बुधवार, 22 नवंबर 2017

शाहिद कपूर का अपनी पत्नी मीरा के साथ फ़िल्म करने पर जवाब!

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को शादी किये 2 वर्ष हो गए है और उनकी एक 14 महीने की प्यारी बेटी मीसा भी हैं। शाहिद अपने परिवार को समय देकर आनंदमय जिंदगी जी रहे हैं। हाल ही में मीडिया में खबरें आई कि मीरा राजपूत अपने पति शाहिद कपूर के साथ फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं।

इस अफवाह पर एक साक्षात्कार के दौरान शाहिद ने हंसते हुए बताया कि यह काफी मजेदार और आश्चर्यजनिक है कि ये सब खबरें आती कहाँ से है। लेकिन इस पर निर्णय लेने का अधिकार उनका (मीरा) है।

शाहिद ने आगे बताया कि मीरा और मीसा मेरा पूरा संसार है। मैं उन दोनों के बहुत करीब हूँ। वो दोनों मेरी उच्च प्राथमिकता हैं। अब मेरी प्राथमिकता अच्छे पति और अच्छे पिता बनने की है। मैं उन्हें अधिक से अधिक समय देना चाहता हूँ और उन पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूँ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...