Latest Film Industry Related Information in respective of Movie, Music, TV, Review, Box Office, Celebrity and Wallpapers (हिंदी फिल्म और टीवी जगत की चटपटी, गरमागरम और रंगीन खबरें)
बुधवार, 29 जून 2022
प्रसिद्ध डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने सांझा की सारा अली खान के संग लंदन सेल्फी!
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इस समय लंदन में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही है। हाल ही में डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने सारा अली के साथ एक सुंदर सेल्फी सांझा की, जिसमे दोनों लंदन की गलियों का आनंद लेते हुए घूम रहे हैं। आलिया भट्ट ग्रीन नीयन जैकेट और ऑरेंज टीशर्ट में लाजवाब दिख रही हैं।
करन जौहर ने सांझा की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जोड़े की सेल्फी!
फिल्ममेकर करन जौहर इस समय लंदन में अपनी माँ हीरू जोहर और बच्चों के संग छुट्टियां बिता रहे हैं। इसी दौरान वह कई सितारों से मिल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक सेल्फी सांझा कि जिसमें रणवीर सिंह उर्फ रॉकी और आलिया भट्ट उर्फ रानी दिख रहे है जो कि फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के किरदार हैं। फ़ोटो को सांझ करते हुई फिल्ममेकर ने लिखा कि मैंने रॉकी और रानी को ढूंढ लिया।
मुंबई के चित्रकूट मैदान पर शाहरुख और नयनतारा की फ़िल्म जवान की शूटिंग शुरू!
निर्देशक एटली की फ़िल्म जवान की शूटिंग अब मुंबई के चित्रकूट मैदान पर लगे दो बड़े सेट पर होगी। शाहरुख खान और दक्षिण अभिनेत्री नयनतारा अभिनीत फिल्म की शूटिंग जुलाई के मध्य तक चलेगी।
खबरों की माने तो नयनतारा अपनी शादी के बाद पुनः फ़िल्म की शूटिंग के लिये मुम्बई आ चुकी हैं। फ़िल्म के कुछ अतिआवश्यक सीन की शूटिंग की तैयारी हो चुकी हैं।
मंगलवार, 28 जून 2022
रश्मिका मंदन्ना का हॉट अवतार!
हाल ही में पुष्पा द राइज से सुर्खियों में आई रश्मिका मंदन्ना एक जानी मानी अभिनेत्री है। वह साउथ फिल्मों में धमाका करने के बाद बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली हैं। वो जल्दी ही हिंदी फिल्मों जैसे मिशन मंजू, गुडबाय और एनिमल में दिखेंगी।
गीता गोविन्दम अभिनेत्री अपने फैशन स्टेटमेंट के लिये जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक फोटोशूट मिला, जिसमे वह रेड मेहरून साड़ी में गजब ढा रही हैं। ऊपर से उनके इयररिंग क्या बात है। सुंदरता का आदर्श उदाहरण है वो।
रविवार, 26 जून 2022
डीआईडी लिटिल मास्टर 5 सीजन के विजेता बने आसाम के नोबोजी नर्ज़रि!
भारत के टेलीविजन जगत के प्रसिद्ध डांस रियल्टी शो का आखिरकार 26 जून को ग्रैंड फिनाले के साथ समापन हो गया। इसके जज रेमो डिसूजा, मौनी रॉय और सोनाली बेंद्रे थे। जी भानुशाली और भारती सिंह ने इसे होस्ट किया था। अंतिम तीन में नोबोजी नर्ज़री, अप्पुन और अध्यश्री ने जगह बनाई। अंत मे नोबोजी विजैया घोषित हुए, जो कि असम से हैं। अप्पुन फर्स्ट रनर अप और अध्यश्री सेकंड रनर अप घोषित हुई।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वीकेंड तुर्क और कोइकोस के बीच पर!
2018 में शादी करने वाले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास किसी परिचय के मोहताज नही हैं। एक सफल अभिनेत्री तो दुसरे बड़े सिंगर हैं। दोनों अपने प्यार के लम्हों को सोशल मीडिया पर सांझा करने में कोई गुरेज नही करते हैं। हाल ही दोनों तुर्क और कोइकोस के बीच पर वीकेंड मनाते दिखे। फैशन अभिनेत्री ने अपने पति के संग खूबसूरत लम्हों को कैद करके सोशल मीडिया पर सांझा किया और लिखा कि आइलैंडगर्ल और फोटोडम्प। साथ मे कुछ ईमोजी भी थे।
रविवार, 19 जून 2022
सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ने अपनी डेब्यू फिल्म द आर्चीज़ की ऊटी शूटिंग पूरी की!
