संदेश

अगस्त, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पति-पत्नी पुलिसवाले बनेंगें ऐश्वर्या और अभिषेक!

चित्र
असली जिंदगी के पति पत्नी अभिषेक और ऐश्वर्या अब फ़िल्मी पति पत्नी बनने जा रहे हैं। वह दोनों लगभग 7 वर्षों बाद साथ में दिखेंगें। पूर्व में वे दोनों 2007 की फ़िल्म गुरु में पति पत्नी के रूप में दिखे थे। उनकी साथ मे अंतिम फ़िल्म रावण थी, जो कि 2010 में आई थी। सूत्रों की माने तो तनु वेड्स मनु, अलीगढ़ और सिमरन के निर्माता शैलेन्द्र आर सिंह एक असली कहानी पर फ़िल्म बना रहे हैं। यह फ़िल्म ऐसे पति पत्नी की प्रेम कहानी है, जिसमें दोनों ही आईपीएस अफसर हैं। इस फ़िल्म की कहानी को सुनकर अभिषेक बच्चन ने हाँ कर दी है और कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर होना बाकी है। वही दूसरी ओर ऐश्वर्या को भी पत्नी के रोल के लिए संपर्क किया गया है। ऐश्वर्या अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते स्क्रिप्ट सुनाने केे लिए वक़्त नही दे पाई हैं। खबरों की माने तो वह शीघ्र ही स्क्रिप्ट सुनेंगीं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो फ़िल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो सकती हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने चचेरे भाई हर्षवर्धन को फर्जी में अभिनय के लिए कहा!

चित्र
राजनिडिमोरु और कृष्णा डीके की अगली फिल्म फर्जी के लिए अभी तक मुख्य कलाकार का चयन नही हो पाया हैं। पहले फ़िल्म के लिए शाहिद कपूर को पूछा गया, तब उन्होंने अपनी शादी और रंगून की शूटिंग के चलते फ़िल्म के लिए मन कर दिया था। उसके बाद फ़िल्म में अर्जुन कपूर के लेने की बात चली। अर्जुन ने फ़िल्म के लिए हाँ कर दी थी। किन्तु हाल ही में उन्होंने इस फ़िल्म के लिए मन कर दिया और अपने चचेरे भाई हर्षवर्धन कपूर का नाम सुझाया। इस संबंध में राजनिडिमोरु ने बताया कि फ़िल्म फर्जी के लिए शहीद कपूर और अर्जुन कपूर से बात चल रही थी। किन्तु हम दोनों फ़िल्म ए जेंटलमेन में व्यस्त होने के कारण इस पर बात आगे नही बढ़ा सकें। जब उनसे पूछा कि अर्जुन ने अपने भाई हर्षवर्धन का नाम सुझाया है तो राजनिडिमोरु ने बताया कि हर्ष को फ़िल्म में लेने के बारें में बात करना जल्दबाज़ी होगी। यदि विश्वस्त सूत्रों की माने तो राजनिडिमोरु और कृष्णा डीके की फ़िल्म बॉक्स आफिस पर असफल होने के बाद अर्जुन कपूर चोरी पर आधारित फिल्म फर्जी में काम करने से कतरा रहे हैं। वह अपने कैरियर के इस मोड़ पर कोई भी ख़तरा मोल नही लेना चाहते हैं। इस वक़्त वह र

कंगना रानाउत की हृतिक रोशन से माफ़ी की आशा! जानिये क्या!

चित्र
वर्तमान में कंगना रानाउत अपनी फिल्म सिमरन को लेकर व्यस्त है। वह जल्दी ही एक टीवी शो में दीखेंगी और हृतिक से संबंधित ईमेल लीक मामले को तूल देते हुए दिख सकती हैं। यह सभी को पता है कि कंगना ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि उनके पूर्व में हृतिक के साथ संबंध थे। इस बात को लेकर हृतिक और कंगना के बीच एक मीडिया युद्ध चला था। हाल ही में एक चैट शो के प्रोमो में कंगना कहते हुए दिख रही हैं कि लीक ईमेल के कारण मुझें  हुई परेशानी के लिए हृतिक की तरफ से माफ़ी की आशा करती हूँ। कंगना ने आगे बताया कि आज भी लोग मेरे लीक हुए ईमेल को गूगल करके गॉसिप मैगज़ीन की तरह पढ़ रहे हैं। मैंने इस दौरान बहुत मानसिक प्रताड़ना सहन की हैं। अब आगे देखते है कि दो साल पुराने इस विवाद को पुनः मीडिया में आने पर हृतिक की क्या प्रतिक्रिया रहेगी।

अजय देवगन ने काजोल और करण जौहर की पुनः दोस्ती के प्रश्न से किनारा किया!

