शनिवार, 29 अप्रैल 2017

दीपिका का एक रात का कमाल! जानिए क्या?


दीपिका पादुकोण अपने व्यवसाय की आवश्यकता और मजबूरियां को अच्छी तरह समझती है। जब राब्ता फ़िल्म के निर्देशक दिनेश विजन ने दीपिका से फ़िल्म के टाइटल ट्रैक को एक दिन में शूट करने का पूछा तो दीपिका ने तुरंत हाँ कर दी।

फ़िल्म निर्देशक ने आगे बताया कि मुझे दीपिका की एक बात अच्छी लगी कि उन्होंने टाइटल ट्रैक के बारे में बारीकी से पूछा। छोटी से छोटी बात को ध्यान में रखते हुए  उन्होंने मुझसे गाने के मूड के बारे में पूछा। फिर इस गाने की शूटिंग एक ही रात में पूरी हो गई।

निर्देशक ने कहा कि मुझे खुशी हैं कि उन्होंने फिल्म में टाइटल ट्रैक किया। वो मेरे लिये बहुत ही भाग्यशाली हैं।
पूर्व में दोनों फ़िल्म लव आज कल और कॉकटेल में साथ मे काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में सफल रही थी।
फ़िल्म राब्ता में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म 9 जून को प्रदर्शित होगी।

जब प्रियंका को गुस्सा आता है तो ठेठ देशी हो जाती उनकी बोली!



प्रियंका चोपड़ा आज की तारीख में सबसे व्यस्तम अभिनेत्री हैं। आजकल उनकी जिंदगी भारत और अमेरिका के बीच में झूल रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री को जब गुस्सा आता है या भावनात्मक होती है तो वह ठेठ देशी भाषा में बोलना चालू कर देती हैं।

प्रियंका इस वक़्त अमेरिकन शो कुण्टिको में अलेक्स पररिष और फ़िल्म बेवॉच में विक्टोरिया का चरित्र निभा रही हैं। क्या दोनों चरित्रों का प्रियंका के व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ रहा हैं? यह सोचनीय है।

इस पर प्रियंका ने कहा कि मैं ऐसा बहुत समय से कर रही हूं। आप सोचिये जब में बाजीराव मस्तानी कर रही थी, उसी वक़्त में कुण्टिको शो भी कर रही थी। मुझे लगता है कि अलेक्स पर प्रियंका का व्यक्तित्व हावी होता दिखता है।

प्रियंका ने कहा कि कभी ऐसा समय भी आये कि मैं अलेक्स के संवाद भारतीय भाषा के उच्चारण में कहूँ। उस वक़्त मेरा संवाद निर्देशक याद दिलाये कि मैं अमेरिकन गर्ल का चरित्र निभा रही हूं। इसलिए में अपना उच्चारण सही रखूं। आपको बताऊँ कि जब मैं बहुत भावनात्मक रहती हूं या फिर बहुत गुस्से में रहती हूं तो मेरी भाषा ठेठ देशी हो जाती हैं। मेरे उच्चारण में ठेठ देशीपन आ जाता हैं।

उन्होंने आगे कहा कि में दुनिया में कही भी घूमती रहू, मुझे भारत ही पसंद हैं। में ह्रदय से भारतीय हूँ और भारत की संस्कृति को विकसित और विस्तृत करना चाहती हूं।

फिल्मकार मधुर भंडारकर की हत्या की साजिश में मॉडल प्रीति जैन को सजा!



मुम्बई की मॉडल प्रीति जैन को सिटी सिविल एंड सेशन कोर्ट ने फिल्मकार मधुर भंडारकर की हत्या की साज़िश के कारण सजा सुनाई। इस सजा में प्रीति को 3 साल की जेल और 10000 का जुर्माना लगाया।
प्रीति जैन वही मॉडल है , जिसने मधुर भंडारकर पर बलात्कार का आरोप लगाया था।

प्रीति के अलावा उसके सहयोगी नरेश परदेशी और शिवराम दास को भी साज़िश में शामिल होने के कारण प्रत्येक को 3 साल की जेल की सजा सुनाई।

सुप्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्ना को उनके बेटे साक्षी ने उनके चाहनेवालों के बीच मुखाग्नि दी।






अभिनेता विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में वर्ली के हिन्दू श्मशान घर में बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों से लेकर, उनके बीजेपी के साथी और प्रसंशकों का हुजूम था।

उनके अंतिम संस्कार म उनके पहली पत्नी से पुत्र अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना उपस्थित थे। उनकी दूसरी पत्नी से पुत्र साक्षी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके दाह संस्कार के साथ ही हमने एक महान अभिनेता और राजनेता को इस दुनिया से अलविदा कर दिया। उनके शरीर को उनके मालाबार हिल के गृह से लाया गया।

