फ़िल्म इत्तेफाक़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फ़िल्म इत्तेफाक़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 नवंबर 2017

सोनाक्षी सिन्हा की मोहित करने वाले मादक दृश्यों में असहजता!

वर्तमान में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म इत्तेफाक़ के प्रचार प्रसार में व्यस्त है। उन्होंने अपने सह नायक के साथ मोहित करने वाले मादक दृश्यों को फ़िल्माने में अपनी असहजता ज़ाहिर की।

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपने सह कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना के साथ इत्तेफाक़ के प्रचार प्रसार के लिए इंटेरोगेशन विथ करण जौहर कार्यक्रम में उपस्थित थी। 

जब सोनाक्षी से उनके सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मोहक और मादक दृश्यों के बारें में  पूछा तो उन्होंने कहा कि हर कलाकार के लिए यह एक ऐसी चीज़ है, जिसे करने में या तो वो बहुत अच्छे नहीं होते या फिर करने में असहज होते हैं|  कई बार यह कॉमेडी होती है, तो कई बार यह भावनात्मक दृश्य होते हैं, या फिर कई बार यह मोहक करने वाले मादक दृश्य होते हैं|  

सिद्धार्थ के साथ दृश्यों पारा सोनाक्षी ने बताया कि यह बहुत ही असहज था|  वो तो मैं एक अच्छी अभिनेत्री हूँ, इसलिए यह दिखने में नहीं आया|  किन्तु मैं बहुत ही असहज थी| मेरी यह असहजता इसलिए नहीं थी कि सिद्धार्थ मेरा सह नायक था, बल्कि मुझे सामन्यतः  कैमरे के सामने इससे असहजता हैं!

सोनाक्षी ने अपने पहले एकतरफा प्यार के बारें में भी  बताया|  उनके अनुसार उनका पहला एकतरफा प्यार हृतिक रोशन से था, जिसे आजकल की भाषा में फर्स्ट क्रश कहते हैं| केवल वह ही ऐसे कलाकार थे, जिनके पोस्टर्स उनके कमरें में रहते थे| मैं एक बच्चे को रोजाना उनकी एक नई फोटो के साथ हृतिक के घर उनका ऑटोग्राफ  लेने भेजती थी| यह केवल एक ऐसे कलाकार हैं, जिनके लिए मैं ऐसा करती थी|  

फिल्म इत्तेफ़ाक़ ३ नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी|  




फिल्मों के रीमेक युवाओं को महान सिनेमा से अवगत कराने में सहायक, प्रोड्यूसर शाहरुख खान ने कहा!

आने वाली फिल्म इत्तेफ़ाक़ के प्रोड्यूसर शाहरुख खान ने कहा कि पुरानी इत्तेफ़ाक़ मेरी माँ की पसंदीदा फ़िल्म थी। उन्होंने यहां तक कहा कि फिल्मों के रीमेक युवाओं को अपने महान सिनेमा के बारें में अवगत कराने में बहुत सहायक है।

उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि कही हम लीक से हटकर सोचें तो यह (रीमेक) महान सिनेमा से युवाओं को पुनरावगत कराना हैं। इत्तेफ़ाक़ भी इसी लाइन की फ़िल्म हैं। मुझें आशा है कि युवा इसको पसंद करेंगें।

फ़िल्म की कहानी के बारें में बोलते हुए शाहरुख खान ने कहा कि जब मैं बड़ा हो रहा था तब मेरी माँ की यह पसंदीदा फ़िल्म थी। फ़िल्म में दोनों ही राजेश खन्ना और नंदाजी बहुत ही अच्छे थे। मझें भी कहानी को बहुत ही मनोरंजक लगी। इस पर रीमेक बनाना, अभय और कपिल चोपड़ा के लिए बहुत ही उत्तेजित करने वाला था।
शाहरुख खान ने यश चोपड़ा की इत्तेफ़ाक़ बनाने की कहानी बताई। शाहरुख के अनुसार यश चोपड़ा फ़िल्म बनाने की सोच रहे थे। तभी वह ब्रेक में एक नाटक देखने गए। रातोंरात इस नाटक पर फ़िल्म बनाने का फैसला लिया।

फ़िल्म इत्तेफ़ाक़ रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा जैकेलीन फर्नाण्डीज़ और अक्षय खन्ना हैं। फ़िल्म इस सप्ताह में 3 नवंबर को सिनेमाघरों में लगने वाली हैं।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...