संदेश

मई, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सनी लियॉन हवाई जहाज दुर्घटना में बाल बाल बची!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियॉन और उनके पति डेनियल वेबर अपने प्राइवेट चार्टर प्लेन की दुर्घटना में बाल बाल बचे। दोनों प्राइवेट प्लेन से पूरे महाराष्ट्र की सैर पर निकले थे, किन्तु ख़राब मौसम के चलते प्लेन को एक छोटे से गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी।  बाद में सनी लियोन ने भगवान को धन्यवाद देते हुए ट्वीटर पर एक वीडियो साँझा किया और बोला कि भगवान को धन्यवाद की हम सभी जिंदा हैं। हमारा प्लेन ख़राब मौसम के चलते क्रैश होने ही वाला था, किन्तु पायलट की बहादुरी से बच गए। हम अपने सितारों को गिन रहे हैं और कार से घर जा रहे हैं। बाद में सनी लियोन ने ट्वीट करके पायलट की बहादुरी के गुणगान करते हुए लिखा कि पायलट को अपना बहादुरीपूर्वक अपने जॉब को करने और हमारी जिंदगी बजाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद| यह बहुत बुरा होता है, जब पायलट आसमान में हवा में भगवान् से दुआ करने लगता हैं|  किन्तु हमारे पायलट बहुत ही बहादुर थे| हमारी जिंदगी उनके हाथ में थी और उन्होंने हमें बचा लिया|   अंत भला तो सब भला| अंत में सनी लीओन सुरक्षित हैं|  हमारी शुभकामनाये उनके साथ हैं|  Thank the lord we are all al

कॉमेडियन कपिल शर्मा हॉस्पिटल में!

चित्र
कॉमेडियन कपिल शर्मा के लिए परेशानियां कम होने का नाम नही ले रही हैं। कपिल शर्मा को अचानक असहज महसूस होने पर अंधेरी में शाम 4 बजे के आसपास अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पूरे शरीर का चेक-अप कराया गया। अभी वह ठीक हैं। किंतु अस्पताल से अभी डिस्चार्ज नही हुए हैं। कपिल शर्मा इस वक़्त अपने कॉमेडी शो और आने वाली फिल्म फिरंगी में बहुत ही व्यस्त चल रहे हैं। उन्हें अभी अभी दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए भी चुना गया हैं। शायद अपनी तबियत के चलते वह कार्यक्रम में जाने का विचार त्याग सकते हैं। कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म फिरंगी राजीव ढींगरा निर्देशित कर रहे हैं। वही दूसरी ओर फ़िल्म को कपिल शर्मा निर्मित कर रहे हैं। फ़िल्म में कपिल शर्मा के साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल दिखेंगी।

अब एबीसीडी 3 में सलमान और जैकेलीन करेंगें अभिनय!

चित्र
रेमो डिसूजा की एबीसीडी 3 कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। एबीसीडी 2 की सफलता से उत्साहित रेमो अपनी फिल्म के लिए कोई महानायक को लेना चाहते थे। एबीसीडी 2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। फ़िल्म ने बॉक्स आफिस पर 100 करोड़ कमाकर एक रिकॉर्ड बनाया था। एबीसीडी फ्रेंचाइजी की सफलता देखते हुए आखिरकार कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा अपनी फिल्म के तीसरे भाग के लिए सलमान खान और जैकेलीन फर्नाण्डीज़ को मुख्य भूमिका में लाने में सफल रहे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सलमान खान फ़िल्म की शूटिंग अपनी वर्तमान की फ़िल्म टाइगर ज़िन्दा है की शूटिंग खत्म होते ही शुरू करेंगें। वही हीरोइन भी लगभग तय हो चुकी हैं। रेमो जैकेलीन को फ़िल्म स्टोरी बता चुके हैं। उन्हें कहानी पसंद आई हैं। अभी वह शूटिंग के सिलसिले में बाहर हैं, किन्तु उनके भारत में आते ही रेमो उन्हें पूरी स्क्रिप्ट को सीन के साथ सुनायेंगे। यह फ़िल्म पिता और पुत्री की भावनात्मक कहानी पर आधारित हैं। सलमान एक 13 वर्षीय लड़की के पिता की भूमिका में दिखेंगे। जैकेलीन एक डांस टीचर के रूप में दिखेंगी। फ़िल्म में पिता और प

प्रियंका चोपड़ा बेवॉच के लिए लंदन में!

