मंगलवार, 14 नवंबर 2017

श्रीदेवी को फिल्मों में रिटेक पसंद नही!

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री श्रीदेवी अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान श्रीदेवी ने  बताया कि वह रिटेक में विश्वास नही करती हैं। 

श्रीदेवीजी के अनुसार, मुझें याद नही की, मैंने किसी फ़िल्म के लिए एक से ज्यादा टेक दिया हो। मैं सोचती हूँ कि पहला टेक हमेशा अच्छा होता हैं, क्योंकि यह स्वाभाविक होता हैं। इसके बाद यह यांत्रिक हो जाता हैं। मैं कभी भी दूसरे टेक पर विश्वास नही करती हूँ।

उन्होंने आगे बताया कि मैं बहुत ही किस्मत वाली हूँ। मैं अपने सभी लेखकों, निर्देशकों और निर्माताओं को धन्यवाद देना चाहती हूँ कि उन्होंने मुझें इतने महान किरदार निभाने का मौका दिया।

श्रीदेवी ने आगे फिल्में करने पर कहा कि यह अच्छा काम होना चाहिए। मैं केवल इसलिए फ़िल्म नही करूंगी कि मुझें फिल्में करना हैं। मैं घर में व्यस्त हूँ और मुझें घर पर आनंद आ रहा हैं। मेरी दो लड़कियां हैं। यदि कुछ हटके आएगा तो ही मैं करूंगी।

श्रीदेवी अंतिम बार फ़िल्म मोम में दिखी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...