मंगलवार, 24 नवंबर 2020

शाकाहारी भूमि पेडनेकर बोली "बधाई दो", राजकुमार राव के संग!



ख़बरों की माने तो बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म बधाई दो, जो कि फिल्म "बधाई हो" की सीक्वल फिल्म हैं, की शूटिंग फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के साथ जल्दी ही शुरू करने वाली हैं| पिछली फिल्म बधाई हो को अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा को निर्देशित किया था| किन्तु इस बार फिल्म बधाई दो को हर्षवर्धन निर्देशित करेंगें| 

हाल ही में भूमि पेडनेकर ने एक मीडिया बातचीत के दौरान राजकुमार राव के साथ फिल्म करने और अपने शाकाहारी बनने पर खुल कर बात की|  उन्होंने बताया कि राज (राजकुमार राव) के संग फिल्म करने के लिए मैं अच्छी स्क्रिप्ट का इन्तजार कर रही थी| बधाई हो फिल्म बहुत अच्छी थी| मैं सोचती हूँ कि राज और मेरे लिए काम करने के लिए इससे अच्छी कोई स्क्रिप्ट हो सकती थी| जब भूमि से फिल्म बधाई हो की सीक्वल "बधाई दो" को हाँ करने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि जब मुझे लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट सुना रहे थे तब मुझे बीच में जाकर पता लगा कि ये स्क्रिप्ट मेरे लिए बिलकुल सही हैं| मैं हर साल ऐसे ही मिश्रित रोल करना चाहती हूँ| 

जब भूमि के कुछ महीने पूर्व से शाकाहारी होने पर सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि इसके लिए मैं बहुत खुश हूँ| यह वह चीज़ हैं, जिसे मैं बहुत समय से करना चाहती थी| यह चीज़ अंदर से आना चाहिए| शाकाहारी बनने की चाहत अंदर से होनी चाहिए| 


करण जौहर नहीं चाहते कि आलिआ और रणबीर की ब्रह्मास्त्र इंटरनेट प्लेटफार्म पर रिलीज़ हो!




ख़बरों की माने तो अयान मुकर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग इस महीने पूरी हो रही हैं और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जल्दी ही शुरू हो जाएगा| इस फिल्म में आलिआ भट्ट और उनको वर्तमान प्रेमी रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं| यदि मिडिया में चल रही ख़बरों की माने तो कोविद १९ के चलते सिनेमाघरों में तालबंदी के चलते फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अर्थात इंटरनेट पर रिलीज़ हो सकती हैं| किन्तु फिल्मकार और ब्रह्मास्त्र के निर्माता करण जौहर ने इन अटकलों पर रोक लगा दी हैं| 

एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, डिज्नी + हॉटस्टार ने फॉक्स इंडिया को इस बाबत बात की और फिल्म को ओटीटी  पर रिलीज़ करने के लिए मनाने की कोशिश की, किन्तु फिल्म में अपनाई गई वीएफएक्स तकनीक और बड़े सेट के चलते फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का आनंद कुछ और हैं| इसी बात को लेकर फिल्मकार करण जौहर ने इस प्रस्ताव में कोई रूचि नहीं दिखाई और फिल्म को थिएटर में ही रिलीज़ करने बात सामने आई हैं| फिलहाल तो फिल्म यूनिट पूर्ण फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर ध्यान दे रही हैं| 

यदि आलिआ भट्ट के पूर्व की पोस्ट की माने तो फिल्म ४ दिसम्बर २०२० को रिलीज़ होना हैं, किन्तु अब यह बात सरकार द्वारा थिएटर को चलाने की अनुमति पर निर्भर हैं| इस फिल्म में अन्य मुख्य सितारों में अमिताभ बच्चन, नागार्जुना और  मौनी रॉय हैं| 


सुहाना खान को याद आई अपनी चचेरी बहन की, तो ये लिखा!


बॉलीवुड के बादशाह अर्थात शाहरुख़ खान की बेटी  सुहाना खान को कौन नहीं जानता हैं| वह इस समय अमेरिका में व्यावसायिक तरीके से अपने एक्टिंग कोर्स को कर रही हैं और फ़िल्मी दुनिआ का ज्ञान ले रही हैं| इससे यह बात सामने आई हैं कि उनके पिता के बाद, वह अभिनय में उनके पिता की विरासत को आगे लेकर जायेंगी| 

हाल ही में उन्होंने अपने मामूजान की लड़की अर्थात अपनी चचेरी बहन आलिआ छिबा के साथ पुर्व में खींची गई एक तस्वीर को साँझा कर, उन्होंने अपनी जिंदगी में आलिआ की कमी महसूस होने के बात कही| फोटो में प्रिंटेड मिडी ड्रेस में दिख रही खूबसूरत सुहाना, ने आलिआ के साथ फोटो को साँझा करते हुए लिखा कि फोटो में मेरा सिर कट गया है, क्योंकि मैं लम्बी हूँ और साथ में आलिआ की याद आने की बात कबूली| 

सुहाना अपनी साँझा की फोटो में बहुत ही लाजवाब दिख रही हैं|  


शनिवार, 21 नवंबर 2020

टीवी स्टार पार्थ समथान का "चलती है क्या ९ से १२" अवतार!


