सोमवार, 20 नवंबर 2017

मानुषी चिल्लर का मिस वर्ल्ड 2017 जीतकर भारत को गौरान्वित करने का सपना सच हुआ!

मानुषी चिल्लर ने 2017 का मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत को गौरान्वित किया हैं। अंतिम दौर में उनके एक प्रश्न पर सटीक जवाब ने खिताब उनके नाम कर दिया।

जब मानुषी से पूछा गया कि ऐसा कौन सा व्यवसाय या काम है, जो कि अधिकतम मेहनताना के लायक है, इस पर मानुषी ने बहुत ही सटीक जवाब देते हुए कहा कि मैं सोचती हूँ कि माँ ही इस सम्मान की हकदार है। मैं केवल नकदी के बारें नही सोचती हूँ, बल्कि उस सम्मान और प्यार के बारें में सोचती हूँ, जो वह दूसरों को देती है। वह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा है। एक माँ को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए।

जब विजेता की घोषणा के बारें में पूछा तो मानुषी ने कहा कि मैंने जब भारत का नाम सुना तो मैं उत्साहित हो उठी। मुझें यह सब ग्रहण करने में कुछ समय लग गया। यह एक ऐसा लम्हा रहता है, आप एक ही समय हँसना और रोना चाहते हैं। यह मेरा सपना था कि विजेता के नाम की घोषणा के समय भारत का नाम सुनाई दे|  यह मेरी जिंदगी का सबसे ख़ुशी का पल था| 

इस अवसर पर मानुषी को चारों तरफ से बधाई सन्देश प्राप्त हुए और इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...