चित्रांगदा सिंह पर्दे से लंबे समय से दूरी पर बोली, यह पुर्वनियोजित नही था!

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपनी आने वाली गौरव के चावला की फ़िल्म बाज़ार की तैयारी में जुटी हैं।
उन्होंने फिल्म में मंदिरा नामक किरदार निभाया है, जो कि फ़िल्म में सैफ अली खान की पत्नी के रूप में हैं। वह अब तिग्मांशु धूलिया की साहेब, बीबी और गैंगस्टर 3 में भी दिखेंगीं।

चित्रांगदा अब निर्मात्री भी बन गई हैं। उनकी निर्मित फ़िल्म हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर होगी। इसमें मुख्य रोल में दिलजीत दोसांझ होगें। इसे शाद अली निर्देशित करेंगें। वह दूसरी फ़िल्म में अनीस बज्मी के साथ सह निर्मात्री के रूप में रहेंगी। इस फ़िल्म को डॉली की डोली के निर्देशक अभिषेक डोगरा निर्देशित करेंगें।
जब उनसे रुपहले पर्दे पर लंबे समय से अनुपस्थित के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह कोई पुर्वनियोजित नही था।

चित्रांगदा इस समय फ़िल्म साहेब, बीबी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग जयपुर में कर रही हैं। इस पर उन्होंने बताया कि 1997 में मैं और तिग्मांशु साथ में काम करने वाले थे, जब वो अपनी फिल्म हासिल बना रहे थे। किंतु किसी कारणवश चीज़ें नही हो पाई। यदि ऐसा होता तो हज़ारों ख्वाइशें ऐसी की जगह मेरी पहली फ़िल्म होती। आज भी हम दोनों उस बात को याद नही करते कि उस वक़्त चीज़ें क्यो नही हुई। मुझें उनकी फिल्ममेकिंग पसंद हैं।

फ़िल्म की शूटिंग के बारें में उन्होंने बताया कि हम 300 साल पुराने किले में रुके हुए हैं। इसका अपना एक इतिहास हैं। यह अलग ही दुनिया हैं। मैं एक राजस्थानी लड़की की भूमिका में हूँ। यह मेरी पोशाकों और बोलने में दिखता हैं। मेरा लुक शहरी नही हैं, इसलिए परिधानों पर सावधानी से काम किया हैं। मैंने पारम्पारिक दिखने के लिए कुछ नृत्य कक्षायें ली हैं।

अपनी अगली फिल्म बाज़ार के बारें में बताते हुए कहा कि मंदिरा एक शहरी लड़की हैं। उसके शारीरिक हावभाव में आत्मविश्वास झलकता हैं। यह शेयर मार्केट पर बहुत ही मज़ेदार फ़िल्म है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!