चित्र
प्रियंका चोपड़ा इस वक़्त सबसे ज्यादा व्यस्त कलाकार हैं। इस समय वह अपनी हॉलीवुड की डेब्यू फिल्म बेवॉच के लिए पूरे विश्व में भ्रमण कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका बर्लिन में धूम मचाने के बाद बेवॉच के प्रमोशन के लिए लंदन पहुंच गई हैं। लंदन में पहुंचने के बाद, प्रियंका ने एक खूबसूरत फ़ोटो साँझा करते हुए अपने सोशल मीडिया वेबसाइट पर लिखा कि हेलो #लंदन वापस आकर अच्छा लग रहा है #बेवॉचइनलंदन। इस फ़िल्म की सफलता के बाद प्रियंका  दो नई हॉलीवुड फिल्म करने वाली हैं। उनमें से एक है  "अ किड लाइक जेक"। वह इसकी शूटिंग जून में शुरू करेंगी। उनके साथ इस फ़िल्म में एडम डेविन और लीं हेम्सवर्थ रहेंगें।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का अपने शो के लेखक हर्ष से रोका हुआ!

चित्र
हंसी मज़ाक की राजकुमारी भारती सिंह भले ही नच बलिये के 8वें सीजन से बाहर हो गई हो, किन्तु बाहर निकलते ही उनकी जिंदगी में बाहर आ गयी हैं। आखिरकार भारती सिंह का अपने नच बलिये के सहभागी और अपने कॉमेडी शो के लेखक हर्ष लिम्बाचिया से रोका हो गया हैं। भारती ने अपने होने वाले पति के साथ एक फोटो साँझा करते हुए लिखा हैं कि #मेमोरेबलमोमेंट्स #रोकाटाइम #बेबी #रेस्पेक्ट #लव #फैमिलीटाइम #बिहर्ष। दोनों का रोका हो गया है और दोनों ही फ़ोटो में बहुत ही खुश दिख रहे हैं। भारती अपने पारंपरिक सूट में दिख रही है, वही दूसरी और हर्ष जीन्स और शर्ट में दिख रहे हैं।

शाहरुख और ब्रैड पिट की बातचीत पर अमूल की नज़र!

चित्र
अमूल अपने रचनात्मक विज्ञापनों के लिए प्रसिद्ध हैं। अमूल के विज्ञापनों का आधार वर्तमान में चल रहे सामाजिक, राजनीतिक और मनोरंजन की दुनिया रहती हैं। इस बार अमूल ने अपने विज्ञापन को शाहरुख खान और ब्रैड पिट की बातचीत पर केंद्रित किया। ब्रैड पिट अपनी आने वाली फिल्म वॉर मशीन के प्रमोशन के लिये भारत आये थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम में शाहरुख से हुई थी। इसी बातचीत पर अमूल का विज्ञापन बना। इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि अमूल की लड़की शाहरुख और ब्रैड पिट के बाजू में खड़े होकर ब्रेड पर बटर लगा रही हैं। दूसरी ओर दोनों सुपरस्टार सोफे पर बैठकर बातचीत कर रहे हैं। इस विज्ञापन की मुख्य टैगलाइन कहती है कि पिट-चूर अभी बाकी है? और नीचे की लाइन कहती है कि अमूल "बादशाह ऑफ बटर्स"। अमूल ने इस कार्यक्रम का बड़े ही चुटीले अंदाज़ में अपने विज्ञापन के लिए उपयोग किया हैं। #Amul Topical: Speculation on a collaboration between the two stars. pic.twitter.com/H1wFLASo8H — Amul.coop (@Amul_Coop) May 31, 2017

अक्षय कुमार और रवीना टंडन साथ में नही दिखेंगे स्क्रीन पर!

