अमूल विज्ञापन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अमूल विज्ञापन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 मई 2017

शाहरुख और ब्रैड पिट की बातचीत पर अमूल की नज़र!



अमूल अपने रचनात्मक विज्ञापनों के लिए प्रसिद्ध हैं। अमूल के विज्ञापनों का आधार वर्तमान में चल रहे सामाजिक, राजनीतिक और मनोरंजन की दुनिया रहती हैं। इस बार अमूल ने अपने विज्ञापन को शाहरुख खान और ब्रैड पिट की बातचीत पर केंद्रित किया। ब्रैड पिट अपनी आने वाली फिल्म वॉर मशीन के प्रमोशन के लिये भारत आये थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम में शाहरुख से हुई थी। इसी बातचीत पर अमूल का विज्ञापन बना।

इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि अमूल की लड़की शाहरुख और ब्रैड पिट के बाजू में खड़े होकर ब्रेड पर बटर लगा रही हैं। दूसरी ओर दोनों सुपरस्टार सोफे पर बैठकर बातचीत कर रहे हैं।

इस विज्ञापन की मुख्य टैगलाइन कहती है कि पिट-चूर अभी बाकी है? और नीचे की लाइन कहती है कि अमूल "बादशाह ऑफ बटर्स"।

अमूल ने इस कार्यक्रम का बड़े ही चुटीले अंदाज़ में अपने विज्ञापन के लिए उपयोग किया हैं।

मंगलवार, 23 मई 2017

अमूल ने रीमा लागू को नए तरीके से ट्रिब्यूट दिया!


हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वर्गीय रीमा लागू की अचानक 18 मई 2017 को हार्ट अटैक से स्वर्गवास हो गया। फ़िल्म जगत में सभी ने इसे एक झटके के रूप में लिया।

हाल ही में अमूल ने अपने विज्ञापन के माध्यम से स्वर्गीय रीमा लागू को अपने तरीके से श्रधांजलि दी। उन्होंने ने टैगलाइन में लिखा कि "हम आपके है फॉरएवर"। अमूल की उनके प्रति इस विज्ञापन में भावनाएं झलकी।

बुधवार, 3 मई 2017

बाहुबली और प्रियंका भी अमूल विज्ञापन में।


अमूल अपने मज़ाकिया और कटाक्ष वाले विज्ञापनों के लिए प्रसिद्ध है। सामान्यतः अमूल के विज्ञापन देश में घट रही घटनाओं और राजनीतिक परिदृश्य पर आधारित रहते हैं।

अमूल ने अपनी परंपरा को निभाते हुए अपने विज्ञापन में बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही फिल्म बाहुबली के बाहुबली और ट्रेंच कोट से प्रसिद्ध हुई प्रियंका चोपड़ा को स्थान दिया।

अमूल ने अपने नए विज्ञापन में बाहुबली को हाथी पर खड़े होकर टोस्ट कहते हुए दिखाया गया हैं। इस विज्ञापन में "बाहों से बेली तक" पंच लाइन को दिखाया गया।

अमूल ने अपने अगले विज्ञापन में प्रियंका चोपड़ा के 2017 के मेट गाला में पहने हुए सबसे लंबे ट्रेंच कोट को दिखाया। इस विज्ञापन में अमूल की लड़की को सबसे लंबे खाकी ट्रेंच कोट को दिखाया गया। इस विज्ञापन में "ड्रेस विदेशी?" पंच लाइन को दिखाया गया है।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...