बुधवार, 15 नवंबर 2017

सैफ के बाद, हृतिक रोशन भी दिखेंगें वेब सीरीज में!

खबरों की माने तो सैफ अली खान ने नेटफ्लिक्स के लिए वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के लिए शूटिंग शुरू कर दी हैं। इस सीरीज को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने निर्देशित कर रहे हैं।

खबरों की माने तो हृतिक रोशन भी सैफ अली खान के नक्शे कदम पर चलते हुए वेब सीरीज करने जा रहे हैं।अमेज़न प्राइम  ने हृतिक रोशन को वेब सीरीज का ऑफर दिया हैं। हृतिक पूरी टीम से मिले और इस विचार पर मंथन किया। हृतिक सभी विधाओं में कोशिश करना चाह रहे हैं, फिर डिजिटल प्लेटफार्म ही क्यों न हो। जब टीम ने हृतिक से मिलने की इक्षा जताई तो वह तुरंत तैयार हो गए। यह केवल प्रारम्भिक बातचीत हैं। टीम सटीक स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। यह सीरीज 6 से 8 एपिसोड्स की होगी।

वर्तमान में हृतिक अपनी नई फिल्म सुपर 30 की तैयारी में व्यस्त हैं। आगे देखते है कि हृतिक की वेब सीरीज कितने जल्दी देखने मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...