चित्र
एक समय था, जब बॉलीवुड में अभिनेत्री काजोल और फिल्मकार करण जौहर की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। करण जौहर की पुस्तक एन अनसूटेबल बॉय के बाजार में आने के बाद दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। इस पुस्तक में करण जौहर ने काजोल के पति अजय देवगन को लेकर टिप्पड़ी की थी, जिसके चलते काजोल और करण की दोस्ती में खटास आना स्वाभाविक था। जानकारी के लिए अजय देवगन ने करण पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने उनकी फिल्म शिवाय को नीचा दिखाने के लिए 25 लाख दिए थे। इस पर करण जौहर ने अपनी आत्मकथा में इस बात का जिक्र करते हुए इन इल्ज़ामों को सिरे से नकारा और काजोल से दोस्ती ख़त्म करने का संकेत दिया। वर्तमान में दोनों के बीच पुनः दोस्ती के आसार दिख रहे हैं। हाल ही में काजोल ने अपने जन्मदिन पर करण जौहर को न्योता भेजा। इस न्योते के साथ साथ काजोल ने करण के बच्चें यश और रूही की फ़ोटो भी सोशल मीडिया पर लाइक की। करण जौहर ने भी अपने ट्वीट से पुनः दोस्ती के संकेत दिए। हाल ही में जब बादशाहों के प्रोमोशन के दौरान अजय देवगन से इस बारें में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं कभी भी व्यक्तिगत विषयों और समस्यायों पर सार्वजनिक तौर

हैंडसम करण जौहर की शाहरुख के साथ टेड टॉक!

चित्र
शाहरुख खान ने वैंकूवर में टॉड टॉक के दौरान एक बहुत प्रेरणादायक भाषण दिया। इसके बाद में वह भारत में टेड टॉक इंडिया - नई सोच को लेकर आ रहे हैं। इसमें उनके पहले मेहमान करण जौहर रहेंगें। पहले शो में करण जौहर अपने सूट बूट में बहुत ही हैंडसम दिख रहे हैं। इस शो के बारें में शाहरुख ने बताया था कि यह उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने नारी शशक्तिकरण, खतरनाक बीमारी या सामाजिक परिवर्तन के लिए कुछ किया हैं। यह शो हिंदी और अंग्रेजी वक्ताओं को एक प्लेटफार्म देने का अनूठा प्रयास हैं। करण जौहर ने इस शो में शामिल होने की पुष्टि ट्विटर के माध्यम से की हैं। यह शो सितंबर से शुरू होगा। TED TALK thank you @iamsrk for always being so amazing! @starplus styled by @nikitajaisinghani @gucci and shoes by @prada A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Aug 22, 2017 at 6:58am PDT

सारा अली खान की लाज़वाब सफेद ड्रेस!

चित्र
हाल ही में फ़िल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली सारा अली खान एक सुंदर सफेद ड्रेस में दिखी। वह लाज़वाब दिख रही थी। डिज़ाइनर अब जानी और संदीप खोसला उनकी मम्मी के ख़ास दोस्त हैं। यह उनका ही डिज़ाइन किया हुआ ड्रेस हैं । इस समय सारा अपनी फिल्म केदारनाथ के लुक टेस्ट और वर्कशॉप कर रही हैं। वह शीघ्र ही फ़िल्म की शूटिंग चालू करेंगीं। the #young #and #beautiful #saraalikhan #all #white #abujanisandeepkhosla #couture #absolutelyfabulous #instastar #instastyle #instafashion #ajsk #original #trendsetters #always #welove @saraalikhanx A post shared by Sandeep Khosla (@sandeepkhosla) on Aug 20, 2017 at 5:46am PDT

ए जेंटलमेन में सुनील शेट्टी विलेन के रूप में लौटे!