कुछ दिन पूर्व, ब्लैडर कैंसर के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका एक कमजोर शरीर वाला फ़ोटो भी वायरल हुआ था, तब उनके पुत्र ने कैंसर की बात झुठलाते हुए, उनकी कमजोरी का कारण डिहाइड्रेशन बताया था। आखिरकार उन्होंने 27 अप्रैल 2017 को 11:30 बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

उनके दाह संस्कार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, सुभाष घई, सरोज खान, कबीर बेदी, डैनी, अर्जुन रामपाल, जैकी श्रॉफ, दिया मिर्ज़्या, पुनीत इस्सर, गुलज़ार, रमेश शिप्पी, रमेश तौरानी, प्रफुल पटेल एंड किरीट सोमैया आदि उपस्थित थे।

सोनाक्षी छुट्टी लेंगी नच बलिये 8 से।

वर्तमान में सोनाक्षी सिन्हा एक म्यूजिक टूर के लिये ऑस्ट्रेलिया में है। वह हृतिक रोशन के ए म्यूजिक टूर - ए नाईट विथ स्टार्स रीलोडेड में हिस्सा ले रही हैं। इस कारण वह अपनी जज की ड्यूटी से एक सप्ताह के लिये अनुपस्थित रहेंगी।

सोनाक्षी सिन्हा का सलमान के द-बंग टूर के बाद , उनका ह्रितिक के साथ टूर हैं। इस दौरान नच बलिए 8 पर, उनकी जगह मेहमान जज मलाइका अरोड़ा खान लेगी जो कि पूर्व में इस शो को जज कर चुकी है।

सोनाक्षी ने शो से अपनी अनुपस्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि सयोंगवश इस सप्ताह में नाच वलिये 8 शो पर उपस्थित नही रहूंगी।मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि आप लोगों की परफॉरमेंस नही देख पाऊंगी। किन्तु मुझे विश्वास है कि सभी प्रतियोगी अपनी दमदार परफॉरमेंस देंगे। में अगले सप्ताह वापिस आऊंगी।

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

ख़ास दोस्त संजीदा और मौनी का प्यार भरा वीडियो।

टीवी जगत में संजीदा शेख और मौनी रॉय की दोस्ती जगजाहिर है। सोशल मीडिया वेबसाइट्स जैसे इंस्टाग्राम आदि पर दोनों की बड़ी प्यारी प्यारी तस्वीरें छाई हुई है।

दोनों ही का कामकाज की दृष्टि से सफलतम समय चल रहा है। दोनों की व्यस्तम दिनचर्या के बाद भी, ये ख़ास दोस्त एक दूसरें के साथ बहुमूल्य क्षण बिताने के लिये वक़्त निकाल लेते हैं और प्रशंसकों से अपनी दोस्ती के बहुमूल्य क्षणों को फ़ोटो और वीडियो के माध्यम से साँझा करते हैं।

हाल ही में, संजीदा ने मौनी के साथ एक बहुत ही भावनात्मक वीडियो साँझा किया है, जिसमें कुछ लिखा नही हैं। यह वीडियो बहुत ही प्यारा हैं। इसमें दोनों ख़ास दोस्त अपने बीच के प्यार के क्षणों को प्रशंसकों से साँझा कर रहे हैं।

वर्तमान में मौनी, नागिन 2 में धूम मचा रही हैं। नागिन 2 टीआरपी के मामले सबसे ऊपर है। वही दूसरी और संजीदा स्टार प्लस का लव का है इंतज़ार शो कर रही है। यह शो जल्दी ही चैनल पर आएगा।

A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda) on

बुधवार, 26 अप्रैल 2017

राजामौली ने मुझें औरत की जिंदगी के हर पहलू का जीने का मौंका दिया, अनुष्का शेट्टी ने कहा!









