बुधवार, 8 नवंबर 2017

ग़दर के साथी कवच के लिए एक हुए?

ग़दर: एक प्रेम कथा जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली जोड़ी सनी देओल और डायरेक्टर अनिल शर्मा फिर से एक होने जा रहे हैं। अनिल शर्मा ने फ़िल्म कवच नामक फ़िल्म की कहानी लिखी हैं। इस फ़िल्म के लिए उन्होंने सनी देओल को संपर्क किया हैं।

इस फ़िल्म के साथ दोनों पांचवी बार साथ काम करने जा रहे हैं। इसके पहले दोनों ग़दर: एक प्रेम कथा, अपने, द हीरो और सिंह साहेब द ग्रेट में काम कर चुके हैं।

खबरों की माने तो इस फ़िल्म की शूटिंग वर्तमान में अनिल शर्मा चल रही फिल्म जीनियस के बाद होगी। जिसमें अनिल शर्मा के पुत्र उत्कर्ष डेब्यू कर रहे हैं। फ़िल्म कवच के 2018 के अंत में या फिर जनवरी 2019 में सिनेमाघरों में लग सकती हैं।

वर्तमान में सनी देओल अपनी फिल्म यमला पागल दीवाना फिर से की शूटिंग में व्यस्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...