गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

अभिषेक बच्चन की "प्रिंसिपेस्सा" है ऐश्वर्या राय बच्चन!

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 1 नवंबर को जन्मदिन हैं। इस समय वह एक इवेंट के सिलसिले में रोम सिटी में हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन भी हैं।

ऐश्वर्या के जन्मदिम के अवसर पर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का एक फोटो सांझा करते हुए लिखा कि हपय बर्थडे प्रिंसिपेस्सा! यदि प्रिंसिपेस्सा के मतलब को समझे तो इसका इटली में मतलब प्रिंसेस होता हैं। अभिषेक ने इटली में बर्थडे मनाने का सही उपयोग किया। वही की भाषा में ऐश्वर्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

फिल्म दबंग्ग ३ का ट्रेलर, सलमान खान का फिर से जलवा!

आखिर बहुत इंतज़ार के बाद सलमान खान अभिनीत दबंग्ग ३ का ट्रेलर प्रदर्शित हो गया हैं| ट्रेलर देखकर फिल्म में भरपूर एक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता हैं| सलमान खान अपने पुराने दबंग्ग अंदाज़ में दिख रहे हैं| सलमान के अपोजिट किच्छा सुदीप एक विलेन के रूप में बहुत ही शानदार दिख रहे हैं| फिल्म को हिट कराने में उनकी भूमिका अहम् होगी|

फिल्म के ट्रेलर में सलमान के फ्लैशबैक कहानी में सई मांजरेकर के साथ सलमान की स्क्रीन केमिस्ट्री लाजवाब दिख रही हैं| दोनों की जोड़ी कमाल दिख रही हैं|

अब फिल्म का इंतज़ार करते है कि फिल्म में नया क्या देखने मिलता हैं| 


गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019

कार्तिक आर्यन नही चाहते है सारा अली खान के साथ कोई फ़ोटो!



बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी साथ मे पहली फ़िल्म लव आज कल 2 में दिखेंगें। फ़िल्म सेट चली दोनो की दोस्ती अब डेटिंग तक आ गई हैं। दोनो अक्सर एक दुसरे को एयरपोर्ट पर रिसीव करते दिखते हैं। मीडिया अक्सर दोनो को साथ मे शूट करता रहता है। इससे दोनों को ऐतराज़ भी नही रहता था।

सूत्रों की माने तो कार्तिक आर्यन को अब सारा अली खान के साथ फोटोग्राफ पसंद नही आ रहे हैं। क्योंकि वो नही चाहते है कि उनकी पहचान सारा के बॉयफ्रेंड के रूप में न हो। वह अपनी व्यक्तिगत पहचान बनाना चाहते हैं। वो उनके काम के लिए मीडिया और पब्लिक में जगह बनाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने मीडिया से कहा है कि कृपया आप लोगो आगे से हम दोनों को साथ मे क्लिक न करें।
चलो देखते है कि मीडिया इस पर क्या प्रतिक्रिया देता हैं।

कैरियर के चलते अभी दीपिका पादुकोण नही बनेंगीं माँ!

बॉलीवुड के चहेते सितारें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर 2018 के बाद पति पत्नी हैं। लेकिन सौ टके का सवाल अभी तक दीपिका पादुकोण के मां बनने की खुशखबरी नही आई। प्रशंसक इन खबरों का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

हाल ही में एक मीडिया वार्ता के दौरान दीपिका ने अपने गर्भवती होने की अफवाहों पर विराम लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि हम दोनो बच्चे चाहते है, किन्तु अभी यह सही वक्त नही हैं। हम दोनों अपने कैरियर में व्यस्त हैं। इस वक्त हम बच्चे का सोच भी नही रहे हैं। इस समय हम स्वार्थवश अपने अपने कैरियर पर ध्यान दे रहे हैं। रणवीर सिंह को फ़िल्म 83 और दीपिका की छपाक फ़िल्म आ रही हैं।

सलमान खान बनेंगें "इंडियाज़ मोस्ट वांटेड कॉप राधे"!

खबरों की माने तो सुपरस्टार सलमान खान दबंगग3 के बाद अपनी अगली फिल्म में भी पुलिस वाले बनेंगें।

सूत्रों की माने तो सलमान के भाई सोहैल खान ने अपनी अगली  फिल्म का नाम इंडियाज मोस्ट वांटेड राधे पंजीकृत कराया हैं। यह फ़िल्म 2020 में सिनेमाघरों में आएगी। सूत्रों के अनुसार इस फ़िल्म की शूटिंग 4 नवंबर को शुरू हो सकती हैं। कोरियन फ़िल्म द ओटलॉस का यह रीमेक हैं। इस फ़िल्म की कहानी एक पुलिस अफसर की हैं, जो शहर के गुंडों और अंडरवर्ल्ड का सफाया करता है।
प्रसंशकों को इसका इंतज़ार हैं।

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...