संदेश

दिसंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अभिनेत्री हिना खान का मालदीव्स में टू पीस जलवा!

चित्र
आप सभी नए साल को मनाने की तैयारी कर रहे है, जबकि टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने साथी के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। वह इस दौरान कई खूबसूरत परिधानों को पहन रही है और अपने सोशल मीडिया पर सांझा कर रही हैं। उनके पहने सभी परिधान चाहे फ्लोरल बिकिनी हो, मोनोकीनी हो, शर्ट स्कर्ट बिकिनी, शॉर्ट फ्रॉक, या फिर व्हाइट श्रग और बिकिनी का कॉम्बिनेशन हो। वह लाजवाब दिख रही हैं। आप लोग भी यदि कहीं बीच वाले स्थान पर जैसे कि गोवा, मालदीव्स जा रहे तो हिना खान के इन खूबसूरत परिधानों से आइडिया ले सकती हैं। आप भी अपने रोमांटिक क्षणों को यादगार बना सकते हैं।

पूजा हेगड़े ने सांझा की लंदन हॉलिडे से अपनी खूबसूरत तस्वीर!

चित्र
साउथ स्टार पूजा हेगड़े किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में उनकी लगातार दो फिल्में महर्षि और गैडलकोंदा गणेश हित रही। इस समय वह बहुत खुश हैं। इस समय वह लंदन में छुट्टियों का लुफ़्त उठा रही हैं। वहां से पूजा ने एक ब्लैक जैकेट और पिंक ऊनी वस्त्र में अपना खूबसूरत फोटो सांझा किया। 

जान्हवी कपूर का मोनोक्रोम ड्रेस में जलवा!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज परिचय कि मोहताज नहीं हैं। फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जान्हवी अभी बहुत ही व्यस्त है। उनकी आने वाली फिल्में द कारगिल गर्ल, रूही अफज़, तख्त आदि हैं।  उनकी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा प्रशंसक हैं। हाल ही में उन्होंने फ्रंट बटन कॉलर वाली ड्रेस में फोटो सांझा की। वह मोनोक्रोम फोटो में लाजवाब दिख रही हैं।

वरुण धवन बने स्ट्रीट सांता!

चित्र
अभिनेता वरुण धवन वर्तमान में फिल्म स्ट्रीट डांसर ३D। के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। क्रिसमस के पावन अवसर पर वह चर्च गए और अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ परी भी की। उन्होंने एक प्यारी सी लड़की के साथ फोटो सांझा करते हुए लिखा कि मेरी क्रिसमस स्ट्रीट सांता। दोनों ही फोटो में बहुत ही खूबसूरत दिख रहे हैं।

करीना ने दिया जिंदगी का पहला ऑडिशन, वो भी आमिर खान के लिए?

चित्र
करीना कपूर खान इस समय सबसे व्यस्ततम अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में गुड न्यूज का प्रोमोशन कर, फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम के लिए लंदन रवाना हो गई हैं। इसके बाद आमिर खान अभिनीत लाल  सिंह चढ्ढा नामक फिल्म की शूटिंग करेंगी। हाल ही में उन्होंने फिल्म लाल सिंह चढ्ढा के बारे में मजेदार और सनसनीखेज खुलासा किया। करीना कपूर के अनुसार उन्होंने आजतक किसी भी फिल्म या व्यक्ति के लिए कभी ऑडिशन या स्क्रीनिंग नहीं किया। लेकिन जिंदगी में पहली बार फिल्म लाल सिंह चढ्ढा के लिए ऑडिशन और स्क्रीनिंग के कई दौर से गुजरी। यह केवल उन्होंने आमिर खान की खातिर किया।  वाकई बड़ा ही मजेदार खुलासा हैं।

अनन्या पांडेय ने बनाया हॉट चॉकलेट अपनी ख़ास दोस्त के लिए!

चित्र
बॉलीवुड की नई नवेली अभिनेत्री अनन्या पांडेय अपनी आई दो फिल्मों स्टूडेंट ऑफ द ईयर २ और पति पत्नी और वो की सफलता के बाद बहुत खुश हैं। अपनी खुशी को और कई गुना करने के लिए अपनी ख़ास दोस्त शनाया कपूर के लिए हॉट चाकलेट बनाया। हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो चॉकलेटी फोटो सांझा करते हुए, अपनी दोस्त शनाया को लिखा कि प्यार से मेरे प्यार के लिए बनाया @शनायाकपूर। इसी फोटो को शनाया कपूर ने सांझा करते हुए लिखा कि मार्शमैलो और हॉट चॉकलेट! वास्तव में दोनों की दोस्ती बचपन से ख़ास हैं।

दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडेय और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ में संबंधों के ड्रामा में!