चित्र
पूर्व दशकों में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की गरमागरम और मादक जोड़ी फ़िल्म जगत में छा गयी थी। दोनों का टिप टिप वर्षा पानी आज तक याद हैं। अभी तक दोनों के साथ आये दो दशक गुजर चुका हैं| किन्तु हाल ही की ख़बरों की माने तो दोनों पूर्व प्रेमी साथ में एक कॉमेडी शो करने वाले हैं|  जब इस बात को लेकर रवीना टंडन से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि ये सब मीडिया की कल्पना हैं|  ऐसा कुछ होने वाला नहीं हैं|   पूर्व में दोनों के प्रसिद्ध गाने तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त के नए वर्शन के अवसर पर अक्षय और रवीना ने एक दूसरे की प्रशंसा में क़सीदे पढ़े थे|  

दोनों भाई सलमान और सोहैल के बीच बड़ा ही याराना लगता है!

चित्र
यह सर्वविदित है कि सलमान खान का अपने भाइयों और परिवार से बहुत ही खूबसूरत संबंध हैं। सलमान का भाइयों के साथ बहुत ख़ास याराना हैं। हाल ही में सलमान ने अपने भाई सोहैल के साथ प्यार के कुछ लम्हों को साँझा करते हुए एक बचपन का फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया। सलमान ने फ़ोटो के साथ लिखा कि  बंधु @सोहैलखान और कप्तान का भाईहुड। यह सर्वविदित है कि दोनों की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट में दोनों के बीच बहुत ही घनिष्ट भाईचारा दिखाया गया हैं। आज ही फ़िल्म से भाईचारे पर आधारित गाना नाच मेरी जान प्रदर्शित होने वाला हैं। इस गाने में दोनों भाइयों के बीच घनिष्ठता दिखाई गई है और दोनों एक दूसरे के साथ मस्त होकर नाच रहे हैं। फ़िल्म ट्यूबलाइट 23 जून को सिनेमाघरों में लगेगी। Bandhu @SohailKhan aur Captaan ka Bhaihood . pic.twitter.com/XTyZjI86RI — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) 30 May 2017

मनीषा कोइराला को तीनों सुपस्टार खान का साथ पसंद आया!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला पूर्व में सुपरस्टार आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मनीषा ने फ़िल्म दिल से में शाहरुख के साथ, खामोशी द म्यूजिकल में सलमान के साथ और फ़िल्म मन में आमिर खान के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में मनीषा अपनी आने वाली फिल्म डिअर माया के प्रोमशन के लिए आई थी। तभी उनसे इन तीन सुपरस्टार खान के साथ काम करने के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा कि सभी तीनो खान महान कलाकार हैं। तीनो महानायक हैं। मुझे तीनो के साथ काम करते वक़्त बहुत मजा आया और बहुत ही प्यार लगा। वे बहुत ही अच्छे लोग हैं। मनीषा कोइराला अपनी फिल्म डिअर माया में बिना मेकअप के अवतार में नज़र आने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा अब बेवॉच के लिए जर्मनी में!

चित्र
अमेरिका में फ़िल्म बेवॉच के लिए प्रशंसा बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा अब अपनी बेवॉच की टीम के साथ जर्मनी में बर्लिन पहुँच चुकी है। प्रियंका चोपड़ा अपनी फ़िल्म के प्रचार प्रसार के कारण विदेशों में अलग अलग जगहों का लुफ्त उठा रही है। उनकी खुशी उनके इंस्टाग्राम पर प्रसारित तस्वीरों से जाहिर होती है। प्रियंका ने अपनी एक सेक्सी फ़ोटो मार्क जैकब द्वारा डिज़ाइन की गर्मी की ड्रेस में साँझा की। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा क9ि मेरे साथ केवल कैमरे में है #बेवॉचइनबर्लिन। सभी प्रेस को  जर्मनी में धन्यवाद। इसी दौरान प्रियंका को टीवी के बेवॉच के असली हीरो डेविड हस्सेलहफ़्फ़ से मिलने का अवसर मिला। A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 30, 2017 at 7:30am PDT A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 30, 2017 at 7:31am PDT A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 30, 2017 at 7:32am PDT A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on May 30, 2017 at 7:33am PDT A post shared by

आमिर खान की फ़िल्म दंगल 1700 करोड़ से ऊपर कमाने वाली फ़िल्म बनी!