कसौटी जिंदगी के और कैसी ये यारियां से प्रसिद्ध हुए टीवी स्टार पार्थ समथान अपने स्टाइल और लुक के लिए जाने जाते हैं| हाल ही में उन्होंने अपने अंदर के सलमान खान को जगाकर उनकी ही स्टाइल में एक फोटोशूट करवाया| वो भाईजान सलमान के "चलती हैं क्या ९ से १२" गाने के अवतार को आत्मसात किया हैं| 

कसौटी जिंदगी के अनुराग बासु ने अपने सलमान अवतार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर साँझा किया हैं, जिसमे वह हरे जैकेट और डेनिम जीन्स में लाजवाव दिख रहे हैं| 


बुधवार, 18 नवंबर 2020

आलिआ भट्ट का मेकअप बिना अंदाज! घर से साँझा किया अपना बूमरैंग वीडियो!


हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिआ भट्ट ने अपना एक बूमरैंग वीडियो सोशल मीडिया पर सांझा किया, जिसमें वह बिना मेकअप अपने विशेष फैशन अवतार में दिख रही हैं| वैसे तो आलिआ की बहुत ज्यादा प्रशंसकों की फौज हैं| उनके सभी प्रशंसक उनकी फैशनेबुल तस्वीरों के दीवाने हैं| वह हमेशा अपने जीवन के कई लम्हो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से सांझा करती रहती हैं| वह अपने इस बूमरैंग वीडियो में बहुत ही खूबसूरत दिख  हैं| 

यदि उनकी आने वाली फिल्मों की बातें करें तो वह शीघ्र ही अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ब्रम्हास्त्र में दिखेंगी, उनके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी राय आदि हैं|  इसके अलावा वह गंगूबाई कथिआवाडी और राजामौली की फिल्म आरआरआर में दिखेंगी| 

सुप्रभात चित्रनगरी की और से आलिआ भट्ट जी को आने वाली फिल्मो के लिए शुभकामनाये| 



सुपरस्टार सलमान खान ने अपने आप को, घर में किया कैद! जानिये क्यों?




पिछले कुछ महीनो से सुपरस्टार सलमान खान ने अपने आप को औऱ अपने परिवार को कोविद १९ नामक महामारी से बचा के रखा| वह लॉक डाउन के लगते ही, परिवार संग अपने पनवेल फार्म हाउस चले गए थे| कुछ ही समय पहले अपनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई और बिग बॉस १४ की शूटिंग के लिए मुंबई आये थे| 

यदि मीडिया रिपोर्ट की माने तो, हाल ही में सलमान के ड्राइवर अशोक और घर के दो सहायक कोरोना संक्रमित हो गए हैं| उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती किया गया हैं| भाईजान ने सभी के इलाज़ के लिए अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई हैं| किन्तु इसके चलते सलमान खान ने अपने आप को १४ दिनों के लिए घर में कैद कर लिया हैं अर्थात वह इस समय अपने  के संग होम आइसोलेशन में हैं| 

ख़बरों की माने तो सलमान खान कुछ सप्ताह के लिए बिग बॉस १४  की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे| हम सभी सलमान खान एवं उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ की कामना करते हैं| वो जल्दी अपने आइसोलेशन को पूर्ण कर  सेट पर दिखे!


विक्की कौशल का हुआ शुभ आरंभ, वैनिटी वैन से किया खुलासा!





हाल ही में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी वैनिटी वैन से कुछ फोटो साँझा करते हुए लिखा कि "शुभ आरंभ"|  विक्की कौशल अब फिल्म सेट पर आ गए हैं| उनकी पूर्व में फिल्म भूत असफल रही, फिर भी उनकी कई फिल्मो बनने के लिए कतार में हैं| इन फिल्मो में शूजित सिरकर की सरदार उधम सिंह, आदित्य धर की अश्वत्थामा और मिस वर्ल्ड मनुष्य चिल्लर के साथ एक यशराज की फिल्म में भी विक्की कौशल अपने अभिनय के जलवे बिखेरेंगे| 

फिलहाल तो वह कोविद १९ महामारी के बाद पहली बार सेट पर दिखे| जल्दी ही वह अपनी फिल्मो की शूटिंग पर दिखेंगे| 


329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...