ऋषि कपूर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ऋषि कपूर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 जून 2020

रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक प्यारी से फोटो से स्वर्गीय पिता ऋषि कपूर को किया याद!

स्वर्गीय ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, आजकल अपने बचपन की कई फोटो साँझा कर अपने स्वर्गीय पिता को याद करती रहती हैं| 

जैसा कि हम जानते हैं कि हाल ही में कैंसर से लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद अभिनेता ऋषि कपूर का स्वर्गवास हो गया था| उनकी बेटी रिद्धिमा का उनसे बहुत लगाव था| वह उन्हें अपने बचपन के कई अनदेखे फोटो साँझा कर याद करती रहती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की फोटो साँझा की, जिसमें वह सफ़ेद और लाल स्ट्रिप वाली टी-शर्ट में एक कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं| उनके स्वर्गीय पापा दाढ़ी में उनकी मम्मी के साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं| 

धन्यवाद रिद्धिमा, हमें भी ऋषिजी की याद ताजा कराने के लिए| 

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

महानायक ६७ वर्षीय ऋषि कपूर का मुंबई में असमय देहावसान!

महानायक और जीवटता की मिसाल फिल्म बॉबी के सुपरस्टार ऋषि कपूर का आज गुरुवार को दिनांक ३० अप्रैल २०२० को मुंबई के गिरगांव के श्री एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सुबह ८.४५ मिनट पर देहावसान हो गया हैं। वह अपनी अंतिम सांस तक लुकेमिया नामक कैंसर की बीमारी से जूझते रहे। 

पूर्व में वह २०१८ में अपना इलाज कराने अमेरिका गए थे। वहां उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह साथ थी। वहां पर बीच बीच में उनके परिवार के सदस्य बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें देखने जाते थे। 

हाल ही में परिवार ने उनकी असमय मृत्यु के संबंध ने एक वक्तव्य जारी किया है, जिसके अनुसार कहा गया है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर जी दो साल तक लूकेमिया नामक बीमारी से लड़ाई लड़ते हुए आज सुबह ८.४५  पर उन्होंने शांति पूर्वक अंतिम सांस ली। मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर ने बताया कि वे अंतिम समय तक उनका मनोरंजन करते रहे।

दो देशों के बीच चले दो साल तक इलाज के दौरान वह जिंदादिल और मजबूत बने रहे। उनके लिए जिंदगी में हमेशा परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में प्राथमिकता रहे। इलाज के दौरान उनसे जो भी मिलता था, वह उनकी जीवटता और मस्तमौला स्वभाव से अचंभित थे। उन्होंने कभी भी बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

वह पूरे विश्व के प्रशंसकों से मिल रहे प्रेम से कृतज्ञ थे। अब उनके जाने के बाद, उन्हें आप सभी को उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद करना चाहिए, न कि अश्रुपूर्ण मुद्रा में।

हमारे व्यक्तिगत क्षति के क्षणों में, हम देख रहे है कि संसार इस समय बहुत ही कठिन और समस्या के दौर से गुजर रहा हैं। इस दौरान सार्वजानिक भीड़ और परिचालन में सरकार के नियमानुसार रोक हैं। 

हम सभी प्रशंसकों, शुभ चिंतकों, और दोस्तों के परिवार से प्रार्थना करते है कि प्रभावी कानूनी नियमों को सम्मान दे।

महानायक राजकपूर और कृष्णा राज के दूसरे पुत्र और संतानों में तीसरी संतान ऋषि कपूर बहुत ही सफलतम अभिनेता थे। उन्होंने फिल्म मेरा नाम जोकर से शुरुआत कर, फिल्म बॉबी से सफलता के झंडे गाड़े। वे अनगिनत फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए हमेशा अपने चाहने वालों के दिल पर राज करेंगे। 

सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से इस महानतम अभिनेता के परिवार को सांत्वना और यही कामना करते है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।




सोमवार, 23 जनवरी 2017

"जय माता दी" न लिखने पर ऋषि कपूर ने खीचें बेटे रणबीर के कान!