चित्र
आमिर खान की फ़िल्म दंगल को चीन में 5 मई की सिनेमाघरों में लगता गया था। यदि बॉक्स आफिस खबरों को सच माने तो फ़िल्म ने अभी तक चीन में 942 करोड़, ताइवान में 32 करोड़ और बाकी जगहों पर कुल 745 करोड़ रुपया कमाया। इस तरह से दंगल कुल 1719 करोड़ काम चुकी हैं। अभी दंगल को सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म कहना बेमानी होगी, क्योंकि अभी तक 1700 करोड़ कमाने वाली फिल्म बाहुबली 2 चीन में प्रदर्शित नही हुई हैं।

दीपिका पादुकोण ने विश्व की सबसे जीवित सेक्सी महिला की सूची में प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा!

चित्र
भारतीय फिल्म जगत में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा में तुलना होना स्वाभाविक हैं। दोनों ही ने इस वर्ष अंतराष्ट्रीय फ़िल्म जगत यानि हॉलीवुड में डेब्यू किया हैं। दीपिका ने xxx: the return of the xander cage से और प्रियंका ने बेवॉच से हॉलीवुड में पदार्पण किया हैं। इसलिए दोनों का विदेशी मीडिया में छा जाने स्वाभाविक हैं। हाल ही में मैक्सिम ने दुनिया की 2017 की 100 सबसे ज्यादा सेक्सी और हॉट जीवित महिलाओं की सूची जारी की हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ते हुए टॉप 10 में जगह बनाई है। दीपिका ने सूची में 10वाँ स्थान और प्रियंका चोपड़ा ने 32वाँ स्थान प्राप्त किया हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में 70वें कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल में शामिल होकर मीडिया में सुर्खियां बटोरी थी।

सलमान और सोहैल की ट्यूबलाइट के लिए बच्चों से दोस्ती!

चित्र
सलमान खान और सोहैल खान ने अपनी आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट का प्रचार प्रसार चालू कर दिया हैं। ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच पहुँचने के लिये दोनों भाई सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प टीवी शो पर पहुँचे और बच्चों के साथ बहुत मस्ती की। सलमान और सोहैल ने बच्चों के साथ बातचीत की और अपनी आने वाली फिल्म के बारें में कुछ रोचक बातें बताई। दोनों ने शो के शूट के दौरान बहुत मस्ती की। सलमान काली टीशर्ट और नीली डेनिम में दिखे और वही दूसरी ओर सोहैल नीली शर्ट में सुंदर दिख रहे थे। फ़िल्म ट्यूबलाइट 23 जून को सिनेमाघरों में लग रही हैं।

रितेश देशमुख को जेनेलिया का पति कहलवाने में गर्व है!

चित्र
रितेश देशमुख और जेनेलिआ डिसूज़ा आज के समय में बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय पति पत्नी जोड़ी हैं| हाल ही में रितेश देशमुख की आने वाले फिल्म बैंक चोर की प्रेस कांफ्रेंस में, पत्रकारों से जब रितेश से जेनेलिआ के पति के रूप में उनकी पहचान के सम्बन्ध में पूछा तो रितेश ने कहा कि मुझे गर्व हैं कि लोग मुझे जेनेलिआ का पति कहते हैं|  रितेश का पप्रत्युत्तर बहुत ही प्यारा हैं| हाल ही में दोनों ने अपनी ५वीं शादी की सालगिरह मनाई थी| इस उपलक्ष्य पर जेनेलिआ ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं हमेशा तुमको कसके पकड़ती हूँ, क्योंकि मुझे पता हैं कि  यह आश्चर्यजनक चीज़ दूसरी बार नहीं होने वाली हैं|  तुमको बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद,मुझे  घर का असली मतलब बताने के लिए ! रितेश ने प्रत्युत्तर में लिखा कि मैं जब जब तुमको देखता हूँ, अपने आप को उतना मजबूत पाता हैं|  अपने आप को खुश पाता हूँ  और अपने आप को ख़ुशनसीब मानता हू| 

सुशांत को कृति सैनन में ये पसंद है!