चित्र
फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी बहुत दिनों से फिल्मों से गायब थे। हाल ही में उन्हें फ़िल्म ए जेंटलमेन - सुंदर सुशील रिश्की  के ट्रेलर में देखा। उन्हें देखकर उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। उनका फ़िल्म में रोले लेकर अभी स्पष्टता नही है। एक समाचार पत्रिका के अनुसार वह एक विलेन के किरदार में हैं। इसके पहले उन्होंने फिल्म में हूँ न में विलेन का चरित्र निभाया था। सुनील शेट्टी के बारें में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि सुनील सर् फ़िल्म जगत के सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं। वो आज भी अपनी उम्र के अनुसार बहुत तंदुरुस्त हैं।

तापसी पन्नू "मोस्ट पॉवरफुल वुमन ऑफ द ईयर" बनी!

चित्र
तापसी पन्नू ने फ़िल्म जगत की सबसे सफलतम और शक्तिशाली औरत हैं। उन्होंने नाम शबाना और पिंक फ़िल्म से औरत शशक्तिकरण वाली भूमिकाएं निभाकर नाम कमाया। हाल ही में, उन्हें सव्वय मैगज़ीन ने द मोस्ट पॉवरफुल वुमन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया। अवार्ड के बारें में बताते हुए तापसी ने कहा कि  यह बहुत ही अच्छा और खुशी का पल होता है, जब आप अपने काम के लिए जाने जाते हैं। मुख्य रूप से जब आप किसी चीज को चुनते है और उसके लिए खड़े रहते हैं। ये सब अवार्ड एक सफलता की निशानी हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आपको अहसास होता है कि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं। तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म जुड़वाँ 2 में दिखने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वैरायटी के लिए सफेद टी शर्ट में क़ातिलाना लुक!

चित्र
प्रियंका चोपड़ा आज के समय की सबसे व्यस्तम अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्म में अपब जलवें बिखेर रही हैं। हाल ही में, प्रियंका ने वैरायटी के फोटोशूट से सफेद टी शर्ट में अपना एक फोटो शेयर किया। Priyanka for Variety @priyankachopra pic.twitter.com/dDs5eZtwqD — PRIYANKA DAILY (@PriyankaDailyFC) August 22, 2017

बंदूक मेरी लैला की मेकिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकेलीन का हॉट अवतार!

चित्र
बॉलीवुड नवींताल जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकेलीन फर्नाडीज अपनी फिल्म ए जेंटलमेन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फ़िल्म में उनकी लाजवाब मादकता और कामुकता से युक्त अभिनय चारों तरफ चर्चा में बना हुआ हैं। हाल ही में फ़िल्म से एक गाना बंदूक मेरी लैला का मेकिंग को सार्वजनिक किया गया। इसमें दोनों का गरमागरम अंदाज़ देखते ही बनता है।  इस वीडियो के मजे लीजिये।

डायना पेंटी अपनी फिल्म लखनऊ सेंट्रल के प्रमोशन में हॉट परिधान में दिखी!

चित्र
हाल ही में डायना पेंटी अपनी अगली फिल्म लखनऊ सेंट्रल के प्रमोशन के दौरान रिद्धि मेहरा के परिधान में दिखी। उन्होंने हल्के हरे रंग का फ्लोरल प्रिंट वाला अनारकली पहना हुआ था। यह रिद्धि मेहरा का क्रिएशन हैं।

फ़िल्म केदारनाथ, 2013 की दर्दनाक बाढ़ की घटना के इर्दगिर्द घूमती प्रेम कहानी पर आधारित!

चित्र
हाल ही में अभिषेक कपूर निर्देशित केदारनाथ का मोशन पोस्टर लांच हुआ। फ़िल्म के पोस्टर को देखते ही फ़िल्म मीडिया में चर्चा का विषय बन गयी। इस फ़िल्म से सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान डेब्यू कर रही हैं। वही मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत है, जो पूर्व में अभिषेक कपूर की कई पो चे कर चुके हैं। फ़िल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली हैं। फ़िल्म के प्रति बढ़ती जिग्यासा, इंतजार की बेचैनी बड़ा रही हैं।  अभिषेक कपूर ने पहले बताया था कि फ़िल्म को बहुत ही मेहनत और ऊर्जा से लिखा गया हैं। एक प्रेम कहानी पार्श्व में केदारनाथजी का चमत्कारिक मंदिर है। मुझे फ़िल्म को चालू करने दो, फिर लोग फ़िल्म की चर्चा करेंगें। इस फ़िल्म में सारा अली खान एक तेजतर्राहट पर्यटक की भूमिका में है, जबकि सुशांत सिंह राजपूत एक पिठू की भूमिका में हैं। सूत्रों की माने तो फ़िल्म 2013 में उत्तराखंड की बाढ़ त्रासदी पर आधारित हैं। जिसमें 16 जुलाई 2013 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 5700 लोगों की मृत्यु की संभावना बताई गई थी। उस दौरान भारतीय वायुसेना, आर्मी और पैरामिलिटरी फ़ोर्स ने लगभग 110000 लोगों को बचाया था। अभ

ईशा देओल अपने बेबी शॉवर पर फिर से शादी कारेंगी!

