अंतरार्ष्ट्रीयअभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं| १८ जुलाई १९८२ को जन्मी प्रियंका ने २००० में मिस वर्ल्ड के ख़िताब जीतने के बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा| संसार में फोर्ब्स की १०० प्रभावी लोगो की सूची में शुमार करने वाली प्रियंका ने कई राष्ट्रीय फिल्म पुरुष्कार, कई फिल्मफेयर अवार्ड्स जीतने के साथ साथ, भारत सरकार के बहुत सम्मानित उपाधि पद्मा श्री को प्राप्त किया|
यदि प्रियंका चोपड़ा के करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने फर्श से अर्श तक सफर तय किया हैं| कभी एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करने की चाहत रखने वाली प्रियंका का सफर उनकी माँ द्वारा मिस वर्ल्ड २००० में एंट्री कराकर शुरू हुआ| उसके बाद उन्होंने ने मिस वर्ल्ड २००० का ख़िताब जीता| उसके बाद उन्होंने फिल्मों में पदार्पण करने के लिए कड़ी मेहनत की| फिल्मों की व्यावसायिक ट्रेनिंग लेकर उन्होंने बॉलीवुड में २००३ की फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ स्पाई से डेब्यू किया| उसके बाद उन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से कई हिट फिल्मों में जगह पाई| कई फिल्मो हिट फिल्मों जैसे अंदाज़, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज़, कृश, डॉन, फैशन, दोस्ताना, कमीने, सात खून माफ़, बर्फी, मैरी कॉम, बाजीराव मस्तानी आदि में अपने अभिनय का जादू बिखेरा| उन्होंने फिल्म फैशन के लिए २००८ का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरुष्कार जीता|
प्रियंका ने बॉलीवुड में इतनी सफलता के बाद भी अपने सपनो को कम नहीं होने दिया| उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों जैसे बेवॉच, इसंत इट रोमांटिक और सीरीज जैसे क्वांटिको से अंतर्राष्ट्रीय फिल्म जगत में पदार्पण किया|
प्रियंका ने अपने करियर की बुलंदियों पर अपनी शादी का फैसला लिया| उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनास से दिसंबर २०१८ में उम्मेद भवन जोधपुर में शादी रचाई|
इस कोरोना काल में वह अपने ३८ वें जन्मदिन पर अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में वक़्त व्यतीत कर रही हैं|
प्रियंका जी को सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं|