Latest Film Industry Related Information in respective of Movie, Music, TV, Review, Box Office, Celebrity and Wallpapers (हिंदी फिल्म और टीवी जगत की चटपटी, गरमागरम और रंगीन खबरें)
मंगलवार, 24 सितंबर 2019
प्रियंका चोपड़ा को पति में दिखती है, पिता की छवि!
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका ने अपने पेट और शादी के बारे में बातचीत की।
प्रियंका बोली कि मैं अपनी शादी केवल अपने माँ बाप की शादी जैसी ही पाती हूँ। वो बराबरी की शादी थी। एक दूसरे के लिए समझ, सम्मान और प्रशंसा थी। मैं और निक में भी वैसा ही हैं। वह सबसे लायक व्यक्ति थे, जिनसे मैं मिली। वो जो भी करते है, पहले मेरे बारे में सोचते हैं। यह बहुत शानदार है कि आप सो कर उठेंगे तो आपका अपने ज्यादा खयाल रखने वाला यहाँ हैं। मैं महसूस करती हूं कि मैंने ऐसे व्यक्ति से शादी की है, जिसमें मेरे पिता की छवि हैं।
रविवार, 22 सितंबर 2019
करीना कपूर को नापसंद है, पति सैफ की ये आदत!
हाल ही में करीना कपूर खान ने अपना 39वां जन्मदिन अपने पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ पटौदी नामक गाँव की हवेली में मनाया। करीना अपनी शादी शुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं।
हाल ही में एक मेफ़िया बातचीत में करीना ने अपनी निजी जिंदगी का एक ख़ास राज का खुलासा करते हुए बताया कि मैं सैफ की आदत से बहुत परेशान हूँ। उनकी हर बात पर ना करना मुझें नही भाता हैं। एक बार की बात है कि मैंने कहा कि चलो घर का सोफा बदलते हैं। उन्होंने तुरंत ही ना कर दिया। किन्तु 3 घंटे बाद मैसेज आया कि हां तुम्हे सोफा बदलना चाहिए। मैंने कहा कि पहले मैंने पूछा था तो ना क्यों कहा। इस पर उनका कोई जबाब नही।
हम भी समझते है कि यह जिंदगी का एक हिस्सा हैं। लेकिन अच्छी बात है कि दोनों सितारें अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं।
अनुष्का शर्मा की गिनती विश्व की शक्तिशाली महिलाओं में!
जैसा की हम जानते है कि अनुष्का शर्मा अभिनेत्री होने के साथ साथ एक उद्यमी भी है। उनका प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स एनएच् 10 जैसी सफल फिल्में बनाई हैं। इस समय वह डिजिटल प्लेटफार्म के लिए कंटेंट बना रही हैं। इस समय वह सफलतम व्यक्तित्व हैं।
हाल ही में उनकी प्रसिद्धि में चार चांद तब लगे जब वह फार्च्यून इंडिया की 2019 की सूची में सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में शामिल हो गई। उनका सूची में 39वां स्थान है, जो कि टीवी टाइकून एकता कपूर से एक स्थान पीछे हैं। लेकिन वह भारत से बॉलीवुड अभिनेत्रियों में पहली हैं, जिन्होंने यह स्थान पाया। अनुष्काजी आपको सुप्रभात चित्रनगरी से बहुत बहुत बधाइयां।
शुक्रवार, 20 सितंबर 2019
नच बलिए 9 पर दिखी रवीना टंडन और संजय दत्त की दीवानगी!
टीवी शो नच बलिए 9 इस समय अच्छी टीआरपी के साथ अपना बजूद बनाये हुए हैं। इसके जज रवीना टंडन और कोरियोग्राफर अहमद खान हैं।
हाल ही में रवीना टंडन ने अपने सबसे पसंदीदा स्टार संजय दत्त के साथ एक तस्वीर सांझा की। इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा कि मेरे हमेशा से पसंदीदा रहे हीरो के साथ। इस सप्ताह, हमारे खलनायक नच बलिए 9 पर हमारे साथ। संजू बाबा और उनकी परफॉर्मेंस को देखना मत भूलिए।
तमन्ना भाटिया का गिंगहम प्रिंट लुक!
साउथ स्टार तमन्ना भाटिया की सए रा नरसिम्हा रेड्डी फ़िल्म बॉक्स आफिस पर कमाल कर रही हैं। वह साउथ की सबसे सफलतम अभिनेत्रियों में से एक हैं।
हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क से अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सांझा की। इस फोटो में वह गिंगहम प्रिंट ड्रेस में दिख रही हैं। ड्रामेटिक स्लीव्स वाली ड्रेस में बहुत ही लाजवाब दिख रही हैं।
करिश्मा कपूर की नया लुक!
करिश्मा कपूर एक सुंदर और चुलबुली अभिनेत्रयों में से एक हैं। 1990 के दौर की सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री के चेहरे से अब उम्र झलकने लगी हैं।
हाल ही में उन्होंने एक खूबसूरत फ़ोटो सांझा की जिसमें वह वाइट टी शर्ट और प्रिंटेड पेंट में दिख रही हैं। रेड होंठो के साथ कम मेकअप में खूबसूरत दिख रही हैं।
गुरुवार, 19 सितंबर 2019
मंगलवार, 17 सितंबर 2019
मौनी रॉय की फैन मोमेंट्स!
अभिनेत्री मौनी रॉय इस समय अपनी अगली फ़िल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह फ़िल्म में राजकुमार राव के साथ दिखेंगीं।
हाल ही में फ़िल्म प्रोमोशन के लिए वह डांस इंडिया डांस के सेट पर पहुंची। खबरों की माने तो वह करीना कपूर खान की बहुत बड़ी फैन है। उन्हें सेट पर देखकर खुश हो गई हैं। उन्होंने करीना के साथ एक खूबसूरत फ़ोटो सांझा किया, जिसमें वह लहँगा में दिख रही हैं। वही दूसरी ओर करीना ब्लैक परिधान में गजब ढा रही थी।
कार्तिक आर्यन अभिनीत भूल भुलैया 2 को हिरोइन मिली!
अक्षय कुमार अभिनीत भूल भुलैया की सीक्वल बन रही है, जिसमें अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन दिखेंगें। फ़िल्म को अनीस बज्मी निर्देशित करेंगें। अभी तक फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री की तलाश चल रही थी।
खबरों की माने तो भूल भुलैया 2 के लिए फ़िल्म कबीर सिंह की अभिनेत्री कियारा आडवाणी को लिया जा रहा हैं। वह जल्दी ही अक्टूबर में कार्तिक के साथ अपनी शूटिंग शुरू करेंगीं।
सोमवार, 16 सितंबर 2019
प्रियंका चोपड़ा का पति निक को वीडियो वाला हैप्पी बर्थ डे!
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास का 16 सितंबर को जन्मदिन था। इस अवसर पर प्रियंका ने एक खूबसूरत वीडियो सांझा किया, जिसमें निक के सभी महत्वपूर्ण लम्हों को संयोजित किया।
प्रियंका ने इस खूबसूरत वीडियो को सांझा करते हुए लिखा कि तुम मेरी जिंदगी का प्रकाश हो। तुम्हारे साथ हर दिन पिछले दिन से बेहतर होता हैं। तुम दुनिया की सभी खुशियों को पाने के हकदार हो। तुम जैसे प्यार करने वाले और उदार व्यक्तिव के व्यक्ति होने के लिए धन्यवाद। मेरे बनने के लिए धन्यवाद। थैंक यू मेरी जान। आई लव यू।
प्रियंका ने इस खूबसूरत वीडियो को सांझा करते हुए लिखा कि तुम मेरी जिंदगी का प्रकाश हो। तुम्हारे साथ हर दिन पिछले दिन से बेहतर होता हैं। तुम दुनिया की सभी खुशियों को पाने के हकदार हो। तुम जैसे प्यार करने वाले और उदार व्यक्तिव के व्यक्ति होने के लिए धन्यवाद। मेरे बनने के लिए धन्यवाद। थैंक यू मेरी जान। आई लव यू।
इस्मार्ट शंकर की अभिनेत्री निधि अग्रवाल का हॉट लुक!
साउथ स्टार निधि अग्रवाल को कौन नही जानता है। पूर्व में उन्होंने फिल्म मुन्ना माइकल से टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह अपनी अगली साउथ की फ़िल्म इस्मार्ट शंकर में दिखेंगीं। इसमें वह साउथ स्टार राम पोथीनेनी के संग दिखेंगीं।
हाल ही में वह सिटी में दिखी। उनका क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम में हॉट अंदाज देखकर दंग रह गए। वास्तव में वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी।
अनन्या पांडेय का बचपन अपनी बहन रायसा के संग!
बॉलीवुड की नवोदित सितारा अनन्या पांडेय एक ही फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपनी प्रशंसकों की संख्या बढ़ा ली हैं। वो आजकल अपनी अगली फिल्म पति, पत्नी और वो में व्यस्त हैं।
हाल ही में उनकी माँ भावना पांडेय ने अनन्या पांडेय का एक बचपन का फोटो सांझा किया, जिसमें वह अपनी छोटी बहन रायसा के संग सुपर क्यूट दिख रही हैं। उनकी माँ ने कैप्शन लिखा, माइ क्यूटी पाई।
पूजा हेगड़े का श्रीदेवी अवतार!
साउथ स्टार पूजा हेगड़े ने साउथ फ़िल्म जगत में अपना नाम एए19, महर्षि आदि फिल्मों से बनाया। इस समय पूजा हेगड़े अपनी आने वाली फिल्म वाल्मिकी में व्यस्त हैं।
हाल ही में पूजा ने एक फोटो सांझा किया जिसमें वह श्रीदेवी के जैसे मासूमियत लिए हुए स्वर्गीय महान अभिनेत्री श्रीदेवी के लुक का याद दिला रही हैं। उन्होंने फ़ोटो पर कैप्शन दिया कि मासूम किंतु बहुत ही शक्तिशाली... श्रीदेवी... वाल्मीकि के लिए 3 दिन बाक़ी।
पूजा हेगड़े की वाल्मीकि फ़िल्म 3 दिन बाद सिनेमाघरों में लगेगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
₹3000 करोड़ की सफलता के बाद नई शुरुआत: आदित्य धर और रणवीर सिंह की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी फ्लोर पर।
आखिर क्या है आदित्य धर का नया विजन? 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगे एक अनोखी कहानी! 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो दि...
-
दिलजीत दोसांझ का उत्साह पूरे भारत में फैल गया है क्योंकि वह अपने दिल-लुमिनाती टूर पर एक के बाद एक शहरों का दौरा कर रहे हैं। दिल्ली में दो द...
-
अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट और मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 के शीर्ष 5 प्रतियोगी हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाल...
















