चित्र
बॉलीवुड के सितारें धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की सुपुत्री ईशा देओल जल्दी ही माँ बनने वाली हैं। वह अपने बेबी शॉवर को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। इस अवसर पर वह नीता लुल्ला द्वारा डिज़ाइन किया हुआ ड्रेस पहनेंगीं। हाल ही में उन्होंने इसकी एक तस्वीर साँझा की थी। सूत्रों की माने तो ईशा देओल अपनी गोद भराई के अवसर पर फिर से अपनी पति भरत से शादी करेंगीं। वह सिंधी रीति रिवाजों के अनुसार सात फेरे की जगह तीन ही फेरे लेंगी। इस गॉड भराई के अवसर ईशा ने कहा कि इस बार सिंधी पंडित रहेगा और हिंदी में मंत्रोच्चार करेगा ताकि में ससुराल वाले समझ सके कि वह क्या बोल रहे हैं। मैं सिंधी रीतिरिवाजों के अनुसार दुल्हन के रूप में पापा (धर्मेन्द्र) की गोद में बैठूँगी और कन्यादान के अपनी पति (भरत) की गोद में चली जाऊंगी। मेरी जिंदगी के ख़ास दो लोग मेरे इस रीतिरिवाज में सम्मिलित रहेंगें। यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक लम्हा हैं। जब उनसे शादी के बाद कुछ परिवर्तन होने के बारें में पूछा तो ईशा ने बताया कि हमारी शादी के पांच साल के बाद भी हम दोनों बहुत ही गहरे दोस्त हैं। मैं गर्भावस्था के दौरान थोड़ी चिड़चिड़ी हो गई

तापसी पन्नू की जगह कृति सैनन का जॉन अब्राहम से रोमांस!

चित्र
कृति सैनन अपनी बरेली की बर्फी की अदायगी के बाद मीडिया और कई निर्माताओं के दिल में घर कर गयी हैं। खबरों की माने तो जॉन अब्राहम एक स्पेनिश फ़िल्म द इनविजिबल गेस्ट का रीमेक कर रहे हैं। जिसमे तापसी पन्नू को लेने का चल रहा था, किन्तु बरेली की बर्फी की सफलता के बाद फ़िल्म की सफलतम अभिनेत्री कृति सैनन को तापसी की जगह लेने का विचार चल रहा हैं। यदि फ़िल्म से जुड़े सूत्रों की माने तो फ़िल्म में तापसी को लेकर बात हुई थी, किन्तु उन्होंने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नही किए थे। इसी बीच फ़िल्म निर्माताओं और निर्देशक की बात कृति सैनन से होने लगी। इस बात की पूरी संभावना है कि फ़िल्म में कृति सैनन को ही लिया जा सकता हैं। यह फ़िल्म एक व्यवसायी की कहानी हैं, जिस उसकी सुंदर प्रेमिका की हत्या ला दोषी माना जाता है। उसकी पैरवी एक डिफेंस अटॉर्नी करता हैं। इसी दौरान एक गवाह आता हैं, जिसके कारण पूरी कहानी का परिदृश्य ही बदल जाता हैं। उसके बाद कुछ चौकानें वाले खुलासे होते हैं। फ़िल्म में पहले तापसी पन्नू, जॉन की प्रेमिका की भूमिका निभाने वाली थी, किन्तु अब उनकी जगह कृति सैनन को लेने पर सहमति बनती दिख रही

टीवी अभिनेत्री देबिना बोनर्जी ने असमय मृत्यु को प्राप्त गगन कंग को याद किया!

