आथिया शेट्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आथिया शेट्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 5 सितंबर 2022

अभिनेत्री आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल का विवाह होगा 17 साल पुराने घर में?

यदि खबरों की माने तो अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बिटिया आथिया शेट्टी अब जल्दी ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। उनका विवाह प्रसिद्ध क्रिकेटर के एल राहुल से होने वाला हैं। दोनों काफी लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि दोनों विवाह बंधन में बंधे। दोनों की शादी बड़े स्टार पर होगी क्योंकि मम्मी पापा के अलावा खुद आथिया और भाई अयान भी बॉलीवुड से जुड़े हुए है तो शादी का भव्य होना स्वाभाविक हैं। 



मीडिया में वायरल हुई खबरों की माने तो आथिया और के एल राहुल पहले से ही उनके बांद्रा अपार्टमेंट में रह रहे है। उनके परिवार ने तैयारी में भी लग गए हैं। बस के एल राहुल की सहमति से शादी की तारीख तय करना बाकी हैं। क्योंकि क्रिकेटर का शेडयूल बहुत ही व्यस्त है। सूत्रों की माने तो एक प्रतिष्ठित वेडिंग आर्गेनाइजर रेकी के लिए खंडाला गए थे। लगता हैं कि आथिया और के एल राहुल ने पांच सितारा होटल वाली शादी पसंद नही हैं। इसलिए दोनों अब अपनी शादी खंडाला में 17 साल पुराने पुश्तेनी मकान से करना चाहते हैं। यह मकान आथिया के पापा सुनील शेट्टी का हैं। जहान नामक मकान सुनील शेट्टी के दिल के बहुत क़रीब हैं। फ़िल्म मोहरा के अभिनेता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी ने इसे 17 साल पहले बनवाया था। इसमें सजावट और वास्तु में हरियाली हर जगह दिखती हैं। बड़े क्षेत्र में फैले इस घर में नैसर्गिक सौंदर्य हैं। 

आगे सूत्रों ने खुलासा किया है कि शादी में शामिल होने वाले लोगों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह की तारीख को शादी के लिये सुरक्षित रखने कहा हैं। शादी एक फैट वेडिंग होगी अर्थात भव्य और विशाल होगी। 

बुधवार, 8 नवंबर 2017

आथिया शेट्टी की जगह कृति सैनन का रोमांस दिलजीत दोसांझ के संग!

खबरों की माने तो कृति सैनन अपनी दिनेश विजन की अगली में आथिया शेट्टी की जगह दिलजीत दोसांझ के संग रोमांस करते हुए दिखेंगीं। कृति और दिलजीत पहली बार साथ में आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार कृति एक पत्रकार की भूमिका में है, वही दूसरी ओर दिलजीत एक छोटे से गांव के विचित्र व्यक्ति की कहानी हैं। यह कॉमेडी फ़िल्म फरवरी 2018 में पंजाब में शूट होगी। जल्दी ही फ़िल्म के नाम और डायरेक्टर की घोषणा होगी।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन एक मीडिया बातचीत में बताया कि लोग दिलजीत की फिल्मों में तीव्रता देख चुके हैं। किन्तु अब उनके साथ हँसने का वक़्त आ गया हैं। कृति भी बरेली से सीधे पटियाला आ रही है और अपने हाथ में पेन पकड़ेंगीं।

सूत्रों के अनुसार पहले फ़िल्म में आथिया शेट्टी को लेने बात चल रही थी। किन्तु कुछ मंत्रणा के बाद कृति सैनन पर सहमति बनी। आथिया की दूसरी फिल्म उसी समय प्रारंभ होने वाली थी, इसलिए डेट की समस्या के चलते बात नही बन सकी। इसलिए प्रोड्यूसर ने कृति सैनन को चुना।

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...