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की जीवनी पर आधारित पुस्तक खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड का विमोचन हुआ। इस पुस्तक में ऋषि कपूर के जीवन के कई मनोरंजक किस्सों और लम्हों को समाहित किया गया है।

पुस्तक की शुरुआत रणबीर के शब्दों से हुई है तो अंत नीतू कपूर के शब्दों से हुआ। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की एक संस्मरण को याद दिलाते हुए बताया कि ऋषिजी का एक न समझौता करने योग्य नियम है, जिसके अनुसार घर के किसी भी सदस्य को कही जाने से पहले गाड़ी या हवाई जहाज में बैठने के बाद और उतरने के बाद "जय माता दी" का सन्देश ऋषिजी के मोबाइल पर भेजना आवश्यक है। 

नीतू कपूर ने घटना के बारे में आगे बताते हुए लिखा कि एक बार रणबीर ने फ्लाइट में बैठने के बाद जय माता दी का टेक्स्ट भेज दिया, किन्तु किसी कारणवश फ्लाइट का टेक ऑफ नहीं हो सका। इधर घर पर बैठे ऋषिजी ने मोबाइल सन्देश के आधार पर फ्लाइट के आने के समय की गणना कर ली और रणबीर के पहुँचने के सन्देश का इन्तजार करने लगे। किन्तु रणबीर का समय पर सन्देश नहीं आया तो ऋषिजी गुस्से में आ गए। जैसे ही रणबीर सहर में लैंड हुए वैसे ही ऋषि कपूर ने रणबीर का कान खींचते हुए डांटा और कहा कि जब फ्लाइट टेक ऑफ ही नहीं हुए तो सन्देश क्यों भेजा। तुम्हारे सन्देश के आधार पर तुम्हारे यहाँ आने का समय निकाल लिया और तुम नहीं आये तो में चिंता में डूब गया। 

नीतू कपूर ने एक और घटना को याद करते हए कहा कि जब हम तीनो बेशरम फिल्म के लिए प्रोमोशन के लिए साथ में फ्लाइट में जा  रहे थे, तब रणबीर ने मजाक करते हुए कहा कि भगवान्  को धन्यवाद क्योंकि आप दोनों मेरे साथ सफर कर रहे हैं, इसलिए मुझे जय माता दी सन्देश भेजने की जरूरत नहीं हैं। ये सन्देश भेजने का दबाब मेरे मन में रहता है। यदि धोखे से नहीं भेज पाया तो पापा को गुस्सा आ जाता हैं।  

मंगलवार, 3 जनवरी 2017

ऋषि कपूर ने आमिर को बताया आधुनिक राज कपूर।

बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान हाल ही में अपनी नई फिल्म दंगल से सभी का दिल जीत लिया है, चाहे वो प्रशंसक हो या फिर आलोचक। वास्तव में फिल्म असल जिंदगी की पहलवान गीता और बबिता फोगट की अंतरराष्ट्रीय स्टार पर रेसलिंग चैंपियंस बनने पर आधारित है। दंगल दूसरे  सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मच रही है। 

हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर ने आमिर खान अभिनीत दंगल देखी तो फिल्म में आमिर खान के अभिनय को देखकर, उन्होंने आमिर की शान में तारीफों के पुल बाँध दिए और एक कदम आगे जाते हुए उन्होंने आमिर खान की तुलना अपने पिता राज कपूर से कर डाली जो कि हिंदी फिल्म जगत में शोमैन के रूप में विख्यात थे। राज कपूर एक ऐसे इंसान थे जो एक सवेंदनशील अभिनेता होने के साथ साथ फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता थे, इसलिए शोमैन के रूप में विख्यात हुए। 

अभिनेता ऋषि कपूर ने फिल्म देखने के बाद ट्विटर पर लिखा कि आमिर खान मैंने दंगल देखी, मेरे लिए तुम नए राज कपूर हो। हमारे समय के अभिनेता, निर्देशक, फिल्म निर्माता और शोमैन हो। वाकई आश्चर्यजनक है। भगवान् का आशिर्वाद सदा तुम्हारे साथ रहे। 


ऋषि कपूर के ट्वीट के जवाब में आमिर खान ने धन्यवाद् देते हुए लिखा कि सर, यह अभी तक प्राप्त प्रशंसा में सबसे बड़ी है।  सर इसके लिए धन्यवाद। में बहुत ही खुश हूँ!  

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...