चित्र
टीवी अभिनेता गगन कंग और अर्जित लवानिया  हाल ही में एक खतरनाक कार दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त गगन कंग और अर्जित लवानिया को टीवी अभिनेत्री देबिना ने याद किया। टीवी अभिनेता गगन और अर्जित ने अपनी शुरुआत टीवी शो महाकाली - अंत ही आरंभ है से की। वे दोनों गुजरात के उम्बरगांव से शूटिंग करके वापिस आ रहे थे|  मुंबई अहमदाबाद एक्सप्रेस पर पालघर जिले में उनकी कार दुर्घटना में मौत हो गयी|   गगन कंग की मौत पर दुःख जताते हुए, उन्हें याद करते हुए देबिना ने लिखा कि इंसान की जिंदगी अनिश्चिताओं से भरी रहती हैं|  एक पल घर से खुश होते हुए निकलते है तो दुसरे पल आप जिन्दा ही नहीं रहते है|  मेरे दोस्त पर इस अनिश्चित जिंदगी की दुर्घटना को मैं सोच भी नहीं सकती हूँ|  तुम मेरी यादों में आज वह एक विंदास और सुलझे हुए इंसान की तस्वीर लिए हुए हैं|   देबिना ने आगे कहा कि एक खुद के नियमों के अनुसार चलने वाला दाँतों को दिखाते हुए नटखट मुस्कान वाले इंसान थे| मुझे आज भी तुम्हारे साथ घंटो विचार विमर्श करना याद है|  तुम सोने के दिल वाले व्यक्ति थे| तुम सबसे बड़े शिव भक्त थे| तुम वह व्यक्ति थे जिसने

फ़िल्म जुड़वाँ 2 का मोशन पोस्टर वरुण धवन ने साँझा किया!

चित्र
अभिनेता वरुण धवन की फ़िल्म जुड़वाँ 2 काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। यह फ़िल्म 1997 की सलमान खान द्वारा अभिनीत जुड़वाँ  पर आधारित हैं। इज़के निर्देशक फिर से डेविड धवन हैं। किंतु इस बार डेविड के सुपुत्र वरुण पहले की फ़िल्म के दो मुख्य किरदार राजा और प्रेम के डबल रोल में हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फ़िल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर साँझा किया। इस पोस्टर वरुण के अलावा तापसी पन्नू अपने अलिशक के किरदार में और जैकेलीन फर्नाण्डीज़ अपने किरदार समारा के रूप में दिखेंगीं। Dussehra Family Entertainer #Judwaa2 trailer kal 1 pm Aa Raha hai! @taapsee @jacquelinef143 @NGEMovies #DavidDhawan #SajidNadiadwala A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Aug 20, 2017 at 9:11am PDT

आयुष्मान की नज़र में "राजा बेटा" बने राजकुमार राव!

चित्र
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बताया कि उनकी फिल्म बरेली की बर्फी के सह कलाकार राजकुमार राव में किसी भी तरह की बुरी आदतें नही हैं। वह बहुत ही अच्छे राजा बेटा की तरह के लड़के हैं। वह पीते नही हैं, धूम्रपान नही करते हैं और शाकाहारी हैं। वह बहुत ही सही तरीके से बात करने वाले व्यक्ति हैं। जब बहुत ही मस्ती में होते है तो आप राजा बाबू बन जाते हैं, किंतु ये राजा बेटे हैं। यह बात आयुष्मान ने टीवी शो यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2 पर फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान कही। राजकुमार राव पर कृति सैनन ने कहा कि रुको,  मैं सोचती हूँ कि यह कोई आदत वाली बात नही है, बल्कि वह थोड़ा मस्ती के मामले में सामाजिक नही हैं।

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ के लिए तैयारी शुरू!

चित्र
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत खबरों की माने तो सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फ़िल्म केदारनाथ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फ़िल्म को काई पो छे और फितूर के निर्देशक अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं। इस फ़िल्म में हीरो की मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत हैं। अभिषेक कपूर ने फ़िल्म के बारें में बताते हुए कहा कि यह एक प्रेम कहानी है, जो कि तीर्थयात्रा के दौरान विकसित होती हैं। मैं इस फ़िल्म के माध्यम से भारत के विस्तृत संस्कृति और विरासत के बारें में बताना चाहता हूँ। भारत आध्यात्मिकता का केंद्र हैं। इससे संबंधित भारत के खजाने को जनता के सामने खोलना चाहता हूँ। पूर्व में सारा अली खान और अभिषेक कपूर फ़िल्म के लिए शूटिंग स्थलों की तलाश के लिए उत्तराखंड की यात्रा पर गए थे। अभिषेक ने आगे कहा कि हम फिल्ममेकिंग कंपनी हैं। हम ऐसी कहानियां कहना चाहते हैं, जो हमारे दृष्टिकोण के अनुसार सबसे ज्यादा उपयुक्त रहती है। फिल्मों में नए कलाकारों को लेना एक सामान्य प्रक्रिया हैं। सारा बहुत ही सुंदर और ऊर्जामय लड़की है। नए कलाकारों को मौंका देना कल फ़िल्म जगत का भविष्य निर्धारित करेगा।

रणबीर कपूर पैदा ही हुए दत्त बायोपिक में अभिनय के लिए!