चित्र
खबरों की माने तो बॉलीवुड में पहली बार दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडेय और सिद्धांत चतुर्वेदी एक साथ डायरेक्टर शकुन बत्रा के संबंधों के ड्रामा में दिखेंगे। इसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके पहले करण और शकुन फ़िल्म कपूर एंड संस के लिए साथ आ चुके हैं। फ़िल्म की शूटिंग फरवरी 2020 में में शुरू होगी और वैलेंटाइन डे पर 2021 में सिनेमाघरों में लगेगी।

कंगना रनौत फिर बनेंगीं मां, पंगा मत लो!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत नवंबर से स्पोर्ट ड्रामा पंगा की शूटिंग चालू कर चुकी हैं। फ़िल्म का ट्रेलर 23 दिसंबर की सार्वजनिक होगा। उनकी बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर उनके फ़िल्म में रोल के बारे में कुछ रोचक जानकारी सांझा की। उन्होंने कंगना के पिंक ड्रेस में बालकनी में खड़े हुए एक फोटो सांझा की। जिसमें उन्होंने लिखा कि कंगना कहती थी कि जब वह नई थी, तब उन्हें मां का रोल आफर किया जाता था तो उन्हें अपमानजनक महसूस होता था। इन्हें यह व्यथित कर देता था। किंतु मणिकर्णिका में मां को रोल निभाने के बाद वह फिर से पंगा में मां का अभिनय करेंगी। आजकल अपने कैरियर के टॉप वाली अभिनेत्रियां मां का रोल करने में गर्व महसूस करती हैं। इसको भारत प्यार करता है। यही है नया इंडिया।

दिशा पटनी भी दिखेंगी बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म बागी 3 में!

चित्र
यदि खबरों की माने तो दिशा पटनी भी फ़िल्म बागी 3 का हिस्सा बनने जा रही हैं। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फ़िल्म में दिशा पटनी एक बॉलीवुड स्टाइल के गाने में दिख सकती हैं। जो कि फ़िल्म की कहानी को आगे बढ़ायेगा।  सूत्रों की माने तो सिटी स्टूडियो में एक भव्य सेट तैयार किया गया है, जिसमे दिशा पटनी, कई हजारों डांसरों के संग डांस करते हुए दिखेंगीं।

सुबह खाली सड़को पर गाड़ी चलाने की शौकीन हैं अभिनेत्री सारा अली खान!

चित्र
बॉलीवुड में केदारनाथ और सिंम्बा से डेब्यू करने वाली सारा अली खान किसी भी पहचान की मोहताज नही हैं। वह अपनी सोशल मीडिया पर बिंदासपन के लिए जानी जाती हैं।  हाल ही में उन्होंने एक सुबह सुबह 6.27 की तस्वीर सांझा की, जिसमें उन्होंने मॉर्निंग वॉक का इमोजी उपयोग किया हैं। सामने खाली सड़कों पर गाड़ी दौड़ते हुए दिख रही हैं। इसका मतलब है कि सारा अली खान की मॉर्निंग वॉक का मतलब खाली सड़को पर गाड़ी दौड़ाना हैं।  यदि उनकी फिल्मों की बाते करें तो वह इस समय फ़िल्म कुली न. 1 की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके साथ इस फ़िल्म में वरुण धवन पहली बार काम करेंगे। 

प्रसिद्ध थिएटर अभिनेता डॉक्टर श्रीराम लागू अब नही रहे!

चित्र
अभिनेता डॉक्टर श्रीराम लागू किसी पहचान के मोहताज नही हैं। पेशे से नाक कान गला विशेषज्ञ और थिएटर और फ़िल्म अभिनेता ने दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बुढ़ापे के चलते उनकी तबियत बिगड़ने से देहावसान हुआ।  16 नवंबर 1927 को जन्में डॉ श्रीराम लागू एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता थे। बाद में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अपने लाजबाव अभिनय से सभी का मनोरंजन किया। उनके थिएटर नाटको में नटसम्राट, हेरे ओशाला टू डेथ, आदि है और फिल्मो में मुक्त और केज हैं।  सुप्रभात चित्रनागरी की ओर दिवंगत आत्मा को शान्ति को मिले और उनके परिवार को संबल मिले।

मिस वर्ल्ड 2019 में तीसरा स्थान पाने वाली भारतीय सुमन राव का स्टाइलिश अवतार!

