्छा नही हैं। वैसे ही फ़िल्म पहले कई विवादों का सामना कर चुकी हैं। इसलिए वह किसी तरह का ख़तरा लेने के पक्ष में नही हैं।

फ़िल्म पद्मावती में दीपिका, पद्मावती के रोल में है, जबकि शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह और रणवीर सिंह, अलाउद्दीन ख़िलजी के रोल में हैं। फ़िल्म 17 नवंबर 2017 को सिनेमाघरों में लगेगी।

बुधवार, 10 मई 2017

ऐश्वर्या और संजय लीला भंसाली की गुपचुप मुलाक़ात!

ऐश्वर्या राय बच्चन और संजय लीला भंसाली जी दोस्ती बर्षों पुरानी है। दोनों के आत्मिक संबंध सर्वविदित हैं। दोनों पहली बार वर्ष 1999 की फ़िल्म दिल दे चुके सनम के दौरान मिले। तभी से उनकी दोस्ती जगज़ाहिर है। फिर वर्ष 2000 में फ़िल्म देवदास आई, उसके बाद वर्ष 2005 में फ़िल्म गुज़ारिश के लिए साथ में आये। संजय लीला भंसाली फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में मस्तानी के किरदार को निभाने के लिए ऐश्वर्या को चाहते थे। किन्तु यह हो नही सका और बाद में फ़िल्म में उनकी जगह दीपिका पादुकोण को दी गई। फ़िल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। फ़िल्म बाजीराव मस्तानी एक हिट फिल्म साबित हुई।

पूर्व में कुछ खबरें चल रही थी कि ऐश्वर्या फ़िल्म पद्मावती में एक मेहमान कलाकार के रूप में आ सकती हैं, किन्तु बाद में पद्मावती टीम ने इस बात का खंडन किया।

हाल ही की खबरों की माने तो दोनों की पद्मावती के सेट पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुपचुप मुलाकात हुई। किन्तु अभी तक या ज्ञात नही हुआ हैं कि यह मुलाकात पद्मावती में अभिनय को लेकर थी या फिर कोई नई फिल्म की बात चल रही हैं।

वर्तमान में ऐश्वर्या कांन्स फ़िल्म महोत्सव में  रेड कारपेट पर चलने की तैयारी में व्यस्त है, जो कि 19 और 20 मई 2017 को होने वाला हैं। ऐश्वर्या कांन्स फ़िल्म महोत्सव हेतु 17 मई को फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना होंगीं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...