दक्षिण अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आने वाली फिल्म बाहुबली 2 में देवसेना का चरित्र निभा रही है। अनुष्का अपने पूर्ण औरत की जिंदगी के रोल को लेकर निर्देशक राजामौली की प्रशंसा करने से थक नही रही हैं। उनके अनुसार , राजामौली ने उन्हें औरत की जिंदगी के हर पहलू को जीने का मौका दिया।

अनुष्का ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि मैं सोचती हूँ कि राजामौली ने मुझे पूर्ण औरत की जिंदगी जीने का अवसर दिया| एक जवान औरत से एक औरत... फिर एक माता... बहुत ही सुन्दर था| 

जब अनुष्का से पूछा  कि  कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा तो उन्होंने कहा कि क्यों के बारें में बताना, इतनी मांगी फिल्म के साथ नाइंसाफी होगी|  इस फिल्म की कहानी जिस तरह से लिखी गई हैं, स्क्रीन प्ले बनाया गया हैं, और जिस तरह से फ़िल्माया गया है, वास्तव में सबसे खूबसूरत पल थे| इस फिल्म से भावनात्मक लगाव बहुत गहरा हैं| वो सभी लोग जो हमारे साथ काम कर रहे थे, वो भी इस फिल्म का जादू सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्सुक हैं|  

इस फिल्म में अनुष्का दो चरित्र भूमिकाएं निभा रही हैं| एक प्रभास की प्रेमिका और दूसरे प्रभास की माँ का चरित्र निभा रही हैं|  

फ़िल्म बेवॉच का मज़ाकिया लहजे में हिंदी ट्रेलर!




सामान्यतः सभी हॉलीवुड फिल्मों को हिंदी भाषा में अनुवाद करके प्रदर्शित किया जाता हैं। जब कोई अंग्रेजी संवाद को हिंदी में परिवर्तित करते है तो कई बार मजाक का कारण बन जाता हैं।

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने फ़िल्म बेवॉच के हिंदी ट्रेलर को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया और लिखा कि जब यह हिंदी में होता हैं तो यह वास्तव में ज्यादा मज़ेदार होता हैं।

इस ट्रेलर में एक अंग्रेजी संवाद "eaisy, ब्रिटनी" का हिंदी में अनुवाद किया तो ट्रेलर में बोला कि चल ना कैटरीना! इसे देखकर आप की हंसी} रूक नही सकती।

आप इस हिंदी ट्रेलर के मज़े लीजिये और अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।

कटरीना कैफ आज से इंस्टाग्राम पर!

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ सोशल मीडिया को बहुत ज्यादा पसंद नही करती है। किंतु कुछ समय पूर्व उन्होंने फेसबुक पर धमाकेदार एंट्री की थी। अब बहुत विचार करने के बाद कटरीना कैफ अब 27 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर अपना एकाउंट चालू करेंगी और हम कुछ उनकी धमाकेदार एंट्री की आशा कर रहे हैं।

हाल ही के एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि कैसे उन्हें सोशल मीडिया से प्यार हो गया। में इस वक़्त दो फिल्मों जग्गा जासूस और टाइगर ज़िन्दा हैं के कारण बहुत व्यस्त हूँ। जग्गा जासूस शीघ्र ही प्रदर्शित होगी। मैं ऑफिशली इंस्टाग्राम पर एंट्री करने की तैयारी कर रही हूँ।

कैटरीना ने आगे बताया कि पहले मैं सोशल मीडिया को अच्छा नही समझती थी। किन्तु इसमें कुछ मज़ेदार लग रहा है। सामान्यतः जब आप कोई चीज़ को बहुत बड़ा बना लेते हो तो वह तुम्हारे लिए और बड़ी होती जाती है। जब आप स्विमिंग पूल में गहरे में कूंद जाते है तो उसमें भी मजा आने लगता है। आप को अपनी आवाज़ रखने के लिए प्लेटफार्म होना जरूरी है, जहाँ आप अपने बारें में खुलकर बोल सकें और अपने प्रशंसकों से भावनात्मक रूप से जुड़ सके। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर आप अपने बारे में हद तक बात सकते है और यह अपने नियंत्रण में है। यह उससे तो बेहतर है कि कोई दूसरा अपने बारें में बताये। यह चीज़ आजकल मीडिया में हो रही हैं।

बाहुबली 2 के प्रचार हेतु फ़िल्म सामग्री का प्रदर्शन!






बाहुबली 2 फ़िल्म के साथ बाहुबली विश्वस्तर पर ब्रांड बन चुका हैं। इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए बाहुबली के चरित्रों जैसे बाहुबली, भल्लालदेव, कट्टप्पा पर फ़िल्म प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कलाकार जैसे प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबती के अलावा निर्देशक राजामौली भी उपस्थित थे।

बाहुबली 2 को 200 करोड़ में बनाया गया है। यह फ़िल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

प्रियंका ने अक्षय कुमार के राष्ट्रीय पुरस्कार के विवाद से पल्ला झाड़ा!