चित्र
कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर दिन प्रति दिन अपनी प्रसिद्धि में चार चांद लगा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जग्गा जासूस के लिए उन्हें चारों तरफ से प्रशंसा मिली। ये अलग बात है कि फ़िल्म को व्यावसायिक सफलता नही मिली। इसके बाद रणबीर को ऐ दिल है मुश्किल के लिए भी सराहा गया। इस वक़्त उनकी अगली फ़िल्म ड्रैगन भी शीघ्र ही शुरू होने वाली हैं। इस वक़्त वह राजकुमार हिरानी की फ़िल्म दत्त को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फ़िल्म में वह असली जिंदगी के हीरो संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर ने फ़िल्म के बारें में बताया कि संजय सर् इस फिल्म से बहुत ही नज़दीकी से जुड़े हुए हैं। वह हमेशा सेट पर आते हैं और बहुत ही सहयोग देने वाले इंसान हैं। मुझें उनके सामने उनके जैसे अभिनय करने में अजीब लगता था। वह मॉनिटर के सामने बैठे रहते थे और कुछ दृश्यों को देखकर बहुत खुश होते थे। वह एक अतिविकसित बच्चे के समान है जो कि सभी को प्यार देता हैं। मुझे महसूस हुआ कि मैं पैदा ही उनके लिए अभिनय करने के लिए हुआ था। मेरी अलमारी में केवल उनका फ़ोटो है और मैं उनका अभिनय करके कुछ अजीब ही अनुभव कर रहा हूँ। मेरे अनुसार किसी के

काजोल इश्क़ जैसा कुछ करना चाहती हैं!

चित्र
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने फिर से फिल्म वीआईपि २ से फिल्मों में वापसी कर रही हैं| इस फिल्म को सौंदर्य रजनीकांत निर्देशित कर रही है| फिल्म में काजोल के अलावा धनुष, अमला पॉल, विवेक, सरन्या पोंवन्नन और समुथिरकनी हैं| जब काजोल से उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म के विषय के बारें में पूछा तो काजोल ने बताया कि मैं इश्क़ जैसी फिल्म करना चाहती हूँ| वह फिल्म बहुत ही हंसी मजाक, पागलपन वाले क्षणों वाली और मनोरंजक फिल्म थी| मैं आशा करती हूँ कि कोई इस तरह की फिल्म लेकर मेरे पास आएगा| काजोल ने आगे कहा कि मैं सोचती हूँ कि हम लोगों ने ९० में बहुत ही मनोरंजक फिल्में बनाई थी|  अभी भी कोई मेरे पास उस तरह की कॉमेडी लेकर आएगा तो मैं उसके लिए हाँ करने में बिलकुल भी इंतज़ार नहीं करूंगी|  

कटरीना और हृतिक का फिर से धमाल सुपर 30 में!

चित्र
हाल ही की खबरों और सोशल मीडिया की तस्वीरों की माने तो हृतिक रोशन गणितज्ञ आंनद कुमार की जीवनी पर आधारित फिल्म करने वाले हैं। इसे शानदार और क्वीन के निर्देशक विकास बहल निर्देशित करेंगें। हृतिक को स्क्रिप्ट बहुत ही पसंद आई हैं। निर्मात्री प्रीति सिन्हा ने बताया कि हम बहुत ही जल्दी इस वर्ष के अंत तक शूटिंग शुरू करेंगें। अभी हृतिक छुटियाँ मनाने बाहर जा रहे हैं। उनके लौटते ही इस फ़िल्म पर काम चालू होगा। हाल ही में वायरल हुई हृतिक और प्रोफेसर आनंद कुमार की तस्वीरें इस बात की पुष्टि करते हैं कि सुपर 30 पर फ़िल्म बनने वाली हैं। प्रोफेसर आनद कुमार सुपर 30 के नाम से एक संस्था चलाते हैं, जिसमें वह गऱीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए मुफ़्त में शिक्षा और सहयोग प्रदान करते हैं। खबरों की माने तो कटरीना और हृतिक फ़िल्म बैंग बैंग के बाद फिर से सुपर 30 पर आधारित फिल्म में साथ आ सकते हैं। प्रोड्यूसर प्रीति के अनुसार फ़िल्म की स्क्रिप्ट प्रोफेसर आनंद कुमार और उनकी सुपर 30 के छात्रों पर आधारित हैं। उसके अनुसार ही हम महिला किरदार का चयन करेंगें। हाल ही ने कटरीना प्रोफेसर और निर्

