करण सिंह ग्रोवर ने संगीत के लिए अपना नाम वानर रखा!

बिपाशा बसु के पतिदेव करण सिंह ग्रोवर को कौन नही जानता हैं। उनके प्रशंसकों के लिए खास ख़बर है कि वह अपने लिखे हुए गाने गाकर लाइव प्रस्तुति देने की तैयारी में हैं। वह शनिवार को अपनी अपने गानों की लाइव प्रस्तुति अपने स्टेज के नए नाम वानर से देंगें।

खबरों की माने तो करण को वानरों से आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस होता है, इसलिए वह अपने जैमिंग दोस्त दीपेश शर्मा के साथ मिलकर अपने आप को नया नाम वानर देकर संगीतकार बनने की तैयारी कर रहे हैं।
करण ने इस पर आगे बताया कि  हम दोनों ने साथ में मिलकर सही में अच्छे गाने बनाये है। मैंने गानें के बोल लिखे है और दीपेश ने गानों में ट्यून दी हैं। यह घर का संगीत है, नई पीढ़ी इसका आनंद लेगी। इसलिए हम इसे स्टेज पर भी ला रहे हैं।

उनके अनुसार वह एक वानर युग के नाम से म्यूजिक बैंड भी बनाने वाले है, जिसमें उन संगीतकारों को शामिल किया जाएगा जो कि दिल से संगीतकार हैं। उनका पहला गाना हनुमान पर होगा, जो कि वानर सेना के मुख्य थे।

वर्तमान में करण सिंह ग्रोवर की फ़िल्म फिरकी आ रही हैं, जिसे अंकुश भट्ट निर्देशित कर रहे हैं। इसकी 70 प्रतिशत शूटिंग लंदन में पूरी हो चुकी है। इसमें नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और के के मेनन भी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!