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के 64वे राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के जीतने पर उत्पन्न हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा हैं। अक्षय कुमार को फ़िल्म रुस्तम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरुस्कार दिया गया था।

राष्ट्रीय पुरस्कार के ज्यूरी के रूप में प्रियदर्शन मुख्य थे। जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार को अवार्ड, उनकी फिल्में एयरलिफ्ट और रुस्तम के लिए दिया गया। किन्तु अवार्ड की नियम पुस्तिका के अनुसार केवल एक ही फ़िल्म के लिए अवार्ड दिया जा सकता है, इसलिए फ़िल्म रुस्तम के लिए उनका नाम चुना।

आज जब बेवॉच की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा से इस विवाद के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं तो अमरीका में थी, तो मुझे कुछ पता नही।

प्रियंका द्वारा निर्मित फ़िल्म वेंटीलेटर ने 3 राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार जीते। इस पर प्रियंका से पूछने पर, वह बोली कि मुझे थ्री अवार्ड्स मिले, ये पता हैं मुझे।

पूर्व में जब इस विवाद के बारे में अक्षय से पूछा था तो उन्होंने कहा था कि मैं पिछ्ले 25 वर्षों से फ़िल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूँ। हर बार जब कोई ये अवार्ड जीतता हैं , तो विवाद खड़ा होता है कि कौन इसके लायक था। मैंने 25 वर्षों के बाद यह जीता। किन्तु आप लोग सोचते हैं कि में इसके लायक नही हूँ तो वापिस ले सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा को मिला ऋचा चड्ढा का साथ! जानिए क्यों?

बॉलीवुड में निजी तौर पर कोई न कोई हंगामा सुनने में आता है।

हाल ही में गायक कैलाश खेर ने जस्टिन बीबर के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का विरोध किया। जिस कारण बॉलीवुड में एक और विवाद खड़ा हो गया हैं। सोनाक्षी के शामिल होने के विरोध में कैलाश के संग अरमान मालिक पक्ष में खड़े दिखे। इस कारण अरमान और सोनाक्षी के बीच ट्विटर पर बहुत ही गरमागरम बहस हुई।

इस विवाद में कुंदते हुए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी सिन्हा के पक्ष में बोलती दिखी। जब ऋचा से प्रश्न पूछा कि क्या गायक को केवल गाना चाहिए और अभिनेता को केवल अभिनय करना चाहिए। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए ऋचा ने कहा कि इसमें सत्यता नही हैं। में ऐसा नही सोचती हूं। कितने अच्छे गायक जैसे सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, मोनाली थाजुर आदि ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। ऐसे बहुत सारे सुंदर गायक हैं जो अभिनय भी कर सकते है और ऐसे बहुत सारे अभिनेता है, जो बहुत अच्छा गया सकते हैं। कलाकार हमेशा कलाकार होता हैं।

ऋचा चड्ढा ने आगे बताया कि लोगों को पर्याप्त स्वतंत्रता होनी चाहिए। लोगों को पेंटिंग, नृत्य या गायन, जो भी पसंद हो, चुनने का अधिकार होना चाहिए। मैं ऐसा सोचती हूँ कि कोई कलाकार किसी गायक का स्थान नही ले सकता हैं, क्योंकि गायक के साथ उसकी रियाज़ करने की वर्षों की तपस्या जुड़ी रहती हैं।

इस विवाद का कारण, सोनाक्षी का ट्वीट था , जिसमें सोनाक्षी ने अरमान को ट्वीट करते हुए कहाँ कि सुरक्षित कलाकार को नए कलाकारों को उनकी योग्यता निखारने और सपनों को पूरा करने में मदद करना चाहिए। कला के किसी भी रूप को दबाना नही चाहिए।

खबरों की माने तो शायद सोनाक्षी कार्यक्रम में परफॉर्म नही करने वाली हैं, जिसके कारण यह विवाद हुआ था।

हरभजन की पत्नी और बेटी के संग अलीबाग में मौज!

क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी को अच्छी तरह से जी रहे हैं। हाल ही में वह अपनी पत्नी गीता और बेटी हीर के साथ अलीबाग में मौज मस्ती करते हुए दिखे।

आखिर अपने व्यस्त जीवन से समय निकालते हुए हरभजन अपने परिवार के साथ अलीबाग में कुछ खुशियों के पल बिताने चले गए थे। वर्तमान में वह मुम्बई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में खेल रहे हैं।

हरभजन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपनी फैमिली और फ्रेंड्स गीता बसरा के साथ अलीबाग ट्रिप।

इस वीडियो में हरभजन की बेटी हीर हिनाय पलाह पहली बार दिख रही हैं। वर्तमान में हरभजन अपनी पत्नी गीता के साथ नाच बलिये 8 नामक टीवी शो में दिख रहे हैं।

₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।

आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...