चित्र
हाल ही में लंदन में मिस वर्ल्ड ब्यूटी पीजेंट 2019 प्रतियोगिता हुई। इसमें जमैका की टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता। वही दूसरी ओर भारत की ओर से सम्मिलित प्रतियोगी सुमन राव तीसरे स्थान पर रही।  राजस्थान के उदयपुर की निवासी सुमन राव एक चाटर्ड अकाउंटेंट हैं और मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का ख़िताब जीता था। सुमन राव वास्तव में बहुत ही स्टाइलिश है, ये उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर से ही पता चल जाता हैं। उनकी तस्वीरों का आनंद उठाइये।

कटरीना ने कहा कि कोई मुझें ये न बताये कि मैं क्या कर सकती हूं।

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अब किसी पहचान की मोहताज़ नही हैं। लंदन से आई कटरीना ने बहुत ही जल्दी बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपना जलवा दिखाया। फ़िल्म बूम से लेकर फ़िल्म भारत तक, उनके अभिनय, लुक और डांस में बहुत परिवर्तन आया। हाल ही में एक इवेंट में मीडिया बातचीत के दौरान उनसे पूछा कि आप स्टीरियोटाइप हो गई हैं। इस पर कटरीना ने मुँहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि कोई मुझे ये ना बताये कि मुझे क्या करना चाहिए, क्या कर सकती हूं। ये मेरे ऊपर है, मैं निर्णय लूंगी कि मुझे क्या करना हैं। यदि फिल्मों की बातें करें तो कटरीना की अगली फिल्म सूर्यवंशी आ रही हैं। जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ दिखेंगीं। फ़िल्म 27 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में लगेगी।

कटरीना कैफ और सलमान खान एक साथ लौटे बांग्लादेश से!

चित्र
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी 20 के उद्धघाटन में डांस परफॉर्मन्स देने पहुंचे थे। इसी दौरान वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मिले। हाल ही में दोनों बांग्लादेश लौटे और साथ मे एयरपोर्ट पर दिखे। दोनो ही अपने ब्लैक परिधानों में बहुत ही आकर्षक दिख रहे थे। सामान्यत: दोनो को बहुत साथ देखा जा रहा हैं। आगे देखते है कि दोनों के संबंधों में क्या पता चलता है। अभी तो आप दोनों के फोटो एन्जॉय कीजिये।

शाहिद कपूर को मिला, पिता पंकज कपूर जैसा क्रिकेट गुरु?

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद अपनी अगली तेलुगु फिल्म की रीमेक फिल्म जर्सी की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म में वह एक क्रिकेटर कि भूमिका में हैं। हाल ही कि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहिद के पिता पंकज कपूर उनके फिल्म में क्रिकेट के गुरु बनने जा रहे हैं। इस पर जब पकंज कपूर सेपूछा तो उन्होंने ने कहा कि जर्सी फिल्म बहुत ही भावनात्मक फिल्म हैं। शाहिद के साथ काम करना हमेशा से मनोरंजक रहा हैं। मैं शाहिद की भावनाओं वाले दृश्य को सुंदर तरीके से करने का हमेशा से कायल रहा हूं। दोनों पूर्व में भी फिल्म मौसम और शानदार में साथ में काम कर चुके हैं।

अनन्या पांडे को नहीं चाहिए, कार्तिक आर्यन जैसा पति!

चित्र
बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडे कि अगली फिल्म पति पत्नी और वो ६ दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। अनन्या के साथ इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेंडनेकार हैं।  हाल ही में फिल्म प्रोमोशन के दौरान अनन्या ने अपने पूर रिश्ते, प्रेम संबंधों और प्यार पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मैं बहुत ही रोमांटिक हूं और प्यार में विश्वास करती हूं। मेरे पहले भी स्कूल के समय छोटे छोटे रिश्ते रहे हैं। जब उनसे हाल ही ने प्रेम संबंधों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कुछ चीज़े निजी रहती है। उन्होंने आगे बताया कि उनको कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत चिंटू त्यागी जैसा पति या बॉयफ्रेंड नहीं चाहिए। क्योंकि मैं रिश्तों को लेकर बहुत ही वफादार हूं और सामने वाले से भी यही आशा रखती हैं। अब फिल्म में देखते है कि अनन्या अपने प्रेमी चिंटू त्यागी के साथ क्या करती है, जब ये जानती है कि वह शादीशुदा हैं।

शादी की पोशाक, कृति सनोन की टिप्स!

