बुधवार, 1 नवंबर 2017

अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या के 17 सालों से उनकी सरलता और व्यावहारिकता के दीवाने!

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज भी अपनी पत्नी के दीवाने हैं। उनका ऐश्वर्या के प्रति प्यार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। दोनों की असली और फिल्मी जिंदगी में लाजवाब प्रगाढ़ता देखकर, हमें उनके जैसे बनने के लिए प्रेरित करता हैं।

हाल ही में एक पत्रिका से बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की प्रशंसा करते हुए बताया कि मैं ऐश्वर्या से पहली 1999 में फ़िल्म ढाई अक्षर प्रेम का के फोटोशूट पर मिला था। यह हमारी साथ में पहली फ़िल्म थी। मैं उनको दिवा के रूप में देख रहा था। वह बहुत ही आश्चर्यजनिक थी। मैं उन्हें 17 वर्षो से जानता हूँ और 10 वर्षों से उनसे शादी किये हो गए, किन्तु आज भी वह सरल और व्यावहारिक हैं।

अभिषेक ने ऐश्वर्या की व्यावसायिकता के बारें में बताते हुए कहा कि उन्होंने 18 साल  की उम्र से व्यावसायिक मॉडलिंग और अभिनय शुरू किया था। वह उस समय नई नई मिस वर्ल्ड बानी थी। 1997 में ऐश्वर्या अपनी फिल्म इरुवर के शूटिंग पर बिना मेकअप के पहुंच गई थी, तब मणिरत्नम साहब ने उन्हें हाथ में एक साबुन थमाया और मुंह धोकर आने को कहा। आज भी वह वैसी ही व्यावहारिक हैं।

हाल ही में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या और मां वृन्दा के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन कर जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन 1 नवंबर को मनाया जाता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...