चित्र
फ़िल्म हिंदी मीडियम की सफलता की पार्टी के दौरान फ़िल्म राब्ता के कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी सह कलाकार के साथ उनके संबंधों और पसंदों को लेकर खुलासा किया। सुशान्त ने कृति सैनन के साथ निज़ी जिंदगी में संबंधों के बारे में कुछ नही बोला। उन्होंने कहा कि हम दोनों में बहुत सारी समानतायें हैं। हम दोनों में एक सा जुनून है। दोनों दिल्ली से है और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। हम दोनों को फिल्मों का जुनून हैं और हमारा 100 प्रतिशत देना चाहते हैं, चाहे कैसी भी परिस्थिति हो। ये सभी चीज़ें है जो हम लोगों को एक दूसरे में पसंद हैं।

आमिर को सोशल मीडिया पर बातें करना ज्यादा पसंद नही!

चित्र
आमिर खान के ट्विटर पर सबसे ज्यादा 20.9 फॉलोवर्स हो चुके हैं। साथ में वह चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वेइबो पर अन्य भारतीयों कलाकारों की तुलना में सबसे कायदा फॉलोवर्स के साथ नंबर 1 पर हैं। आमिर के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसंशकों से चर्चा करने से अच्छा फिल्मों के द्वारा उनकी बीच चर्चा का विषय बनना पसंद हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर बातचीत करना ज्यादा पसंद नही हैं। चीन के बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दंगल के कारण, चीन सोशल मीडिया वेबसाइट वेइबो पर आमिर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले भारतीय कलाकार बन गए हैं। इस बात पर आमिर से पूछा कि अब आप सोशक मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हो जायेंगे तो आमिर ने कहा कि हक़ीक़त ये है कि मैं उस तरह का व्यक्ति नही हूँ कि जो मीडिया पर एक्टिव रहे हैं और ये बदलने वाला भी नही हैं। कभी कभार में सोशल मीडिया पर जाता हूँ तो कुछ लिख देता हूँ। आमिर ने आगे कहा कि इस समय मैं माल्टा में फ़िल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में वयस्त हूँ। मैं इस समय चरित्र में डूब हुआ हूँ। इस वक़्त शूटिंग से बाहर आकर सोशल मीडिया पर कुछ लिखना संभव नही। मुझे सोशल मीडिया की जगह, अपनी

क्या ईशान खट्टर और जहान्वी कपूर बॉलीवुड के नए प्रेम युगल है?

चित्र
अब बॉलीवुड सितारों के पुत्र और पुत्रियों को लांच करने की तैयारी में हैं। इस कतार में सारा अली खान, ईशान खट्टर, जहान्वी कपूर आदि हैं। शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर निर्देशक मजीद मजीदी की फ़िल्म बेयोंड्स द क्लाउड्स से अपना डेब्यू कर रहे हैं। किंतु वह अपनी फिल्म से ज्यादा अपने प्रेम प्रसंगों से मीडिया में छा रहे हैं। इस वक़्त ईशान अपने श्रीदेवी की बेटी जहान्वी कपूर से प्रेम संबंधों की अफवाहों से मीडिया में छाए हुए हैं। हाल ही में दोनों प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच की स्क्रीनिंग देखने पहुँचे। दोनों एक ही कार में साथ में दिखें और मीडिया की नज़र से नही बच सके। ईशान टीशर्ट में दिख रहे थे और जहान्वी सफेद टॉप में बहुत ही सुंदर दिख रही थी। ईशान के बड़े भाई शाहिद कपूर उनके प्रेम प्रसंगों को लेकर खुश नही हैं, क्योंकि उनकी निज़ी जिंदगी की चर्चा उनकी डेब्यू फिल्म से ज्यादा हो रही हैं। फ़िल्म के निर्देशक मजीदी के अनुसार ईशान बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनका बॉलीवुड में भविष्य बहुत ही अच्छा हैं।