बुधवार, 31 मई 2017

कॉमेडियन कपिल शर्मा हॉस्पिटल में!


कॉमेडियन कपिल शर्मा के लिए परेशानियां कम होने का नाम नही ले रही हैं। कपिल शर्मा को अचानक असहज महसूस होने पर अंधेरी में शाम 4 बजे के आसपास अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पूरे शरीर का चेक-अप कराया गया। अभी वह ठीक हैं। किंतु अस्पताल से अभी डिस्चार्ज नही हुए हैं।

कपिल शर्मा इस वक़्त अपने कॉमेडी शो और आने वाली फिल्म फिरंगी में बहुत ही व्यस्त चल रहे हैं। उन्हें अभी अभी दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए भी चुना गया हैं। शायद अपनी तबियत के चलते वह कार्यक्रम में जाने का विचार त्याग सकते हैं।

कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म फिरंगी राजीव ढींगरा निर्देशित कर रहे हैं। वही दूसरी ओर फ़िल्म को कपिल शर्मा निर्मित कर रहे हैं। फ़िल्म में कपिल शर्मा के साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल दिखेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...