चित्र
आजकल शादी का मौसम चल रहा है। हर कोई अपने रिश्तेदारों की शादी में जाने को आतुर हैं। किन्तु शादी में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पोशाकों को चुनना एक टेढ़ी खीर होती हैं।  हाल ही में कृति सनोन के इंटरनेट पर छाए विभिन्न पोशक आपको शादी के लिए ड्रेस चयन में आइडिया दे सकते हैं। कृति द्वारा पहने पोशाकों में साड़ी, फ्यूजन साड़ी, प्लाजो, फ्रंट ओपन कुर्ती, लहंगा आदि आपको शादी में पहनने के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। आप अच्छी सुंदर पोशाकें पहने और शादी को आनंददायक बनाए।

अनन्या पांडे का स्टाइलिश जलवा!

चित्र
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर २ से डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे अब किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं। पहली फिल्म में स्टाइलिश अभिनेत्री की छाप छोड़ने वाली अनन्या वास्तव में असली जिंदगी में भी उतनी ही स्टाइलिश है। हाल ही में उनकी अगली फिल्म पति, पत्नी और वो के प्रोमोशन के दौरान वह बहुत ही स्टाइलिश दिखी और उनके कई स्टाइलिश अवतार देखने को मिले। उनकी विरल हुई विभिन्न पोशाकों को देखकर, आप कहेंगे, वाह अनन्या क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो।

आलिया भट्ट की आंखों में आंसू, अपनी बहन के लिए!

चित्र
जैसा कि हम जानते है कि आलिया भट्ट और बहन शाहीन भट्ट एक दूसरे से बहुत को करीब हैं। शाहीन इस समय लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। अक्सर आलिया उनसे मिलने लंदन जाया करती हैं।  हाल ही में एक इवेंट के दौरान आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के डिप्रेशन या अवसाद की परेशानी को लेकर रो पड़ी। जैसा कि मीडिया रिपोर्ट है कि उनकी बहन १३ साल्ली उम्र से डिप्रेशन का शिकार हैं और वह इससे लड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस अवसाद पर एक पुस्तक लिखी, जिसका नाम "आई हैव नेवर बीन अनहैपियर" को लॉन्च किया। बहन की इस बुक के लॉन्च पर आलिया के आंखों में आंसू आ गए और वह संजीदा हो गई।

कार्तिक, अनन्या और भूमि दिखे, पति पत्नी और वह के प्रमोशन में!

चित्र
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेंडनेकर इस समय अपनी फिल्म पति, पत्नी और वो के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में प्रोमोशन के दौरान कार्तिक डेनिम, टी शर्ट और जैकेट में दिखे, अनन्या कार्डिगान, पिंक स्कर्ट में और भूमि ब्राउन ड्रेस में दिखी। देखते है कि तीनों फिल्म पति पत्नी और वो में क्या धमाल मचाते हैं।

जान्हवी कपूर की खूबसूरत मिरर सेल्फी!

चित्र
फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर इस समय अपने कैरियर के अच्छे दौर में हैं। उनकी कई फिल्में शूटिंग के दौर में हैं।  हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक खूबसूरत मिरर सेल्फी सांझा की।

अर्जुन कपूर ने अपनी शादी के बारें में ये कहा?

चित्र
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म पानीपत के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। वह कई शहरों में कीर्ति सनोन के साथ प्रोमोशन का हिस्सा हैं। हाल ही में उनकी मलाइका अरोड़ा के शादी कि खबरें मीडिया में दिन रात छाई रहती हैं। दोनों कई बार छुट्टियां मनाते हुए साथ में दिखे। दोनों के बीच डेटिंग जगजाहिर है। हाल ही में जब अर्जुन कपूर से उनकी मलाइका के साथ शादी के बारें में पूछा तो अर्जुन ने कहा कि जब शादी होगी तो मीडिया को जरूर सूचना देंगें। छिपाने के लिए कुछ नहीं हैं। वैसे वह अभी जल्दी शादी करने नहीं जा रहे हैं। मीडिया में उनकी शादी की इतनी रुचि देख अर्जुन ने कहा की स्टारडम में होने के कारण इतना तो सहना पड़ेगा। यदि कोई ये पसंद नहीं करता तो वह गलत व्यवसाय में हैं। मैं किसी को अपनी निजी जिंदगी के बारें में लिखने से नहीं रोक सकता। क्योंकि यहां पर कुछ लोग है, जो मेरे बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं। मैं इस बारे में तब तक ठीक समझता हूं, जब तक मेरे सम्मान का ख्याल रखा जाए। अब आगे देखते है कि इनकी शादी की खबर कब सांझा होती हैं।