जैसा कि हम जानते है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन की बेटी स्वेता बच्चन का बेटा अगस्तय नंदा फ़िल्म द आर्चीज़ से डेब्यू कर रहे हैं। ज़ोया अख्तर की इस फ़िल्म की शूटिंग ऊटी में चल रही थी। अब फ़िल्म की ऊटी की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं।
हाल ही में तीनों स्टार सुहाना, खुशी और अगस्त्य मुम्बई एयरपोर्ट पर दिखे। इनकी फ़िल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में दिखेगी।
दिशा पटनी का हॉट अवतार!
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटनी किसी परिचय की मोहताज नही। एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, बागी 2, मलंग और राधे: योर मोस्टवांटेड छोप आदि से अभिनय में अपना रंग बिखेरने वाली दिशा पटनी अपने फैशन स्टेटमेंट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक हॉट फ़ोटो सांझा की, जिसमें वह सफेद कट आउट परिधान में गजब ढा रही हैं।
यदि उनकी फिल्मों की बाते करे तो वह शीघ्र ही एक विलन 2 में दिखेंगी। जिसमें वह जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिय के संग दिखेंगी।
गुरुवार, 16 जून 2022
कृति सेनन का गाउन अवतार!
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन पिंकविला के स्टाइल आइकॉन शो में दिखी। इस दौरान वह पीच गाउन में लाजवाब दिख रही थी। उनके साथ कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और सारा अली खान भी दिखे।
मंगलवार, 14 जून 2022
ब्रह्मस्त्र में मेरी और रणबीर की जोड़ी जादुई होगी: आलिया भट्ट
नए नवेली शादीशुदा जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अब फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ में दिखेगी। फ़िल्म का ट्रेलर आज 15 जून को सार्वजनिक होगा। पहले फ़िल्म के पोस्टर के आते ही, दोनों के प्रशंसक फ़िल्म को लेकर उत्साहित हैं। अयान मुखर्जी निर्देशित फ़िल्म में इन दोनों के अलावा, अमिताभ बच्चन, मोनी रॉय, नागार्जुन भी विशेष भूमिका में हैं।
एक साक्षात्कार के दौरान, आलिया ने रणबीर की प्रशंसा करते हुए कहा कि में बहुत खुश हूं कि हम दोनों इस तरह की फ़िल्म से पहली बार साथ मे आ रहे हैं। पहले में सोचती थी कि हम दोनों कैसे साथ मे फ़िल्म में आएंगे। लेकिन ब्रह्मास्त्र की अवधारणा के समय से ही मैं और अयान की पहचान हुई और मुझे इस फ़िल्म का आफर दिया। उस समय मेरी इतनी खास पहचान नही बनी थी। उन्होंने मुझपर विश्वास किया, ये मेरे लिए बड़ी बात थी।
आगे आलिया ने बताया कि मैं पहले ऐसा महसूस करती थी कि जब भी मैं और रणबीर साथ मे आएंगे तो मैजिकल होगा। वास्तव में यह उससे से ज्यादा हो गया। हम दोनों ने इसके लिए बहुत मेहनत की।
कल दोनों ने फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर के सार्वजानिक होने की घोषणा की। फ़िल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
बुधवार, 8 जून 2022
शिल्पा शेट्टी ने अपने ४७ वें जन्मदिन पर उपहार में ली एक महँगी वैनिटी वैन!
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक अच्छी अदाकारा के साथ साथ योगा में भी निपुण हैं| इसी बात को ध्यान रखते हुए शिल्पाजी ने अपने ४७ वें जन्मदिन पर अपने आप को एक महंगी वैनिटी वैन को उपहार में लिया| यह वैनिटी वैन सभी सुविधाओं के साथ किचन और एक व्यक्तिगत योगा डेक हैं, जो कि उनके जीवन का अभिन्न अंग हैं|
यदि फिल्मों की बात करें तो शिल्पाजी की १७ जून को फिल्म निकम्मा सिनेमाघरों में लगेगी| अभी तो आप उनकी वैनिटी वैन के इंटीरियर डिज़ाइन के फोटो का आनंद लीजिये|
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?
नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो दि...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो द...
-
अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट और मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 के शीर्ष 5 प्रतियोगी हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाल...