आमिर खान स्वाइन फ्लू से ठीक होकर हॉस्पिटल से बाहर आये!

चित्र
हाल ही में बॉलीवुड सितारें आमिर खान और किरण राव स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गए थे। इस कारण वे पुणे के पानी फाउंडेशन के कार्यक्रम सत्यमेव जयते वाटर कप में उपस्थित नही हो सके। उनकी इस जिम्मेवारी को आमिर के खास दोस्त शाहरुख खान ने निभाई। उन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आमिर खान और किरण राव ने स्काइप के द्वारा अपना दुःख जताया और कहा कि यह बहुत खुशी का दिन हैं, किंतु हम दुःखी है। क्योंकि साल भर इतनी मेहनत करने के बाद, उत्सव के समय इस बीमारी से ग्रसित होना दुःखदायी है। हम ऐसी बीमारी से ग्रसित है, जो कि बहुत तेजी से एक दूसरे में फैलती है, इसका नाम स्वाइन फ्लू है। हाल ही में आमिर शहर में चहलकदमी करते हुए दिखे। इससे लगता है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

चंद्र नंदिनी की नंदिनी उर्फ़ स्वेता प्रसाद बसु का स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा!

चित्र
फिल्म मकड़ी से लेकर टीवी शो की चन्द्रनन्दिनी की नंदिनी स्वेता प्रसाद बसु को कौन नहीं जानता हैं| चन्द्रनन्दिनी शो के बाद, स्वेता का नाम का नाम हर कोई व्यक्ति जानता हैं| हाल ही में उन्होंने अपने सितार बजाने की प्रतिभा का प्रदर्शन किया|  स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर, स्वेता ने सितार पर जन मन गण की धुन बजाकर सब प्प्रशंसकों को आश्चर्य में दाल दिया|  उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साँझा करते हुए लिखा कि मैं अपने स्कूल के बाद  सितार सीखने की कक्षायें ले रही थी| किन्तु अभी मेरा बहुत ही व्यस्त कार्यक्रम रहते हैं, इसलिए खुद से ही घर पर ही अभ्यास करती हूँ| Happy Independence Day! #independenceday #sitar

टीवी अभिनेत्री हिना खान ने स्वतंत्रता दिवस पर गायन में डेब्यू किया!

चित्र
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' से प्रसिद्ध हुए अक्षरा उर्फ़ हिना खान, टीवी जगत में एक जाना माना नाम हैं| हाल ही में उन्होंने ७०वीं स्वंतत्रता दिवस की बर्षगांठ पर अपने मनपसंद वन्दे मातरम् के गीत से गायन के क्षेत्र में डेब्यू किया|  उनका यह गाना कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| संगीत के क्षेत्र में डेब्यू के बारें में हिना खान ने कहा कि इस महान दिन पर मैं वन्दे मातरम् गाना बहुत ही पसंद करती हूँ| यह मेरे लिए शोभाग्य की बात हैं|  हमें दूसरे गानों  को गाने के लिए बहुत ही अवसर मिलते हैं, किन्तु म मैं कभी भी वन्दे मातरम् गाने का अवसर खो नहीं सकती हूँ| मैंने बिलकुल भी अभ्यास नहीं किया था| मैं सीधे स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए गयी थी| प्रत्यक्ष संगीतकारों के समक्ष गाने का यह मेरा पहला अवसर था| मुझे पता नहीं की यह कैसा हुआ, किन्तु मुझे गाकर अच्छा लगा| यह बहुत ही अच्छा अनुभव था|   हाल ही में हिना खान ने खतरों के खिलाडी ८ और नाच बलिये ६ में भाग लिया| अब वह गायन में अपना करियर बनाना चाहती हैं| वह इस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने की तैयारी में हैं| हिना ने आगे कहा कि यद