तारक मेहता का उल्टा चश्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी को गले का कैंसर है? शो के निर्देशक ने ये बताया!


टीवी जगत में दयाबेन नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री दिशा वकानी इस समय कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की हिस्सा नही है किंतु आज भी दर्शकों, शो के निर्देशक और निर्माता को उनका इंतजार है। विश्वास है कि एक दिन शो पर लोटेंगी। हाल ही खबरों की माने तो दिशा वकानी गले के कैंसर से पीड़ित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन खबरों के वायरल होने के बाद उनके प्रशंसक दुखी और सदमे में है। किंतु शो के जेठालाल यानी दिलीप जोशी और निर्देशक मालव राजदा ने इन खबरों को कोरी अफवाह बताया और इन खबरों को बकवास बताते हुए मीडिया पत्रकारों को नसीहत तक दे डाली। 

तारक मेहता के निर्देशक मालव राजदा ने बताया कि या सब आधारहीन हैं। जैसा जेठालाल ने कहा नॉनसेंस। न्यूज रिपोर्टिंग एक जिम्मेदारी वाला जॉब हैं। मुझे आश्चर्य होता है कैसे ऐसी गैरजिम्मेदाराना हरकत हैं। यार इतनी बड़ी न्यूज ही तो कम से कम क्रॉस चेक करो। ये कई लोगो को प्रभावित करता हैं। क्यों क्यों क्यों प्रिंट करने के पहले न्यूज के बारे में निश्चित नहीं होते हो। तो मैं सभी प्रशंसकों को कहूंगा कि ये सब पूर्ण रूप से गलत न्यूज हैं।

आखिरकार इस पुष्टि के बाद प्रशंसक खुश है और राहत की सांस ली। आगे दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी उर्फ सुंदर ने भी इन अफवाहों को असत्य बताया और दर्शकों से इन पर विश्वास न करने को कहा।

वर्तमान में दिशा वकानी मयूर पाडिया से शादी करके टीवी जगत से लंबे समय के लिए छुट्टी ले ली हैं। दिशा को पहले से लड़की है और इसी साल एक लड़के की मां बनी हैं।




दिशा वकानी के तारक मेहता शो में वापिसी पर निर्माता असित मोदी ने बताया कि दर्शक दयाबेन को भुला नहीं पाए हैं। दर्शकों को उनकी कमी खलती हैं। मैं उनका कोविड के समय पर भी इंतजार कर रहा था और आज भी इंतजार कर रहा हूं। भगवान से उनके लोटने की दुआ मांगता हूं। वर्तमान में उनका परिवार भी है और जिम्मेदारी भी हैं। मैं भी उनका दर्शकों की तरह इंतजार कर रहा हूं।

रविवार, 12 जुलाई 2020

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दिलीप जोशी उर्फ़ जेठालाल, ११६ दिन बाद सेट पर आकर खुश!

कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दिलीप जोशी उर्फ़ जेठालाल आखिरकार कोरोना महामारी के कारण ११६ दिन के बाद टीवी सीरियल के सेट पर शो के नए एपिसोड की शूटिंग के लिए आये| सेट पर आकर दिलीप जोशी बहुत खुश हैं| 

कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर आकर उत्साहित दिलीप जोशी ने लिखा कि एकदम ११६ दिन के बाद, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग शुरू की| मेरी केवल गोकुलधाम फॅमिली और कास्ट एंड क्रू से मिलकर बहुत ख़ुशी मिली| तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नए ताजे एपिसोड के लिए तैयार हो जाइये| 

अभी तक हम सभी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने एपिसोड देखकर अपना मनोरंजन कर रहे थे| अब ने एपिसोड के लिए तैयार हो जाइये| 

रविवार, 26 अप्रैल 2020

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता उर्फ़ मुनमुन दत्ता का टिकटाक के बारें में बड़ा खुलासा!


तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता उर्फ़ मुनमुन दत्ता किसी भी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं| वह इस कॉमेडी शो में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं| इसके साथ जेठालाल का बबिता जी के प्रति शो में आकर्षण कई एपिसोड में मनोरंजन का कारण बनता हैं|  

हाल ही में मुनमुन दत्ता अर्थात बबिता ने सोशल मीडिया एप्प टिकटाक के बारें में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस टिकटाक पर मेरे अनगिनत नकली अकाउंट सक्रिय हैं| जो कि बहुत ही अचंभे वाली बात हैं| ये सभी अकाउंट पर मेरी तस्वीर और वीडियो उनके द्वारा पोस्ट नहीं किये गए हैं| उनके नाम पर नकली अकाउंट हैं और प्रशंसकों को इन उपलब्ध सामग्री की सत्यता पर विश्वास न करने की सलाह दी हैं| इस पर उनके नाम पर सब अनर्गल सामग्री पोस्ट की हुई हैं| 

उन्होंने बताया कि उन्होंने टिकटाक एप्प को केवल इसलिए डाउनलोड किया था, ताकि वह इस पर उपलब्ध अपने नकली अकाउंट का पता लगा सके| उन्होंने आगे कहा कि यदि मैं इस एप्प पर अपना डेब्यू करुँगी तो आप सभी को पहले से ही बता दूँगी| 


Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...